प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

देवास 11 सितम्बर 2020/ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्रीमती सपना खर्ते ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दी जाने वाली प्री-मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति प्रकरणों के लिये विद्यार्थियों द्वारा ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 है। तथा शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों से प्राप्त ऑन लाईन आवेदनों को अगले चरण के लिये ऑन लाईन अग्रेषित करने हेतु 15 नवंम्बर 2020 निर्धारित है। विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए भारत सरकार के National Scholarship Portal,

https://scholarships.gov.in/

से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास द्वारा समस्त शासकीय/अशासकीय शिक्षण संस्थाओं से अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के प्री-मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति आवेदनों को समयावधि में प्राप्त कर अग्रेषित करने की कार्यवाही करने एवं इस संबंध में अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को भी अवगत कराने की अपील की है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को मददेनजर रखते हुए किराना व्यापारी एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला,प्रत्येक रविवार को बंद रहेगी देवास शहर की समस्त किराना दुकान

देवास| कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई सख्या कौ मददेनजर रखते हुए सभी किराना व्यापारी की आपसी सहमती से यह निर्णंय लीया गया है कि देवास सिटी की समस्त किराना व्यापारी एेसोसीएशन की दुकान बढ़ते संक्रमण के कारण प्रत्येक रविवार को बंद रहेगी |

किराना व्यापारी एसोसिएशन द्वारा यह जानकारी की सूचना सोशल मीडिया पर जारी कर जनता तक पहुंचाई जा रही है जिससे जनता को जानकारी मिल सके कि अब शहर में प्रति रविवार किराना दुकाने बंद रहेगी

इंदौर में जारी कोरोना कहर , मिले 326 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

गुरुवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में 326 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 16 हजार 090 हो गए है, वही एक्टिव मरीज भी रेकॉर्ड 4555 तक पहुच गए।

https://www.expensiveminds.com/india-china-de-escalate/hindi/

देवास – आज आई 358 लोगों की रिपोर्ट मे 21 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-ईडब्ल्यु.विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः-ईडब्ल्यु.विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 05 वर्ष
3 पताः-ईडब्ल्यु.विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
4 पताः-भौरासा ,सोनकच्छ, देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-भौरासा ,सोनकच्छ, देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष
6 पताः-बरखेडा कोतापाई ,(बरोठा) देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
7 पताः-बरोठा, देवास ,पुरूष ,महिला ,उम्र 52 वर्ष
8 पताः-काटाफोड ,कन्नौद, देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
9 पताः-काटाफोड ,कन्नौद, देवास ,महिला ,उम्र 31 वर्ष
10 पताः-काटाफोड ,कन्नौद, देवास ,पुरूष ,उम्र 08 वर्ष
11 पताः-बरखेडा, देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
12 पताः-विकास नगर, देवास पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
13 पताः-सनसिटी-2, देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
14 पताः-बीएनपी0 ,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
15 पताः-मुखर्जी नगर, देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
16 पताः-ग्राम सिरोल्या,देवास पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
17 पताः-बजरंगबली, नगर मक्सी रोड ,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
18 पताः-बीएनपी0 कालोनी ,देवास , पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
19 पताः-देवास (जिला जेल) ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
20 पताः-क्षिप्रा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
21 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 202
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 358
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 21
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 336
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 33570
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 33339
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 898
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 32209
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 21
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 737
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 144
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 231
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.69
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 82.07
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.89
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

बीमा हॉस्पिटल को कोविड-19 सेंटर बनाने हेतु शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर को लिखा पत्र

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र में लिखा महात्मा गांधी अस्पताल एवं अमलतास अस्पताल में मरीजो की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आवश्यक है कि देवास में उज्जैन रोड़ स्थित बीमा अस्पताल को भी कोविड़-19 सेंटर बनाया जाए। चूकि बीमा अस्पताल का परिसर काफी बढ़ा होकर साफ सुथरा तथा सुविधायुक्तबपरिसर है। अमलतास अस्पताल में देवास जिले के अलावा उज्जैन, आगर, शाजापुर, जिले के मरीजो का भी काफी दबाव है जिससे अव्यवस्थाएँ फैल रही है, वर्तमान हालातो को देखते हुए पिछले दिनो उपजे विवादो से जनमानस में आक्रोष व्याप्त है। आपसे अनुरोध है कि बीमा अस्पताल को भी कोविड-19 का सेंटर बनाए जाने हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाए जिससे नागरिको को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

मध्यप्रदेश मे हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल पूरक परीक्षा 14 सितंबर से

