• Latest
  • Trending
  • All

Indore : युवाओं के मार्गदर्शक और जरूरतमंदों की मदद के पर्याय बने एडीपीओ इंदौर

27, January, 2022
Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

06, May, 2026
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026, MP Shaurya Sankalp Yojana 2026

MP Shaurya Sankalp Yojana: सेना और पुलिस में भर्ती के लिए OBC युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड, 11 मई तक करें आवेदन

06, May, 2026
किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

06, May, 2026
Dewas नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

Dewas नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

06, May, 2026
Dewas भारत तिब्बत समन्वय संघ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां

Dewas भारत तिब्बत समन्वय संघ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां

05, May, 2026
देवास : स्वच्छता सर्वेक्षण-2026

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: एक्शन मोड में देवास नगर निगम, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश और सौंपी जवाबदेही, लापरवाही पर ‘सेवा समाप्ति’ की चेतावनी

05, May, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: देवास से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए 20 जून को रवाना होगी ट्रेन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता

05, May, 2026
किलकारी अभियान 2.0

Dewas : अब खिलेगी बच्चों की मुस्कान; कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में ‘किलकारी अभियान 2.0’ का आगाज़

05, May, 2026
luteri dulhan

Dewas ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, शादी के 10 दिन बाद भागी थी पत्नी, पुलिस ने महाराष्ट्र से 2 दलाल किए गिरफ्तार

05, May, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना

एमपी में डेयरी खोलने पर मिलेगी 10 लाख तक की सब्सिडी! जानें ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ की पूरी जानकारी

05, May, 2026
sonu sood helping hand

देवास: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए सोनू सूद की टीम ने चलाया फंड रेजिंग अभियान, मासूम काशी के लिए जुटाए 2.31 लाख रुपये

05, May, 2026
narwai

नरवाई जलाएं नहीं, इसे ‘सोना’ बनाएं: किसान करें खेतों की गहरी जुताई – धर्मेंद्र सिंह राजपूत

05, May, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Thursday, May 7, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

Indore : युवाओं के मार्गदर्शक और जरूरतमंदों की मदद के पर्याय बने एडीपीओ इंदौर

by DEWAS EXPRESS
27, January, 2022
in इंदौर

इंदौर: इंदौर के जिला एवं सत्र न्यायालय में पदस्थ एडीपीओ श्री त्रिलोक सवनेर अपनी पदस्थापना के समय से ही युवाओं के चहेते बने हुए हैं। वे लगभग 12 वर्षों से न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ श्री सवनेर अपने छात्र जीवन से ही बहुत सक्रिय कार्यशैली, ओजस्वी वक्तव्य और मुखर व्यक्तित्व वाली प्रकृति के रहे हैं। उनका छात्र जीवन आभावों व आर्थिक परेशानियों वाला रहा है। अधिकांश समय उन्होंने शासन के पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल में रहकर अध्ययन किया। वे अपने हॉस्टल मित्रों में टीम भावना से कार्य करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाया करते थे। कॉलेज और छात्रावास दोनों जगह सवनेर अपने समय को मैनेज करके हर काम समय सीमा में करने के आदी रहे हैं। कालेज व हॉस्टल के हर इवेंट में अपनी मुखर वाणी से सभी युवाओं के चहेते बन जाया करते थे। सहपाठी भी उनके प्रति लगाव और सम्मान की भावना रखते थे। आज भी उनके सहपाठी उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते रहते हैं।

युवाओं में प्रेरक है उनका व्यक्तित्व
आज भी उनका मिलनसार व्यक्तित्व और कठिन परिश्रम युवाओं की प्रेरणा बन रहा है। वह एक सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। कोई भी युवा अपनी कोई भी शिक्षा या करियर संबंधी समस्या के लिए कभी भी श्री सवनेर से सलाह ले सकते हैं। वे उनकी समस्या का बहुत सटीक और बेहतरीन समाधान बताकर युवाओं के मन में उत्साह-जोश व उमंग भरने का काम करते हैं। इसीलिए वे आज भी युवाओं के चहेते बने हुए हैं।

जरूरतमंदों की मदद को अपना ध्येय मानते हैं
आभाव व मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जद्दोजहद कर रहे जरूरतमंदों की हर संभव मदद को तत्पर रहने वाले श्री सवनेर बताते हैं कि मानव की पीड़ा, संवेदना और जरूरतों को समझ कर मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य और धर्म है। उनके साथी रहे सोशल एक्टिविस्ट श्री अखिलेश चौहान बताते हैं कि सवनेर सर हमेशा से ही जरूरतमंदों की मदद में आगे रहते हैं। खासकर शिक्षा से वंचित तबके के युवाओं के लिए करियर सलाह, आर्थिक मदद इत्यादि सेवा कार्य करते रहते हैं। विगत दिनों में भी कालेज छात्रों की एडमिशन फीस और स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर, खेलकूद सामग्री किट, टी-शर्ट, ट्राफी इत्यादि जरूरत की सामग्री उनके द्वारा वितरित की गयी थी। आज भी श्री सवनेर शासकीय छात्रावासों में जाकर अध्ययनरत युवाओं के करियर गाइडेंस के लिए समय निकालते हैं। वे हमेशा से ही छात्रावासों में बच्चों के बीच जाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी सादगी से छात्रावास के सभी बच्चे प्रभावित होकर जीवन में तरक्की के लिए कठिन परिश्रम करने को उत्साहित रहते हैं।

जिस समाज से लिया, समय आने पर उसे रिटर्न भी करिए
श्री सवनेर हमेशा अपने संदेश में बताते हैं कि समाज से हम बहुत कुछ सिखतें हैं और बहुत कुछ लेते भी हैं। अब जब समाज से सीखकर अच्छे प्रतिष्ठित पद पर हम पंहुच जातें हैं। तो समाज को क्यों भूल जातें हैं। अपने लक्ष्य पर पहुँचने के बाद मानव कि सबसे पहली नैतिक जिम्मेदारी यही होना चाहिए कि जिस समाजिक परिवेश में भले ही आभावों में वह आगे बढ़ा है, परंतु समाज से उसने बहुत कुछ लिया है। अब उस समाज को उसे रिटर्न भी करना चाहिए। उनकी नज़र में जो व्यक्ति जिस समाज में सिखकर, आगे बढ़कर उस समाज को ही भूल जाता है उसका सम्पूर्ण जीवन स्वार्थी, निरर्थक ओर तुच्छ है।

RelatedPosts

Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को
देवास

Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

by DEWAS EXPRESS
06, May, 2026
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026, MP Shaurya Sankalp Yojana 2026
देवास

MP Shaurya Sankalp Yojana: सेना और पुलिस में भर्ती के लिए OBC युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड, 11 मई तक करें आवेदन

by DEWAS EXPRESS
06, May, 2026
किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार
देवास

किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
06, May, 2026
Load More
Next Post

Dewas: माता टेकरी पर देर शाम दिखा लकड़बग्गा….

RSS MP JANSAMPARK

  • समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर किया नमन
  • उपयोगित जल प्रबंधन में आधुनिक एवं प्रकृति आधारित तकनीकों का होगा समावेश : आयुक्त श्री भोंडवे
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In