मध्यप्रदेश में अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार, इनसे प्रदेश में अगले 48 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि अभी भी कई सिस्टम बन रहे हैं, लेकिन उनके लगातार सक्रिय नहीं होने के कारण अच्छी बारिश नहीं हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां यलो अलर्ट
सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट, धार, उज्जैन और देवास जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा चंबल, रीवा, इंदौर और शहडोल संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन (देवास) दिनांक 26 जुलाई 2020
1 – आज लिये गये सैम्पल 205 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 267 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 3 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 264 5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 412 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 16 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 308 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 94
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी
1 पता – इकलेरा,टोंकखुर्द,देवास पुरूष ,उम्र 56 वर्ष 2 पता – सादीखेडा,सोनकच्छ,देवास पुरुष ,उम्र 60 वर्ष 3 पता – राधागंज ,देवास महिला ,उम्र 34 वर्ष
(डॉ एम पी शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
रेलवे अभी केवल 115 यात्री स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, हालांकि ये सभी ट्रेनें अपने नियमित रूट और समय पर ही संचालित की जा रही हैं। इन्दौर की ट्रेनों के मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इस बीच पश्चिम रेलवे ने बड़ी संख्या में पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई, जिससे दूसरे शहरों और प्रदेशों में आवश्यकता का सामान पहुंचाया गया। रेलवे ने मार्च के अंतिम सप्ताह से कोविड-19पार्सल स्पेशल ट्रेनें चलाना शुरू की थी और अभी तक इनका संचालन जा रही है। इन्दौर से माल का परिवहन देवास, उज्जैन, रतलाम, नागदा से संचालित ट्रेन से किया गया।
इसी सप्ताह रेलवे ने देवास से लखनऊ के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई। कोविड-19 पार्सल ट्रेनों के नाम से चलाई गई 417 ट्रेनों से करीब 82 हजार टन माल को दूसरे शहरों में पहुंचाया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि 23 मार्च से 23 जुलाई तक लगभग 82 हजार टन वजन वाली अत्यावश्यक सामग्री का परिवहन किया। कुल 417 ट्रेनें चलाई गई, जिसमें कृषि उत्पाद, दवाइयां, मछली, दूध आदि भेजा गया। इससे रेलवे को 26 करोड़ 10 लाख रुपए की आय भी हुई है। इन ट्रेनों में 62 मिल्क स्पेशल ट्रेनें भी थीं, जिसमें 46 हजार 800 टन से अधिक का भार था और वैगनों के उपयोग से लगभग 8.07 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार, 30 हजार टन से अधिक भार वाली 342 कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेनें भी विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए चलाई गई।
राजधानी भोपाल में रात 8 बजे से लगे लॉकडाउन के बाद आज सुबह कड़ी सख्ती रही, जगह- जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। भोपाल की सीमाएं पूरी तरह सील हैं। वही शहर में आसमान से भी ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पूरी राजधानी में आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सभी सेवाएं पूरी तरह बंद है।
कलेक्टर के संशोधित आदेश के बाद अब बैंक , दफ्तर खुलेंगे
भोपाल में कलेक्टर ने लॉकडाउन के दौरान संशोधित आदेश जारी किया है। कल लॉकडाउन के चलते बैंक और दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया था, जिसे बदलकर अब राज्य स्तरीय दफ्तरों में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य करते हुए 30 फीसदी कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। वहीं बैंकों की आवश्यक सेवाएं भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हुआ कोरोना वायरस उन्होंने खुद ट्वीट कर दी जानकारी| संपर्क मैं आए लोगों से की कोरोना जांच कराने की अपील
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा–
मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें । मेरे निकट संपर्क वाले कोरेंनटाइन में चले जाएं।
मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं । डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को कोरेनटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा । मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है ।
मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे । मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा ले ।
कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है । कोरोना का समय पर इलाज होता है तो कोरोना बिल्कुल ठीक हो जाता है ।
मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ । मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह , स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे ।
मैं स्वयं भी कोरेण्टाइन रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हर संभव प्रयास करता रहूंगा ।
आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और गाइडलाइन का पालन जरूर करे ।
उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के शिखर के मध्य स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी पर शुक्रवार रात 12 बजे खुले। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरि ने पूजन-अर्चन किया। करीब एक घंटे के त्रिकाल पूजन के बाद मंदिर में नागचंद्रेश्वर की आरती की गई। मंदिर के पट शनिवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। मंदिर साल में एक बार ही 24 घंटे के लिए खुलता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण नागचंद्रेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन केवल वही श्रद्धालुओं कर पा रहे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन प्री-बुकिंग कराई है।कोरोना के कारण इस वर्ष श्रद्धालुओं को शनिवार तड़के 5.30 बजे से प्रवेश दिया गया। हालांकि, नागचंद्रेश्वर मंदिर में तो प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए ओंकारेश्वर परिसर में एलईडी पर लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है। वहीं, शनिवार को महाकाल मंदिर में नागपंचमी का पर्व मनाया गया। तड़के भस्मआरती के बाद भगवान महाकालेश्वर को शेषनाग धारण कराया गया। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश शंख द्वार की ओर से दिया गया। हालांकि, दर्शनार्थियों को पूजन सामग्री, दूध लेकर प्रवेश पर मनाही है।
1 – आज लिये गये सैम्पल 252 2 – आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 296 3 – आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 4 4 – आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 290 5 – आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 409 6 – आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 16 7 – आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 292 8- आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 107
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.
