Dewas : शिप्रा में तनाव : मुस्लिम युवक से परेशान महिला ने पिया एसिड, मौत

विरोध में बंद रहा शिप्रा, प्रशासन ने किया आरोपी का मकान सील

देवास : जिले के शिप्रा में कल एक नवविवाहिता महिला ने मुस्लिम युवक से परेशान होकर एसिड पी लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजन व हिंदू संगठन ने थाना पर पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही आज सुबह से कार्यवाही की मांग को लेकर बाजार भी बंद रखा।

बता दे की जाकिर पिता अक्कू निवासी सिनवानी रोड से परेशान होकर रीना जोशी ने एसिड पी लिया और परिवार वालों को फोन पर बताया कि उसे जाकिर परेशान कर रहा था, इसलिए उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। महिला को परिवार वाले इंदौर के अस्पताल ला रहे थे. इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रात में थाने पहुंच गए और घेराव कर जाकिर के खिलाफ केस करने की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। आरोपी पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज सुबह से ही शिप्रा में दुकानें बंद हैं साथ ही भारी पुलिस तैनात भी है। परिजन द्वारा शव रोड पर रखकर चक्काजाम भी किया। उनका कहना है कि जाकिर ने ही इतना परेशान किया कि महिला ने आत्महत्या कर ली। परिवार वाले तो हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। प्रशासन द्वारा आरोपी का मकान सील कर दिया गया ही

Dewas शुक्रवारिया हाट स्थित होजियरी की दुकान में लगी आग…

देवास। शहर के मध्य केंद्र में शुक्रवारिया हाट स्थित टॉवर चौक के पास में स्थित पडियार होजयरी नामक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में पूरी दुकान के साथ आस पास की और 2 दुकानों को चपेट में चपेट में ले लिया। दुकान में लगी आग के चलते आसमान धुएं से ढंक गया। आग की लपटे शटर से बाहर तक निकल रही थी। दुकान में लगी आग के चलते मौके पर लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पर दमकल की टीम ने अपनी दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान के संचालक दलजीत पडियार ने मीडिया को बताया की दुकानों में करीब 50 लाख रुपए का सामान है आग पर काबू पाने के बाद आंकलन पर ही कुल नुकसान का पता चल सकेगा। दुकान संचालक का कहना है की एमपीईबी द्वारा केबल लाइन कनेक्शन में खुले तार का ज्वाइंट छोड़ दिया गया जिस लापरवाही के चलते केबल में शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लगी है। जिससे इस घटना के जिम्मेदार एमपीईबी कर्मचारी है।

Dewas दोपहिया वाहन वालो के लिए जबरन का ब्रिज सिद्ध होता 85 करोड़ की लागत से बना ब्रिज..!

देवास। शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर राम नगर से बावड़ियां तक बने 85 करोड़ की लागत से बना 2 किलोमीटर लंबा ब्रिज बनने के पूर्व से ही विवादो में घिरा हुआ था। भरपूर विरोध के बीच ब्रिज का निर्माण हुआ और ब्रिज का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली किया। ब्रिज के शुभारंभ के कुछ माह ही हुए और ब्रिज पर अनेक दुर्घटनाएं घटित हुए। ब्रिज पर हुई दुर्घटनाओं ने 2 लोगो की जान ले ली।
ब्रिज पर होती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से देवास यातायात पुलिस एक अनूठा प्रयोग करने जा रही है। पुलिस द्वारा ब्रिज पर दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दीया गया है। जिसके साथ ही अगर कोई दो पहिया वाहन ब्रिज पर जाता है तो उसपर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। चार पहिया वाहनों का आवागमन ब्रिज पर सुचारू रूप से चलता रहेगा।

दो पहिया वाहन का ब्रिज पर आवागमन बंद करने से जिस सुविधा के लिए यह ब्रिज बनाया गया था उसी सुविधा से उन्हें वंचित रहना पड़ेगा।

रोहित राठौड़ ( बाइक से डेली अप डाउनर्स)

कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी द्वारा इस ब्रिज को जबरन का ब्रिज नाम दिया गया था। जो की अब सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है।
बाजार में यह भी चर्चा हो रही है की पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम इस समस्या का हल नही है। और दोपहिया वाहन के लिए आवागमन बंद करना तो यही बात है कि 85 करोड़ की लागत से बना यह ब्रिज दो पहिया वाहनों के लिए जबरन का ब्रिज सिद्ध हो रहा है। पुलिस को अन्य समाधान जैसे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए प्रोहसाहन कर हेलमेट न पहनने पर चालानी व दंडात्मक कार्यवाही करना।

मैं यहां स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह प्रक्रिया लगातार हो रही दुर्घटनाओं के विश्लेषण के बाद प्रयोगात्मक रूप से की गई है। यदि इससे सुधार होता है तो इसे लगातार किया जाएगा अन्यथा किसी नई सुधारात्मक प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।

की र ण कुमार शर्मा डी एसपी यातायात

पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम पर कांग्रेस का कहना है की यातायात विभाग द्वारा ब्रिज पर टू व्हीलर वाहन प्रतिबंधित किया जाना यह देश का पहला आदेश है। पिछले कुछ समय से ब्रिज पर दुर्घटनाएं घट रही है यह कोई पहला मामला नहीं है कि इस तरह के देश में अन्य जगह बने ब्रिज पर दुर्घटनाएं नहीं होती है। दुर्घटना तो वहां भी घट रही है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि ब्रिज बने अभी जुम्मे जुम्मे 8 दिन भी नहीं हुए हैं और देवास यातायात पुलिस के द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि ब्रिज पर टू व्हीलर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाती है कृपया सभी दोपहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि आवागमन हेतु ब्रिज का उपयोग न करते हुए नीचे की सड़क का उपयोग करें ब्रिज का उपयोग करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी कांग्रेस ने उक्त आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमारे संज्ञान में नहीं है कि देश में आज तक किसी भी प्रदेश की किसी भी यातायात पुलिस ने इस तरह का आदेश जारी किया हो यातायात पुलिस का काम है कि दुर्घटना रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें लेकिन यातायात पुलिस दुर्घटनाएं रोकने की बजाय या दुर्घटना ना हो इसके लिए प्रयास करने की बजाय उन्हें लगा कि ब्रिज पर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएं जिससे दुर्घटना ही नहीं हो। ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी यह गेर जवाबदारी पूर्ण आदेश हे । यातायात पुलिस को चाहिए कि ब्रिज पर दुर्घटना नहीं घटे इसके लिए स्पीड ब्रेकर बनाये जाए वही दोनों तरफ यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए जो वाहनों की गति पर नियंत्रण करने में अपनी भूमिका निभाये दुर्घटना रोकने के लिए हम अगर जागरूक हो जाएंगे तो निश्चित रूप से दुर्घटनाएं कम से कम ब्रिज पर तो नहीं होगी कांग्रेस ने मांग की है कि यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ते हुए इस तरह के आदेश को निरस्त करें एवं दुर्घटनाएं रोकने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें इस काम में कांग्रेस जनों की अगर कहीं आवश्यकता हो तो कांग्रेस पार्टी उसके लिए तैयार है।

Dewas : नवनिर्मित ब्रिज पर टू व्हीलर वाहनों के आवागमन पर लगाई रोक

देवास: शहर के ए बी रोड पर बना नवनिर्मित ब्रिज राम नगर से बावड़ियां पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस देवास द्वारा उक्त ब्रिज पर टू व्हीलर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है व सभी दो पहिया वाहन चालकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि आवागमन हेतु ब्रिज का उपयोग ना करते हुए नीचे की सड़क का उपयोग करें, ब्रिज का उपयोग करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बता दे की ब्रिज के शुभारंभ के बाद ब्रिज पर कई दुर्घटना घट चुकी है पहले भी एक युवक की मौत हो गई थी व बीते दिनों एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई साथ ही कई दुर्घटना घट चुकी हैं जिसको देखते हुए पुलिस ने ब्रिज पर दोपहिया वाहन के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है, ये प्रतिबंध कब तक रहेगा यह अभी निश्चित नही है।

Dewas: सूर्य विजय हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर चार दिवसीय वार्षिक उत्सव विष्णु यज्ञ के साथ हुआ प्रारंभ

देवास। शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर का 28वा स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षनुसार चार दिवसीय कार्यक्रम आज सुबह से प्रारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत आज 6 जून को सुबह हेमाद्री स्नान के साथ विष्णु यज्ञ आरंभ हुआ।
पंडित गणेश दुबे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे हेमाद्री स्नान व बाबा का रुद्राभिषेक के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, चार दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत आज रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ व आरती रात 9.30 बजे की जाएगी।
दिनाक 8 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया होगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनाक 9 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे 11 सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा व दिनाक 10 जून 2023 को यज्ञ की पूर्णाहुति व शोभायात्रा के साथ दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा। प्रतिदिन यज्ञ की आरती शाम 5 बजे की जावेगी।समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

Dewas ऑल इंडिया संगीत, नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में देवास के छात्रों ने हांसिल की कई उपलब्धि, दिसंबर में जायेंगे थाईलैंड

