आज आई 126 लोगों की रिपोर्ट में 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

आज आई 126 लोगों की रिपोर्ट में 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21.जुलाई.2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 152
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 126
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 14

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.


1 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
2 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
3 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
4 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
5 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
9 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
10 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
11 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
12 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
13 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 25 वर्ष

                                 (डॉ एम पी शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                जिला-देवास

(M. P.) जिन जिलों में ज्यादा संक्रमण वहां पर अब हफ्ते में 2 दिन रहेगा लॉकडाउन रात्रि कर कर्फ्यू रात 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा

मध्‍य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। अब प्रदेशभर में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। अधिक संक्रमण वाले जिलों में हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। उसमें रविवार का दिन तय है। जबकि दूसरा दिन शनिवार या सोमवार हो सकता है, जो जिला आपदा प्रबंधन समिति तय करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लॉकडाउन रविवार को रहेगा ही, दूसरा दिन शनिवार हो या सोमवार, यह जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के निर्णय अनुसार तय किया जाएगा। सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक रहेगा।

चौहान ने कहा कि संक्रमणमुक्त जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में राज्य एवं केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे, अधिकारी शत-प्रतिशत आएंगे। निजी कार्यालय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत क्षमता में संचालित होंगे। निजी दफ्तर तथा व्यापारिक संस्थानो में कोई कोरोना पॉजीटिव मिलने पर उसे 7 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र, चिकित्सा शिक्षा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के साथ वरिष्‍ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।

हिंसा प्रभावित प्रकरण में महिला के नाम / पहचान / अभिलेखों की गोपनीयता बनाए रखना होगा अनिवार्य


देवास । अब हिंसा प्रभावित प्रकरणों में महिला के नाम/पहचान /अभिलेखों की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि पोस्को अधिनियम के अंतर्गत लैंगिक हिंसा से उत्तरजीवी महिला/बालिका तथा अन्य हिंसा प्रभावित के नाम या उनसे संबंधित कोई अन्य तथ्य जिससे महिला की पहचान उजागर होना संभावित हो, को प्रिंट/ इलेक्ट्रानिक या सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा।
निर्णय के मद्देनजर अब वन स्टॉप सेंटर के परिसर में किसी भी उत्तरजीवी पीड़ित की तस्वीर अथवा वीडियोग्राफी प्रतिबंधित होगी। महिला को व्यक्तिगत जानकारी या उसके निवास की जानकारी मीडिया को नहीं दिया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी इलेक्ट्रानिक/प्रिंट मीडिया के साथ बातचीत की अनुमति सक्षम स्वीकृति के बाद ही दी जायेगी।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि आईपीसी की धारा 376, 376A, 376AB, 376B, 376C, 376D, 376DA, 376DB और 376 E के अंतर्गत की गई एफआईआर के अपराधों की जानकारी पब्लिक डोमेन पर नहीं डाली जाएगी।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में देवास विकास प्राधिकरण मंडल की बैठक संपन्न


देवास । कलेक्टर एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में आज सोमवार को प्राधिकरण सभाकक्ष में देवास विकास प्राधिकरण मंडल की 157 बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवास विकास प्राधिकरण श्री विशाल सिंह चौहान, वन मंडल अधिकारी श्री पी एन मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मनीष मरकाम, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एनएल बोरना, अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री अमित सक्सेना, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री एस के गवली उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्ला ने कहा कि इस साल की गाइडलाइन के अनुसार किराया पुनरीक्षित करें जो दुकानें विक्रय नहीं हुई है उन्हें किराए पर दे। प्राधिकरण विक्रय सम्‍पत्ति की लिस्ट बनाकर पब्लिक डोमेन में डालें। नए प्लान बनाएं प्राधिकरण के पास जो भी बजट है उसका उपयोग करें।

बैठक में प्राधिकरण मंडल की 156वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। नगरी विकास एवं आवास विभाग भोपाल के आदेशानुसार प्राधिकरणों के सेवायुक्‍तों को मध्य प्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 (सातवां वेतनमान) का लाभ देने पर सहमति बनी, जिससे देवास विकास प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2019-20 का पुनरीक्षित एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट पारित करने के संबंध में निर्णय लिया गया।

बैठक में मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) अधिनियम 2019 के परिपेक्ष्य में प्राधिकार की लंबित, प्रचलित तथा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। विजय नगर स्थित दुकानों, आवास नगर स्थित सार्वजनिक एवं अर्द्ध सार्वजनिक उपयोग के लिए कम्‍यूनिटी हॉल, मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरणों की संपत्तियों का प्रबंधन तथा व्‍ययन नियम 2018 अनुसार देवास विकास प्राधिकरण की संपत्ति व्‍ययन के बारे में निर्णय लिये गये। संपदा शाखा के विवादित प्रकरणों के निराकरण, स्थापना शाखा एवं न्यायालय प्रकरणों में विशेषज्ञ सलाहकार की सेवाएं लेने, पुनघर्नत्‍वीकरण योजना तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी की नियुक्ति, नवीन योजनाओं को तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति करने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विद्युतीकरण कार्य करने के संबंध में निर्णय लिये गये।

