कांटाफोड़। किसानों के साथ कम वर्ष के साथ ही नई नई समस्या पैर पसारे खड़ी रहती हैं पहले ही अल्प वर्ष को लेकर किसान चिंतिंत है वहीं किसानों के सर पर कर्ज का भार दिखाई देने लगा है क्योंकि उनकी मेहनत की फसल उनसे वैसे ही छीन रही है जैसे सामने रखी भोजन की थाली कोई छिनती ले ।सतवास तहसील के पूरे क्षेत्र में सोयाबीन कि फसल अपने आप ही सूखने लगी उनके पत्ते पीले होने लगे साथ ही उनमें अफ़लन की समस्या होने लगी ।इस समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्याम होलानी ने कलेक्टर देवास को सतवास तहसील के कांटाफोड़ के अंतर्गत आने वाले किसानों की सोयाबीन फसल मैं अफलन की समस्या का सर्वे शीघ्र कराने की मांग की है। होलानी ने जिलाधीश महोदय को आवेदन पत्र देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही वर्ष 2018 -19 की अनुदान राशि का भुगतान सेवा सहकारी संस्था कांटाफोड़ के किसानों को नही किया गया है जिसका भी निराकरण शीघ्र करने की मांग की है। इस अवसर पर इनके साथ गूरमीत भाटिया नानूराम सरपंच भी उपस्थित थे।
अन्य राज्यों के लोगों को सरकारी नौकरी से रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि केवल मध्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलें, इसके लिए कानूनी कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी कानून बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के संसाधन केवल प्रदेश के बच्चों के लिए होंगे। अब तक मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे। इसमें कोई बंदिश नहीं थी, नौकरियों के देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता था। हाल ही में जेल प्रहरी भर्ती का विज्ञापन भी ऑल इंडिया लेवल पर निकाला गया था। इसे लेकर मध्य प्रदेश के युवाओं ने काफी विरोध भी किया था।
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 18 अगस्त 2020
आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-वार्ड-6 सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष 2 पताः-जयश्री नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष 3 पताः-जयश्री नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष 4 पताः-जयश्री नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष 5 पताः-गुराडिया भील देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष 6 पताः-गुराडिया भील देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष 7 पताः-लक्ष्मण नगर,देवास,महिला,उम्र 55 वर्ष 8 पताः-कालाॅनी बाग, देवास,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष 9 पताः-कांकरिया,खातेगांव, देवास, पुरूष,उम्र 80 वर्ष 10 पताः-देवास, पुरूष, उम्र 25 वर्ष 11 पताः-संवरसी,टोंकखुर्द, देवास,महिला,उम्र 23 वर्ष
1 – आज लिये गये सैम्पल 358
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 565
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 11
4 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 549
5 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 24129
6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 453
8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 81
9 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 15
देवास मे प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट से दिनांक-17 अगस्त 2020 को जारी बुलेटिन मे 01 व्यक्ति को आईटीआई,देवास,महिला,उम्र 35 वर्ष देवास मे दर्शाया गया । इन्दौर जिले के निवासी होने से देवास से इन्दौर शिफ्ट किया गया। एवं इन्दौर जिले मे जोडा है।
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
कोई भी व्यक्ति, समूह या ग्रुप एडमिन सोशल मीडिया पर किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले मेसेज अपलोड/अग्रेषित नहीं करेगा
कोई भी व्यक्ति , समूह/संस्था किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को ठेस पहुचाने वाले बैनर एवं पोस्टर नही लगायेगा
