देवास- पुराने मछली बाजार मे नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे फायर स्टेशन के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं गड्ढे में उतरी

देवास| पुराना मछली बाजार मे सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होने वाली सरकारी जमीन पर फायर स्टेशन बनाने का रहवासी द्वारा किया जा रहा विरोध जिसको लेकर मंगलवार को रहवासियों ने काम बंद करवाया था, बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया था वही आज रहवासीयो द्वारा गड्डो मे उतर कर नगर निगम मे दिये ज्ञापन मे विरोध जताया गया | नगर निगम मे दिये ज्ञापन मे बताया गया था कि शासकीय जमीन पर फायर स्टेशन को बनाने का कार्य वर्तमान में चल रहा है रहवासियों ने कहा इस जमीन पर 1984 से धार्मिक आयोजन का संचालन चलता आ रहा है | गणेश उत्सव, नवरात्रि एवं रहवासियों के बच्चों द्वारा उस जगह को खेलकूद कार्य करने के लिए भी उपयोग किया जाता है। फायर स्टेशन बनाने से रहवासियों में रोष है। रहवासियों ने कहा अगर यह स्थान हमसे छीन लिया जाता है तो हम हमारे होने वाले समस्त कार्यों को सफलता पूर्वक नही कर पायेंगे।

शिवम कला साहित्य और संस्कृति समिति टोकखुर्द द्वारा बागली नगर के शिक्षक राकेश नागोरी, सुनील पाटीदार, देवास के महेश सोनी सर सहित जिले के कुल श्रैष्ठ 11 शिक्षकों का सम्मान किया गया

बागली | शिवम कला साहित्य और संस्कृति समिति टोकखुर्द द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बागली नगर के तीन प्रतिभा वान शिक्षकों वारिस अली,पं राकेश नागौरी तथा सुनिल पाटीदार के साथ जिले के कुल श्रैष्ठ 11 शिक्षकों,जिन्होंने शिक्षण में नवाचार किये,गुणात्मक अध्यापन कार्य किया तथा शिक्षकीय दायित्वों के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षक के पद को गौरान्वित किया का शिक्षा विद कमल सिंह टाक (बी आर सी) की अध्यक्षता,समाजसेवी विमल कुमार साखला,श्रीमती पुष्पलता सोनगरा,प्राचार्य द्वय शैलेष कुमार राठोर,विक्रम सिंह पटेल,हिमरत सिंह तोमर व राज्यपाल द्वारा पुरूषकृत शिक्षक सुभाष चौधरी के आतिथ्य में तथा संस्था के पदाधिकारी द्वय अनार सिंह ठाकुर,सुरेन्द्र सिंह सेधव, राजभंवर सिंह सेधव,दीपेन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में भारत हायर सेकेंडरी स्कूल टोकखुर्द में अभिनंदन पत्र और शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।

श्री अली,नागौरी और पाटीदार के सम्मान से नगर के शिक्षक साथियों व प्रबुद्धजनो के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित शिक्षकों को बधाई के साथ श्रैष्ठ लोगों के सम्मान के लिए आयोजकों का ह्रदय से आभार माना है।

? उत्तम आचार्य बागली

देवास – आज आई 374 लोगों की रिपोर्ट मे 21 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
2 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
3 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 68 वर्ष
5 पताः-श्रीनगर कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-अल्कापुरी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
7 पताः-देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-पाडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
9 पताः-खजुरिया ,देवास महिला ,उम्र 70 वर्ष
10 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
11 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
12 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष
13 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 37 वर्ष
14 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
15 पताः-राधा नगर, देवास पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
16 पताः-मोती बंगला, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
17 पताः-गंगा नगर, देवास पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
18 पताः-फौजी नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 21 वर्ष
19 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,महिला ,उम्र 82 वर्ष
20 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 7 वर्ष
21 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 357
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 374
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 21
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 352
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 33368
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 32981
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 877
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 31873
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 19
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 716
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 144
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 387
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.66
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.64
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.94

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

निगम कर्मचारियो के नियमित, विनियमित किये जाने के लिये कमचारी संघ द्वारा प्रशासक को ज्ञापन