बैठक में मिनी सुपर कॉरिडोर के मास्टर प्लान के बारे में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मि‍नी सुपर कॉरिडोर की लम्‍बाई 5.60 किलोमीटर होगी और चौडाई 45 मीटर होगी। मि‍नी सुपर कॉरिडोर के दोनों तरफ 150-150 मीटर तक प्राधिकरण द्वारा स्‍कीमें लाई जायेगी। मि‍नी सुपर कॉरिडोर के लिए प्रस्‍ताव बनाकर शासन को भेजा जायेगा।

ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या हुई 6 करोड़, अब ओबामा और ट्रंप ही पीएम मोदी से आगे

ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या हुई 6 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर भारत ही नहीं दुनिया भर के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है. नरेंद्र मोदी ने साल 2009 में ट्विटर पर अपना खाता खोला था.

10 महीने में मिले एक करोड़ फॉलोअर

सितंबर 2019 में ही ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ पहुंची थी. इस तरह से मात्र 10 महीने में उन्हें ट्विटर पर 1 करोड़ लोगों फॉलो किया है.

ओबामा और ट्रंप ही पीएम मोदी से आगे

बता दें कि फॉलोअर के हिसाब से इस वक्त ट्विट पर सबसे बड़ी हस्ती अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं. ओबामा को पीएम मोदी से दोगुने लोग फॉलो करते हैं. इस वक्त ट्विटर उनके फॉलोअर्स की संख्या 120.7 मिलियन यानी की उनकी फॉलोअर्स संख्या 12 करोड़ से भी ज्यादा है. इसके बाद नंबर आता है अमेरिका के मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 83.7 मिलियन यानी की 8 करोड़ 37 लाख है.

शिप्रा नदी में मिला युवक का शव

शिप्रा नदी में शव के होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद नदी से शव को निकाला। शव की पहचान सचिन पिता जय किशन गुप्ता 28 वर्ष निवासी श्रीनगर कॉलोनी के रूप में हुई है। फिलहाल अभी सचिन की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पुलिस जांच कर रही है।

आज आई 316 लोगो की रिपोर्ट में 18 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20.जुलाई.2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 175
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 316
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 18
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 298
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 16285
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 15533
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 368
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 13639
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 12
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 244
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 114
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 136
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त यरिपोर्ट आना शेष संख्या’ 752
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 10

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 – पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
2 – पताः-98 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
3 – पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
4 – पताः-91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 – पताः-सवर्ोदय नगर, देवास पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास महिला ,उम्र 45 वर्ष
7 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
8 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास महिला ,उम्र 55 वर्ष
9 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
10 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
11 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
12 – पताः-हाटपिपल्या,बागली, देवास महिला ,उम्र 22 वर्ष
13 – पताः हाटपिपल्या,बागली, देवास पुरूष ,उम्र 13 वर्ष
14 – पताः हाटपिपल्या,बागली, देवास महिला ,उम्र 75 वर्ष
15 – पताः-मुखर्जी नगर, देवास पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
16 – पताः-कन्नोद, देवास पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
17 – पताः-सिक्खेडी,सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
18 – पताः-गायत्री विहार, देवास पुरूष ,उम्र 71 वर्ष

                                 (डॉ एम पी शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                जिला-देवास

कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अमले के साथ देवास शहर में निकाला फ्लैग मार्च कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रत्येक रविवार को रहेगा लॉकडाउन

कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अमले के साथ देवास शहर में निकाला फ्लैग मार्च—— कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रत्येक रविवार को रहेगा लॉकडाउन—–