देवास । कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य , सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति , सुरक्षा और कानून – व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता , 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओं के लिए प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति , समूह या ग्रुप एडमिन द्वारा इलेक्ट्रानिक साधनों जैसे मोबाईल , कंप्यूटर तथा फेसबुक , ट्विटर , व्हाट्सएप्प आदि सोशल मीडिया पर किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को ठेस पहुचाने एवं आहत करने वाले आपत्तिजनक मेसेज / चित्र / कमेंट / आदि अपलोड/अग्रेषित नहीं करेगा । कोई भी व्यक्ति , समूह/संस्था द्वारा किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को ठेस पहुचाने वाले बैनर एवं पोस्टर नही लगायेगा तथा न ही प्रदर्शन करेगा । समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी , नगर पुलिस अधीक्षक देवास , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा थाना प्रभारी अपने – अपने क्षेत्र में उक्त आदेश का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता , 1860 की धारा 187,188 , 269,270,271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरुदध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा । शेष आदेश यथावत् रहेंगा ।
घटना उज्जैन महाकाल में राणा जी की छतरी सेरामघाट की तरफ जाते हुई सीढ़ी के एक तरफ बनी सीमेंट की रैलिंग पर सुरक्षा कर्मी ने हाथ रख दिया थाउज्जैन में महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक हादसे में घायल होने से बच गए। रामघाट के ऊपर राणा जी की छतरी पर जाते समय यह घटना हुई। सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों केबीच धक्का-मुक्की होने से सीढ़ियों की एक तरफ की सीमेंट की रैलिंग गिर गई। अच्छी बात यह रही कि इसमेंकोई घायल नहीं हुआ।बाबा महाकाल की शाही सवारी का पूजन करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया राणा जी की छतरी से रामघाट की ओर जाने लगे। सीढियों से उतरते समय एक सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की होने पर रैलिंग पर हाथ रख दिया। पहले से ही हिल रही रैलिंग यह भार सह नही पाई और भरभराकर गिर गई। रैलिंग उनके ऊपर गिरते-गिरते बची। सिंधिया घटना के दौरान कुछ देर के लिए वहीं रुक गए, हालांकि इसके बाद वे वहां से निकल गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा में ये विश्वास आपको दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ मिलकर मैंने अपने आप को भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के सुपुर्द कर दिया है।
देवास। गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत स्वछता की शपथ नगर निगम कार्यालय मेे निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को निगम अपर आयुक्त प्रिया वर्मा द्वारा दिलाई गई। शपथ मे, अपने वार्ड ओर शहर को साफ रखने मे हमेशा योगदान देने, घर से निकलने वाला सूखा ओर गीला कचरा अलग-अलग रखने, अपने घर या आफीस मे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने, पॉलिथीन प्रतिबंध का पूरा पालन कर, दूसरो को भी इसके लिये रोकने, अपने बाजार, अन्य सार्वजनिक स्थानो को गंदा नही करने, खुले मे शौच न खुद करने न ही दुसरो को करने देगें, मै अपने, प्रदेश मे सर्वत्र स्वछता के लिये संकल्प लेता हुॅ, हम संकल्प लेते है कि अपने शहर ओर प्रदेश से गंदगी को हमेशा दूर रखने, इस प्रकार हम गंदगी मुक्त भारत का संपना पूरा करेंगें की शपथ निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियो को शपथ दिलाई गई।
सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति, झांकी, ताजिये स्थापना न करे – कलेक्टर श्री शुक्ला
नागरिकों से अपील है कि अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सहयोग करे – एसपी डॉ. सिंह
देवास शहर में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी वार्डो में सुसज्जित वाहन उपलब्ध रहेगा – नगर निगम आयुक्त श्री चौहान
देवास। आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, मोहर्रम आदि के अवसर पर आवश्यक विचार-विमर्श के लिए शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की गई।
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने आम जनता से अपील की कि 20 अगस्त से 01 सितम्बर तक होने वाले धार्मिक आयोजन अपने घर पर ही स्थापना और उपासना करेंगे। आगामी समय में मनाये जाने वाले गणेश चतुर्थी, मोहर्रम आदि त्यौहार राज्य शासन द्वारा कोविड-19 को रोकने के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक घर में ही मनाये। देवास जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोके।
कलेक्टर श्री शुक्ला कहा कि पर्यवारण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के गणेश जी स्थापित करें, पीओपी के गणेश जी स्थापित न करे। ताजिये घर पर ही बनाये, सार्वजनिक स्थानों पर ताजियें स्थापना न करे।
