वैश्विक आपदा कोरोना बीमारी कारण सरकार की आय के रास्ते बंद,समाज हित व जनहित के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: विधायक आशीष शर्मा,₹37 लाख की लागत से बनेगी गौशाला का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

कन्नौद:15 सितंबर 2020ग्राम थुरिया के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में गौशाला एवं तीन टप्पर ग्रेवल मार्ग के भूमि पूजन करने क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा सरपंच लखन मीणा, उप सरपंच श्रीमती सुशीला राधेश्याम टूआनी, कर कमलों से संपन्न होकर विधायक शर्मा ने ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनने के बाद वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी विकास कार्य प्रभावित नहीं हो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की संयुक्त पहल से विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से काम चलते रहे हैं सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण जनों को रोजगार मिलता रहे, प्रदेश की सरकार कोरोना काल के कारण एक बहुत बड़ी राशि कोरोनाके मरीजों के उपचार में खर्च कर रही है, सरकार की आय के रास्ते बंद हो चुके हैं, जिसके बावजूद स्कूल के बच्चों को खाते में पैसा भेजा जा रहा है मध्यान भोजन का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने किसानों की फसलें चौपट कर दी है फसल कटाई के प्रयोग सरकार ने पन्द्रह दिन पूर्व ही प्रारंभ करा दिया है जिससे किसान रवि सत्र की फसल के लिए तैयारी कर सकें ग्राम थूरिया की आनावरी रिपोर्ट आकलन भी बहुत कम है। विधायक शर्मा ने भाषण के दौरान कहां की मेरे क्षेत्र के किसानों को मदद कैसे पहुंचाई जाए जिस के लिए पिछले दस दिनों में चार बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिल चुके हैं सबसे पहले किसान फसल बीमा की अवधि सात दिवस के लिए मिली जो किसान फसल बीमा के राहत राशि से क्षेत्र के सैकड़ों किसान वंचित रह गए थे उनका बीमा हो गया। बाढ़ पीड़ितों को 50 किलो अनाज राहत की घोषणा की, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने देवास जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने के लिए आश्वस्त किया है। क्षेत्र के किसान भाइयों के लिए दस हजार टन यूरिया की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व सांसद रमाकांत भार्गव को अवगत करा चुके हैं जल्द ही खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में यूरिया खाद की खेप मिलने वाली है। सन 2019 की किसानों को बीमा राशि 18 सितंबर तक सीधे किसानों के खाते में जमा हो जाएगी। यह सप्ताह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के रूप में मना कर विकास के आयाम स्थापित कर क्षेत्रवासियों को सौगात दे रहे हैं। विधायक शर्मा कहते है की क्षेत्र में किसान भाइयों सिंचाई व्यवस्था के लिए नर्मदा नदी से माइक्रोइरिगेशन की योजना तैयार की जा रही है खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के किसान भाइयों को सिंचाई परियोजना का लाभ आने वाले दिनों में मिलने लगेगा। ग्राम थूरीया के मुख्य मार्ग की स्थिति भी बहुत बदतर हो गई है बड़े ओवरलोड वाहन जब ग्रामीण जनों के घर के सामने से होकर जाते हैं हमेशा दिन-रात दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है जिस से निजात पाने के लिए बायपास मार्ग की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात भोजन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान प्रभांशु कुमार सिंह जनपद पंचायत सीईओ , चंपालाल पटेल, बालमुकुंद बारबाल,दिनेश बारवाल, जगदीश पटेल, नर्मदा प्रसाद पिचलोत्त, धारा सिंह पटेल, हरि पटेल, प्रहलाद ट।टू , रतनलाल चुलावत,डॉ विजय कुमार यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्नौद, राजेश चौहान पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, गुड्डू पटेल, श्री परमार, हरि प्रसाद करवडा, अनोखी लाल चौहान, लोकेश राठोर, उमेश परते,महेंद्र जाट, रुपेश जोशी कंट्रक्शन कंपनी ठेकेदार ,सचिव नारायण पिप्ले, सहायक सचिव विजेंद्र हरसुदिया एवम् ग्रामीण जन सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे।

चंचल भारतीय✍️

हिंदी दिवस पर हुआ जिले के साहित्यकारों व नवोदित कवियों का सम्मान

देवास। सोमवार शाम हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य समन्वय समिति द्वारा व्याख्यानमाला के साथ जिले के साहित्यकारों व नवोदित कवियों का सम्मान समारोह रखा गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ववलन के साथ हुई। सरस्वती वंदना का वाचन कवि कृष्णकांत शर्मा ने किया। मुख्यातिथि अमिताभ शुक्ला थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व वल्र्ड रिकॉर्डर राजकुमार चन्दन ने की। विशेश अतिथि आरटीई कार्यकर्ता एड. मनोज श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री चन्दन ने कहा कि यदि हमें अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण रखना हैं, तो हमें अपने व्यवहार में हिन्दी को अपनाना होगा। साहित्य समन्वय समिति अध्यक्ष पंकज जोशी ने वार्षिक गतिविधि व कार्यक्रम की जानकारी के साथ वर्तमान में हिन्दी की स्थिति एवं उसके राष्ट्रभाषा पद पाने में बाधक तत्वों व हिन्दी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। कुणाल जोशी ने हिंदी में कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पं. स्व. बंशीधर जोशी स्मृति काव्य सम्मान से वरिष्ठ कवि व मंच संचालक भीमसिंह निर्मल को अलंकृत किया गया। इसी श्रंखला में देवास जिले की विभिन्न तहसीलों से कविता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कन्नौद से शंकरलाल सोनी, देवास से कुलदीप रंगीला, बागली से सोमेश इरेश उपाध्याय, हाटपिपलिया से अशोक पाटीदार, सोनकच्छ से राकेश कुशवाह, मोना गुप्ता, आरती अक्षय गोस्वामी को शॉल श्रीफल सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  कोविड 19 संक्रमण के कारण कार्यक्रम आमंत्रितों के लिए ही था। शासन द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन पुष्पेंद्रसिंह राठौर ने किया व आभार शंकरगिरी गोस्वामी ने माना। 

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि समागम के विजेताओं को भी किया पुरस्कृत

इस वर्ष साहित्य समन्वय समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवि समागम का भी ऑनलाइन आयोजन किया गया था। जिसमें देश और विदेश से लगभग 170 लोगों ने अपने कविता पाठ के वीडियो भेजे थे। जिन्हे सबसे ज्यादा लाइक व प्रसंशा मिली, उन्हें प्रथम पाँच हजार, द्वितीय तीन हजार और तृतीय पुरस्कार दो हजार की नगद राशि भेट की गई। इसी के साथ 25 अन्य श्रेष्ठ रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने देवास परिवहन कार्यालय में किया हेल्प डेस्क का शुभारंभ

देवास । कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आज जिला परिवहन कार्यालय देवास में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस डेस्क के माध्यम से कोई भी आम नागरिक परिवहन विभाग के माध्यम से जो सेवाएं प्रदान की जाती है, उनके संबंध में नि:शुल्क जानकारी प्राप्त कर सकता है। जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से दिए जाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट व अन्य प्रकार की सेवाओं के संबंध में अगर किसी को जानकारी लेना हो तो वह इस हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। हेल्प डेस्क शुरू हो जाने से अब आम नागरिक को किसी प्रकार की जानकारी के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अगर किसी को ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट बनाने में किस तरह कंफ्यूजन है, कोई समस्या है, तो वह डेस्क से उचित परामर्श ले सकता है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया गया।     
देवास परिवहन अधिकारी जया वसावा ने बताया कि परिवहन कार्यालय में लाइसेंस हेतु प्रतीक्षा न करनी पड़े इसलिए आमजन की सुविधा के लिए वेटिंग रूम एवं टोकन सिस्टम का संचालन किया गया । साथ ही निःशक्तजनों के लिए कार्यालय में सुविधा के लिए सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से  व्हीलचेयर प्राप्त की गई।  इस अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

