• Latest
  • Trending
  • All
Dewas कानूनी कार्रवाई बाल विवाह के खात्मे की कुंजी, संस्था आस ने पिछले एक वर्ष में 35 बाल विवाह रूकवाए

Dewas कानूनी कार्रवाई बाल विवाह के खात्मे की कुंजी, संस्था आस ने पिछले एक वर्ष में 35 बाल विवाह रूकवाए

19, July, 2024
राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

28, July, 2026
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

27, July, 2026
आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

25, July, 2026
श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

24, July, 2026
शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर  छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

23, July, 2026
NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

19, July, 2026
देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

18, July, 2026
देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

18, July, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

14, July, 2026
देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

04, July, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Wednesday, August 5, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

Dewas कानूनी कार्रवाई बाल विवाह के खात्मे की कुंजी, संस्था आस ने पिछले एक वर्ष में 35 बाल विवाह रूकवाए

by DEWAS EXPRESS
19, July, 2024
in Uncategorized
Dewas कानूनी कार्रवाई बाल विवाह के खात्मे की कुंजी, संस्था आस ने पिछले एक वर्ष में 35 बाल विवाह रूकवाए

• मौजूदा दर के हिसाब से बाल विवाह के लंबित मामलों के निपटारे में भारत को लग सकते हैं 19 साल

देवास। भारत में बाल विवाह के खात्मे में कानूनी कार्रवाइयों और अभियोजन की अहम भूमिका को उजागर करने वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश के देवास के गैर सरकारी संगठन आस ने कहा कि कानूनी कार्रवाइयां और कानूनी हस्तक्षेप 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी हैं और उसने एक वर्ष के दौरान देवास में 36 बाल विवाह रुकवाए हैं। ‘टूवाड्र्स जस्टिस- इंडिंग चाइल्ड मैरेज शीर्षक से जारी यह रिपोर्ट इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की शोध टीम ने तैयार की है। आस और चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड 2030 तक देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए काम कर रहे बाल विवाह मुक्त भारत के सहयोगी संगठन के तौर पर साथ हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे -5 के अनुसार देवास में बाल विवाह की दर 28.1 थी जबकि राष्ट्रीय औसत 23.3 है। संगठन ने सरकार से अपील की कि वह अपराधियों को सजा सुनिश्चित करें ताकि बाल विवाह के खिलाफ लोगों में कानून का भय पैदा हो सके।आइसीपी की रिपोर्ट ‘टूवाड्र्स जस्टिस – इंडिंग चाइल्ड मैरेज’ बाल विवाह के खात्मे के लिए न्यायिक तंत्र द्वारा पूरे देश में फौरी कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में देश भर में बाल विवाह के कुल 3,563 मामले दर्ज हुए, जिसमें सिर्फ 181 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा हुआ। यानी लंबित मामलों की दर 92 प्रतिशत है। मौजूदा दर के हिसाब से इन 3,365 मामलों के निपटारे में 19 साल का समय लगेगा। बाल विवाह की रोकथाम के लिए असम सरकार की कानूनी कार्रवाई पर जोर देने की रणनीति के शानदार नतीजे मिले हैं और इस मॉडल की सफलता को देखते हुए इसे पूरे देश में आजमाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 से 2023-24 के बीच असम के 20 जिलों में बाल विवाह के मामलों में 81 प्रतिशत की कमी आई है जो बाल विवाह के खात्मे में कानूनी कार्रवाई की अहम भूमिका का सबूत है। रिपोर्ट के तथ्यों और आंकड़ों का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि बाल विवाह के मामलों में सरकार की मदद से कानूनी हस्तक्षेप यहां भी काफी प्रभावी साबित हुआ है। आस के निदेशक वसीम इक़बाल ने कहा, इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की यह रिपोर्ट साफ तौर से कानूनी कार्रवाई और अभियोजन की अहमियत को रेखांकित करती है। हम लोगों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के प्रसार के साथ यह सुनिश्चित करने के अथक प्रयास कर रहे हैं कि परिवारों और समुदायों को समझाया जा सके कि बाल विवाह अपराध है। साथ ही, जहां बाल विवाहों को रुकवाने के लिए समझाने बुझाने का असर नहीं होता, वहां हम कानूनी हस्तक्षेप का भी इस्तेमाल करते हैं। कानून पर अमल बाल विवाह के खात्मे की कुंजी है और हम सभी को साथ मिलकर इस पर अमल सुनिश्चित करने की जरूरत है। सीएमएफआई के सहयोगी संगठनों ने कानूनी हस्तक्षेपों की मदद से 2023-24 में 14,137 और पंचायतों की मदद से 59,364 बाल विवाह रुकवाए।रिपोर्ट के तथ्यों और आंकड़ों की चर्चा करते हुए रवि कांत ने आगे कहा, इस तरह के मामलों में सजा की बेहद मामूली दर चिंता का विषय है। वर्ष 2022 में बाल विवाह के सिर्फ 11 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हुई जबकि इसी अवधि में बच्चों के खिलाफ अन्य अपराधों में दोषसिद्धि की दर 34 प्रतिशत थी। यह बाल विवाह के मामलों में गहन जांच और अदालती सुनवाई की जरूरत को उजागर करता है है। यह एक निवारक के रूप में काम करने के अलावा समुदायों को यह भी संकेत देगा कि बाल विवाह ठोस कानूनी परिणामों के साथ एक गंभीर अपराध है। रिपोर्ट में दो अहम सिफारिशें की गई हैं जिसमें लंबित मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन के अलावा बाल विवाह को बलात्कार की आपराधिक साजिश के बराबर मानते हुए इसमें सहभागी माता-पिता, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सजा को दोगुना करने का सुझाव भी शामिल है।

RelatedPosts

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान
देवास

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

by DEWAS EXPRESS
31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
देवास

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

by DEWAS EXPRESS
29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए
देवास

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

by DEWAS EXPRESS
28, July, 2026
Load More
Next Post
Dewas साढ़े 6 करोड की लागत से होगा एमजी रोड का चौडीकरण व सौंदर्यिकरण…

Dewas साढ़े 6 करोड की लागत से होगा एमजी रोड का चौडीकरण व सौंदर्यिकरण…

RSS MP JANSAMPARK

  • अनुच्छेद 370 एवं 35A की समाप्ति के 7 साल पूरे
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मभूषण डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन की जयंती पर किया नमन
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In