देवास। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस वार्ड क्रमांक 39 में पूर्व पार्षद बाली घोसी के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। वार्ड में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए नि:शुल्क मास्क का वितरण किया। तत्पश्चात वार्ड दरोगा विकास सांगते एवं झोन अधिकारी अनिल खरे सहित समस्त सफाई कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेेश अग्रवाल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, मनीष सेन, संतोष पंचोली, निर्माण सोलंकी, सुरेश परिहार, काके पंजाबी, टिल्लू शर्मा, सोहनसिंह ठाकुर, इकबाल सानी, हेमंत चावला, खुजेमा किराने वाला सहित वार्ड के गणमान्यजन उपस्थित थे।
Category: मध्य प्रदेश
आनंद ऋषि नगर में एमजी रोड के कॉस्मेटिक विक्रेता के यहाँ हुई चोरी, चोर 7 लाख रुपए का माल ले गए, फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी खाए।
आनंद ऋषि नगर में एमजी रोड के कॉस्मेटिक विक्रेता राजेश मनवानी के घर मंगलवार रात चोरी हो गई। बदमाश ताला तोड़ कर घुसे। 7 लाख रुपए का माल ले गए। फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी खाए।
मवमानी भोपाल अपनी पत्नी का इलाज कराने गए। 5 कमरों में रखी अलमारी, किचन, बैडरूम से 3 लाख नकद और 4 लाख की सोने की ज्वेलरी ले गए। मनवानी ने बताया मैं 14 सितंबर की शाम को अपनी पत्नी के इलाज के लिए परिवार के साथ भोपाल गया था। 16 सितंबर सुबह 9.30 बजे घर पर आया तो देखा मेन दरवाजे के तीनों लॉक टूटे हुए थे। अंदर का सारा सामान बिखरा था।
अलमारी में 3 लाख केश रखा था। फ्रिज से खाने का सामान ले जाकर ऊपर बेडरूम में पलंग पर रखकर काजू-बादाम किसमिस भी खाए। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
देवास – आज आई 207 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 244
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 207
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 20
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 186
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34713
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 34516
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1049
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 33232
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 23
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 864
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 166
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 197
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 19
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.04
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.36
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.81
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
कलेक्टर श्री शुक्ला ने देवास जिले में घोषित किये आपदा प्रभावित क्षेत्र
देवास 16 सितम्बर 2020/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिले के अंतर्गत खरीफ़ मौसम वर्ष 2020-21 में पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित फसल सोयाबीन एवं मक्का में अतिवृष्टि/बाढ़ एवं कीट व्याधि के कारण 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के आदेशानुसार तहसील देवास, देवास नगर, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, हाटपिपल्या, बागली, उदयनगर, कन्नौद, सतवास तथा खातेगांव क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित किया है। सोयाबीन फसल को जिले की सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तथा मक्का को समस्त अधिसूचित हल्के के लिए आपदा प्रभावित घोषित किया है।
विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
देवास जिले में विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए पुलिस विभाग को दिया प्रशिक्षण
देवास। विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन व्यय निगरानी, कोविड-19 गाइड-लाइन, आदर्श आचरण संहिता, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी तथा सोशल मीडिया द्वारा कैम्पेन आदि विषय पर भारत निर्वाचन आयोग के विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी को ध्यान में रखकर विधानसभा उप-चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। मतदान-केन्द्रों पर कोविड-19 की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। मतदाताओं को लाइन में लगने के लिये 6 फीट की दूरी पर गोले बनाये जायेंगे। प्रत्येक मतदाता का थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा तापमान लिया जायेगा। यदि किसी मतदाता का तापमान अधिक आता है, तो उसका दोबारा तापमान लिया जायेगा। इसके बाद भी तापमान अधिक आने पर उसे मतदान के आखिरी घंटे में मतदान करने के लिये टोकन प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक मतदान-केन्द्र में एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। इससे अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान-केन्द्रों की व्यवस्था की जायेगी। मतदान-केन्द्रों पर सेनेटाइजर आदि का इंतजाम रहेगा।
विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए देवास जिले में आदर्श आचरण संहिता के पालन के लिए पुलिस विभाग को भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आदर्श आचरण संहिता के पालन करवाने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि पुलिस विभाग उप निर्वाचन-2020 किस प्रकार अपनी ड्यूटी निभाये। प्रशिक्षण एएसपी श्री जगदीश डावर की उपस्थित में डॉ. समीरा नईम और अजय काले ने दिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने नवगठित मेट्रोपाॅलिटन एरिया से देवास को अलग करने के शासन के आदेश को तुगलकी एवं देवास के साथ सोतेला व्यवहार करार देते हुए धोखा देने जैसा बताया है।
देवास – जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने नवगठित मेट्रोपाॅलिटन एरिया से देवास को अलग करने के शासन के आदेश को तुगलकी एवं देवास के साथ सोतेला व्यवहार करार देते हुए धोखा देने जैसा बताया है।
श्री राजानी ने बताया कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने निर्णय लिया था कि इन्दौर, महु, पीथमपुर, उज्जैन, देवास को मिलाकर मेट्रोपाॅलिटन एरिया बनाया जाए जिससे समुचित एवं सुनियोजित विकास हो सके, इस एरिया के गठन से रोजगार एवं विकास के नये रास्ते खुलना थे।
कमलनाथ सरकार मे केबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी के अथक प्रयासो से मालवा के मेट्रोपाॅलिटन एरिया को डेवलेप कर नई उचाईयाॅ देने का प्रस्ताव किया था परन्तु दुर्भाग्य का विषय है कि वर्तमान शिवराज सिंह चैहान जी की भाजपा सरकार ने देवास को अलग कर विकास अवरूध करने का षणयंत्र रचा है।
विदित है कि अगर देवास उक्त योजना मेट्रोपाॅलिटन एरिया में सम्मिलित होता तो औधौगिक संरचना के साथ -साथ देवास के विकास को एक नई दिशा मिलती शिक्षा का ऊॅचा स्तर होता रोजगार के अवसर बढ़ते मेट्रो टेªन की उपलब्धता देवास को मिलती साथ ही आमजन का जीवन स्तर ऊॅचा उठता एवं केन्द्र की बढ़ी योजनाए देवास को मिलती।
श्री राजानी ने सरकार के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि स्थानीय सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी जी एवं विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार जी का दायित्व है कि शासन के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करे एवं नवगठित मेट्रोपाॅलिटन एरिया मे देवास को पुनः सम्मिलित करने की पहल करे जिससे देवास का विकास सम्भव हो सके वर्ना देवास वासी वर्तमान जिम्मेदार जन प्रतितिनिधियो को कभी माफ नही करेंगेे
नगर निगम आयुक्त द्वारा मनमाने तरीके से किए जा रहे कार्य को लेकर कर्मचारियों ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन
देवास। नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ एवं मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने संयुक्त रूप से नगर निगम आयुक्त द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराए को लेकर संभागायुक्त उज्जैन को ज्ञापन सौंपा। संघ के नगर अध्यक्ष प्रहलाद सांगते ने बताया कि नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा मनमाने तरिके से कर्य किया जा रहा है। म.प्र सफाई कर्मचारी महासंघ नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिये आवेदन देकर मांग की गई थी, लेकिन आयुक्त द्वारा किसी भी आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। महासंघ द्वारा उनसे मिलने जाने पर टालमटोल की जाती है। कर्मचारियों साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। नगर निगम आयुक्त को दो प्रभार दिये गये है, जिसमें पहला नगर निगम, दूसरा देवास विकास प्राधिकरण का कार्यभार शामिल है। जिसके कारण आयुक्त नगर निगम पर कम समय दे रहे है। अभा सफाई मजदुर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे की पत्नि के नाम से फर्म है। जिसका नाम जागृति सप्लायर्स है। जिससे की यह नगर निगम में ठेके लेता है व एक तरफ संगठन के नाम से आवेदन देता है कि ठेका प्रथा बंद की जायें तथा दूसरी और स्वयं आयुक्त के साथ साठ-गाठ कर अपनी पत्नि के नाम से ठेके भी लेता है। पूर्व में भी ठेका लिया था। जिस पर पूर्व कमिश्नर ने जांच के आदेश दिये थे और अभी इसकी जांच चल रही है। फिर भी इसे कमिश्नर ने नाला गैंग का 12,50,000/ – रूपये का टेंडर दिया और अन्य प्रकार की सामग्रियों का टेडर कमिश्नर द्वारा दिये जा रहे है। अन्य किसी ठेकेदार द्वारा किये गये आवेदन का विरोध आयुक्त द्वारा किया जाता है। रूपेश कल्याणे द्वारा 2019 में अपने स्वार्थ को लेकर 06 दिवस के लिये सफार्इ कर्मचारियों की हड़ताल अवैधानिक रूप से कराई गई थी। निगम आयुक्त द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जावें। इस अवसर पर संरक्षक बालकृष्ण बाली एडवोकेट, संवरक्षक कमल पहलवान बंजारे, नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रांगवे, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश बंजारे, उपाध्यक्ष संजय सांगते काका, प्रदीप सांगते, गजा सेठ, महेंद्र धारू, प्रफुल्ल बाली, राहुल बाली, विक्की बंजारे, लालचंद डागर, विपिन बाली, विकास पचरोले, रितेश सांगते, जितेंद्र घुमाने आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर आयोग द्वारा रखी जायेगी सख्ती से नजर,जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