देवास जिले में विकासखंड देवास, टोंकखुर्द, बागली तथा कन्नौद में होगा रोजगार मेला

जिले में 16, 17, 18 और 21 सितम्‍बर को मेले का आयोजन

रोजगार मेले में जिले के युवक-युवतियां अधिक से अधिक शामिल होकर लाभ उठाये

देवास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत देवास द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन 16  सितंबर को विकासखंड टोंकखुर्द, 17 सितंबर को बागली, 18 सितंबर को कन्नौद एवं 21 सितंबर 2020 को  विकासखंड देवास जनपद कार्यालय में रोजगार मेलों का आयोजन किया जावेगा। रोजगार मेले हेतु पात्र युवक-युवतियों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं तक एवं आईटीआई पास को पात्रता होगी। रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवक-युवतियां शामिल होकर रोजगार मेले का लाभ उठाये।  
रोजगार मेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी संस्थान जैसे सेल प्राइवेट लिमिटेड महतवाडा जिला सीहोर, आईसर प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर एवं यशस्वी ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड धार, देविका सिक्योरिटी संस्थान देवास  द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

देवास – आज आई 157 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-चामुण्डापुरी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः-नावदा,टौंकखुर्द ,देवास ,महिला ,उम्र 12 वर्ष
3 पताः-ग्राम सतवास,देवास (जिला जेल.) ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
4 पताः-ग्राम पटरानी खातेगांव,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
5 पताः-ग्राम पटरानी खातेगांव,देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः-उप जेल कन्नौद,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
7 पताः-ग्राम सिरसोदिया,कन्नौद खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
8 पताः-एलएनटी उदयनगर ,देवास पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
9 पताः-गाॅधी चैक,बागली, देवास ,,महिला ,उम्र 54 वर्ष
10 पताः-गाॅधी चैक,बागली, देवास ,,महिला ,उम्र 48 वर्ष
11 पताः-वार्ड-11 सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 01 वर्ष
12 पताः-चामुण्डापुरी ,देवास ,महिला ,उम्र 63 वर्ष
13 पताः-फतनपुर,टौंकखुर्द ,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
14 पताः-ग्राम पटरानी खातेगांव,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
15 पताः-गाॅधी चैक,बागली, देवास ,पुरूष ,उम्र 02 वर्ष
16 पताः-पिपलरावा सौनकच्छ,देवास ,,महिला ,उम्र 26 वर्ष
17 पताः-गाॅधी चैक,बागली, देवास ,,महिला ,उम्र 12 वर्ष
18 पताः-वार्ड-11 सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
19 पताः-वार्ड-11 सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
20 पताः-ग्राम पटरानी खातेगांव,देवास,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
21 पताः-ग्राम पटरानी खातेगांव,देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
22 पताः-ग्राम पटरानी खातेगांव,देवास,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
23 पताः-आगुर्ली,बागली, देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष

देवास जिले के निवासी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति कि अरविन्दो मेडिकल कालेज ंएण्ड हाॅस्पिटल इन्दौर मे उपचार के दौरान मृत्यू होने की जानकारी प्राप्त होने पर आज बुलेटिन में जोड़ा गया

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 76
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 157
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 24
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 132
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34312
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 34158
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1000
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 32925
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 785
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 196
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 154
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.93
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 78.50
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.90

(डॉ एम.पी.शर्मा )

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी

जिला-देवास

देवास पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

देवास पुलिस कप्तान शिवदयाल सिंह गुर्जर की रिपोर्ट आज आई कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर को मामूली बुखार था जिसके चलते उन्होंने अपनी जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है एस पी सिंह को होम आइसोलेट किया गया है,जैसे ही पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वैसे ही पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया है

