देवास। शहर की संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अपना पांचवा स्थापना दिवस ओर दीपावली उत्सव प्रतिवर्षानुसार सेवा बस्ती के बच्चों के साथ मनाया। मित्राय सदस्य प्रमिला लखेरा गोयल ने बताया कि इस बार सेवा बस्तियों के बच्चे जोकि अभाव ओर संकोच के कारण बड़े रेस्टोरेंट नहीं जा पाते है उन बच्चों को मित्राय सदस्यों द्वारा गाड़ियों के माध्यम से दीपावली के दिन द बेलिफ़ रेस्टोरेंट पर ले लाकर खुशियां और प्यार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर विधायक गायत्रीराजे पवार साहब ने सभी बच्चों को अपने हाथों से उन्हें दीपावली के उपहार में रंगीन दिए, मिठाई, धानी-बताशे, फटाके, चॉकलेट, टिफिन बॉक्स, कंपास बॉक्स ओर खिलोने के वितरण बाद बच्चों को रेस्टोरेंट में उनके मनपसंद का भोजन करवाया, सभी का आभार चयन कानूनगो ने माना।














