थाना प्रभारी सी एल कटारे ने किया पदभार ग्रहण

कांटाफोड़ – नवागत थाना प्रभारी सी एल कटारे ने थाना कांटाफोड़ पर पदभार ग्रहण किया। थाना प्रभारी कटारे ने कलमकारों से चर्चा में कहा कि नगर में शांति सद्भाव बना रहे साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य होगा साथ ही हाल ही में चल रहे , कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मुंह पर मार्क्स लगाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस के द्वारा चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।इस अवसर पर कलमकार द्वारका शर्मा, हरीश जोशी, शंकर गोमलाडू,सोहन राठौर,

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

हजारों किसानों की मौजूदगी में सोयाबीन मक्का की फसल का बीमा , मुआवजा के साथ हीं विद्युत बिल की वसूली स्थगित का दिया ज्ञापन

कांटाफोड़। क्षेत्र में सोयाबीन मक्का की फसल पूर्ण रूप से नष्ट चुकी है जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों के द्वारा थाना परिसर कांटाफोड़ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कन्नौद को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के दौरान सतवास तेहसीलदार प्रियंका चौरसिया थाना प्रभारी सी एल कटारे के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी, हीरालाल पटेल, श्री निवास तिवारी, राजाराम यादव, निर्मल पुरोहित, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी,रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे ज्ञापन में कहा गया कि हमारे क्षेत्र की संपूर्ण फसल खराब हो चुकी है मौसमी बीमारी की वजह से फसल सुख कर नष्ट हो चुकी है

पहले ही किसान कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ है ऊपर से प्राकृतिक मार ने भी किसान को परेशान कर दिया और साथ ही किसानों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है जबकि वर्ष 2018 में भी किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी जिसके बीमा भी शासन के द्वारा तकनीकी त्रुटि के कारण आज दिनांक तक नहीं मिला हालात यह है कि किसानों के पास कटाई करने की भी क्षमता नहीं बची है और बैंकों एवं सोसाइटी का कर्जा भी उनके सिर पर है और तो और इन सभी समस्याओं के बाद भी गरीब किसानों के पास समस्याओं का अंबार है जिसमें बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है हर व्यक्ति के विद्युत बिल खपत से अधिक आना किसानों को आर्थिक बोझ पैदा करता है कमलनाथ सरकार के द्वारा वर्ष 18- 19 की राहत राशि किसानों को दी गई थी जब राहत राशि मिली है तो बीमा भी किसानों का हक है इन सभी समस्याओं को लेकर कांटाफोड़ लोहारदा संपूर्ण क्षेत्र के सभी गांव के किसान कोरोना काल में मार्क्स लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य नियमों का पालन करते हुए थाना परिसर में आए।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी ने कहां की संपूर्ण क्षेत्र के नुकसानी का आकलन कर मुआवजा राशि एवं बीमा अति शीघ्र दिया जाए संपूर्ण क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित किया जाए।यदि ऐसा नहीं होता है।तो एक फिर बहुत बड़ा किसान आंदोलन होगा। इस अवसर पर राजेश होलानी, अशोक चांडक, विष्णु मीणा, गुरमीत भाटिया, कमल सिसोडीया, कमल पटेल,केदार यादव, कुंवर सिंह देवड़ा, समरथ मौरी, संतोष दुलेट,बंशीलाल, हरी प्रसाद, राजू पटेल, रामनिवास डूडी सहित ग्राम खल, लोहारदा, इकलेरा, जिनवाणी, जानसुर, सलामतपुरा, कानडा, गोदना, मेंहदुल, सिंगलादेह बधवा के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 524 लोगों की रिपोर्ट मे 22 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 28 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 – पताः-कैलादेवी ,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
2 – पताः-कैलादेवी ,देवास,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
3 – पताः-कैलादेवी ,देवास,पुरूष ,उम्र 05 वर्ष
4 – पताः-जयप्रकाश नगर ,देवास, महिला ,उम्र 15 वर्ष
5 – पताः-ढांचा भवन,देवास, पुरूष ,उम्र 9 वर्ष
6 – पताः-ढांचा भवन,देवास, पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
7 – पताः-ढांचा भवन,देवास, महिला ,उम्र 45 वर्ष
8 – पताः-ढांचा भवन,देवास, महिला ,उम्र 50 वर्ष
9 – पताः-मुखर्जी नगर,देवास, महिला ,उम्र 35 वर्ष
10 – पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर,देवास, महिला ,उम्र 57 वर्ष
11 – पताः-रानी लक्ष्मीबाई मार्ग ,देवास, महिला ,उम्र 60 वर्ष
12 – पताः-रेेवाबाग ,देवास,महिला ,उम्र 29 वर्ष
13 – पताः-रेेवाबाग ,देवास,महिला ,उम्र 20 वर्ष
14 – पताः-जयप्रकाश नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
15 – पताः-जयप्रकाश नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
16 – पताः-खातेगांव वार्ड-15,देवास, पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
17 – पताः-कनौद वार्ड-11,देवास, पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
18 – पताः-भौंरासा,देवास, महिला ,उम्र 50 वर्ष
19 – पताः-खातेगांव वार्ड-02,देवास, पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
20 – पताः-खातेगांव वार्ड-09,देवास, पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
21 – पताः-उदय नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
22 – पताः-एचआईजी सीनियर मुखर्जी नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 56 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 358
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 524
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 22
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 499
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 28787
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 28337
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 667
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 27442
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 529
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 123
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 3
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 450
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.35
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.31
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.25