देवास – स्वच्छ देवास स्वस्थ्य देवास के तहत स्वच्छता सैनिको का नगर निगम द्वारा किया गया सम्मान

देवास। स्वच्छ देवास, स्वस्थ्य देवास के तहत नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी प्रारंभ की। नगर को साफ व स्वच्छ रखने के लिये स्वच्छता सैनिको द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति समपर्ण एवं निष्ठा भाव से सफाई कार्य किया जा रहा है। सफाई सैनिको द्वारा शहर के 5 झोनो मे निष्ठा एवं लगन से अपने-अपने वार्डो मे सफाई करते हुये वार्डो मे भी रहवासियो के बीच भी व्यवहारिकता की जगह बनाई। निगम के सभी सफाई सैनिको द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 तैयारी हेतु कमर कसी है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा 5 झोनो मे से माह जुलाई एवं अगस्त 2020 मे सफाई कार्यो मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम सफाई सैनिको रामप्रसाद पिता नन्नुजी, मन्नान पिता फकरू, चन्दू पिता झारू, पदमा पति सुनिल, नेहा पति अजय, मंगल पिता जगदीश, सीताबाई पति नगजीराम, रीनाबाई पति यशवंत, विजय पिता बालकिशन, नरेन्द्र पिता छगनलाल को स्वच्छता कार्यो मे उत्कृष्ठ कार्य किये जाने हेतु नगर निगम कार्यालय मे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा निगम के सभी सफाई सैनिको द्वारा शहर मे दिन के साथ रात्रीकालीन सफाई कार्य भी किया जा रहा है। किये जा रहे सफाई कार्य पर उनकी भी प्रशंसा की गई। आयुक्त द्वारा कहा गया कि वार्डो मे स्वच्छता के लिये उत्कृष्ठ सफाई कार्य करने वाले सफाई सैनिको को प्रतिमाह सम्मानित किया जावेगा। साथ ही सभी सफाई सैनिको से अपील की है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के सर्वेक्षण मे देवास शहर को टॉप-5 मे लाने हेतु संकल्पित रहें। आयुक्त ने शहर के सम्पूर्ण 45 वार्डो के रहवासियो से भी अपील की है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण मे अपनी भगीदारी दर्शाते हुये सफाई सैनिको को एवं घरो घर आने वाली कचरा गाडी के कर्मचारियो को अपना सहयोग देते हुये देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 हेतु टॉप-5 मे लाने के लिये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। इस हेतु गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग डस्टबीनो मे एकत्रित कर कचरा गाडी मे डालें।

भारतीय किसान यूनियन संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर रखी 9 सूत्री मांग रखी