देवास:- म.प्र. नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ देवास द्वारा निगम मे कार्यरत 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को नियमित, विनियमित किये जाने के संबंध मे संचानालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल का पत्र क्रमांक / शाखा/1/ स्था./ 2020/ 11241 भोपाल दिनांक 4. 8. 2020 द्वारा नगर निगमो, नगर पालिकाओ मे कार्यरत 2016 तक के कर्मचारियो को नियमित, विनियमित किये जान के निर्देश दिये गये। जिसके संबंध मे नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला को कलेक्टर कार्यालय मे निगम मे कार्यरत 810 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, जो कि वर्ष 2016 तक के शासन के निर्देशानुसार नियमित, विनियमित की पात्रता रखते है, उन्हे शासन आदेश एवं पूर्व परिषद के संक्रल्प क्रमांक 30/दिनांक 3.3.2019 अनुसार नियमित एवं विनियमित किये जाने की कार्यवाही शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु संघ द्वारा अपनी मांग रखते हुये ज्ञापन दिया गया। साथ ही नगर निगम देवास के 810 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयो को नियमित, विनियमित किये जाने का पूर्व परिषद द्वारा ठहराव प्रस्ताव भी पास किया गया था। ज्ञापन देते हुये मांग की गई है कि उपरोक्त पूर्व परिषद के ठहराव प्रस्ताव पास होने के बावजूद आज दिनांक तक कर्मचारियो को नियमित, विनियमित नही किया गया। संघ द्वारा अनूरोध कर मांग की गई है कि अतिशीघ्र शासन निर्देशानुसार नियमित एवं विनियमित करने की नगर निगम आयुक्त को प्रदत्त शक्ति अनुसार नियमित एवं विनियमित करने का संकल्प पारीत किया जावे। ज्ञापन देने वालो मे प्रदेश सचिव हरेन्द्रसिह ठाकुर, जिलाध्यक्ष अशोक देशमुख, देवास ईकाई अध्यक्ष रविन्द्रसिह ठाकुर सहित आसीम शेख, मुकेश सिंघारिया, योगेश शर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

देवास शहर के कुछ क्षेत्रों में कल प्रात: 08 बजे से 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

देवास 09 सितम्‍बर 2020/ कार्यपालन यंत्री म.प्र.वि.वि.कं.लिमि. (शहर) संभाग देवास ने विद्युत उपभोक्ताओ को सूचित किया हैं कि 33/11 के.व्ही. मेढकी उपकेन्‍द्र एवं लाईन पर आवश्‍यक रख-रखा करने के कारण 10 सितम्‍बर को प्रात: 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंडकीचक, बीराखेडी, इन्‍द्रानगर, त्रिलोक नगर, राजाराम नगर, सीताराम नगर, नेहरू नगर, उपाध्‍याय नगर, चाणक्‍यपुरी, नगर निगम मल्‍टी, मेढ़की सिंचाई क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। परिस्थिति अनुसार समय में आंशिक परिवर्तन अथवा कमी/वृद्धि संभव है।

राशन दुकान से भी आरंभ होगा पात्रता पर्ची के आधार पर खाद्यान्न वितरण – मुख्यमंत्री श्री चौहान,16 सितम्बर से मिलेगा 37 लाख हितग्राहियों को खाद्यान्न

देवास 09 सितम्‍बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 सितम्बर से पात्रता पर्ची के आधार पर खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक शुरूआत प्रदेश की सभी राशन दुकानों से की जाए। जिला मुख्यालयों सहित सभी 25 हजार दुकानों पर कुछ लोगों को खाद्यान्न वितरण कर यह अभियान आरंभ हो। कार्यक्रम में कोरोना महामारी से बचाव की सभी सावधानियों का आवश्यक रूप से पालन किया जाए। कार्यक्रम आयोजन में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों का भी सहयोग सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उल्लेखनीय है कि खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम से प्रदेश के लगभग 11 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। संपूर्ण प्रदेश में यह कार्यक्रम 16 सितम्बर को प्रात: 11.45 से आरंभ होगा। भोपाल में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम फेसबुक, ट्विटर तथा समस्त क्षेत्रीय चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री फैज अहमद किदवई तथा अन्य अधिकारी उपिस्थत थे।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 68 हजार हितग्राही लाभान्वित,सिंगल क्लिक से अंतरित हुए 102 करोड़ रूपए,उत्सव और आनंद के साथ करें गृह प्रवेश – मुख्यमंत्री श्री चौहान