कलेक्टर श्री शुक्ला कहा कि जिले में घारा-144 प्रभावशील है। धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर न करें तथा न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली, चल समारोह निकाले। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी, ताजिये स्थापना न करे तथा किसी प्रकार का पंडाल, टेन्ट, शामियाना नही लगाए। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा जो सुझाव दिये गये हैं, उनको नोट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सुझावों पर विचार कर सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि जिले में सभी नागरिक आपसी सदभाव व शांति बनाये रखते हुए त्यौहार मनायें और देवास के परस्पर सदभाव की परंपरा को आगे भी बनायें रखें। सभी अपने-अपने घरों में ही पूजा/उपासना करें। धार्मिक/उपासना स्थलों पर एक समय में 05 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों। सभी फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन करे। यदि कोई व्यक्ति उल्लंघन करता है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सहयोग करे।
नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा के विर्सजन के लिए देवास शहर के सभी वार्ड में सुसज्जित वाहन उपलब्ध रहेगा। जिसमें आप घर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते है। धार्मिक त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, नायब काजी शहर सीनियर श्री नोमान अहमद अशरफी, शहर काजी जूनियर श्री अबुल कलाम फारूकी, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री श्रीकान्त उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री मनोज राजानी, श्री गुरूचरणसिंह सलूजा, श्री अशोक लखमानी, श्री बहादुर मुकाती, ओम जोशी तथा शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा आज दिनांक 17.08.2020 को ऑनलाईन वेबीनार के माध्यम से ‘’SC/ST Act’’विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, उक्त प्रशिक्षण श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में श्री प्राणेश कुमार प्राण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदौर म.प्र. मुख्य वक्ता रहें।उक्त प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री संदीप पाण्डे डी.पी.ओ. अजाक जबलपुर एवं श्रीमती अनिता शुक्ला डी.पी.ओ. अजाक इंदौर ने व्याख्यान दिया।
श्रीमती मौसमी तिवारी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी संचालनालय लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा श्री त्रिलोकचंद्र बिल्लौरे म.प्र. राज्य समन्वयक एस.सी./एस.टी. एक्ट / डी.डी.पी. धार द्वारा तैयार की गई तथा कार्यक्रम का संचालन श्री संजय मीना डी.पी.ओ. धार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिला शाजापुर सहित म.प्र. लोक अभियोजन विभाग के 600 से अधिक अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में श्री मीना द्वारा सभी अतिथिगण का स्वागत किया गया तथा परिचय दिया गया। श्री बिल्लौरे द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. को उदबोधन हेतु आमंत्रित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरूषोत्तम शर्मा ने अपने उदबोधन में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में बताया तथा अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। आपने दलितों को उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के विषय में विस्तार से बताया। भारतीय संविधान, सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहां कि दलित हमारे समाज के अभिन्न अंग है। अब समय आ गया है कि जब हम उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडे। दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चिंतित होते हुए उन्होंने कहां कि दलित पर अत्याचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा कराने की आवश्यकता है जिससे समाज में व्याप्त इस कुप्रथा का अंत किया जा सके। वर्तमान में म.प्र. के प्रत्येक जिले मे विशेष न्यायालयों का गठन किया गया है। म.प्र. में एससी-एसटी एक्ट के 21,158 प्रकरण लंबित है। म.प्र. में जिला होशंगाबाद, खण्डवा, मुरैना, सतना, सिवनी, उज्जैन व विदिशा के विशेष न्यायालय में उप संचालक अभियोजन रेग्यूलर कैडर से संचालन किया जा रहा है जहां पर सजायाबी का प्रतिशत अच्छा है तथा शेष जिलों में में जी.पी./ए.जी.