देवास 10 सितम्बर 2020/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक एवं हाईस्कूल पूरक की परीक्षा 14 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की गई है। कोविड-19 संक्रमण के चलते विद्यार्थियों के लिये केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिये सभी जिलों में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस वर्ष हाई स्कूल पूरक परीक्षा के लिए एक लाख 37 हजार 912 परीक्षार्थियों के लिये 419 एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा के एक लाख 21 हजार 645 परीक्षार्थियों के लिये 430 एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के 2 हजार 714 परीक्षार्थियों के लिये 58 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी/ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक/हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी दृष्टिबाधित, मूक, बधिर छात्रों की पूरक परीक्षा वर्ष 2020 के प्रवेश-पत्र 

http://www.mpbse.mponline.gov.in

से डाउनलोड किये जा सकते हैं।प्रायोगिक पूरक परीक्षाप्रायोगिक विषय में पूरक पात्र छात्रों की परीक्षा उसी दिन सैद्धांतिक प्रश्न-पत्र संपन्न होने के पश्चात दोपहर में केन्द्राध्यक्षों द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा क संबंध में विद्यार्थी केन्द्राध्यक्षों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट  

http://mpbse.nic.in/

  पर उपलब्ध है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास के भवानी सागर निवासी एक आरोपी को किया जिलाबदर

देवास 10 सितम्बर 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत एक आरोपी रोहित उर्फ काली पिता दशरथ खिचीं उम्र 28 निवासी भवानी सागर देवास को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिला दंडाधिकारी ने आरोपी रोहित उर्फ काली पिता दशरथ खिचीं उम्र 28 निवासी भवानी सागर देवास को आदेश दिया है कि वह आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी एक वर्ष की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नही करें।

अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ से जुड़े विद्यालय देंगे पालकों को फीस में राहत

देवास। कोविड 19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से जहां पूरा विश्व आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से जुझ रहा है। उक्त समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ देवास द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वशिष्ठ गुरूकुल हायर सेकेेण्डरी स्कूल आवास नगर में किया गया। जिसमें नगर के अशासकीय विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक संघ अध्यक्ष राजेश खत्री, सचिव दिनेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सै. मकसूद अली, कोषाध्यक्ष सुरेश चव्हाण द्वारा विभिन्न मुद्दो पर चर्चा हेतु आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पालकों को फीस में राहत देने पर चर्चा हुई। जैसा की विदित है। कोरोना के कारण हर वर्ग की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है और अशासकीय विद्यालय भी इससे अछुते नही है। अशासकीय विद्यालयों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। फिर भी बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि पालकों को फीस में राहत दी जाए। उस पर विचार करते हुए उपस्थिति कोर कमेटी सदस्य सै. अब्दुल बारी, महेन्द्रसिंह गेहलोत, हाजी शकील शेख ने पालकों को फीस में छूट देने का प्रस्ताव रखा। जिस पर स्वप्निल जैन, समाधान गौतम, हाजी अजीज कुरैशी, राजेश गोयल ने समर्थन करते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया। चर्चा उपरांत सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ से संबंधित सभी विद्यालय अपने पूर्व निर्धारित शुल्क एवं विद्यालयों से जुड़े हुए खर्चो को दृष्टिगत रखते हुए पालकों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शिक्षण शुल्क में छूट प्रदान करेंगे। संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली इस छूट का फायदा समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलेगा। विशेषकर आर्थिक मंदी झेल रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। संगठन के सभी विद्यालयों द्वारा छूट प्रदान की जाने वाली राशि की गणना की जाए तो अनुमानित राशि करोड़ों रूपयों में होगी। संगठन की ओर से अनुरोध किया गया है कि आगामी 7 दिवस में सभी विद्यालय पालकों को फीस में दी जाने वाली राहत की सूचना पहुंचा दे। उक्त जानकारी अशाकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के मीडिया प्रभारी अबरार एहमद शेख ने दी। इस अवसर पर संगठन के शकील कादरी, आदित्य दुबे, अनिल शर्मा, सुरेश चौहान, मेहबूब शेख ,चेतन पचोरी, उस्मान शेख, रवि श्रीवास्तव, फारूख पठान, प्रकाश चव्हाण, शाहनवाज अली, रितेश मिश्रा, कीर्ति चव्हाण, सुशील मिश्रा, सोनी जी आदि उपस्थित थे।

वार्ड क्र. 21 गंगानगर के रहवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिये भूख हड़ताल बैठे ओम राठौर ने निगम पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त की

देवास। वार्ड क्रमांक 21 गंगानगर के रहवासियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर ओम राठौर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने निर्णय लिया। श्री राठौर स्थानीय रहवासियों के साथ एबी रोड़ स्थित कैलादेवी मंदिर चौराहा पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। 8 सितंबर को प्रात: 11 बजे शुरू हुई भूख हड़ताल देर रात 9 बजे नगर निगम कार्यपालन यंत्री इंदु भारती, आरएस केलकर व नगर निगम की टीम की सझाईश के बाद समाप्त हुई। निगम पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाते हुए आश्वासन दिया कि आप हड़ताल खत्म कर दे और अधूरे पड़े विकास कार्यो पर चर्चा करने हेतु नगर निगम बुलाया। हड़ताल के अगले दिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी आदेशानुसार उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व पार्षद नरेन्द्र यादव के साथ श्री राठौर ने कार्यपालन यंत्री से चर्चा की। जिन्होंने वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों की सूची देते हुए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने का विश्वास दिलाया। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि वार्ड में शीघ्र ही एबी रोड़ से पूजा ट्रेवल्स तक सीसी रोड़ निर्माण, शारदा माता मंदिर के सामने एवं गंगा नगर की कच्ची सड़कों एवं नालिया का निर्माण, होण्डा शोरूम से मंदिर चौराहा तक सीसी रोड़ निर्माण, गंगा नगर में हरिओम जी के पास क्षेत्र में सीसी रोड़ निर्माण, एस्कार्ट स्कूल से छोटी पुलिया तक सीसी रोड़ निर्माण एवं सेन थॉमस स्कूल से ओम सांई विहार क्षेत्र में सीसी रोड़ निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किए जायेंगे। श्री राठौर ने बताया कि यदि आगामी 15 दिवस में निर्माण कार्य प्रारंभ नही किए गए तो रहवासियों के साथ चक्काजाम किया जाएगा। भूख हड़ताल के समय शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, शहर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, कांग्रेस के अन्य सदस्य सहित रहवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त जानकारी शीलादेश पाण्डे ने दी।

मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की क्षमता 50 टन थी, जिसे बढ़ाकर 120 टन कर दिया गया है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। कोविड-19 के मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति हर हलात में सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में विद्यमान प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अन्य राज्यों से समन्वय का प्रयास निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर आयोजित बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है पर हर स्थिति में व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन आवश्यक है। सितम्बर माह के अंत तक 150 टन ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। नए ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से की फोन पर चर्चा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में फोन पर बात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि श्री ठाकरे ने आश्वस्त किया है कि ऑक्सीजन की समस्या महाराष्ट्र में भी है पर वे पूरे प्रयास करेंगे कि मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रहे।
ऑक्सीजन आपूर्ति गुजरात और उत्तरप्रदेश से होगी वैकल्पिक व्यवस्था
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश को 20 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति महाराष्ट्र से है। यह आपूर्ति आईनॉक्स कंपनी द्वारा की जाती है। यह कंपनी आवश्यकता होने पर गुजरात और उत्तरप्रदेश के अपने प्लांट से मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास 50 टन ऑक्सीजन उपलब्ध थी इसको बढ़ाकर हमने अपनी क्षमता 120 टन कर ली है और 30 सितम्बर तक यह क्षमता 150 टन हो जाएगी। प्रदेश में विद्यमान ऑक्सीजन प्लांटों की क्षमता वृद्धि के निर्देश भी दिए गए हैं। यदि ये प्लांट 100 प्रतिशत क्षमता पर कार्य करेंगे तो हमें अतिरिक्त ऑक्सीजन प्राप्त हो सकेगी। प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की स्थिति नहीं आएगी। किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।
ऑक्सीजन का दुरुपयोग न हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि ऑक्सीजन का दुरुपयोग न हो। मरीज को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन उपलब्ध हो। ऑक्सीजन का अपव्यय और दुरुपयोग रोकने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण तथा निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
प्रदेश में लगेगा 200 टन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए दूरगामी योजना पर भी कार्य कर रहा है। आईनॉक्स कंपनी का ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश में लगाने की अनुमति दी जा रही है। होशंगाबाद के मोहासा बावई में यह प्लांट लगेगा। इसमें 200 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
कोविड के मरीज बढ़ रहे हैं : सावधानी आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य में कोविड के मरीज बढ़ रहे हैं यह वास्तविकता है। परन्तु हर स्थिति में व्यवस्थाएं ठीक चलती रहें उसके लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। अस्पताल में बिस्तर बढ़ाने की आवश्यकता भी है। इस दिशा में भी राज्य सरकार कार्यरत है। चिकित्सा महाविद्यालयों तथा जिला चिकित्सालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों में कोविड के प्रभावी इलाज की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश लॉक से अनलॉक की ओर बढ़ा है। अर्थव्यवस्था को पुन: लॉक नहीं कर सकते। आर्थिक गतिविधियां बंद नहीं हो सकती। इस परिस्थिति में सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से मॉस्क का उपयोग हर स्थिति में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मॉस्क और परस्पर दूरी कोरोना से बचाव का प्रभावी उपाय है।
फीवर क्लीनिक-कमांड कंट्रोल सेंटर को बनाया जाए प्रभावी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लक्ष्य आधारित रणनीति क्रियान्वित की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जिलों में फीवर क्लीनिक पर आवश्यक जांच और उपचार की व्यवस्था हो। फीवर क्लीनिक को और अधिक सशक्त किया जा रहा है। सभी जिलों में सोमवार तक कोविड कमांड तथा कंट्रोल सेंटर आरंभ करने के निर्देश दिए गए। इससे होम आईसोलेशन में जो मरीज हैं उनकी मॉनीटेरिंग की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। कमांड कंट्रोल सेंटर पर एम्बूलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। अगर किसी भी मरीज को जरूरत पड़े तो उसे तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। श्री चौहान ने कहा कि होम आइसोलेशन व्यवस्था सुदृढ़ कर इसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
निवास पर आयोजित बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।