देवास। माताजी टेकरी पर प्रसाद वितरण के लिए प्रसादालय का शुभारंभ रविवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के साथ किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि अन्य देव स्थानों पर जिस प्रकार से प्रसाद वितरण हेतु प्रसादालय है। उसी प्रकार माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वादिष्ट प्रसाद की व्यवस्था वितरण के लिए प्रसादालय प्रारंभ किया गया है। जिसमें शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध रहेगा। प्रसादालय से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति के द्वारा की गई है।
साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं एकादशी व्रतधारियों से अनुरोध है कि एकादशी दिवस पर एकादशी व्रत उपलक्ष्य में प्रसादालय में दान देवें तथा श्रद्धालुओं को भोजन प्राप्त हो एवं पुण्य का लाभ लेंवे। इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के साथ जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-वार्ड-08 करनावद,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
2 पताः-वार्ड-03 खातेगांव ,,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः-चैबाराधीरा ,टौंकखुर्द,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
4 पताः-अरनिया,टौंकखुर्द ,,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-वार्ड-10 हाटपिपल्या ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
6 पताः-हमीरखेडी,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
7 पताः-वार्ड-11 हाटपिपल्या ,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 49 वर्ष
8 पताः-पुंजापुरा ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
9 पताः-चिडावद,टौंकखुर्द ,,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
11 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास ,,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
12 पताः-लक्षमण नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
13 पताः-वार्ड.1 भौरासा, ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
14 पताः-सर्वोदय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
15 पताः-बावडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
16 पताः-बावडिया ,देवास,महिला ,उम्र 55 वर्ष
17 पताः-संजय नगर,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
18 पताः-लक्ष्मीबाई मार्ग,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
19 पताः-ग्राम गौरवा,टौंकखुर्द ,देवास, पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
20 पताः-वार्ड-11 ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
21 पताः-शांतिपुरा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 64 वर्ष
22 पताः-पाडल्या,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
23 पताः-लक्षमण नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
24 पताः-लक्षमण नगर ,देवास, महिला ,उम्र 36 वर्ष
25 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
26 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 62 वर्ष
27 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 33 वर्ष
28 पताः-पाचुनकर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
29 पताः- आई.ए.थाना,(बावडिया.) देवास,महिला ,उम्र 25 वर्ष
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 45 वर्षिय पुरूष निवासी-सांरगपुर,जिला-राजगढ निवासी होने से राजगढ जिले में जोड़ा जायेगा।
1 – आज लिये गये सैम्पल- 422 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 398 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 30 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 368 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 36714 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 36327 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1209 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34885 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 43 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1016 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 174 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 387 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 19 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.33 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 84.04 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.57
(डॉ एम.पी.शर्मा ) मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी जिला-देवास
प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है, कोरोना संकट में भी किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करा रही है ऋण – मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर
देवास। प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरण का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम किसानों ने देखा और सुना। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, श्री नन्द किशोर पाटीदार, श्री महेन्द्र सिंह मकवाना, श्री रमेशचन्द्र जायसवाल तथा श्री भारत सिंह, श्री यशवंत सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारियों में श्री अविनाश तिवारी, श्री मनोज गुप्ता, डॉ. के.एन. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण तथा किसान उपस्थित थे। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार खेती के साथ-साथ स्वसहायता समूह को पशुपालन और मत्स्य पालन में भी किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है। जिसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलने से किसानों को साहुकारों को अधिक ब्याज देने से छुटकारा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश सरकार ने 100 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्य रखा है। किसान फसल बीमा का लाभ बैंक और समितियों के माध्यम से मिलेगा। कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार गरीब कल्याण सप्ताह मना रही है। प्रदेश सरकार गरीबों को एक रूपये में राशन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने वनवासियों को वनाधिकार पट्टे दिये है। वनवासी बरसों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे, अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव होगा। प्रदेश सरकार सबका साथ विकास को लेकर कार्य कर रही है। पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्वस्थ रह सके। देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्तर्गत 35 हजार 290 किसानों को 21 करोड़ सम्मान निधि तथा अल्पावधि ऋण साख सीमा 141 करोड़ रूपये प्रदान किये गये। जिला स्तरी कार्यक्रम में 06 किसानों को प्रतिक स्वरूप किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें नापाखेडी निवासी श्री वृन्दावन को 99 हजार 200 रूपये, कानकुंड निवासी श्री भारतसिंह को 1 लाख 72 रूपये, देवर निवासी श्री दिलीप सिंह को 86 हजार रूपये, बाढोली निवासी श्री शक्तिसिंह को 71 हजार रूपये, लोहारी निवासी श्री पवनसिंह को 1 लाख 89 हजार तथा वारोडा निवासी श्री पवन को 41 हजार 250 ऋण वितरीत किया गया। इसके अलावा श्री मुकेश व श्री महेश बरखेड़ा को पशुपालन कार्यशील पूंजी के लिए तथा केसीसी के लिए 3 लाख 5 हजार का ऋण वितरण किया गया। मत्स्य पालन करने वाले 68 मछुआरों को 8 लाख 84 की साख सीमा तथा बैंक की 18 कृषि शाखाओं के माध्यम से 267 पुशपालकों को 98 लाख 40 हजार की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई गई। खरीफ सीजन में 1 लाख 2 हजार 239 पशुपालकों को 425.72 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया, जो गत वर्ष से 125 करोड़ अधिक है। देवास जिले में गेहूं उपार्जन में 57 हजार 37 किसानों से 754 करोड़ का 4 लाख 11 हजार मट्रीक टन गेहूं तथा 16 हजार किसानों से 217 करोड़ का 44 हजार मेट्रिक टन चना खरीदी गया, जिसका शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे खरीफ में 1 लाख 2 हजार 444 ऋणी एवं 30 हजार 693 अऋणी किसानों को वर्तमान में सोयाबीन नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा के दायरे में लाया गया है। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 200 प्रतिशत अधिक उपार्जन हुआ है,100 प्रतिशत अधिक उर्वरक वितरण किया है तथा 40 प्रतिशत अधिक साख देवास जिले के किसानों को उपलब्ध कराई है। जिले में गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत जिले की समस्त 124 प्राथमिक साख संस्थाओं, जिला सहकारी बैंक की 20 शाखाओं, उचित मूल्य की 326 दुकानों पर प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरीत किये गये। इस वर्ष सोयाबीन फसल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरवाई के लिए 2 लाख 78 हजार किसानों को फसल बीमा के दायरे में लिया गया है। खरीब 2019 में फसल बीमा के क्लेम किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा करा दिए गए हैं। देवास जिले में जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों, ग्राम पंचायतों, विपणन संघ के गोदामों, जिला सहकारी बैंक की शाखाओं एवं समस्त प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई।