जिले में सुखद खबरों का सिलसिला जारी,देवास जिले में आज 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर ,अपने घर लौटे जिले में अब तक कुल 529 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

देवास, जिले में आज 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि आज जिले के 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितों को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 529 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 101 एक्टिव मरीज देवास जिले में मौजूद हैं।

सोयाबीन मक्का की फसल का बीमा , मुआवजा के साथ हीं विद्युत बिल की वसूली स्थगित का दिया ज्ञापन

कांटाफोड़। क्षेत्र में सोयाबीन मक्का की फसल पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है जिसको लेकर आज किसान कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र के किसानों के साथ थाना परिसर कांटा फोड़ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कन्नौद को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में कहा गया कि हमारे क्षेत्र की संपूर्ण फसल खराब हो चुकी है मौसमी बीमारी की वजह से आफलन एवं बांझपन की स्थिति है और फसल नष्ट हो चुकी है पहले ही किसान कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ है ऊपर से प्राकृतिक मार ने भी किसान को परेशान कर दिया और साथ ही किसानों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है जबकि वर्ष 2018 में भी किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी जिसके बीमा भी शासन के द्वारा तकनीकी त्रुटि के कारण आज दिनांक तक भी नहीं मिला हालात यह है कि किसानों के खेत में कटाई करने की भी क्षमता नहीं बची है और बैंकों एवं सोसाइटी का कर्जा भी उनके सिर पर है और तो और इन सभी समस्याओं के बाद भी गरीब किसानों के पास समस्याओं का अंबार है जिसमें बिजली के बिलों भारी बढ़ोतरी की गई है और किसानों का उपवास हो रहा है हर व्यक्ति के विद्युत बिल खपत से अधिक आना किसानों को आर्थिक बोझ पैदा करता है कमलनाथ सरकार के द्वारा वर्ष 18-19 की राहत राशि किसानों को दी गई थी जब राहत राशि मिली है तो बीमा भी किसानों का हक है इन सभी समस्याओं को लेकर कांटा फोड़ लोहारदा संपूर्ण क्षेत्र के सभी गांव के किसान कोरोना काल में मार्क्स लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य नियमों का पालन करते हुए यहां संपूर्ण क्षेत्र के नुकसानी का आकलन कर मुआवजा राशि एवं बीमा अति शीघ्र दिया जाए संपूर्ण क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग का ज्ञापन दिया।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

वन कर्मी एवं सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ ख्याल एस जी व्यास के निधन से नगर में शोक व्याप्त

रिटायर वन कर्मी और सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ हमारे मार्गदर्शक श्री ख्याली जी व्यास का देवलोक गमन होने से नगर में शोक की लहर छा गई है वह हमेशा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी रहे हैं उनके निधन पर सतीश ईनाणी राजेंद्र पाल सिंह सिंगर कमल बड़ौदा अभिव्यक्ति मंच के अध्यक्ष राकेश नागोरी मुकेश जी गुर्जर गोपी शर्मा सोमेश उपाध्याय सुनील उपाध्याय उत्तम आचार्य तरुण गोस्वामी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की

?उत्तम आचार्य बागली

पैलेस पहुंचकर विधायक के समक्ष भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता

देवास। कई कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा मण्डल महामंत्री गणेश पटेल एवं धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश देवलिया, दिलीप पटेल, देवेन्द्र चौहान, निरंजन हरोड़े, विष्णु मीणा, सचिन बोथीवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को आनंद भवन पैलेसे पहुंकर विधायक गायत्रीराजे पवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर विधायक पवार ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व बधाई दी। इस अवसर पर जुगनू गोस्वामी, राजेन्द्र ठाकुर, मधु शर्मा, सरोज मालवीय, नमन शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवास – आज आई 355 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 27 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-गेस्टहाउस बी.एन.पी.काॅलोनी ,देवास,महिला ,उम्र 16 वर्ष
2 पताः-गेस्टहाउस बी.एन.पी.काॅलोनी,देवास,महिला ,उम्र 43 वर्ष
3 पताः-ः-गेस्टहाउस बी.एन.पी.काॅलोनी, पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
4 पताः-सदाशिव नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
5 पताः-सनसिटी 1,देवास, पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
6 पताः-हाटपिपल्या वार्ड-15 बागली,देवास, महिला ,उम्र 24 वर्ष
7 पताः-मनसा बागली,देवास, पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
8 पताः-हाटपिपल्या वार्ड-02 बागली,देवास, पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
9 पताः-गंधर्वपुरी,सोनकच्छ,देवास, महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः-विश्वकर्मा नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
11 पताः-एलआईजी विजय नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 39 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 453
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 355
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 344
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 28429
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 27813
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 645
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 26943
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 26
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 529
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 101
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 216
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 616
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.32
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 82.02
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.33