देवास (मध्यप्रदेश) विधानसभा उप निर्वाचन-2020 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर सख्ती से नजर रखी जायेगी। प्रत्याशी अपना चुनाव खर्च आयोग द्वारा निर्धारित 28 लाख रुपये की सीमा तक ही कर सकेंगे। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के डायरेक्टर श्री विक्रम बत्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण में संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिये सभी संबंधित 18 जिलों के कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन व्यय निगरानी, कोविड-19 गाइड-लाइन, आदर्श आचरण संहिता, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी तथा सोशल मीडिया द्वारा कैम्पेन आदि विषय पर भारत निर्वाचन आयोग के विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
आयोग के डायरेक्टर श्री बत्रा ने कहा कि एक्सपेंडीचर मॉनीटरिंग मशीनरी द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की हर गतिविधि के खर्च पर नजर रखी जायेगी। इसके लिये एक्सपेंडीचर ऑब्जर्वर, सहायक एक्सपेंडीचर ऑब्जर्वर, फ्लाइंग स्क्वेड्स एण्ड स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम, एकाउंटिंग टीम, एक्साइज टीम और मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये या उससे अधिक की नकदी चुनाव क्षेत्र में पकड़ी जाती है, तो आयकर विभाग द्वारा कार्यवाही की जायेगी। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च को कोई भी व्यक्ति संबंधित निर्वाचन कार्यालय में एक रुपये का शुल्क जमा कर अवलोकन कर सकता है। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर प्रमाणित प्रति भी प्राप्त कर सकता है।
आयोग की डायरेक्टर सुश्री मोना श्रीनिवास ने कहा कि कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी को ध्यान में रखकर विधानसभा उप-चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। मतदान-केन्द्रों पर कोविड-19 की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। मतदाताओं को लाइन में लगने के लिये 6 फीट की दूरी पर गोले बनाये जायेंगे। प्रत्येक मतदाता का थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा तापमान लिया जायेगा। यदि किसी मतदाता का तापमान अधिक आता है, तो उसका दोबारा तापमान लिया जायेगा। इसके बाद भी तापमान अधिक आने पर उसे मतदान के आखिरी घंटे में मतदान करने के लिये टोकन प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक मतदान-केन्द्र में एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। इससे अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान-केन्द्रों की व्यवस्था की जायेगी। मतदान-केन्द्रों पर सेनेटाइजर आदि का इंतजाम रहेगा।
प्रशिक्षण में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951, कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स-1961, इण्डियन पैनल कोड-1860, आयकर नियमों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का समावेश किया गया। प्रशिक्षण में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कम्पलेंट मॉनीटरिंग सेल-1950 का प्रचार-प्रसार करने की समझाइश दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्वाचन कार्यालय मध्यप्रदेश के एनआईसी कक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वीरा राणा, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरुण तोमर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला, श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी, प्रोग्रामर श्री प्रभाष जैन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
देवास में पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण
जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना
देवास जिले में 1 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभान्वित
देवास देवास जिले में जिला मुख्यालय पर मल्हार स्मृति मंदिर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा, विधायक बागली श्री पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत, श्री सुभाष शर्मा, श्री राजीव खण्डेलवाल श्री नन्दकिशोर पाटीदार, श्री रायसिंह सेंधव, श्री बहादुर सिंह मुकाती, श्री फुलसिंह चावडा, श्री सचिन जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, अन्य अधिकारियों सहित हितग्राही उपस्थित थे।
पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा की कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खडी है। प्रदेश सरकार गरीब कल्याण सप्ताह मना रही है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए सरकार इस तरह की योजना बनाये, जिससे गरीब तबके को लाभ मिल सके इस तरह की अन्त्योदय योजना प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए बनाई है। जिससे गरीबों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के गरीबों प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में छूटे हुए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के माध्यम से राशन वितरण आज से शुरू हो गया है।
पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित 25 श्रेणियों के नवीन सत्यापित एवं वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से छूटे हुए सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ा गया है। आज छूटे हुए ऐसे सभी सत्यापित परिवारों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था, अब उन्हें प्रति सदस्य 05 किलो खाद्यान 01 रूपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार 01 किलो आयोडाईज्ड नमक 01 रूपये किलो की दर से तथा प्रति परिवार 1.5 लीटर केरोसीन कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्त होगा। प्रदेश में वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यवस्था लागू की गई है। वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यवस्था से हितग्राही देश और प्रदेश की किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकेगा।
पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्वस्थ रह सके। पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में हिताग्राहियों से कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में 70 पौधो का रोपण करें और पौधों के बडे होने तक ध्यान रखे।
विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने कहा कि पात्रता पर्ची अभियान से राशन वितरण किया जा रहा है। इस बार अधिक मात्रा में अनाज का उत्पादन हुआ है और उसका भण्डारण भी किया गया है। कोरोना संकट में राशन वितरण की केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। देवास जिले के लगभग 1 लाख हितग्राहियों को राशन का लाभ मिल रहा है।
विधायक बागली श्री पहाड़सिंह कन्नौजे कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीब लोगो के मसीहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्ग के लोगों के हित में योजनाए बनाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीब लोगो को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आज से हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के आधार पर राशन मिलेगा।
वर्तमान में जिले में 2 लाख 17 हजार 294 पात्र परिवार है जिनके 10 लाख 75 हजार सदस्य राशन प्राप्त कर रहे है। शासन द्वारा प्रदेश में 37 लाख नवीन हितग्राहियों को लाभांवित किये जाने के चिन्हित किया गया है। जिले में लगभग 01 लाख हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में 10 हजार 98 पात्रता पर्ची जारी की है। जिसमें 50 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवम्बर 2020 तक प्रति सदस्य 05 किलाग्राम नि:शुल्क खाद्यान एवं 01 किलो दाल प्रति परिवार प्रदाय की जायेगी। नवीन हितग्राहियों की पात्रता पर्ची एम राशन मित्र एप एवं पोर्टल पर आमजन के लिये उपलब्ध कराई जा रही है। हितग्राही अपनी पात्रता पर्ची का प्रिन्ट स्वयं निकाल सकते है। हितग्राहियों की सुविधा के लिए विभागीय अमले द्वारा भी पात्रता पर्ची प्रिन्ट कर स्थानीय निकाय के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के हितग्राहियों से चर्चा भी की।
पात्रता वितरण कार्यक्रम में संचालन श्री पंकज वर्मा ने किया तथा आभार जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत माना।
देवास – आज आई 151 लोगों की रिपोर्ट मे 29 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 157
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 151
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 29
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 121
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34469
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 34309
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1029
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 33046
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 56
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 841
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 169
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 160
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 19
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.00
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 81.73
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.85
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
