देवास। शहर के संत रविदास नगर में एक नाबालिग बालिका ने दिनांक 11 नवम्बर को 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में लगी लकड़ी की बल्ली में दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी जब परिजन को लगी तो मृतिका के पिता ने घटना की सुचना बीएनपी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर के मामले को जांच में लिया है। सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे नाबालिग का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद मृतिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।