देवास/खातेगांव:- भारतीय किसान संघ बैनर तले खातेगांव में देवास जिले को बाढ़ आपदा क्षेत्र घोषित कराने व बीमा मुआवजा राशि किसानों को तत्काल मुहैय्या कराने की मांग को लेकर हजारों किसान ने मोर्चा संभाल रखा था इसी बीच देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का दिल्ली की वैज्ञानिकों के टीम के साथ नेमावर बाढ़ आपदा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरा था किसान जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से मिलना चाहते थे लेकिन कलेक्टर शुक्ला के नहीं मिलने से नाराज किसानों ने इंदौर बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग खातेगांव तीन बत्ती चौराहे पर चार घंटे तक चक्का जाम कर दिया जिससे 500 से अधिक वाहनों का काफिला लग गया शांति व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए खातेगांव पुलिस प्रशासन के द्वारा किसानों को 151धारा में गिरफ्तार कर कन्नौद के शासकीय स्कूल में ले आई और मुचलके पर छोड़ दिया नाराज किसान रात भर शासकीय स्कूल में ही रहे और प्रदेश की शिवराज सरकार व जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को किसानों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ी निंदा व नारेबाजी करते रहे। इसी तारतम्य में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के साथ भोपाल जाकर अपने 9 सूत्री मांग पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखा और समय सीमा मैं पूरा करने के लिए कहा मुख्यमंत्री चौहान ने कहा में इन सभी मांगों को प्राथमिकता से मंत्रालय के माध्यम से पूरा कराने के लिए आश्वासन दिया। किसान संघ ज्ञापन में लिखते हैं कि समस्याओ से किसान वर्ग बेहद चिंतित एवम आक्रोशित है किसान विरोधी देवास कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला जिन्होंने किसानों की गिरफ्तारी कराकर जेल में डलवाया उन्हें तत्काल प्रभाव से देवास कलेक्टर पद से हटाया जाए क्योंकि उन्होंने किसानों को पांच मिनट का मिलने का समय नहीं दिया जिसके कारण ही देवास जिले में किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हुआ ओर पूरा घटनाक्रम हुआ खरीफ फसल सोयाबीन जो कि पकने की अवस्था पर है लेकिन मौसम अनुकूल नही होने से वर्तमान में सम्पूर्ण देवास जिले में सोयाबीन फसल पर कीट व रोग का प्रकोप बहुत ज्यादा हुआ एवम बुवाई पश्चात बारिश की लंबी खेच के कारण सोयाबिन का उत्पादन बहुत प्रभावित हुआ था जो कुछ बची थी किट प्रकोप के कारण सम्पूर्ण क्षेत्र में फसल नष्ट हो चुकी है जिससे किसान की लागत भी निकलना मुश्किल है किसानो को राजस्व पुस्तक कंडिका आरबीसी 6-4 के तहत शीघ्र राहतराशि एवम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाए वर्तमान में हुई भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी एवम उसकी सहायक नदियो से जिले की खातेगाव एवम सतवास तहसील के सेकड़ो गाँव मे बाढ़ से भारी नुकसान हुआ लेकिन नर्मदा के दूसरे छोर हरदा जिले को प्राकृतिक आपदा ग्रस्त जिला घोषित किया गया बाढ़ की समान स्तिथि के बावजूद देवास जिले की दोनों तहसीलों को आपदा ग्रस्त घोषित नही किया गया जिससे ये दोनों तहसील के ग्रामीण शासन की योजनाओं एवम राहत से वंचित रह जाएंगे हरदा होशंगाबाद सीहोर जिले आपदाग्रस्त घोषित किये गए इस तरह का भेदभाव कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिये लागू किये गए तीन कानून जो कि स्पष्ट किसान विरोधी कानून है इनको वापस लिया जाए क्योंकि उक्त कानून देश की शासकीय मंडियों को खत्म करने किसानों को व्यपारियो की मनमर्जी का शिकार बनाने जमाखोरी को बढ़ावा देकर कृषि उत्पादों के भावों को अस्थिर करने वाले दर्शित होते है जिससे किसान एवम आम उपभोक्ताओं का शोषण जमाखोर करेंगे एवम आमजन के बीच किसानो के प्रति नकारात्मक भाव पैदा होंगे जो किसान के आत्मसम्मान को ठेस पहुचाने जैसा है वर्तमान में बिजली विभाग भी मनमानी करते हुए दस गुना बड़े हुए बिजली बिल उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे है, मार्च 2020 से पहले जिन उपभोक्ताओं का बिल 100 से 200 रु आता था उनको अब 1000 से 2000 तक के बिल दिए जा रहे है,जो कि बिजली विभाग की तानाशाही है अतः उपभोक्ताओं को मार्च 2020 की तर्ज पर बिजली बिल जारी किये जायें एवम बड़े हुए बिलो को निरस्त किये जायें सोसायटी समिति व राष्ट्रीयकृत बैंकों माध्यम से किसानों जो कर्ज दिया गया है उस कर्ज के ब्याज को जमा करने में किसान वर्तमान परिस्थिति में असमर्थ है किसानों को दिए गए कर्ज की तीन किस्त की जावे तीन साल के लिए वर्ष 2019 खरिफ फसल की बकाया 75 प्रतीशत मुआवजा राशि किसानों के खाते मे डाली जावे खातेगांव क्षेत्र की तीन माध्यम सिंचाई परियोजना किशनपुर सोमगांव पटरानी जो कि शासन से स्वीकृत है इनका तत्काल प्रभाव से टेंडर की प्रक्रिया कराकर परियोजना चालू कराई जावे ताकि किसानों की फसलों की सिंचाई हो सके लिफ्ट इरीगेशन सिंचाई परियोजना जिसके तहत क्षेत्र के लगभग 52 जिलों को सिंचाई का लाभ मिलेगा मांगो पर निराकरण किया जाए अन्यथा किसान हित मे भारतीय किसान यूनियन सड़को पर उतरकर आंदोलन एवम धरना- प्रदर्शन करेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन एवम प्रशासन की होगी।

