देवास / कांटाफोड़ – नगर में रविवार को भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के दिन को बज बारस के रूप में मनाया इस दिन प्रातः से ही महिलाओं ने स्नान ध्यान कर गाय और बछड़े की पूजन की उन्होंने बताया कि यह उपवास पुत्र की लंबी आयु एवं सुखी जीवन की कामना किया जाता है इस दिन स्तरीय। मूंग, मोठ ओर बाजरे से अंकुरित अनाज गाय और उसके बछड़े को खिलाती है साथ ही गाय के दूध से बने उत्पादों का उपयोग नहीं किया जाता है पौराणिक कथा के अनुसार आज भी इस दिन घरों में चाक़ू से कटी हुई वस्तुओं का उपयोग नहीं किया जाता है साथ ही धार से कटे अनाजों का भी भोजन नहीं किया जाता है। सभी मिलकर पूजन कर बज बारस की कथा सुनती है।
इंदौर में रविवार को 245 नए केस के साथ कुल 10 हजार 49 पॉजिटिव हो गए वही 2 नई मौत के बाद कुल मृतक 344 हो चुके हैं। एक्टिव मरीज की संख्या 3087 हो गयी है। मेडिकल रिपोर्ट में आज 60 डिस्चार्ज के साथ पुराने मिलान के बाद 280 लोग और अन्य अस्पतालों से डिस्चार्ज होना बताया गया। जिसे मिलाकर 6618 ठीक होकर घर जा चुके है।
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 17 अगस्त 2020
1 – आज लिये गये सैम्पल 745
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 336
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 10
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 326
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 1
6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 539
7 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 23577
8 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
9 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 453
10 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 71
◆ देवास जिला निवासी एक कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति की मृत्यू इन्दौर मे हुई, व्यक्ति की कोरोना जाॅच हेतु सैम्पल इन्दौर मे लिया गया एवं पाॅजिटिव व्यक्ति का उपचार इन्दौर मे किया जा रहा था। मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर देवास मे जोडा गया।
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-खारदा,खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष 2 पताः-खारदा, खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 65 वर्ष 3 पताः-खारदा,खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष 4 पताः-चैबाराधीरा,टोंकखुर्द, देवास,महिला,उम्र 60 वर्ष 5 पताः-काकरिया,खातेगांव, देवास, पुरूष,उम्र 48 वर्ष 6 पताः-अल्कापुरी,देवास,महिला,उम्र 15 वर्ष 7 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष 8 पताः-रामनगर ,देवास,महिला,उम्र 60 वर्ष 9 पताः-आईटीआई,देवास,महिला,उम्र 35 वर्ष
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
स्वच्छता सर्वे की गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक भोपाल सहित प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता अभियान और जागरूकता की अन्य गतिविधियां चलेंगी। इसके साथ ही नगरीय आवास एवं विकास विभाग के अधिकारी शहरों की गतिविधियों और स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन कर शहरों की रैंकिंग कर उन्हें अवार्ड दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पहली बार इस तरह से रैंकिंग देने जा रही है। इसका फायदा यह होगा कि शहरों को मुख्य सर्वे के हिसाब से क्या तैयारी करना है इसका अनुमान लग जाएगा। शहरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसा काम करें जिससे लोगों को लगे कि कुछ काम हो रहा है। सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
देवास। देवास जिले में आज 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 453 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 62 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।
इंदौर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 अगस्त को देर रात जारी बुलेटिन में 214 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने पर कल 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3184 है। रिपोर्ट के मुताबिक इन नए मरीजों को मिलाकर इंदौर में अब तक 9804 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 342 पहुंच गया है। 6278 मरीज अब तक स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट चुके।
