कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला, एसपी डॉ. सिंह, पत्रकारगणों, जिला अधिकारियों तथा बच्‍चों ने किया पहाडी पर पौधारोपण,शंकरगढ़ पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में किया जायेगा विकसित, पहाड़ी पर ऊपर चढ़ने के लिए ट्रेकिंग बनाया जा रहा है

देवास। शंकरगढ पहाडी को एडवेंचर पार्क के रूप में निर्मित करने के लिए आज 15 अगस्‍त के अवसर पर शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण किया गया। शंकरगढ पहाडी पर कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने पहाडी पर पौधारोपण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने शंकरगढ पहाडी को एडवेंचर पार्क के रूप में निर्मित करने के लिए पत्रकारागणों से सुझाव भी मांगे।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले, डीएफओ श्री पीएन मिश्रा, कमिश्नर नगर निगम श्री विशालसिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाशसिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष श्री श्रीकान्‍त उपाध्‍याय, पत्रकारगण, देवास फोटो एसोसिएशन के सदस्‍य और जय हिन्‍द ग्रुप के बच्‍चे उपस्थित थे।


कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधा रोपण कर पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में निर्मित किया जाएगा। जिससे आसपास के जिले और मालवा-निमाण क्षेत्र के लोग यहा घुमने आ सके। शंकरगढ़ पहाड़ी को सिटी फॉरेस्‍ट के रूप में निर्मित करने से देवास जिले की अलग पहचान बनेगी। पहाड़ी पर जाने का रास्‍ता बनाया जा रहा है, पहाडी पर बिजली और पानी की व्‍यवस्‍था के लिए कार्य किया जा रहा है। पहाडी पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जायेगी। शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित छोटे तालाब को विकसित किया जायेगा।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर 65 एकड मैदानी क्षेत्र है। शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने पर देवास और आस-पास के शहरों के पर्यटक यहां पर घुमने आ सकेंगे। एडवेंचर ग्रुप के लिए आने वाले समय में सबसे अच्‍छा स्‍थान होगा।
शंकरगढ़ पहाड़ी पर ऊपर चढ़ने के लिए ट्रेकिंग बनाया जा रहा है ताकि महिला, पुरुष  दोनों आसानी से चढ़ सके। पथरीली जमीन होने से पहाड़ी पर जगह-जगह पानी को संग्रहित करने के स्पॉट बनाये जायेगे। जिससे बरसात के पानी को रोक कर पौधों को सींचा जा सकेगा।

देवास जिले में आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस को मद्देनजर रखते हुए अवैध मदिरा विक्रय/संग्रह करने के वाले व्यक्तियो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

देवास। आबकारी विभाग द्वारा आज  स्वतंत्रता दिवस  के दिन शुष्क दिवस को मद्देनजर रखते हुए नागेंद्र सिंह जादौन कंट्रोल रूम प्रभारी के नेतृत्व में अवैध मदिरा विक्रय/संग्रह करने के  वाले व्यक्तियो  के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें आबकारी वृत्त  देवास अ, ब और स  द्वारा  संयुक्त कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में  336 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव देशी मदिरा मसाला, 36 बोतल विदेशी मदिरा बियर   जप्त  की गई।  जिसकी कुल कीमत रुपए 33 हजार 920  है।  08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।
       उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक  सुश्री राजकुमारी मंडलोई, श्रीमती  निधि शर्मा, श्री महेश पटेल, मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल तथा नितिन सोनी सम्मिलित थे।इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

देवास – निगम कार्यालय पर निगम आयुक्तविशालसिह चौहान ने किया ध्वजारोहण


देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय पर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात परम्परानुसार जवाहर चौक पर प्रात: 8 बजे निगम आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे गुब्बारो को भी छोडा गया।