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने देवास जिले में लिया सोयाबीन फसलों का जायजा प्रदेश के किसान मजबूर नहीं मजबूत होंगे- मंत्री श्री पटेल

अधिकारी प्रभावित सोयाबीन फसलों का तत्काल सर्वे करेंकिसान 31 अगस्त तक फसल का बीमा कराए

   देवास 27 अगस्त 2020/ किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज देवास जिले की खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुसमानिया और बागली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़कन में खेतों में जाकर बारिश और कीट से सोयाबीन की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व विधायक श्री ब्रजमोहन धुत, कुसमानिया सरपंच महेश परमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम कन्नौद श्री नरेन्द्र धुर्वे, उप संचालक कृषि श्रीमती नीलमसिंह चौहान सहित कृषकगण उपस्थित थे।
  निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे प्रारंभ कर किसानों को नियमानुसार हरसंभव मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही किसानों को भी समझाईश दी कि वे प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिये बढ़ाई गई आवेदन की तिथि 31 अगस्त तक हर हाल में अपनी फसलों का बीमा करायें। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। सरकार किसानों को हुई क्षति का आंकलन कर मुआवजा राशि उपलब्ध करायेगी। 
    मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत कुसमानिया में आयोजित ग्राम चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों का दर्द समझते हैं। प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे में पूर्ण पारदर्शिता रहेगी। उन्होंने कहा कि आरआई, पटवारी सर्वे कर पंच-सरपंच से रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करायेंगे। एक तरह से यह सर्वे का पंचनामा होगा। सर्वे रिपोर्ट की एक प्रतिलिपि संबंधित किसान को भी प्रदाय की जायेगी। अब किसानों को कहीं जाना नहीं पड़ेगा। गाँव में ही अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आरआई और पटवारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी फसलों का भौतिक सर्वे करेंगे। फसलों का आंकलन निष्पक्ष तरीके से होगा। प्रदेश के किसान मजबूर नहीं मजबूत होंगे। किसान अपनी फसल सीधे बेच सकेंगे अब बीच में कोई भी बिचौलिया नहीं रहेगा।
    मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लॉकडाउन में सब बंद था पर किसान काम कर रहा था। इस संकट की घड़ी में सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। वर्ष 2018-19 की बीमा राशि 4 हजार 500 करोड़ रुपये एक माह में किसानों के खाते में आ जायेगी। आने वाले समय मे सरकार द्वारा प्रयाप्त खाद और बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। नर्मदा का पानी सिचाई और पीने के लिए कन्नौद, खातेगांव और बागली के ग्रामों में पहुंचाया जाएगा। 

स्मार्ट होंगी कृषि उपज मंडियाँ

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अब कृषि उपज मंडियों को भी स्मार्ट मंडी के तर्ज पर विकसित किया जायेगा। अब मंडियों में सर्व-सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहें हैं। मंडी द्वारा अनाज रखने के लिए वेयरहाउस बनाये जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कमल पटेल ने सतवास से बड़कन के बीच आने वाले गांवों के ग्रामीणों तथा किसानों से भी चर्चा की तथा कहा कि सरकार के आपके साथ है।

देवास शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी हुए कोरोना पॉजिटिव खुद ट्वीट कर दी जानकारी

देवास शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी हुए कोरोना पॉजिटिव खुद ट्वीट कर दी जानकारी

मोर्हम कमेटी और मुस्लिम समाज का सामूहिक संकल्प,घर पर रहकर सादगी से मनायेगे मोर्हम

बागलीनगर की सौहार्द और सद्भावना की परंपरा अनुसार नूरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी के आह्वान पर नगर के प्रबुद्धजन और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति में मोर्हम कमेटी का सर्वसम्मति से गठन कर पुनः पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र राठोर को सदर चुना गया।