देवास | वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है। इस महामारी का प्रभाव जिले में भी लगातार बढ़ता जा रहा है । इस बीमारी को रोकने तथा इसकी चेन को तोड़ने के लिए शासन के आदेश अनुसार प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन रहता है। इसके तहत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने पुलिस बल, नगर निगम की टीम व प्रशासनिक अमले के साथ देवास शहर में फ्लैग मार्च निकाला ।फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता हुआ कोतवाली पर संपन्न हुआ। इस दौरान एएसपी जगदीश डावर, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी अनिल सिंह राठौर, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा यातायात थाना प्रभारी सभी थानों के थाना प्रभारी, नगर निगम, पुलिस विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है । अब पहले से ज्यादा एक्टिव केस घूम रहे हैं ।हमें और सतर्क होकर कार्य करना है। वर्तमान में स्थिति वही है जो मार्च-अप्रैल के महीने में थी। हमें कोरोना संक्रमण की रोकना है।इस कार्य में हमारे सभी फ्रंट वारियर नगर निगम व पुलिस बल के सभी बधाई के पात्र हैं जो अच्छे तरीके से कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी अच्छे तरीके से कार्य कर कोविड-19 कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे।साथ ही कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि एक सप्ताह में जो कोरोना के कैस बढे है, उनको कंट्रोल किया जाएगाकलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी जिले वासियों से अपील की है कि अगर उन्हें आवश्यक कार्य हो तो ही वे घर से निकले वरना घर पर ही रहे उन्होंने कहा कि जब भी घर से बाहर निकले तो फेस कवर मास्क लगाकर ही निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उसका भी पालन करें। एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आमजन को समझाइश देना है की जरूरी हो तो बाजार में निकले और मास्क लगाकर रखें। उन्होंने कहा है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें इस बात का भी ध्यान रखें कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है उन्होंने उपस्थित पुलिस बल से कहा कि वे जब भी चेकिंग करें तो अपना व्यवहार शालीन रखें और सभी को अच्छी तरीके से समझाएं।फ्लैग मार्च के दौरान सभी स्थानों पर सैनिटाइज भी किया गया। यह था फ्लैग मार्च का रूटथाना कोतवाली से तहसील चौराहा, शनि मंदीर, मीरा बावडी, शान्तिपुरा, मदन डेरी, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जनता बैंक, नयापुरा, नाहर दरवाजा, गवली मोहल्ला (कन्टेमेंट एरिया) भोपाल चौराहा, आवास नगर (कन्टेमेंट एरिया), भोपाल चौराहा, एबी रोड होते हुए उज्जैन चौराहा, ईटावा, बीमा हास्पिटल रोड, मुखर्जी नगर (कन्टेमेंट एरिया), चाणक्यपुरी, जयश्री नगर (कन्टेमेंट एरिया), कैला देवी चौराहा, विकास नगर सनसिटी पार्ट -2(कन्टेमेंट एरिया), बालगढ रोड, बालगढ, कबीट कालोनी(कन्टेमेंट एरिया), तहसील चौराहा होते हुए वापस कोतवाली पर समाप्त किया गया।

आज आई 802 लोगो की रिपोर्ट में 18 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19.जुलाई.2020

(आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में )
विवरण संख्या

◆ आज लिये गये सैम्‍पल 224
◆ आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 16110
◆ आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 802
◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 15217
◆ आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 18
◆ आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 350
◆ आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 232
◆ आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 10
◆ आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 108
◆ आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
◆ आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 136
◆ आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 784
◆ आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 13341
◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त यरिपोर्ट आना शेष संख्या’ 893

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1- पताः- अनुकुल नगर, देवास पुरूष, उम्र 51 वर्ष
2- पताः बालगढ,देवास पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
3- पताः शांति नगर, देवास महिला ,उम्र 62 वर्ष
4- पताः शांति नगर, देवास पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
5- पताः विकास नगर, देवास महिला ,उम्र 19 वर्ष
6- पताः वार्ड 9 सोनकच्‍छ, देवास पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
7- पताः वार्ड 9 सोनकच्‍छ देवास महिला ,उम्र 17 वर्ष
8- पताः संजय नगर, देवास पुरूष, उम्र 21 वर्ष
9- पताः 91इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष, उम्र 28 वर्ष
10- पताः संजय नगर, देवास पुरूष, उम्र 26 वर्ष
11- पताः गदेसिया पिपल्या, देवास पुरूष, उम्र 40 वर्ष
12- पताः 91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष, उम्र 30 वर्ष
13- पताः 91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
14- पताः सर्वेाादय नगर, देवास पुरूष, उम्र 22 वर्ष
15- पताः 91 इन्डीस्ट्रीयल एरीया, देवास पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
16- पताः सावेर,सोनकच्छ, देवास महिला, उम्र 50 वर्ष
17- पताः वार्ड 9 सोनकच्‍छ देवास महिला, उम्र 13 वर्ष
18- पताः पुलिस लाईन , देवास पुरूष, उम्र 57 वर्ष

जिला प्रशासन ने शहर में शुरू की सख्त कार्यवाही कई प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकानें सील की

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में शुरू की सख्त कार्यवाही कई प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकानें सील की, बिना फेस्क मास्क लगाये बहार निकले लोगो पर भी की चलानी कार्यवाह

देवास । वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए जारी किए जिला प्रशासन के आदेशों को ताक में रखकर अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती का मूल अख्तियार कर लिया है आज शनिवार को दुकानें बंद रखने के आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ भी सख्ती से कार्यवाही करते हुए उक्त टोली ने शहर के कई नामी-गिरामी प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ-साथ कुल 18 प्रतिष्ठानों को सील किया।

साथ ही आज बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने दंडात्मक कार्रवाई शुरू की एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी की अगुवाई में कोतवाली टीआई महेंद्र सिंह परमार तथा नगर निगम टीम के संयुक्त कार्रवाई में उज्जैन रोड पर एसडीएम ने खुद सड़क पर उतर कर बिना मास्क बहार निकले लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी देकर सो रुपए प्रति व्यक्ति के मान से चलानी कार्यवाही की ।

एसडीएम श्री सोनी ने देवास शहर के निवासियों से अपील की है कि अनलॉक होने से कोरोना जैसी महामारी समाप्त नहीं हो गई है शासन प्रशासन के सभी दिशानिर्देशों का शब्दों का पालन करना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि स्वयं और परिवार की सावधानी रखना भी जरूरी है निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी अत्यंत आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले फेस मास्क सेनीटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का निरंतर पालन करें।