पी. द्वारा संचालन किया जा रहा है। आपने यह भी बताया कि शेष जिलों में विशेष न्यायालयों में प्रकरणों की संख्या अधिक होने से रेग्यूलर कैडर के अधिकारियों द्वारा पैरवी कराने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आपके द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र बिल्लौरे को संपूर्ण राज्य हेतु एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों के प्रभावी निराकरण हेतु ‘’राज्य समन्वयक’’नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा ने अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहां कि श्री बिल्लौरे के नेतृत्व में म.प्र. के अभियोजन अधिकारी, एस.सी./एस.टी. एक्ट के प्रकरणों में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा से दंडित कराकर एक सभ्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
एस.सी./एस.टी.अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम अभियोजन का है- श्री प्राणेश कुमार प्राण
श्री प्राणेश कुमार प्राण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदौर ने अपने व्याख्यान में एस.सी./एस.टी. एक्ट के प्रकरणों के प्रभावी अभियोजन संचालन के विषय में बताया। श्री प्राण ने बताया कि एस.सी./एस.टी. एक्ट के अपराध का विचारण किस तरह किया जाना चाहिए, जिससे दोषियों को अधिकतम सजा कराई जा सके। उन्होंने भारतीय संविधान के अंतर्गत दलितों को प्राप्त अधिकार एवं एस.सी./एस.टी. एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों की प्रक्रिया संबंधी संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों से साझा की। श्री संदीप पाण्डे,डी.पी.ओ. अजाक जबलपुर एवं श्रीमती अनिता शुक्ला, डी.पी.ओ. अजाक इंदौर ने अपने प्रभावी व ज्ञानवर्धक व्याख्यान में उनके द्वारा एस.सी./एस.टी. एक्ट के प्रकरणों में किए गए अभियोजन संचालन के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अपने कार्य के महत्वपूर्ण अनुभव सभी प्रशिक्षणार्थी से साझा किए। प्रशिक्षण उपरांत श्री संजय मीना, डी.पी.ओ. धार द्वारा आभार प्रकट किया गया। साथ ही उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. एवं श्री त्रिलोक चंद्र बिल्लौरे म.प्र. राज्य समन्वयक एस.सी./एस.टी. एक्ट /डी.डी.पी. धार को विशेष धन्यवाद अर्पित किया कि उन्हीं के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभव हो सका।
देवास। देवास जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल में किया जा रहा है। कमिश्नर श्री आनंद कुमार शर्मा ने अमलतास अस्पताल का निरीक्षण किया। अमलतास अस्पताल में वर्तमान में 325 बेड है। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री शर्मा ने निर्देश दिए की अमलतास अस्पताल में 350 बेड की व्यवस्था कि जाये जिसमें 30 आईसीयू आईसोलेशन बेड भी शामिल रहेंगे। कमिश्नर श्री शर्मा ने कहा कि 60 वर्ष के अधिक आयु के मरीजों को सीधे ही अमलतास अस्पताल में भर्ती कर उनका तुरन्त इलाज शुरू करे तथा उनका विशेष ध्यान रखकर देखभाल करे। अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये। कमिश्नर श्री शर्मा तथा कलेक्टर श्री शुक्ला ने पीपीई किट पहनकर अमलतास अस्पताल के आईसीयू आईसोलशन तथा अन्य वार्डो का निरीक्षण किया तथा वहा भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अमलतास अस्पताल में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। अमलतास में देवास जिले के साथ ही उज्जैन, शाजापुर और आगर-मालवा के कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ईलाज भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ अतुल कुमार बिड़वई तथा अमलतास में मैनेजमेंट की पूरी टीम, चिकित्सक उपस्थित थे। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 500 से अधिक सैंपल लिये जा रहे है। आज दिनांक तक 25 हजार 076 सैंपल लिए गए, जिनमें लैब से 24 हजार 331 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। वहीं 23 हजार 577 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जिले में अभी तक कुल 539 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 453 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। आज दिनांक तक जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 71 है। कोरोना संक्रमण से आज दिनांक तक 15 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 84.04 है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 2.78 प्रतिशत है। जिले में चिकित्सक और पेरामेडीकल टीमें मुस्तेदी से कोरोना मरीजों का ईलाज कर रही है।