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत निगम द्वारा निरंतर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है

देवास/ गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत शहर मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के मार्गदर्शन मे निगम सफाई मित्रो द्वारा दिन के साथ-साथ रात्रीकालीन सफाई का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। जिसमे नाला, नालियो की सफाई का कार्य दिन के साथ-साथ रात्रीकालीन सफाई करवाई जाने का कार्य भी निरंतर रूप से साफ-सफाई करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद एवं कचरे को उठवाये जाने का कार्य भी निगम की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसी के साथ दिन मे व्यापारीयो के व्यापार को दृष्टिगत रखते हुये निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो व व्यवसाईक क्षेत्रो मे रात्रिकालीन सफाई कार्य किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के फसल बीमा की आखरी तारीख 31 अगस्त तक,विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने कहा दुख की घड़ी में बैंक किसानों का सहयोग करें

फसल बीमा अब 31 अगस्त तक करवा सकते है । – मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के फसल बीमा की तारीख 31 अगस्त कर दी है जिसका फायदा छुटे हुए किसान समय पर ले पटवारी रिपोर्ट आवेदन खसरा नकल आधार कार्ड बैंक पासबुक आवश्यक दस्तावेज में शामिल है इन्हें ले जाकर संबंधित बैंकों में संपर्क करें और क्षेत्रवार अधिसूचित फसलों का बीमा करवाएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को मिलेगा यदि कोई परेशानी आती है तो उसकी सूचना अनुविभागीय कार्यालय में दें किसान इस काम में जल्दबाजी न करते हुए संपूर्ण दस्तावेज के साथ ही बैंक परिसर में पहुंचे और बीमा करवाएं बागली विधायक पहाड़ सिहं कन्नौजे ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के सभी बैंक अधिकारियों से अपील की है कि दुखद घड़ी में अन्नदाता का सहयोग करें और उन्हें डांटने की बजाए उन्हें समझा कर आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति करें हम सभी का दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दुखी अन्नदाता को अवश्य मिले इसके लिए पटवारी तहसीलदार तथा बैंक अधिकारी सहयोग भावना से किसानों की मदद करें और अधिक से अधिक प्रचार प्रसार इस योजना का करें ताकि लोग लाभान्वित हो

विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने कहा दुख की घड़ी में बैंक किसानों का सहयोग करें

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

रिंकी राजानी की मौत संदिग्ध, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसिंधी समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर गंभीरता से जांच करने की मांग की

देवास। सिंधी समाज की महिला की रविवार रात फौजी नगर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी लाश को पति हैप्पी जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और बताया कि इसने फांसी लगा ली। इसके बाद से ही पति फरार है।  सिंधी समाज की महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने पर समाज में रोष व्याप्त है। महिला की मौत को लेकर, विरोध स्वरूप पूज्य सिंधु भवन ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सिंधी समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि रिंकू राजानी नामक  महिला ने मुस्लिम युवक इरफान अली उर्फ हैप्पी अली पिता शाकिर अली फौजी से प्रेम विवाह किया था।  समाजजनों व रिंकी के परिवारजनों का आरोप है कि महिला को शादी के बाद से ही हैप्पी अली एवं उसके परिजनो द्वारा मारपीट कर प्रताडि़त किया जाता था। हैप्पी अली का किसी और महिला से भी अवैध संबंध थे। इसकी शिकायत उसने कई बार माँ-बाप से भी की। जिस रात रिंकी ने आत्महत्या की। उस रात भी उसके साथ मारपीट की गई थी।  इसी के चलते  महिला ने आत्महत्या की है। सिंधी समाज ने रिंकी के शव के पास से जो सुसाईड नोट मिला है। उसे भी संदेहास्पद बताया है। ज्ञापन में रिंकी की आत्महत्या के प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर सिंधी समाज संवरक्षक पूरणमल तलरेजा, अध्यक्ष विष्णु तालरेजा, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, समाज के वरिष्ठ मनोज राजानी, उपाध्यक्ष अशोक लखमानी, सचिव अशोक पेशवानी, सोनू खेटवानी, दयानंद राजानी, ठाकुरदास राजानी, शंकरराज चंदानी आदि समाजजन उपस्थित थे। R

देवास-इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी के लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन

देवास-इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी के लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो प्रतियोगिता के लिए इच्छुक आवेदक फोटो 29 अगस्त तक नगर पालिका निगम कार्यालय में जमा करे

फोटो प्रतियोगिता में प्रथम 10 हजार रुपए, द्वितीय 7 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान के लिए 5 हजार रुपए का पुरस्कार

देवास । कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में देवास-इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी के सौंदृर्यीकरण किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम देवास द्वारा फोटो प्रतियोगता का आयोजन किया जा रहा है। फोटो प्रतियोगिता के लिए इच्छुक आवेदक 29 अगस्त 2020 तक कैमरे से ली गई शंकरगढ़ पहाडी के ही नवीन फोटो लिये जाकर नगर निगम की सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती के कक्ष में जमा कर सकते है। मोबाईल से लिये गए फोटो प्रतियोगिता में शामिल नहीं किये जायेगे। उन्होंने बताया कि फोटो प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को अलग-अलग एंगल के 3 फोटो जमा कराना होंगे तथा फोटो साइज 12×18 रहेगा। साथ ही साफ्ट कापी जेपीजी फारमेट में नगर निगम कार्यालय में जमा करनी होगी। फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए 10 हजार रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 7 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान के लिए 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। फोटो प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा चयनित कर किया जाएगा। फोटो प्रतियोगिता का परिणाम 11 सितम्‍बर को घोषित किया जाएगा। फोटो प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती से कार्यालयीन समय में संपर्क सकते हैं।

कोतवाली पुलिस ने देवास शहर के 2 बडे खाई बाज सटोरियो को दबोचा, 66900/रू नगदी तथा करीबन 09 लाख की सटटा पर्ची जब्त।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री डा0 शिव दयाल सिंह द्वारा शहर में चल रही अवैध
गतिविधियो पर नियत्रंण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक श्री
जगदीश डाबर के निर्देशन में तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक चौहान के मार्गदर्शन में
अवैध गतिविधीयो पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमरावसिंह के द्वारा
अपनी टीम के साथ एबी रोड पर देवास ऑटो पार्टस के पास से दबीश देते हुए 02 सटोरियो
परवेज उर्फ गोलु उर्फ भोलु पिता निसार उर्फ भय्यु खान तथा इरफान उर्फ राजू पिता निसार उर्फ
भय्यु खान जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी- 2/3 नई आबादी देवास को सटटा पर्ची सहीत
मोके से सटटा लिखते हुए पकडा गया। आरोपी परवेज पिता निसार खान से 3 लीड पेन,
केल्कुलेटर, 2 किपेड मोबाईल, 121 सट्टा अंक लिखी पर्चियां एवं नगदी
51,900 रुपये मिले
एवं इरफान उर्फ राजू पिता निसार के पास से 1 लीड पैन, 1 किपैड मोबाईल, 15,000 रुपये
नगदी, 10 सट्टा अंक लिखी पर्चियां जब्त की। कुल 66900/रू नगदी एवं 9 लाख रूपये की
131 सटटा पर्चीया,सटटा पाना जब्त की।

उक्त आरोपीगण देवास शहर,मक्सी,शाजापुर एवं आसपास के सटटा एजेण्टो से फोन पर सटटा पाना लेकर सटटा खाई बाजी करते थे। संपुर्ण कार्यवाही में उनि लीला सोलंकी, उनि पवन यादव, उनि हर्ष चौधरी, उनि अजय डोड, आर.845 परवेज, प्र.आर.249 मांगीलाल, प्र.आर. 224 ईश्वर आर.1020 सुनिल, आर.861 आर.242 मातादीन, आर.821 जितेन्द्र, आर.646 हेमेन्द्र, आर.426 मनीष, विवेक,महिला आर. वंदना ,महिला आर.मनीषा, महिला प्र.आर.नूरजंहा एवं जयेन्द्रा की भूमीका रही।