चंचल भारतीय✍️

पाकिस्तानी झण्डा लगाने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर देशद्रोह की कार्यवाही की जाए

देवास। वीर आजाद सावरकर सेवा समिति ने फरार आरोपी फकरू पिता इंदु मंसुरी एवं उसके भांजे तबरेज को गिरफतार कर देशद्रोह की कार्यवाही को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति ने बताया कि विगत दिवस क्षिप्रा में निवासरत फारूक पिता इदु मंसुरी और उसके भांजे तबरेज ने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था। उक्त विषय मे देशद्रोह के मुख्य ओरापी फारूक व तबरेज दोषी है, जो कि कार्यवाही दिवस से फरार है। इन्हें तत्काल प्रभाव से गिरफतार कर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही की जावें। मौके पर हुई कार्यवाही के दौरान इन्होने उस झंडे को और काटकर नष्ट कर दियाथा। जब इस मामले ने तुल पकड़ा तब जाँच पड़ताल के दौरान सही सलामत पाकिस्तानी झंडा सबूत के तोर पर मिला था। फिर जब्त हुआ झंडा घर में कहा से आया। क्या इसके पास पाकिस्तानी झंडो का स्टोक है, या ये घर में बनाता है। इस घटना से यह साबित होता है कि इस विषय की जाँच करते हुए दोषियों पर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर राहुल रामराज, अतुल शुक्ला (अखण्ड हिन्दू सेना), राहुल पवार, नीलेश योगी (सनातनी विचार मंच, रवि सूर्यवंशी (अखण्ड महासभा), अंशीत शर्मा (टीम आज़ाद सावरकर जिला मीडिया प्रभारी) आदि उपस्थित थे।

अमलतास अस्पताल में लापरवाही के कारण हो रही मौतों को संज्ञान लेकर शीघ्र कार्यवाही करे प्रशासन

देवास। अमलतास अस्पताल में लापरवाही के कारण हो रही मौतों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही को लेकर टीम आजाद सावरकर ने सोमवार को जिला कलेक्टर से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि संस्था आजाद सावरकर ने पूर्व में अमलतास अस्पताल की लापरवाही जैसे आक्सीजन की कमी होना, पानी में कीडे, खाना खाने योग्य नही होना, डॉक्टरों की लापरवाही होने के कारण मरीज की मृत्यु हो जाना। इन सब बातों से कलेक्टर व प्रशासन को अवगत कराया गया था। लेकिन अभी तक इस विषय को लेकर कोई कार्यवाही नही हुई। आज भी स्थिति भी ज्यो की त्यो बनी हुई है। विगत दिनों भी ऑक्सीजन की कमी के कारण पाँच मरीजो की मृत्यु हो गई। लापरवाही और मरीजो की मृत्यु का ऑकड़ा थम नही रहा है। जिसका हमने आडियो, विडियो और फोटो सहित प्रशासन को आवेदन देकर अवगत कराया गया था। संस्था ने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को अनदेखा न करते हुए उचित कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के दौरान राहुल रामराज, अतुल शुक्ला, राहुल पवार, नीलेश योगी, रवि सूर्यवंशी, अंशीत शर्मा आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के नाम पर खिलवाड़,नर्क जैसी व्यवस्थाएं से दुखी होकर कोरोना पॉजिटिव मरीज की छुट्टी करा कर ले गए परिजन

कन्नौद: जिला चिकित्सा अधिकारी देवास के द्वारा कोरोना पॉजिटिव की सूची में कन्नौद- बेहरवद 4 मरीजों की जानकारी है। ग्राम बेहरावद निवासी शिव कुमार जोशी भी कोरोना पॉजिटिव थे जिनको कन्नौद शासकीय अस्पताल के कोरोना चिकित्सा दल के द्वारा उपचार के लिए कन्नौद कोविड सेंटर लाया गया अव्यवस्थाओं के कारण वृद्ध मरीज को 3 घंटे बैठने के बाद परेशान होकर परिजनों के द्वारा डॉक्टरों से निवेदन करने के बाद उन्हें परिजनों की जिम्मेदारी पर घर ले जाने के लिए छुट्टी दे दी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कन्नौद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक अहिरवार के द्वारा परिजनों से लिखवा कर ले लिया गया कि हम अपनी मर्जी से कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर जा रहे हैं। मरीज के परिजनों ने बताया कि इतनी घटिया व्यवस्थाएं हैं की मेरे पिताजी वृद्ध होकर टाइफाइड भी है दोपहर की 2:00 बजे तक उन्हें कोई उपचार नहीं किया गया। कोविड़ सेंटर के मरीजों के बिस्तर और पलंग की व्यवस्था है। आप फोटो में देख ही रहे हैं की मरीजों के साथ किस प्रकार खिलवाड़ किया जा रहा है। कोरोना मरीजों के उपचार के नाम पर सरकार करोड़ों रुपए खर्चा करने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आ रहा है।सरकार कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर भेदभाव बरत रही है बड़े पदों पर बैठे लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पांच सितारा होटलों जैसे सुविधा संपन्न अस्पतालों में सरकारी खर्च पर भर्ती किए जा रहे हैं वहीं कोरोना संक्रमित आम आदमी सरकारी अस्पतालों की नारकीय व्यवस्था से जूझ रहा है और तंग होकर भागने को मजबूर है आमतौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ कांजी हाउस के जानवरों की तरह व्यवहार होता है।आमतौर पर सरकारी अस्पतालों में सामान्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है जिसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों की दशा बद से बदतर हो जाती है, सरकार के दोहरे मापदंड मानवता के साथ क्रूर खिलवाड़ है सामान्य व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जाता है,और उस पर कोरोना फैलाने का आरोप भी जड़ दिया जाता है जबकि बड़े लोगों के कोरोना संक्रमित होने पर उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगाए जाते बल्कि उन्हें मनचाहे अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी नियमित स्वास्थ्य बुलेटिन जारी की जाती है और जनता के नाम उनका संदेश भी जारी किया जाता हैl क्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं राज्य व जिले के अधिकारी उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेकर अव्यवस्थाओं व कोरोना पॉजिटिव मरीज की छुट्टी करा कर ले जाने की मामले की जांच करेंगे?*नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद*कोविड सेंटर की अव्यवस्थाओं को लेकर कहां की कोरोना के हर मरीज की बहुत ठीक तरह तरह से देखभाल की जा रही है इलाज के पर्याप्त संसाधनों के साथ-साथ मनोरंजन के लिए टीवी भी उपलब्ध कराए गए हैं। कोरॉना पॉजिटिव मरीज को घर ले जाने को लेकर कहा की ग्राम बेहराबद के मरीज को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।*डॉ विवेक अहिरवार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कन्नौद*कोरोना पॉजिटिव मरीज के उपचार को लेकर माकूल व्यवस्थाएं है, परिजनों ने इंदौर इलाज कराने को लेकर मरीज की छुट्टी करा कर ले गए हैं covid- 19 नई गाइडलाइन के अनुसार मरीज को अपनी सुविधा के अनुसार इलाज कराने का हक है। चंचल भारतीय✍️