1 – आज लिये गये सैम्पल 154 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 322 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 5 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 311 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 24331 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 23995 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 529 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 23250 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 11 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 453 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 62
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-सालेटीमखेडी,टोंकखुर्द, देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष 2 पताः-सालेमखेडी टोंकखुर्द, देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष 3 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष 4 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 48 वर्ष 5 पताः-चामुंडापुरी, देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ लिखा- आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।
आज 15 अगस्त शनिवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का शंखनाद हो गया है । पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘परि’ और ‘ऊषण’। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापो को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे। प्रभु भक्ति का वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के सभी निर्देशो का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी के साथ जैन समाजजन यह महापर्व मनाएंगे। आत्म शुद्धि के इस महापर्व की आत्म मंथन करके स्वआत्मा में रमण करते हुए आराधना की जाती हे। पयूषर्ण पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष प्रभु महावीर स्वामी जन्म वांचन 19 अगस्त बुधवार एवं संवत्सरी महापर्व 22 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। क्षमापना पर्व 23 अगस्त रविवार को होगा। पर्युषण मात्र जैनों का पर्व नहीं है, यह एक सार्वभौम पर्व है, मानव मात्र का पर्व है। पूरे विश्व के लिए यह एक उत्तम और उत्कृष्ट पर्व है, क्योंकि इसमें आत्मा की उपासना की जाती है। संपूर्ण संसार में यही एक ऐसा उत्सव या पर्व है जिसमें आत्मरत होकर व्यक्ति आत्मार्थी बनता है व अलौकिक, आध्यात्मिक आनंद के शिखर पर आरोहण करता हुआ मोक्षगामी होने का सद्प्रयास करता है। संपूर्ण जैन समाज का यह महाकुंभ पर्व है। यह जैन एकता का प्रतीक पर्व है। जैन लोग इसे सर्वाधिक महत्व देते हैं। संपूर्ण जैन समाज इस पर्व के अवसर पर जागृत एवं साधनारत हो जाता है। दिगंबर परंपरा में इसकी ‘दशलक्षण पर्व’ के रूप में पहचान है। यह पर्व 8 दिन तक मनाया जाता है जिसमें किसी के भीतर में ताप, उत्ताप पैदा हो गया हो, किसी के प्रति द्वेष की भावना पैदा हो गई हो तो उसको शांत करने का यह पर्व है।पर्युषण पर्व अंतरआत्मा की आराधना का पर्व है, आत्मशोधन का पर्व है, निद्रा त्यागने का पर्व है। सचमुच में पर्युषण पर्व एक ऐसा सवेरा है, जो निद्रा से उठाकर जागृत अवस्था में ले जाता है। अज्ञानरूपी अंधकार से ज्ञानरूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। तो जरूरी है प्रमादरूपी नींद को हटाकर इन 8 दिनों विशेष तप, जप, स्वाध्याय की आराधना करते हुए अपने आपको सुवासित करते हुए अंतरआत्मा में लीन हो जाएं जिससे हमारा जीवन सार्थक व सफल हो पाएगा। ‘क्षमा वीरो का भूषण है’- महान व्यक्ति ही क्षमा ले व दे सकते हैं। पर्युषण पर्व आदान-प्रदान का पर्व है। इस दिन सभी अपनी मन की उलझी हुईं ग्रंथियों को सुलझाते हैं, अपने भीतर की राग-द्वेष की गांठों को खोलते हैं, वे एक-दूसरे से गले मिलते हैं, पूर्व में हुई भूलों को क्षमा के द्वारा समाप्त करते हैं व जीवन को पवित्र बनाते हैं। पर्युषण महापर्व का समापन मैत्री दिवस के रूप में आयोजित होता है, जिसे ‘क्षमापना दिवस’ भी कहा जाता है। इस तरह से पर्युषण महापर्व एवं क्षमापना दिवस- ये एक-दूसरे को निकटता में लाने का पर्व है। यह एक-दूसरे को अपने ही समान समझने का पर्व है।
कांटाफोड़- पूर्व केबिनेट मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा अल्प प्रवास पर पंचोली ट्रेडर्स बिजवाड़ पर पधारे। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधी दीपक पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय बैरागी के नेतृत्व में जिला युंका सचिव अंकित कलम, सुनील जाधव, बंटी पंचोली प्रथम पंचोली ने पूर्व मंत्री एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री वर्मा के साथ देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान भी साथ मे मौजूद थे।