1 पता – कलानी बाग ,देवास पुरूष ,उम्र 36 वर्ष 2 पता – जोशीपुरा,देवास महिला ,उम्र 19 वर्ष 3 पता – वार्ड 12-खातेगावं ,देवास महिला ,उम्र 55 वर्ष 4 पता – वार्ड 12-हाटपिपल्या-बागली ,देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
(डॉ एम पी शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
देवास। शहर की विभिन्न पानी सप्लाय की टंकियो व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा किया गया। जिसके अन्तर्गत शहर मे विभिन्न स्थानो रानीबाग, राजाराम नगर, उत्तम नगर पर स्थित पानी वितरण की टंकियो के आस-पास तथा 14 एमएलडी मेंढकी पर खाली जगहो की भूमि को समतल कर पौधारोपण कर उसे हराभरा बनाने के निर्देश आयुक्त द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियो को मौके पर ही दिये गये। इसी प्रकार ग्राम बिलावली मे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट पर खाली पडी भूमि पर भी पौधारोपण कर उसे भी हरा भरा बनाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त के साथ निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, शाहीद अली, तौफीक खान आदि उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश शहर मे बिना मास्क के निकलने वाले राहगीरो पर सतत रूप से चालानी कार्यवाही
देवास। नगर निगम द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु बिना मास्क के शहर मे निकलने वाले राहगीरो पर सतत रूप से चालानी कार्यवाही नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर की जा रही है। इसी प्रकार सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने पर भी निगम द्वारा सतत रूप से चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत बिना मास्क के राहगीरो पर चालानी कार्यवाही मे 3100 तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने पर 1000 की चालानी कार्यवाही भी निगम द्वारा की गई। इसी प्रकार निगम वसुली दल क्रमांक 2 द्वारा अमोना क्षेत्र मे बकाया जलकर की राशि 10705 की राशि वसुली गई। आयुक्त ने शहर के छोटे, बडे व्यवसाईयो से अपील की है कि वे अपने व्यवसाय स्थल पर नागरिको से सोशल डिस्टेंस का पालन करावे तथा मास्क पहनने हेतु प्रेरित करें।
देवास। जिले में 2 दिन (शनिवार और रविवार) का टोटल लॉकडाउन रहेगा । लॉकडाउन से पहले शुक्रवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। दरअसल लॉकडाउन के बाद बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार हैं, इसके चलते लोगों ने त्योहार के लिए भी खरीदारी की। ऐसे में शुक्रवार को एम जी रोड और शुक्रवारिया हाट के बाज़ारो में भीड़ रही। बाजारों में भीड के कारण आस पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात रहे। बाजारों में भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं होता नजर नहीं आया। तमाम लोग बिना मास्क के ही बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। कई दुकानदार भी बिना मास्क दिखे।
• प्रशासन बिना मास्क के पकड़े गए लोगों को दो प्रकार की सजा दे रहा है, पहला दो मास्क खरीदना है, दूसरा शाम 5 बजे तक जेल में रहना होगा
• उज्जैन में अब तक 1080 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें में से 71 की मौत हुई, 823 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे
उज्जैन में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब जो भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाएगा, वह सीधा अस्थाई जेल जाएगा। निर्णय के बाद शुक्रवार सुबह से शहरभर में पुलिस तैनात हो गई और बिना मास्क वालों को पकड़कर अस्थाई जेल भेजने लगी। दोपहर 12 बजे तक ही 200 से ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया गया। अस्थाई जेल के बाहर देखते ही देखते लंबी लाइन लग गई। इनके लिए सजा दो प्रकार से प्रावधान किया गया है। पहला शाम 5 बजे तक जेल में रहना होगा। दूसरा प्रत्येक व्यक्ति को स्वसहायता समूह से दो-दो मास्क खरीदना होगा।
धारा 144 के तहत की जा रही कार्रवाई
एडीएम विदिशा मुखर्जी के अनुसार दोपहर तक मास्क नहीं पहनने वाले 198 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए धारा 144 में कई बार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए, जिसमें साफ कहा गया कि सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क भी सही तरीके से पहनना होगा। वह नाक के नीचे या गले में लटका नहीं होगा, लेकिन यह देखने में सामने आया कि लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी लोगों के आदत में सुधार नहीं हुआ तो धारा 144 के तहत यह तय किया गया कि ऐसे लोगों को पकड़कर सीधे अस्थाई जेल भेजा जाए।
दो-दो मास्क खरीदना अनिवार्य
मुखर्जी के अनुसार इनके लिए दो प्रकार की सजा है। पहला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए मास्क को खरीदना होगा। प्रत्येक मास्क की 10 रुपए रखी गई है। ऐसा इसलिए कि एक मास्क को वे एक दिन धोएं तो दूसरे को पहन सकें। दूसरी सजा इन्हें शाम 5 बजे तक अस्थाई जेल में रहेंगे। प्रशासन किसी को जेल नहीं भेजना चाहती, लेकिन कोरोना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक की कोरोना के संख्या में कमी नहीं आ जाती है।