इन अवसरो पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, शिवी उपाध्याय, सहित निगम अधिकारी रविकांत मिश्रा, मो. हनीफ शेख, जगदीश वर्मा, इंदु भारती, आसीम शेख, जितेन्द्र सिसोदिया, सौरभ त्रिपाठी, तौफीक खान, प्रवीण पाठक आरएस केलकर, राजकुमारी शर्मा, पलक श्रीवास्तव आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। 

देवास भाजपा कार्यालय पर किया गया झंडावंदन

देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 74 वॉ स्वतंत्रता दिवस जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा ध्वजारोहण एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, ओम जोशी, राजेश यादव, दुर्गेश अग्रवाल, शशिकांत यादव, गणेश पटेल, सुमेरसिंह ठाकुर, मनीष सेन, ईश्वरसिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र चौधरी, जुगनू गोस्वामी, सतीश उपाध्याय, मनीष पनवार, सचिन जोशी, राजेन्द्र पटेल, पवनसिंह चंदाना, रेवन्त राजोले, मनोहर जाधव, अशोक जाट, मनीष पारिक, विकास गिरी, रवि जायसवाल, कमल अहिरवार, संतोष जायसवाल, दुर्गेश खिंची, ओम श्रीवास्तव, मनीष डांगी, विमल शर्मा, अनिल चावड़ा, आयुष भूतड़ा, नयन कानूनगो, दीपक बैरागी, दुर्गेश चिल्लौरिया, राजू पटेल, अमर अवस्थी, श्रीमती शोभा नायक, श्रीमती पुष्पलता सोनगरा, श्रीमती कुसुम नवगौत्री, अर्पण उपाध्याय, डालचंद कलमोदिया, धर्मेन्द्र चौधरी, विक्रम धिंगान, शुभम जाधव, विजेन्द्र बैस, राजा भाटिया, देवेन्द्र नवगौत्री, नीरज चौहान, रोहित शर्मा, संजय राखे, सुरेन्द्र गायकवाड, पवन जाधव, राजू पहलवान पहाडिया, दिनेश जाट, प्रतीक सोलंकी, तनय चौधरी, आलोक साहु, कुणाल जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारत सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम के तहत प्रदेश के समस्त भू-अभिलेखों का किया जाएगा डिजिटाइलेजशन

प्रोजेक्ट पर लगभग 59.89 करोड़ रुपये का खर्च आएगा

मध्यप्रदेश – प्रदेश के समस्त भू-अभिलेखों का डिजिटाइलेजशन का काम भारत सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम के तहत पूरा किया जाएगा। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 59.89 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। इसमें लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में उपलब्ध राशि में से करीब 15 करोड़ रूपये का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावा डीआईएलआरएमपी परियोजना के तहत मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति के बैंक खाते में राज्यांश की कुल राशि से प्राप्त ब्याज की राशि का उपयोग भी इसी काम में होगा। यह राशि लगभग 8 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि काफी समय से प्रदेश के समस्त भू अभिलेखों को डिजिटल करने का काम चल रहा था, लेकिन अब इसे भारत सरकार की परियोजना के तहत किया जाएगा।

देवास – आज आई 449 लोगों की रिपोर्ट मे 09 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 15 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 504
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 449
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 440
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 524
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 442
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 68

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-न्यु देवास,महिला,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-न्यु देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 28 वर्ष
4 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
5 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 37 वर्ष
6 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-घटिया भाना,सोनकच्छ, देवास,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
8 पताः-लक्ष्मी पार्क काॅलोनी, देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
9 पताः-राजाराम नगर, देवास,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष

गोगा नवमी त्यौहार पर सफाई मित्रो का अवकाश होने पर भी शहर मे रहवासियो व व्यापारीयो की सराहनीय पहल पर हुई सफाई

