देवास/ शहर के जीर्णशीर्ण मकानो की सूची बनाई जाकर उन्हे निगम द्वारा तोडा जा रहा है। इस संबंध मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि वर्षाकाल को देखते हुये निगम के लोक निर्माण विभाग मे जीर्णशीर्ण मकानो की सूची अनुसार, जिसमे जर्जर हो चुके मकानो को निगम की टीम द्वारा मकान के मालिको को सूचना पत्र दिये जाने के पश्चात भी स्वंय के द्वारा अपने जीर्णशीर्ण, जर्जर मकान को नही तोडे जाने पर निगम की टीम द्वारा शहर के मल्हार कालोनी स्थित मंदिर के पास बिट्टुराय पिता संदीपराय का दो मंजीला गार्डर फर्सी का पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका मकान को निगम द्वारा अपने संसाधनो से अन्य मकानो को बिना कोई नुकसान पहुॅचाये तोडने की कार्यवाही की गई। जीर्णशीर्ण मकान को तोडने की कार्यवाही मे निगम की टीम के साथ कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री चंदन सोनी, श्याम सुन्दर रघुवंशी मौके पर उपस्थित रहे।
Category: मध्य प्रदेश
इंदौर में अब नाइट कर्फ्यू और रविवार का लॉकडाउन खत्म, इंदौर की आई बसों के साथ ही प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें
इंदौर के साथ ही प्रदेशभर में शुरू हो जाएगा बसों का संचालन, इंदौर-भोपाल चार्टर्ड के साथ ही बीआरटीएस पर दौड़ेंगी आई बस कलेक्टर ने पर्यटन को खोलने को लेकर कहा -बारिश के कारण अभी वहां खतरा, इस पर बाद में निर्णय लेंगेलॉकडाउन के बाद से धीरे-धीरे खुल रहे इंदौर को शनिवार से पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा। शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने नाइट कपy के साथ ही रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म करने की घोषणा कर दी। इसके अलावा लंबे समय से थमे हुए बसों के पहिए भी अब कल से दौड़ेंगे शुरू कर देंगे। बस ऑपरेटर्स की टैक्स की मांग को सरकार ने मान लिया है। इसके बाद ही संचालक बस चलाने पर राजी हो गए हैं। इसके अलावा इंदौर से भोपाल दौड़ने वाली एआईसीटीएसएल की बसों का भी संचालन शनिवार से शुरू हो रहा है। बीआरटीएस पर भी लंबे समय बाद आई बस दौड़ती नजर आएंगी। हालांकि, अभी पर्यटन को बंद रखने का कलेक्टर ने निर्णय लिया है।लंबे समय बाद चलेंगी आई बसेंअगस्त तक पूरा टैक्स माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। वहीं, कलेक्टर ने एआईसीटीएसएल की सेवाएं भी शुरू करने की घोषणा कर दी है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि बसों के संचालन पर निर्णय हो गया है। हम शनिवार से ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन शुरू कर देंगे। इसमें इंदौर-भोपाल चार्टर्ड के साथ ही बीआरटीएस परदौड़ने वाली आई बस शामिल हैं।
सितंबर का 50 फीसदी टैक्स माफ
कलेक्टर ने बताया कि मार्केट के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से खुल चुके हैं। ऐसे में टर्नओवर को बढ़ाने के लिए बसों का संचालन जरूरी था। इसे लेकर लंबे समय से बात चल रही थी। इनकी टैक्स माफी की मुख्य मांग को शासन ने मान लिया है। अगस्त तक पूरी तरह से टैक्स माफ किया गया है, जबकि सितंबर में 50 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। यानी की सितंबर का भी 15 दिन का ही टैक्स देना होगा। किराए को लेकर समिति के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने देवास को अपराध मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प , अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक डॉ.सिंह
• अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक डॉ.सिंह
• देवास जिले के आमजन से अपील है कि अपराधियों की जानकारी देने पर नाम गुप्त रखा जाएगा
देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली हैं। उन्होंने बताया कि ड्रग्स का गौरखधंधा करने वालों, जुआ-सट्टा, चिटफंड कम्पनियों, खाद-बीज और राशन की कालाबाजारी करने वालों, मिलावटखोरों, अवैध शराब बनाने और बेचने वाले, भूमाफियाओं, ब्लैक मेलिंग/ब्लैकमेलर्स, अतिक्रमणकारियों, अवैध उत्खननकर्ता, साइबर क्राइम समेत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मुहिम लगातार जिला पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।
जिला प्रशासन को अपराधियों पर अंकुश लगाने, पीड़ित और आमजन की मदद की भी आवश्यकता है, ताकि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए आमजन किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, अपराधियों की जानकारी सीधे कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह को दे सकता है। सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। आप बन्द लिफाफे में अपराध और उससे जुड़ी जानकारी सीधे कलेक्टर कार्यालय,एसपी ऑफिस भेज सकते है। आपका महत्वपूर्ण सहयोग भी अपराध को खत्म करने और अपराधियों को उनके किये की सजा दिलाने में कारगर सिद्ध होगा।
राम नगरी अयोध्या को पर्यटन हब के साथ सोलर सिटी के तौर पर विकसित करने की तैयारी
योगी सरकार राम नगरी अयोध्या को देश के नक्शे पर एक अलग पहचान देने की कवायद में जुट गई है। सीएम योगी ने गुरुवार देर शाम को अयोध्या में होने वाले विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का प्रजेंटेशन देखा। बताया जा रहा है कि श्रीराम मंदिर निर्माण के पूरा होने से पहले ही अयोध्या को वैश्विक स्तर पर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी को आधुनिकता और परंपरा के अद्भुत संगम के रूप में वैश्विक मानचित्र पर अंकित कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे वह अन्य नगरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। रामनगरी के प्रतिष्ठित पंचकोसी, चौदह कोसी और चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े विकास कार्यों में ध्यान रखें कि श्रद्धालु पैदल परिक्रमा करते हैं वहा उनकी सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए। काम के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने देवास जिले में फसलों, जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति के सर्वेक्षण कार्य के लिए दल का किया गठन
कलेक्टर से चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिले में अतिवृष्टि/बाढ़/कीटव्याधि से प्रभावित फसलों, जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति के सर्वेक्षण कार्य के लिए दल का गठन किया है।
गठित दल में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीयअधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे, संबंधित तहसीलदार,नायब तहसीलदार दल प्रभारी रहेंगे तथा संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा कोटवार दल के सदस्य रहेंगे। गठित दल प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कर नियमानुकुल कार्यवाही पूर्ण करेंगे।
यादव को व्यापारी संघ अध्यक्ष बनने पर बागड़ी नगर में हर्ष का माहौल
विधायक प्रतिनिधि कमल जी यादव को व्यापारी संघ अध्यक्ष घोषित होने पर सांसद नंदकुमार सिंह चौहान पूर्व मंत्री दीपक जोशी विधायक पहाड़ सिंह कन्नौज मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम सोनी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय सोशल मीडिया प्रभारी सार्थक दाधीच नगर महामंत्री शेखर मराठा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठौड़ सहित गांव के वरिष्ठ लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की
? उत्तम आचार्य बागली
रोजगार दो अभियान के लिए युवा कांग्रेस ने जारी किया मिस्ड कॉल नंबर युवा 7998799854 पर मिस्ड काल करके ‘रोजगार दो’ की मांग करेंगे
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल रॉव और प्रदेश प्रवक्ता ओम जाट ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘रोजगार दो’ अभियान के माध्यम से युवाओं को समर्थन देने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 7998799854 जारी किया। इस मिस्ड कॉल नंबर के माध्यम से पूरे देश के युवा, भारतीय युवा कांग्रेस के ‘रोजगार दो’ अभियान से जुड़कर मोदी सरकार से रोजगार मांग सकते हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘मोदी सरकार के गलत आर्थिक फैसले, नोटबंदी, असंगत जीएसटी और बिना सोचे समझे लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था बर्बाद कर चुके हैं। करोड़ों युवा बेरोजगार हो चुके हैं जबकि 14 करोड़ लोगों की नौकरियां खतरे में हैं। आज भारत के युवाओं की केवल एक मांग है रोजगार दो! रोजगार दो!’ भारत में बढ़ती बेरोजगारी से युवा परेशान है और सरकार उनकी बात सुनने की बजाय मन की बात करने में व्यस्त है। श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘नोटबंदी, गलत जीएसटी और अनप्लांड लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था रसातल में पहुंच गई। 50 साल में सर्वाधिक बेरोजगारी की मार भारत का युवा झेल रहा है। युवा रोजगार चाहता है लेकिन प्रधानमंत्री और भाजपा उसे भाषण दे रहे हैं। सरकार के पास रोजगार के नए अवसर पैदा करने का कोई रोडमैप नहीं है। पूरे देशभर में युवा बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। अब पूरे देश के युवाओं को ‘रोजगार दो’ अभियान से जोड़ने के लिए हमने मिस्ड कॉल नंबर 7998799854 जारी किया है। ताकि हम गांव-गांव, शहरों कस्बों और राज्यों की राजधानी में युवाओं की रोजगार दो की मांग को मजबूती से उठा सकें।’सरकार कोरोना आपदा को अपने लिए अवसर मानकर युवाओं की नौकरियों पर हमला कर रही है। रेलवे सहित सरकारी कंपनियों का निजीकरण, सरकारी नौकरियों पर रोक और लॉकडाउन के कारण युवा बेरोजगार होकर भटकता फिर रहा है। सरकारी पोर्टल पर एक हफ्ते में 7 लाख लोगों ने मांगी नौकरी और सिर्फ 691 को मिली। इस प्रकार 1 पद के लिए 1000 बेरोजगार आवेदन कर रहे हैं। यह आंकड़े, केंद्र सरकार द्वारा 11 जुलाई को शुरू किये गये जॉब पोर्टल आत्मनिर्भर स्किल्ड इंप्लॉय इंप्लॉयर मैपिंग के हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के अनुसार 31 मई को खत्म हुए सप्ताह में भारत की बेरोजगारी दर 23.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है। लॉकडाउन के दौरान औसत बेरोजगारी दर 24.2 थी। कोरोना काल में बढ़ती बेरोजगारी और नौकरियां जाने से युवा, गृहणी, सहित हर आम आदमी परेशान है मोदी सरकार युवा विरोधी है।
? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़
2 थाना प्रभारी सहित 24 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले
देवास – आज आई 394 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 54 वर्षिय पुरूष इंदौर जिला निवासी होने से इंदौर में जोड़ा जायेगा।
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 333
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 394
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 20
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 374
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 31199
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 30677
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 781
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 29666
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 600
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 165
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 522
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.55
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 76.82
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.05
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
सीधी प्रभारी तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने दिया ज्ञापन
देवास:- 03 सितंबर 2020/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम देवास एडीएम प्रकाश सिंह चौहान को मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक संघ के बैनर तले ज्ञापन देकर शासन से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन में लिखते हैं कि,जिला सीधी तहसील कुसमी के प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर दिनांक 01 सितंबर/2020 को रात्रि में माफियाओं के द्वारा जानलेवा हमला किया हमले में चोट के कारण उनकी हालत अत्यंत नाजुक है रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, इस प्रकार की घटनाएं राजस्व अमले के अधिकारियों पर प्रदेश में कई बार हो चुकी है लेकिन शासन स्तर से सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में कोई और कदम नहीं उठाए गए हैं हर बार आश्वासन देकर हमारी मांगों को अनसुना कर दिया गया है शासन राजस्व विभाग से इतर विभाग के अतिक्रमण विरोधी अभियान एंटी माफिया अभियान कालाबाजारी विरोधी अभियान खनिजों के अवैध उत्खनन – परिवहन -भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य शासन हित में राजस्व विभाग जिम्मेदारी से करता रहा है लेकिन जब पर्याप्त सुरक्षा और आवश्यक संसाधन अवगत कराने की बात आती है तो शासन की नाकामी व हमारे महकमे की सुरक्षा के प्रति लापरवाही नजर आती है।ज्ञापन में चेतावनी देते हुए लिखते है कि हम सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से या निर्णय लिया है कि अब हम राजस्व विभाग से इतर अन्य विभागों के कार्य अतिक्रमण विरोधी अभियान एंटी माफिया अभियान कालाबाजारी विरोधी अभियान खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य सविनय बहिष्कार करेंगे साथ ही शासन से मांग करते हैं कि हमारे साथी प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा के हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा कर हम तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सशस्त्र सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने की दिशा में निर्णय लिया जाए अन्यथा हमें लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीकों से विरोध करने को मजबूर होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक संघ के श्रीमती राधा महंत तहसीलदार खातेगांव कन्नौद, अवनीश सुनानिया नायाब तहसीलदार कन्नौद, राजश्री ठाकुर नजूल तहसीलदार देवास,प्रवीण पाटीदार तहसीलदार देवास, पूनम तोमर तहसीलदार देवास, जी. एस. पटेल तहसीलदार सोनकच्छ, पूनम परिहार, नाहिद अंजुम, रुचि गोयल, आदित्य चौरसिया नायब तहसीलदार टोंकखुर्द, दर्शनी सिंह नायब तहसीलदार देवास उपस्थित थे।
?चंचल भारतीय कनौद