मोर्हम कमेटी ने कोरोना महामारी के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार बगैर जुलूस और जलसों के सादगी के साथ अपने-अपने घर पर रहकर मोर्हम पर्व मनाने का निर्णय लिया तथा बडे साहब और ताजीयो के जुलूस आदि नहीं निकालने का भी स्वप्रेरित होकर निर्णय लिया। इस अवसर पर उपस्थित तहसीलदार दीपाली जाधव ने कहा कि कोरोना काल में त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूस-जलसों पर जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिबंध किसी धर्म और मजहब को आहत करने के बजाय मानवता को राहत देने के लिए हैं इसलिए स्वपेरित होकर सभी जन शासन-प्रशासन को सहयोग करें ।

थाना प्रभारी शैलजा भदौरिया ने महामारी से नगर की सुरक्षा के लिए त्यौहारों के अवसर पर चौबीसों घंटे जनमानस की सेवा में तत्पर पुलिस प्रशासन की ओर से समुदाय से सहयोग की अपील।

नूरी मदरसा में आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार प्रतिभा भामर,श्री सोनेर,सब इंस्पेक्टर श्री गेहलोद आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ रामचन्द्र राठोर का वक्फ कमेटी सदर फिरोज खान ने साफा बांधकर सम्मान किया तथा वरिष्ठ मुस्लिम जनो ने सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रबुद्धजन का मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया मोर्हम कमेटी की ओर से डा चन्दर ने पेश ईमाम का पुषपमाला पहनाकर अभिनंदन किया । बैठक में प्रशासन को बागली की परंपरानुसार सहयोग के लिए कमेटी के साथ ही राजेन्द्र ईनाणी,सूर्यप्रकाश गुप्ता,राजेश बजाज,कमल सोनी,कमल यादव तथा जयदीप सिंह उदावत ने भी अपील की। सभी मुस्लिम जनों ने भी ताजियो के जुलूस और जलसे के बगैर ही घर पर रहकर ही मोर्हम मनाने के निर्णय का समर्थन किया जिसका सभी उपस्थित जनों ने स्वागत किया और प्रशंसा की। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा,पूर्व पार्षद पुरषोत्तम सिसोदिया,नंदकिशोर मोहवाल,हेमेन्द्र शिवहरे,संतोष यादव,सुनिल जायसवाल ,डा फरीदा शेख व हेमू तंवर सहित नगर सुरक्षा समिति और पुलिस द्वारा नवगठित हिन्दुस्तान ग्रुप के युवा सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे रहें। अंत में कार्यक्रम संचालक शिक्षक वारिस अली ने कोरोना महामारी में नगरवासियों की सुरक्षा के लिए घर पर रहकर मोर्हम पर्व मनाने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। सभी उपस्थित जनों का आभार श्री राठोर ने माना।

?उतम आचार्य बागली

निगम आयुक्त द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सहायक ग्रेड-3 आरिफ बैग को विभागीय कार्यो की महत्वपूर्ण नस्तीयो को स्वंय के पास रखने, कार्य मे जानबुझकर टालमटोल एवं विभागीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करने, कर्तव्यो व दायित्वो का निर्वहन न किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसी प्रकार आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमंाक 14 के सहायक राजस्व निरीक्षक प्रफुल्ल गिल्लोरे को संपत्तिकर, शहरी विकास उपकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर की वसुली निरंतर कम आने से वरिष्ठ अधिकारियो एवं राजस्व अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से बार-बार समझाईश दी जाने के पश्चात वसुली मे रूची नही लेने, सौंपे गये दायित्वो का निर्वहन न करने वसुली कार्य मे लापरवाही, आदेशो की अवहेलना व अनुशानहीनता करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इनकी निलंबन अवधी मे इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी, इनका मुख्यालय सामान्य प्रशासन विभाग नियत किया गया है।

निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा हेतु किये रिक्त भवनो के पंजीयन

