Dewas : गोवंश को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते 2 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

देवास । शानिवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के महाँकाल टी स्टाल के पास से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कल शाम तकरीबन 6:30 बजे सलमान कुरैशी पिता शाहिद कुरैशी उम्र 20 निवासी एकता नगर पानी की टंकी के सामने पुष्पगंज कॉलोनी ईटावा और जगदीश चंद्र नागर पिता स्व. बालमुकुन्द नागर उम्र 47 निवासी ग्राम बोरदा धाकड़ को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के यहाँ महाँकाल टी स्टाल के पास दोनो आरोपियों को गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते बीएनपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 11(डी) प. कु. निवा. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया

Dewas : ABVP द्वारा छात्राओं के लिए पांच दिवसीय तलवारबाजी एवं दंड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जयंती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर पांच दिवसीय (तलवारबाजी एवं दंड) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक में किया गया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रा को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्री चेतन मुकाती ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमे पहले दिन 30 छात्राएं उपस्थित हुई। अभाविप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनाना है। जिसमे विद्यालय महाविद्यालय की और भी छात्राए अपेक्षित है।

Dewas : प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम को एक सप्ताह के भीतर लगाने होंगे फायर सिस्टम

फायर सिस्टम लगा कर नगर निगम से लेनी होगी एनओसी

देवास। कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा सहित प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम संचालक उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि एक सप्‍ताह के अंदर देवास जिले के सभी प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्‍टम लगाये। जिससे किसी भी प्रकार की आगजनी घटना नहीं हो। प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्‍टम लगाकर नगर निगम से एनओसी प्राप्‍त करें।कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में आज से जब तक प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्‍टम नहीं लगा लेते तब तक कोई नया पेशेंट भर्ती न करें। उन्‍होंने नगर निगम को निर्देश दिये की नगर निगम टीम प्राईवेट हास्पिटल और निर्सिंग होम की बिल्डिंग को चेक करें, यदि कोई बिल्डिंग जर्जर हालत में है तो तत्‍काल कार्यवाही करें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम भी हास्पिटल और निर्सिंग होम में जाकर निरीक्षण करें। वहा जाकर फायर सिस्‍टम के अलावा भी ऑक्‍सीजन एवं अन्‍य सुविधाओं को देखे और रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम एवं अस्पतालों का सतत निरीक्षण किया जाएगा एवं अव्यवस्था पाए जाने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।

Dewas : धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या की

सोनकच्छ(अभय नागर)। तहसील के पीपलरावां थाना अंतर्गत ग्राम देहरिया बल्डी में मंगलवार रात्री को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देहरिया बल्डी में 60 वर्षीय महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव पिछले कई दिनों से अकेली रहती थी।मंगलवार की रात्री को अज्ञात आरोपी ने महिला के गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।सुबह पड़ोसियों ने महिला को बाहर नहीं देखा तो घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ अवस्था में दिखाई दि।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।टीआई अमितसिंह जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलने पर एएसपी मनजीतसिंह चावला भी मौके पर पहुंचे तथा रिश्तेदारों से चर्चा की।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी टकराने की बात पर युवक पर किया वार

देवास । आए दिन शहर में गुंडे बदमाशों के बेख़ौफ़ होना दर्शा रही है । शहर के सिविल लाइन थाने में आने वाले ईटावा क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बीते 24 घंटे में 2 घटना सामने आई है जहाँ कल रात 3 युवको द्वारा गोलू नामक युवक पर धारदार हथियार से वार किए थे तो वही आज दोपहर 3 युवको ने चलती गाड़ी पर एक युवक पर वार कर दिया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन रोड पर श्याम गार्डन के यहाँ फारूक पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी अन्नपूर्णा नगर अपने मित्र के साथ यहाँ से गुज़र रहा था जहा उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गयी, जिसको लेकर 3 युवको ने फारूक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल फारूक को उसके साथियों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शेरू पिता गब्बर खान व जफर पिता जाकिर के खिलाफ धारा 324 323, 34 भादवि तहत प्रकरण दर्ज लर लिया है

Dewas चार युवकों ने घर में घुसकर की युवक के साथ मारपीट

देवास। शहर के इटावा राम मंदिर के पास रहने वाले रोहित पिता दिलीप (23) निवासी इटावा अपने घर अकेला था। तभी शाम 4 बजे तीन से चार युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ दूरी पर रोहित के पिता सैलून की दुकान पर थे, वह घर पहुंचे तो रोहित के हाथ से खून निकल रहा था। इसके बाद उसे वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात बदमाश चाकू सहित अन्य धारदार हथियार लेकर आए थे। मैं घर गया, तब तक वह सभी भाग गए।

Dewas 1 करोड़ का क्लेम लेने के लिए बनवाया फ़र्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र, दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार

देवास। पैसो के लिए अनैको षड्यंत्र के बारे में आपने सुना होगा शहर में भी पैसों के लिए षड्यंत्र रच कर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। शहर के एकता नगर इटावा में रहने वाले अब्दुल हनीफ ने ने 2 मई 2019 ऑनलाइन एक करोड़ की जीवन बीमा पॉलिसी एसबीआई लाईफ इंश्योरेंश की तारानी कॉलोनी स्थित शाखा से ली थी। जिसकी सालाना किश्त लगभग 40 हजार रुपए बैंक द्वारा तय कि गई थी। जिसके चलते अब्दुल हनीफ ने मासिक रूप से 4-4 हजार की दो किश्ते इंश्योरेंश कंपनी में जमा कि थी। एक करोड़ का क्लेम लेने के लिए 2019 में सितंबर में अब्दुल हनीफ के पुत्र इकबाल ने अपने जीवित पिता को मृत बताकर नगर पालिका निगम में मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन दिया। इसमें इकबाल द्वारा एक डॉ. शाकिर मंसूरी निवासी लक्ष्मीनगर स्टेशन रोड जो की एयूएमएस है, जिससे फर्जी दस्तावेजों पर साइन करवाई और उसके बाद नगर निगम से फर्जी दस्तावेज देकर मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाया। इसके बाद इंश्योरेंश कंपनी को मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज देकर जालसाजी करने का पुरा षड्यंत्र रचा गया। इसमें आरोपी का बेटा इकबाल व पत्नी रेहाना सहित डॉ. शाकिर शामिल थे। इस मामले को लेकर जब इंश्योरेंश कंपनी को आशंका हुई तो उन्होंने मामले को लेकर कोतवाली थाने में आवेदन दिया। जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर पवन यादव द्वारा की गई। 2 साल बाद पूरे मामले में अब तक फरार रहे मृतक अब्दुल हनीफ स्वस्थ मिले और पुलिस ने उन्हें डॉ. के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अभी तक मामले में कुल चार आरोपियों में से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि आरोपी अब्दुल का बेटा इकबाल व उसकी मां रेहाना फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 465, 467, 468, 471, 511 आईपीसी के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas । अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाईजर पर एफ.आई.आर. दर्ज

देवास/ नगर निगम द्वारा बिना अनुमति के निर्माण की गई कालोनी के कालोनाईजर पर एफ. आई. आर. दर्ज कराई गई है। कालोनाईजर तेजसिह पिता मानसिह निवासी सिंगावदा के खिलाफ बी.एन.पी. थाने मे एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है, कालोनाईजर द्वारा तुलजा विहार के पास अवैध रूप से बिना लाईसेंस बिना टी.एन.सी.पी. तथा बगेर अनुमति के कालोनी काटी गई। जिस पर उक्त झोन के निगम उपयंत्री चंदन सोनी के द्वारा नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) (5) के अन्तर्गत आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे थाना बी.एन.पी. मे एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 3 के डी-3 सेक्टर मे बने सार्वजनिक गार्डन मे अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाया गया साथ ही ए.बी. रोड पर स्थित मिश्रीलाल नगर मे अनुमति के विपरीत एम.ओ.एस. की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड, 01 क्विटंल मिलावटी घी सहित 05 लाख का माल जब्त

देवास। सोमवार को रात करीब 9 बजे पुलिस ने शहर के सैफी मार्ग पर देवनारायण चौधरी नामक व्यक्ति को साँची कंपनी का नकली मिलावटी की बेचते पकड़ा था। अब पुलिस ने उसी आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड करके अमूल और साँची कंपनी के नकली/मिलावटी घी के पैकेट बड़ी मात्रा में घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है।

दरसल पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखानों पर कार्यवाही कर अमूल व सांची कंपनी के रेपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तार से पुछताछ की जा रही है।

• तारीका वारदात – आरोपीगण मिलावटी घी बनाकर उसे ब्राण्डेड कंपनीयो के रेपर में पेककर आसपास के जिले- देवास, उज्जैन, इन्दौर, धार, बडवानी आदि जगह बेच देते थे
• जब्तशुदा सामग्री – 01 क्विटंल मिलावटी घी किमती करीब 05 लाख रूपये जब्त
• गिरफ्तार आरोपी का नाम – देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर
• सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्द्रसिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर. मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।

Dewas | मीठा तालाब में महेश जैन नामक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाले मीठा तालाब में आज दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी , पुलिस द्वारा मीठा तालाब पर पहुँचकर पानी मे तैरते हुए व्यक्ति के शव को मीठा तालाब से बाहर निकलाया गया व शव की शिनाख्त करने पर उसका नाम महेश पिता बसंती लाल जैन निवासी रज्जब अली मार्ग उम्र 58 वर्ष पता चला, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महेश पिता बंसीलाल जैन रोजाना की तरह सायकिल से जैन मंदिर तुकोगंज रोड में दर्शन करने घर से निकला था जिसके बाद उसकी लाश मीठा तालाब से मिली व तालाब के किनारे पर साइकिल भी खड़ी मिली पुलिस ने घटना को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी।