विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करने एवं 12 माह वेतन देने को लेकर अतिथि शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

देवास। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश के आव्हान पर अतिथि शिक्षकों को विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करने एवं 12 माह को वेतन देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष समुंत दुबे ने बताया कि मप्र की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में मप्र शासन के मंशानुसार अतिथि शिक्षकों को शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही प्रत्येक सत्र में नियुक्ति दे दी जती है और शिक्षण सत्र समाप्ती पर नियुक्ति निरस्त कर दी जाती है। ऐसी समस्या को देखते हुए और अपने भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु मप्र के अतिथि शिक्षकों ने मप्र शासन के समक्ष कई बार आवेदन व निवेदन करते हुए धरना, रैली के माध्यम से अपनी मांगो को लेकर शासन को अवगत कराया। इतना ही नही हमारे द्वारा भुख हड़ताल, आमरण अनशन, चक्काजाम, पैदल मार्च आदि प्रकार से विरोध कर अपनी नियमितिकरण की मांग मंगवाने के लिए सैकड़ो बार प्रयास किया। किन्तु आज दिनांक तक म.प्र. शासन द्वारा अतिथि शिक्षकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिससे कि अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु करबद्ध प्रार्थना करते है कि हमारे भविष्य को देखते हुए गुरूजीयों की मांती विभागीय पात्रता परीक्षा को लेकर हमे नियमितिकरण प्रदान किया जाये। इस अवसर पर नितेश जागीरदार, संतोष चौहान, राजकुमार गौड़, बब्लू मनावत, ओमप्रकाश झरोखा, भानुप्रताप तंवर, गुलनार खान, पुष्पा माली, भारती माली, कपिल मोदी आदि उपस्थित थे।

देवास जिले में प्रति रविवार होने वाला लॉकडाउन हुआ समाप्त, रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया गया

देवास जिले में प्रत्येक रविवार को बाजार बंद का प्रतिबंध हटाया गया साथ ही जिले में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया गया अब केंद्रीय व राज्य सरकार के शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय एवं निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति विभाग प्रमुख द्वारा निर्धारित की जाएगी अर्थात 50% स्टाफ संबंधी प्रतिबंध को शिथिल किया जाता है अब विभाग के प्रमुख कारण संक्रमण की सुरक्षा के मानदेय कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे

देवास जिले में आज 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में अब तक कुल 622 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

देवास। देवास जिले में आज 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 622 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 157 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

बागली की प्रतिभा को प्रणाम है , बुलबुल मनोहर तवर ने बैचलर आफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी की उपाधि प्राप्त कर नगर बागली का गौरव बढ़ाया है

नगर बागली के प्रतिभाशाली बेटी बुलबुल मनोहर तवर ने बैचलर आफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी अरविंदो कॉलेज इंदौर की उपाधि प्राप्त कर नगर बागली का गौरव बढ़ाया है अथक परिश्रम के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु तमाम कारणों को दरकिनार कर पाया प्रतिफल बेटी है तो भविष्य है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पंक्तियों को अपने कार्य से चरितार्थ करने वाली बुलबुल तवर परिवार के स्वर्गीय दादा जी सौभाग्य सिंह जी तवर की पोती है जिन्होंने अपने दादा का स्वप्न पूरा किया भविष्य में आप बागली नगर की बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी इन्हीं भावों के साथ नगर बागली में हर्ष का माहौल है अभिव्यक्ति मंच से बागली ओम महाशक्ति ग्रुप बाबा रामदेव ग्रुप जटाशंकर सेवा समिति एडवोकेट मुकेश कुमार गुर्जर शिक्षक वारिस अली शिक्षक राकेश नागोरी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र तवर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठौड़ जटाशंकर मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय कमल यादव एवं नगर के सभी वरिष्ठ जनों में शुभकामनाएं प्रेषित की

?️ उत्तम आचार्य बागली

मध्य प्रदेश की नई शिक्षा नीति 2020 हुई लागू 7 सितंबर से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शुरू होगी ऑनलाइन क्लास

मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई है। इसके आदेश 4 सितंबर को देर रात माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने जारी कर दिए। नई शिक्षा नीति के अनुसार 7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास शुरू होगी। इसमें ऑनलाइन एसेसमेंट भी शामिल रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने द्वारा बताया कि 7 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री ऑडियो विजुअल लेशन का प्रसारण किया जाएगा। सभी छात्रों को होम असाइनमेंट पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी से उनका मूल्यांकन किया जाएगा। बिना होम असाइनमेंट पूरा किए कोई भी आगे नहीं जाएगा सकेगा। इसके लिए प्रत्येक विषय को 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। होम असाइनमेंट छात्रों को माशिम एप और पोर्टल के माध्यम से सीधा मिलेगा।

माशिमं एप पर नामांकन कराना अनिवार्य माशिमं ने हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी विद्यालय , विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए माशिमं नाम से एप तैयार करवाया है। इसमें सभी को नामांकन करना अनिवार्य है। इसके माध्यम से ही परीक्षा आवेदन पत्र भरना,शुल्क जमा करना, होम असाइनमेंट और प्राप्तांक दिए जाएंगे। सभी छात्र अधिक जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी प्राप्त कर सकते है।

नाले में बही बालिका का शव दूसरे दिन चन्द्रकेशर नदी में मिला

कांटाफोड़- गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे बालिका सुहाना उर्फ सिब्बू पिता ईशाक उम्र 4 वर्ष नाले में बह गई थी जिसका शव शुक्रवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे मिला। थाना प्रभारी कांटाफोड़ सीएल कटारे ने बताया कि आजाद नगर मैं रहने वाले इशाक खान कि 4 वर्षीय बालिका घर के पास ही खेल रही थी जिसका शव शुक्रवार को चंद्रकेशर नदी में मिला। ज्ञात हो कि घटना वाले दिन दोपहर 11:00 बजे से तेज बारिश का दौर जारी था और नाले में पानी का तेज बहाव था उसी दौरान खेलते हुए बालिका सुहाना नाले में बह गई। लोगों के द्वारा काफी प्रयास किया गया मगर बालिका का कहीं पता नहीं चला इस दौरान देवास से आई टीम के द्वारा भी बालिका को खोजा गया मगर उन्हें भी सफलता हाथ नहीं लगी अंधेरा अधिक होने से सर्चिंग का कार्य शुक्रवार को किया गया । साथ ही लोगों के द्वारा भी बालिका को नदी में खोजने का कार्य जारी था उसी दौरान बालिका के मामा नवाब खां पिता रमजान खान भी बालिका को खोजने में लगे हुवे थे कि उन्हें घटना स्थल से एक किलो मीटर दूर गहरे पानी में बालिका का शव खोज निकाला जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ लाया गया जहां बालिका के शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया और पुलिस ने मार्ग कायम किया।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 418 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 05 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-जयश्री नगर,देवास पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
2 पताः-जयश्री नगर,देवास,,महिला ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः-कन्नौद ,देवास,,पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
4 पताः-खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
5 पताः-खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
6 पताः-रतनखेडी,टौंकखुर्द,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-इकलेरा माताजी,टौंकखुर्द,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
8 पताः-सिविल लाईन,देवास, पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
9 पताः-देवीकुलम काॅलोनी,देवास, पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
10 पताः-बी.एन.पी, देवास,,महिला ,उम्र 52 वर्ष
11 पताः-कालानी बाग, देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
12 पताः-दोंताजागीर,टौंकखुर्द,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
13 पताः-लक्ष्मीनगर सांवेर,सोनकच्छ, देवास,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
14 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास,,महिला ,उम्र 73 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 434
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 418
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 14
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 404
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 31633
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 31095
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 795
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 30068
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 22
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 622
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 157
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 538
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.56
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 78.24
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.01
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
                                                      जिला-देवास

अशासकीय स्कूल संचालकों ने क्षेत्रीय विधायक व एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने की चेतावनी दी

देवास /कन्नौद मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र आचार्य के आह्वान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में 5 सितंबर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा संघ के एक लाख से अधिक सदस्य स्कूलों में शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया जाएगा इसी बात को लेकर मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ ब्लॉक इकाई खातेगांव कन्नौद ने एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे व विधायक आशीष शर्मा को ज्ञापन में मांग की गई है की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण स्कूलों की पिछले सत्र की फीस का भुगतान रोका गया है आरटीआई 2016 -2017 से 2019 -2020 तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं होने के कारण स्कूलों संचालक व निजी स्कूलों से आश्रित शिक्षक ,सफाई कर्मी, वाहन चालक, हेल्पर, को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है यहां तक कुछ लोग भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं ऐसी हालत में शासन द्वारा स्कूलों को लेकर जो दमनकारी नीति बनाई गई है संघ उसका घोर विरोध करता है शासन से मांग करते हैं शीघ्र ही स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया ऐप उसको निरस्त कर बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाए साथ ही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की नवीन मान्यता नवीनीकरण की तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर जनवरी तक की जाए।
संघ का कहना है कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम 1 सितंबर से 10 सितंबर तक पूर्णता कलम बंद हड़ताल करेंगे मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव में इस शासन का घोर विरोध करने की भी चेतावनी दी गई है।

चंचल भारतीय✍️

म.प्र. लोक अभियोजन ने आयोजित किया दो दिवसीय राष्‍ट्रीय वेबिनार महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अत्‍याचार एवं अपराध सभ्‍य समाज के समक्ष गंभीर चुनौती हैं- श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा

शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, मध्‍य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग द्वारा दो दिवसीय वेबिनार ”महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों के सामाजिक एवं विधिक परिपेक्ष्‍य” विषय पर आयोजित किया गया है। जिसका शुभारंभ आज दिनांक 04/09/2020 को श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री प्रशांत माली, प्रेसीडेन्‍ट सायबर लॉ बाम्‍बे, सुश्री सुमन श्रीवास्‍तव, अपर जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश, खुरई, सागर (म.प्र.), श्री सत्‍यप्रकाश, मैनेजर-प्रोग्राम FXB इंडिया सुरक्षा, दिल्‍ली एवं प्रो. आशा शुक्‍ला, वाईस चान्‍सलर, डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर, विश्‍वविद्यालय, महू (म.प्र.) के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक म.प्र. लोक अभियोजन ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अत्‍याचारों एवं अपराधों पर चिंतित होते हुए कहा कि महिलाओं पर होने वाले लैंगिक भेद-भाव एवं लैंगिक आधार पर होने वाले अपराध सभ्‍य समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती हैं। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अत्‍याचार मॉं के गर्भ में आते ही प्रारम्‍भ हो जाते हैं जैसे- कन्‍या भ्रूण हत्‍या तथा अन्‍य अपराध जैंसे- दहेज प्रताड़ना, छेड़-छाड़, वैश्‍यावृत्ति कराना, बलात्‍कार, कार्यक्षेत्र में यौन उत्‍पीड़न, ऐसिड अटैक जैसी घटनाऐं महिलाओं के विरूद्ध होती हैं।


वर्तमान में मध्‍य प्रदेश में लगभग 45000 मामले महिला अपराध के संबंध में पेण्डिंग हैं। जिसमें रेप एवं दहेज हत्‍या जैंसे गंभीर अपराधों की संख्‍या सेशन न्‍यायालय में 7000 है तथा सजा का प्रतिशत् बहुत कम है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की वृद्धि चिंतित करने वाली है। जिन पर नियंत्रण का प्रभावी तरीका ऐसे अपराधियों को न्‍यायालय के माध्‍यम से कठोर दण्‍ड दिलाना है।
महिला अपराध से संबंधित मामलों की पैरवी प्रभावी ढंग से करने एवं उनपर निगरानी रखने हेतु मेरे द्वारा श्रीमती मनीषा पटेल, विशेष लोक अभियोजक को स्‍टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्‍त किया गया है। मुझे आशा है कि श्रीमती पटेल के कुशल नेतृत्‍व में महिला अपराध कारित करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा करायी जावेगी।
श्रीमती मोसमी तिवारी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी, लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती मनीषा पटेल, राज्‍य समन्‍वयक महिला अपराध के द्वारा तैयार की गई तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से लोक अभियोजन अधिकारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस आज दिनांक 04/09/2020 को श्री प्रशांत माली, सायबर एक्‍सपर्ट, प्रेसी‍डेन्‍ट सायबर लॉ बाम्‍बे, द्वारा “Relevance of Electronic Evidence in Crime Against Women” विषय पर व्‍याख्‍यान दिया गया। उन्‍होंने इलेक्‍ट्रॉनिक साक्ष्‍य के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। उनके द्वारा बताया गया कि इलेक्‍ट्रॉनिक साक्ष्‍य क्‍या होती है? उसकी उपयोगिता क्‍या है? किस तरह इलेक्‍ट्रॉनिक साक्ष्‍य न्‍यायालय में ग्राह्य होती है? इस संबंध में उन्‍होंने भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम, 1872, सूचना प्रौ‍द्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय एवं माननीय उच्‍च न्‍यायालय द्वारा पारित किये गये निर्णय भी बताये गये। व्‍याख्‍यान पश्‍चात् उनके द्वारा प्रशिक्षुओं के प्रश्‍नों के उत्‍तर भी दिये गये।
सुश्री सुमन श्रीवास्‍तव, अपर जिला एवं सत्र न्‍यायाधीन, खुरई, सागर द्वारा “Investigation E-Trial Regarding Crime Against Women E-Child” विषय पर व्‍याख्‍यान दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी अपराधों का अन्‍वेषण किस तरह किया जाना चाहिए तथा अन्‍वेषण के दौरान किन बातों का ध्‍यान रखा जाना चाहिए साथ ही यह भी बताया कि क्‍या त्रुटियॉं नहीं करना चाहिए, जिससे आरोपी को सख्‍त से सख्‍त सजा दिलाई जा सके। उनके द्वारा ऐसे अपराधों के विचारण के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया कि महिला संबंधी अपराधों के अभियोजन में किन बातों का विशेष ध्‍यान रखा जाना चाहिए जिससे अपराधी को कठोर दण्‍ड दिया जा सके। व्‍याख्‍यान पश्‍चात् उनके द्वारा प्रशिक्षुओं के प्रश्‍नों के उत्‍तर भी दिये गये।
प्रशिक्षण उपरान्‍त श्री राजेन्‍द्र उपाध्‍याय, डीपीओ, भोपाल द्वारा आभार प्रकट किया गया। साथ ही उन्‍होंने इस प्रशिक्ष्‍ाण कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक म.प्र. लोक अभियोजन एवं श्री पवन श्रीवास्‍तव संचालक, सीएपीटी भोपाल का धन्‍यवाद् अर्पित किया गया कि उन्‍हीं के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्ष्‍ाण कार्यक्रम संभव हो सका। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शाजापुर से सचिन रायकवार एडीपीओ, सुश्री सुषमा पानिक एडीपीओ , आदि अभियोजन अधिकारी ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश सरकार ने मानी बस ऑपरेटर्स की मांग, कल से सड़कों पर दौड़ेंगी बसे

यात्री बसों के पांच माह का वाहनकर माफ किया जाएगा: – मुख्यमंत्री श्री चौहान

प्रदेश में अब बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी आम जनता के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता के हित में और बस आपरेटर्स की समस्याओं को दूर करने के लिये यात्री बसों के सुचारू संचालन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बस संचालकों एवं उससे जुड़े लोगों की परेशानियों के दृष्टिगत यात्री बसों पर देय मासिक वाहनकर को 1 अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक की अवधि तक पूर्णतः माफ किया जाएगा। साथ ही यात्री बसों के संचालन की स्थिति पुनः सामान्य रूप से हो सके इसको दृष्टिगत रखते हुए माह सितंबर 2020 के देय मासिक वाहनकर में 50 प्रतिशत की छूट एवं वाहनकर जमा करने की तिथि को 30 सितम्बर 2020 तक बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बस आपरेटर्स और प्रदेश की जनता के हित में लिये गये इस निर्णय से अब प्रदेश में पूर्ण क्षमता के साथ बसें पुन: चालू हो जाएगी। इससे जहां एक ओर आमजन को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर यात्री बसों से जुड़े रोजगार प्रारंभ हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए 25 मार्च 2020 से लॉक डाउन के कारण बसों का संचालन प्रतिबंधित किया गया था। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप उनके संचालन की क्रमशः अनुमतियां भी दी गयी हैं। किन्तु व्यावहारिक रूप से बसों का संचालन सामान्य रूप से नहीं हो सका। राज्य शासन द्वारा लिये गये उक्त निर्णय से प्रदेश के बस आपरेटर्स की परेशानियां खत्म होंगी और आमजन की सुविधा के लिये अब बसों का पूरी क्षमता के साथ संचालन शुरू हो सकेगा। इसी क्रम में यात्री किराये के पुनर्निधारण के लिये किराया निर्धारण समिति को जिम्मेदारी सौंपते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गये हैं।

बस आपरेटर्स ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का माना आभार

प्रदेश के बस आपरेटर्स ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उक्त निर्णय का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया है।