देवास । आए दिनों शिप्रा ब्रिज के यहाँ हादसे की घटना सामने आ रही है। आज सुबह फिर शिप्रा नदी के पूल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में फसा मिला, जिसकी सूचना आसपास के लोगो द्वारा औद्योगिक थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची व नाविका की मदद से शव को झाड़ियों से निकालकर बहार नदी की तट पर लाया गया जहाँ शव की तलाशी लेने पर उसके पास से पर्स में आधार कार्ड व वोटर आईडी मिली, जिससे युवक की पहचान की गई, पुलिस के अनुसार युवक का नाम विशाल पिता कैलाश सूर्यवंशी निवासी इंदौर है, पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचा दिया व संबंधित क्षेत्र के थाने को सूचना कर दी है