देवास/ शहर के रहवासियो व व्यापारीयो द्वारा नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे बताया कि गोगा नवमी का पावन पर्व होने पर निगम के सफाई मित्रो का अवकाश पर रहने के कारण शहर के रहवासियो व व्यापारीयो के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये निगम के सहयोग से शहर के वार्डो मे रहवासियो द्वारा अपने-अपने घरो के सामने तथा व्यापारीयो द्वारा मुख्य बाजार की सडको एवं आस-पास मे व्यापक सफाई अभियान चलाया जाकर सडको तथा घरो के आस-पास एवं अपने प्रतिष्ठानो के आस-पास का कचरा सफाई अभियान चलाकर उठाया गया।

 रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा बताया गया कि निगम के सफाई मित्रो द्वारा वर्ष के 365 दिन सुबह व शाम दोनो समय शहर मे सफाई कर हमे सुरक्षा प्रदान करते है। जिससे बिमारियो के संक्रमण से बचाव होता है। इसी प्रकार माताजी टेकरी पर भी श्रद्धालुओ तथा सामाजिक संस्थाओ द्वारा भी सफाई कार्य किया गया। रहवासिया एवं व्यापारीयो द्वारा सफाई मित्रो के लिये त्यौहार होने पर रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा एक दिन वार्डो मे अपने-अपने घरो तथा अपने प्रतिष्ठानो के आस-पास सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाकर सभी सफाई मित्रो को गोगा नवमी के पावन पर्व की शुभकामनाऐ दी। आयुक्त श्री चौहान द्वारा रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा की गई इस पहल पर उनकी प्रशंसा की तथा सभी सफाई मित्रो को  पावन पर्व की बधाई दी गई।

अपर कलेक्टर श्री चौहान ने देवास जिले के खाद्य वितरण की समीक्षा बैठक ली


देवास, 14 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में खाद्य सामग्री वितरण के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को समय पर खाद्य सामग्री वितरण हो। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी अंकिता जैन, सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।


बैठक में अपर कलेक्टर श्री चौहान ने नवीन हितग्राहियों को पर्ची जारी करने की प्रगति तथा पृथक किए जाने वाले हितग्राहियों की प्रगति संबंधी जानकारी, आधार सीडिंग, नियमित आवंटन माह जुलाई/अगस्त के विरूद्ध वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत माह जुलाई/अगस्त तथा माह जून में तुवर दाल वितरण की कार्य समीक्षा की गई।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जिराती ने कहा – जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और क्वारैंटाइन रहें अब भाजपा के एक और नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बार कोरोना ने पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को अपनी चपेट में ले लिया है। जिराती ने खुद अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया – मुझे एक-दो दिन से जुकाम व बुखार था, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट कोविड – 19 पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें, और मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारैटाइन में चले जाएं।

खुद ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम हेल्प लाईन तथा समयावधी पत्रो की समीक्षा बैठक निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा ली गई

देवास। सीएम हेल्प लाईन मे निगम संबंधी की गई शिकायतो का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारी निरंतर मानटिरींग कर शिकायतकर्ता से समक्ष मे या दूरभाष पर सम्पर्क कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करावे तथा समयावधी पत्रो की समीक्षा कर उनका भी शीघ्र निराकरण करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो तथा समयावधी पत्रो की बैठक के दौरान निगम अधिकारियो को दिये गये। आयुक्त द्वारा समयावधी पत्रो की समीक्षा की गई तथा समयावधी पत्रो को भी समय सीमा मे उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये साथ ही एमआर-1, 12 मे किये जाने वाले कार्यो की जानकारी निगम प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा से ली गई। साथ ही मीठाा तालाब पर आउट डोर जीम की तैयारी कर चालु करने के निर्देश के साथ मयूर गार्डन के शेष बचे कार्यो को 7 दिवस मे पूर्ण करवाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी शाहीद अली को बैठक के दौरान दिये गये। आयुक्त द्वारा फीश मार्केट के टेण्डर की कार्यवाही अतिशीघ्र करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिये गये। निगम द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यो के टेण्डरो के निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत कर टण्डरो की समीक्षा कर कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाने हेतु आयुक्त द्वारा अपर आयुक्त प्रिया वर्मा को निर्देश दिये गये।