देवास/ प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत नगर निगम द्वारा निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा प्रदान करने हेतु उनका पंजीयन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम हाल मे शिविर के माध्यम से किया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय की उपस्थिती मे प्रधानमंत्री आवास योजना के रिक्त भवनो का पंजीयन शिविर मे किया गया। आयुक्त ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को उनके रहने, उनकी बुनियादी जरूरतो को पूरा करने की सुविधाओ हेतु 73 भवनो का पंजीयन हेतु पंजीकृत किया गया। आयुक्त ने बताया कि निगम स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न बैंकींग सेवाओ का लाभ दिये जाने के लिये गत दिनो आयोजित शिविर मे सेन्ट्रल बैंक, नर्मदा मालवा बैंक, महाराष्ट्र बैंक, बैंक ऑफ इन्डिया के अधिकारियो ने कर्मचारी हितेषी योजनाये, कर्मचारितो के बीमा संबंधी विषयो की विस्तृत जानकारी के साथ ही कर्मचारियो के जिज्ञासा प्रश्नो का समधान किया। शिविर मे प्रभारी अधिकारी शाहीद अली, उनेजा खान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट का देशभर में मुहर्रम पर मातमी जुलूस निकलने की अनुमति देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए अनुमित देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ स्थित याचिकाकर्ता को अपनी याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ले जाने को कहा। कोर्ट ने कहा कि वह ऐसे आदेश पारित नहीं करेगा जो इतने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जाएगा और अराजकता फैलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में पीठ ने कहा, आप एक सामान्य आदेश के लिए कह रहे हैं और फिर अगर हम इसकी अनुमति देते हैं तो इससे अराजकता फैल सकती है। शीर्ष अदालत ने कहा, वह पूरे देश के लिए एक सामान्य आदेश कैसे पारित कर सकता है। एक अदालत के रूप में हम सभी लोगों के स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता को लखनऊ में जुलूस की सीमित प्रार्थना के साथ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता देते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति दी। शीर्ष अदालत शिया नेता सैयद कल्बे जव्वाद की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

देवास – 26 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देवास। प्रांतीय शिक्षक संघ के आव्हान पर प्रदेश के हर जिले में ज्ञापन दिया जा रहा है। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला देवास ने 26 सूत्रीय माँगो को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने ज्ञापन में बताया कि अध्यापक एवं नवीन शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लम्बित माँगो से समय-समय पर सरकार को अवगत किया गया है, किन्तु सरकार द्वारा माँगो का निराकरण नही किए गए। सरकार द्वारा हमेशा ही गुरुजी, अनुदेशक, पर्यवेक्षक, शिक्षाकर्मी, संविदा शिक्षकों, अध्यापकों के साथ भेदभाव कर संवर्ग शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। संवर्ग की माँग है कि मूल शिक्षा विभाग में संविलियन कर मूल पदनाम देते हुए भारतीय संविधान के नियम 1976 से प्रथम नियुक्ति दिनाँक सेवा से सेवा की गणना कर वरिष्ठता लाभ देते हुए पूर्व पेंशन एवं परिवार पेंशन लाभ, ग्रेच्यूएटी लाभ, बीमा, अनुकम्पा सहित विभिन्न मांगे रही है। सरकार ने ऐसा न कर 01 जुलाई 2018 से मप्र राज्य स्कूल शिक्षा सेवा में नवीन शैक्षणिक संवर्ग का गठन कर संविलियन के स्थान पर नियुक्ति आदेश जारी किए। जिससे प्रथम नियुक्ति 1998 से 2014 तक कि सेवा अधिकतम 20 वर्ष की सेवा 30 जून 2018 तक शून्य कर दी गई, जिससे हजारों परिवार ग्रेच्यूएटी, बीमा,पेंशन, चिक्तिसा सुविधा सहित अन्य लाभों से वंचित हो गए है। 2 वर्ष बाद भी सेवा की स्पष्ट शर्ते जारी नही, विभिन्न वेतन विसंगति के साथ आज भी गुरुजी, संविदा, अध्यापक के नाम से सेवा की अद्र्धवार्षिकी या आकस्मिक दिवांगत होने से मूलभूत लाभो से वंचित हो रहे हजारों परिवार अनुकम्पा ओर नवीन पेंशन की राशि प्राप्त की माँग करते करते कबाड़ में काम करने को मजबूर है। वहीं कोरोना संकट काल मे कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवा देते हुए दिवंगत शिक्षक के परिवार के साथ भेद भाव किया जा रहा है। न 50 लाख का बीमा, न आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति, और 16 शिक्षकों को पिछली सरकार ने गलत ढंग से 20-50 नियंम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसमे से 03 शिक्षकों की सदमे में दिवांगत  हो गए थे किंतु सरकार ने दिवंगत शिक्षक के परिवार कोई सूद नही ली। यदि समय रहते केंद्र के सामान सातवें वेतन पर 5 प्रतिशत एवं छठवें वेतन पर अनुपातिक 10 प्रतिशत महंगाई के साथ पेंशनरों को पेंशन राहत ओर वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 20 को शीघ्र बहाली नही की जाती है तो संघ बड़ा निर्णय लेने के लिए विवश होगा कि जिम्मेदारी शासन की होगी। ज्ञापन देंने में प्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी शेख साबिर, अरुण मिश्र, के.के.मिश्र, पवन पटेल, संजय पालीवाल, जितेंद्र मालवीय, दिलीपसिंह नरवरिया, सुजीत पवार आदि उपस्थित थे।