देवास 09 सितम्‍बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रोटी, कपड़ा और मकान मूलभूत आवश्यकता है। अपना स्वयं का मकान हो, यह हर व्यक्ति का सपना होता है। इसे पूरा करने के‍लिए राज्य शासन प्राण-प्रण से जुटा है। हमारे जिन भाई-बहनों के पास मकान नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए सहायता दी जा रही है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 68 हजार हितग्राहियों के खाते में चौथी और अंतिम किस्त के 102 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए।

मंत्रालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में अब तक 20 लाख 30 हजार में से 17 लाख आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वर्ष 2019-20 में 6 लाख आवास का लक्ष्य था, जिसमें से 3 लाख 45 हजार आवास पूर्ण हो चुके हैं। जिन भाई-बहनो को अब तक आवास नहीं मिले हैं, वे निराश न हों। उन्हें भी आवास प्लस के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

12 सितम्बर को आयोजित होगा गृह प्रवेश कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण का कार्य पूरा हो गया है उनके गृह प्रवेश का कार्यक्रम 12 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भोपाल से वे स्वयं कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश 12 सितम्बर को अपरान्ह 11 बजे प्रसारित होगा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से इस संबोधन से जुड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मेरा लक्ष्य है कि सभी गरीबों का कल्याण हो, उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। इस दिशा में केन्द्र और राज्य शासन लगातार सक्रिय है। आगामी 16 सितम्बर को प्रदेश के 37 लाख लोगों को राशन वितरण की शुरूआत की जाएगी। इसी क्रम में 18 सितम्बर को फसल बीमा योजना के 4 हजार 600 करोड़ रूपए किसानों के खातों में डाले जाएंगे।

देवास में मल्‍हार स्‍मृति मंदिर में देखा प्रधानमंत्री के संबोधन का लाईव प्रसारण

• देवास में अब तक पीएम स्‍वनिधि योजना अन्‍तर्गत 3 हजार 110 ऋण स्‍वीकृत

• सूदखोरों से बचाकर स्ट्रीट वेंडर्स को डिजीटल क्रांति से मदद दिलवाई मध्यप्रदेश ने
मध्यप्रदेश की यह कोशिश, अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय : श्री मोदी

• प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक हितग्राहियों के ऋण प्रकरण मंजूर, अब पांच लाख हितग्राही लाभान्वित करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पीएम स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण में मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने देखा और सुना।


देवास शहर में पीएम स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना में 2 हजार 147 स्‍ट्रीट वेंडरों को अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 हजार रूपये का ऋण बैंकों के माध्‍यम से मिल चुका है। देवास शहर में स्‍ट्रीट वेंडरों के अभी तक कुल 5 हजार 728 आवेदन प्राप्‍त हुए है। जिसमें से 3 हजार 110 बैंक से ऋण स्‍वीकृत किय गये है। जिसमें आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोदन के बाद शहर के 110 स्‍ट्रीट वेंडरों को नगर निगम कमिश्‍नर श्री विशाल सिंह चौहान और बैंक अधिकारियों ने अपने हाथों से बैंक ऋण स्‍वीकृत पत्र सौपे। इस दौरान अपर आयुक्‍त नगर निगम सुश्री प्रिया वर्मा सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी तथा हिताग्राही उपस्थित थे।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए बहुत कम समय में बेहतरीन कार्य कर दिखाया है। पीएम स्वनिधि योजना में हुए इस कार्य से अन्य राज्य प्रेरणा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण की एक अन्य योजना पर भी विचार किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शीघ्र ही की जाएगी। उन्होंने लघु व्यवासियों से डिजीटल लेन-देन को अपनाकर अपने कारोबार को कई गुना बढ़ाने का आव्हान भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश की उपलब्धि और लॉकडाउन के दौरान अच्छा कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा की मध्यप्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की सफलता श्रम की ताकत का परिचायक है जिसे मैं आदरपूर्वक नमन करता हूँ। मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ सुनिश्चित कर पहचान-पत्र और अन्य लाभ देने का कार्य प्रशंसनीय है। महामारी के समय गरीबों को इस योजना में मिली यह राहत वरदान सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल संवाद के बाद योजना में पांच लाख हितग्राही को लाभान्वित करने का लक्ष्य नगरीय विकास एवं आवास विभाग को दिया है।
कागजों के डर से बैंक नहीं जाते थे गरीब, डिजीटल क्रांति से अब सब आसान
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के कल्याण के योजनाबद्ध प्रयास जारी रहेंगे। गरीबों को सूदखोरों के चंगुल से निकालकर आर्थिक सहायता पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। पहले कागजों के डर से गरीब बैंक तक नहीं जा पाते थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 94 हजार करोड़ की राशि का अंतरण हो या कोरोना काल में 20 करोड़ बहनों के खाते में 31 हजार करोड़ रुपये जमा करने का कार्य, जरूरतमंदों की पूरी सहायता की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि बैकिंग व्यवस्था से अब गांव भी ऑनलाइन मार्केट से जुड़ जाएंगे। आगामी 1 हजार दिन में आप्टीकल फाइबर के अधिकतम उपयोग को बढ़ाने का कार्य होगा, जो एक तरह की डिजिटल क्रांति होगी। डिजिटल हेल्थ मिशन से हितग्राहियों को हेल्थ आईडी भी मिलेगी। चिकित्सक से एपांइटमेंट और चेकअप का कार्य भी इसी प्रक्रिया से होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड की व्यवस्था भी लागू की गई है। देश में कहीं भी जाने पर व्यक्ति राशन ले सकेगा, अपने हक के साथ चलेगा। डिजिटल क्रांति की सहायता लेते हुए मध्यप्रदेश की पीएम स्वनिधि योजना में प्राप्त उपलब्धि सराहनीय है। अन्य राज्यों को मध्यप्रदेश का अनुसरण करना चाहिए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन के पहले पीएम स्वनिधि योजना के मध्यप्रदेश के हितग्राहियों से बातचीत भी की। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय आवास एवं शहरी कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी, मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, केन्द्र सरकार के सचिव शहरी विकास मंत्रालय श्री दुर्गाशंकर मिश्र, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश के लाभार्थियों से आज चर्चा में उनका आत्मविश्वास दिखाई दिया है। यह योजना की सबसे बड़ी सफलता है। लाभार्थी योजना के साथ आगे बढ़ें, उनका कारोबार विकसित हो, इसके लिए सरकार अधिकतम सहयोग करेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी अनेक विपदाएं लाई हैं। इस संकट को हम सभी ने देखा। गरीबों को अपने गांव लौटना पड़ा। गरीबों की दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान से भी राहत प्रदान की गई। मध्यप्रदेश में भी हर जरूरतमंद तक शिवराज सरकार ने मदद पहुंचाई। एक बड़े वर्ग के रूप में रेहड़ी वाले, लॉकडाउन के समय घरों में बंद लोगों तक सामग्री पहुंचाते रहे। सरकार ने स्वनिधि योजना में इन फूड स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य रेहड़ी वालों को नेटवर्क से जोड़ा। इन्हें मुश्किल से निकालने के लिए आसान प्रक्रिया से पूंजी देने की व्यवस्था की गई। अब इन्हें ऑनलाइन सेवाओं से भी पूरी तरह जोड़ने का प्रयास रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस संकटकाल में हमारी तकनीक ने योजना को लागू करने में सहायता की। हितग्राही को कॉमन सर्विस सेंटर या बैंक शाखा में जाकर आवेदन देने के बाद ऋण देने की कार्यवाही की जाती है। डिजीटल लेनदेन पर हितग्राही को 1200 रुपये का नगद पुरस्कार देने का भी प्रावधान है। कुल 7 प्रतिशत के ब्याज अनुदान के साथ समय पर ऋण चुकाने की स्थिति में हितग्राही को दोगुना -तिगुना भी ऋण अगली बार देने की व्यवस्था की गई है।
रेहड़ी वालों को मूलभूत सुविधाएं देने पर जोर
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रेहड़ी वालों को विद्युत सुविधा, आयुष्मान योजना का लाभ, उज्जवला योजना, एक रूपया महीना भुगतान करने पर बीमा योजना का लाभ, आवास निर्माण के लिए सहायता के संबंध में योजना लागू की जाएगी। इस योजना को प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि गत छह वर्ष में देश में गरीबों के योजनाबद्ध विकास की दिशा में कार्य हुआ है। सरकार की योजनाएं गरीबों के लिए संबल बनें, इसके लिए निरंतर कार्य हुआ है।
हितग्राही रखें इन बिन्दुओं का ध्यान
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वनिधि संवाद में स्ट्रीट वेंडर्स से आव्हान किया कि जब तक कोरोना से बचाव का वैक्सीन नहीं आ जाता, अपनी और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। हाथों की सफाई हो, परस्पर दूरी हो, मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना है। इन बातों से समझौता नहीं करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न किया जाए। कार्य स्थल पर पूरी स्वच्छता हो।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र कोरोना में मिली जनता को राहत
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिवादन करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जो पुरुषार्थ में कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण लगाने वाले वैश्विक नेता हैं। उन्होंने कोरोना संकट के समय राह निकालने का कार्य किया। देश की 130 करोड़ जनता के लिए 1 लाख 75 हजार करोड़ का गरीब कल्याण राहत पैकेज प्रदान कर, गरीब की थाली, खाली न रहने देने के संकल्प के साथ 80 करोड़ जनता तक अनाज पहुंचाया गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के 24 जिले भी चुने जहां लोग अधिक जरूरतमंद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनरेगा से रोजगार और आत्मनिर्भरता के मंत्र से आमजन को राहत मिली। लॉकडाउन की अवधि में अपनी जीविका गवां चुके लोगों को प्रत्यक्ष सहायता मिली है। बाजार से महंगी ब्याज दर पर कर्ज लेने वाले लोग पठानी ब्याज चुकाते-चुकाते त्रस्त हो जाते थे। उनका कुछ बच ही नहीं पाता था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जून 2020 से प्रारंभ पीएम स्वनिधि योजना में भारत सरकार द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज के प्रावधान के साथ कार्यशील पूंजी उपलब्ध करवाती है। इससे यह योजना छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक वरदान के रूप में लाभान्वित करने वाली सिद्ध हुई है। मध्यप्रदेश में सिर्फ तीन सप्ताह में 8 लाख 78 लाख पंजीयन पोर्टल के माध्यम से कर लिए गए। भौतिक सत्यापन के बाद साढ़े चार लाख पात्र स्ट्रीट वेंडर्स में से चार लाख को परिचय-पत्र और वेंडर प्रमाण- पत्र भी जारी कर दिए गए। बैंकों के समक्ष 2.55 लाख आवेदन पेश हो गए हैं, जिनमें से 1.56 लाख आवेदनों में राशि की मंजूरी दी जा चुकी है। हितग्राहियों के खातों में पैसा पहुंच रहा है। उल्लेखनीय बात यह है कि प्रत्येक हितग्राही को डिजिटल ट्रांजेक्शन से जोड़ने के लिए यूपीआई-आईडी और क्यूआर कोड उपलब्ध करवाया गया है। चाहे पान की दुकान वाला हो, चाट मूंगफली बेचने वाला, पंचर बनाने वाला, जूते सुधारने वाला, सैलून चलाने वाला या फिर झाडू बेचने जैसे कार्य करने वाले अब इन स्ट्रीट वेंडर्स की खुशियों में नया रंग जुड़ेगा। डिजिटल लेनदेन के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के हितग्राहियों से इन काव्य पंक्तियों के साथ अपना व्यवसाय करने का आव्हान किया- ‘समय विषम है, डगर कठिन है, जाना भी उस पार है, छोड़ चलो ये रीत पुरानी, राह नई तैयार है…. ।’
मध्‍यप्रदेश के हितग्राहियों से मोदी का आत्मीय संवाद, स्ट्रीट वेंडर्स की पीठ थपथपाई
स्वनिधि संवाद के प्रारंभ में प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सबसे पहले इन्दौर जिले के सांवेर के पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही श्री छगन लाल वर्मा से बात की। श्री छगनलाल झाडू बेचने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री छगनलाल को झाडू के निर्माण में लगने वाली सामग्री, प्राप्त हो रहे लाभ के बारे में चर्चा की। हितग्राही श्री छगनलाल ने बताया कि उन्हें झाडू बनाने के लिए किसानों से खजूर के पत्ते और झाडू निर्माण में आवश्यक लोहे का तार, नायलोन और पाइप आदि बाजार से खरीदना होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री छगनलाल को सुझाव दिया कि वे पुराने झाडू के पाइप के अच्छी स्थिति में होने से उसे नए झाडू में प्रयुक्त कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री छगनलाल से अन्य योजनाओं से मिल रहे लाभ की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बातचीत के क्रम में ग्वालियर की श्रीमती अर्चना शर्मा से भी बातचीत की। पानी पुरी टिक्की का ठेला लगाने वाले शर्मा परिवार ने बताया कि उन्हें दस हजार रुपये का ऋण बिना परेशानी से प्राप्त हो गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीमती शर्मा से प्रश्न पूछा कि उन्हें योजना की जानकारी कैसे मिली, उत्तर में श्रीमती शर्मा ने कहा कि ऐसा ही छोटा-मोटा कार्य व्यवसाय करने वाले लोगों से उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। अस्वस्थ चल रहे श्रीमती अर्चना के पति श्री राजेन्द्र शर्मा से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बातचीत की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आपने बहादुरी के साथ अपने छोटे से कारोबार को संभाला है जो समाज को प्रेरित करने वाला कार्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रायसेन जिले के सांची में जैविक सब्जियों के विक्रय से जुड़े पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही श्री डालचंद कुशवाह से भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री कुशवाह को कहा कि आपकी आयु कम है, पर हिम्मत बहुत है। आप अपने कारोबार को बड़े स्वरूप में चलाईये। आपको पूरी सहायता प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री कुशवाह द्वारा छोटी सी दुकान पर क्यूआर कोड के इस्तेमाल की खुली प्रशंसा करते हुए कहा कि अनेक बड़े व्यापारी भी इतने आत्मविश्वास से कारोबार नहीं कर पाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान कीं।
अब बड़े लक्ष्य की चुनौती स्वीकार करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान
वर्चुअल कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों से कहा कि पीएम स्वनिधि योजना में पांच लाख स्ट्रीट वेंडर्स हितग्राही लाभान्वित करने का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। मध्यप्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित करने का कार्य बड़े पैमाने पर हुआ है। जिन आवेदको को अभी ऋण प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें लाभान्वित करने की कार्रवाई तेज की जाए। बड़े लक्ष्य की चुनौती को स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक रेहड़ी वालों को योजना का लाभ दिलवाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस योजना के शानदार क्रियान्वयन की प्रशंसा की है। इस नाते मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रयास रहेगा कि यह योजना सफलता के और भी नए आयाम प्राप्त करे।
व्यापक रूप से देखा गया स्वनिधि संवाद कार्यक्रम
स्वनिधि संवाद में आज प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन मध्यप्रदेश के पौने चार सौ स्थानों पर सुना गया। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था से योजना के बारे में नागरिक अवगत हो सके। लगभग 2 करोड़ दर्शकों और श्रोताओं तक क्षेत्रीय टीव्ही चैनल्स ने यह प्रसारण पहुंचाया। प्रदेश में करीब 20 लाख लोग वेबकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा हितग्राहियों से आत्मीयतापूर्वक किए गए संवाद के साक्षी भी बने। वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने किया।

पुताई के डेढ़ वर्ष बाद मकान मालिक ने मजदूरों पर जेवरात चोरी के झूठे आरोप लगाकर पैसों की मांग की

देवास। करीब डेढ़ वर्ष रघुनाथपुरा निवासी डॉ. हातिम अली ने अपने मकान पर रंगाई पुताई करवाई थी। जिसका ठेका वहीं के निवासी इलियास पिता मुजफ्फर हुसैन को दिया था। इलियास हुसैन ने अपने साथियों के साथ डॉ. अली के मकान पर पुताई की। पुताई कार्य पूर्ण होने के करीब डेढ़ वर्ष बाद डॉ. हातिम अली ने पेंटर इलियास हुसैन पर जेवरात चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में आवेदन दिया। जिसके बाद से ही इलियास हुसैन सहित उनके साथियों को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। झूठी शिकायत के विरोध में बुधवार को इलियास हुसैन व उनके साथियों ने करीब 150 लोगों के साथ मिलकर एसपी ऑफीस व कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। शिकायकर्ता इलियास हुसैन, राजू खान, गुरूचरण कोगा, मो. फेजी, अमजद खां, कीर्तन कोगा, इरशाद एवं शकील खान ने बताया कि मकान में रंगाई पुताई का ठेका लिया था, हमारे द्वारा पुताई के काम को संतोषजनक कर के कार्य पूर्ण किया गया। उक्त कार्य के पश्चात् हमारा कोई लेना देना हातिम अली से नहीं रहा। करीब डेढ़ वर्ष पूर्ण होने के उपरांत वर्तमान में 8 अगस्त को हातिम अली के एक आवेदन पुुलिस थाना कोतवाली में दिया, जिसमें मेरा व मेरे साथ दैनिक रूप से कार्य करने वाले का उल्लेख होकर सोना चोरी होने की शंका व्यक्त की गई। हातिम अली ने हमारे विरूद्ध पूर्ण रूप से झूठा आवेदन थाने पर दिया। इतने लंबे समय बात शंका व्यक्त करना ही निराधार है। मकान पुताई के समय कोई भी व्यक्ति अपनी मुल्यवान वस्तु इतने समय तक अनदेखा नही कर सकता। इतने लंबे अंतराल में कितने ही लोग प्रतिदिन हातिम अली के घर आए होंगे। रंगाई पुताई के दौरान हर कोई अपना पूरा मकान खाली कर देता है। ऐसे में इतनी बड़ी घटना होना सम्भव ही नहीं है। वास्तव में यह घटना घटित भी हुई है या नहीं यह भी बड़े ही संशय की बात है। आवेदक हातिम अली ने जेवर चोरी के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का कोई स्पष्ट उल्लेख नही किया है। बस अनुमान लगाया गया है, किसी भी व्यक्ति की इतनी मूल्यवान वस्तु बिना स्पष्टता के कैसे रख सकता है? सूत्रों के अनुसार उनका पुत्र मानसिक रूप से विकृत है। उसकी बहू उसको कमरे में बंद करके रखती है। हातिम अली ने मुझे बताया कि किसी बाबा से फाल खुलवाई, जिसमें बाबा द्वारा हातिम अली को कुछ शंका के बारे में बताया गया। बाबा की शंका पर हम लोगोंं का उल्लेख थाने के आवेदन में किया गया है। अभी तक जितने भी लोग हातिम अली के घर आए गए सभी की निष्पक्ष जांच और परिक्षण पुलिस द्वारा किया जाना चाहिए। पुलिस द्वारा हम सभी को पिछले लगभग 10 से 15 दिनों से लगातार परेशान किया जाकर मारपीट की जा रही है। हम सभी मजदूरी अपना कार्य छोडक़र पुलिस की लगातार सहायता में लगे है। हातिम अली द्वारा हम सभी मजदूरों से 2 से 3 लाख रूपए की मांग की जा रही है। पैसे दे दोगे तो में थाने से शिकायत वापस ले लूंगा। इलियास हुसैन ने बताया कि मेरी व मेरे साथियों की इस संकट के कारण पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। इलियास हुसैन ने कलेक्टर व एसपी से मांग की है हातिम अली द्वारा की गई झूठी शिकायत पर उसके खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज किया जाए और पुलिस द्वारा बार-बार परेशान किए जाने से हम सभी मजदूरों की रक्षा की जाए। इलियास हुसैन ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग, विधायक एवं शहर काजी से की है।

मध्यप्रदेश मे खाली पड़े सरकारी मकान प्रवासी मजदूर अन्य श्रमिक व निम्न आय वर्ग के लोगों को न्यूनतम किराए पर मिलेंगे

मध्यप्रदेश में अब बाहरी राज्य के प्रवासी मजदुर व अन्य श्रमिकों के साथ निम्न आय वर्ग के लोगों को सरकार के सरकारी खाली पढ़े एलआईजी-ईडब्ल्यूएस मकान किराए पर मिलेंगे। यह सारे मकान राजीव गांधी आवास योजना और जेएनएनयूआरएम के तहत बनने के बाद से ही खाली पड़े हैं। राज्य सरकार इन्हें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के मॉडल पर संचालित करेगी। मध्यप्रदेश कैबिनेट ने इस अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम को 8 सितंबर को मंजूरी दे दी। फिलहाल रिक्त पड़े मकान इंदौर, ग्वालियर और सागर शहर में हैं। इनकी संख्या लगभग 500 के करीब है। स्कीम में उन्हीं रिक्त मकानों को लिया जा रहा है, जो पूरे टावर में खाली हों। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीपीपी मॉडल में निजी संस्था को 25 साल के लिए पूरा टावर दिया जाएगा। इसके मेंटेनेंस व संचालन का जिम्मा भी निजी संस्थान का ही होगा। संस्थान गरीबों से न्यूनतम किराया लेगी। किराया की दर ज्यादा न हो इसलिए इस पर विभाग भी नजर रखेगा। इस स्कीम में एक और मॉडल रखा जाएगा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी जमीन पर एलआईजी और ईडब्ल्यूएस बनाना चाहे और किराए पर श्रमिकों को दे तो अप्रोच रोड, पेयजल के साथ सीवेज व अन्य मूलभूत सुविधाएं सरकार मुहैया कराएगी। इसका नियमानुसार शुल्क लिया जाएगा।