देवास। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ ग्लोबल हार्मोनी यूनेस्को द्वारा पुणे में आयोजित ऑल इंडिया संगीत नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में साईं कला संगीत क्लासेस के छात्रों ने उत्कृष्ट  प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की। क्लासेस संगीत छात्रों में लालिमा सक्सेना ने गायन में द्वितीय स्थान, आराध्य बोडसे ने नृत्य में चेयरमैन अवार्ड, प्रसून झांसी वाले ने सिंथेसाइजर में द्वितीय स्थान, आयुष्मान चौहान ने तबला में तृतीय स्थान, देवेंद्र बैरागी ने हारमोनियम में तृतीय स्थान, कैलाश कौशल ने गायन में चेयरमैन अवार्ड, अभय मूले ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 8000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 21 से 31 मई तक चली, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 1 जून को आयोजित किया गया। विजेता हुए समस्त प्रतियोगी इसी वर्ष दिसंबर महीने में पटाया थाईलैंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया म्यूजिक, डांस एवं ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य है। यह सांई कला संगीत क्लासेस के लिए बहुत गर्व की बात है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगीत शिक्षक शिरीष चांदोलीकर आभार मानते हुए बधाई दी।

Dewas शहर के बप्पा क्रिएशन इंडिया की विदेशों में तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

देवास। देवास शहर की वीडियो एडवरटाइजमेंट एजेंसी बप्पा क्रिएशन इंडिया शहर, प्रदेश और देश के बाद में व साथ में अब विदेशो में भी अपने कार्य के बलबूते सराहना पा रहा है। बप्पा क्रिएशन इंडिया के संचालक जिम्मी गुर्जर ने बताया कि बप्पा क्रिएशन इंडिया को 6 बार अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन सेंटर द्वारा अवार्ड दिया जा चुका है। हाल ही में इस एजेंसी को यूनाइटेड स्टेट के ट्रैवल एजेंसी के ग्राहकों ने एडवरटाइजमेंट कार्य के लिए चुना है और उनके द्वारा कार्य की तारीफ करते हुए ऑडियो रिव्यू भी भेजा है। विदेश के ग्राहकों को बप्पा क्रिएशन इंडिया की कार्यशैली काफी पसंद आई एवं उन्होंने आगे भी इस एजेंसी के साथ काम करने के बात कही। विदेश में बप्पा क्रिएशन इंडिया के माध्यम से देवास शहर का नाम भी चर्चित हो रहा है। वर्ष 2021 में दिल्ली में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। देवास की एक एजेंसी का विदेश में काम करना शहर के लिए काफी गर्व की बात है। उक्त जानकारी ओम प्रकाश सेन ने दी।

Dewas मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कराने की बजाय पुलिस पर धमकाने का आरोप, कलेक्टर, एसडीएम व महापौर से की शिकायत…

देवास। उज्जैन रोड नई आबादी में वाल्मीकि समाज को दान में मिली मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल विगत तीन माह से आवेदन देते आ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त नही कराया जा रहा है। श्री पटेल ने पुन: जिला कलेक्टर, एसडीएम एवं महापौर को आवेदन सौंपकर वाल्मिकी समाज की मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाते हुए पटेल ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज को जूनियर महाराज ने राजबाडे के पास बस्ती को हटाकर उज्जैन रोड नई आबादी पर उनके कच्चे मकान बनाकर भूमि दान में दी थी। वाल्मीकि समाज ने गली नं. 08 में मकान अपने हिसाब से स्थापित कर आखिरी में गोगा देव मंदिर के लिए एक भूमि का चयन किया और वहां पर 10 लोहे की चद्दर व खम्बे लगाकर गोगादेव चौहान मंदिर की भूमि कर पूजा पाठ करने लगे। उक्त जमीन पर विशेष समुदाय के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की बजाय स्थानीय पुलिस अधिकारी द्वारा आए दिन धमकाया जा रहा है। साथ ही कहते है कि उसके पास सम्पूर्ण दस्तावेज है। कब्जाधारी ने बिना अनुमति एवं बिना नक्शा पास कराए कब्जा कर रखा है, लेकिन प्रशासन आंख मुंदे बैठा है। पटेल ने मांग की है कि आपसी भाईचारा न बिगड़े इसके पूर्व जमीन का कब्जा वाल्मीकि समाज जनों को सौंपा जाए। जिससे समाजजन पुन: अपने आराध्य देव गोगादेव जी की पूजा अर्चना प्रारंभ कर सके।

Dewas नगर की 95 अवैध कालोनियों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं भवन निर्माण की अनुमति मिलेगी

देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 23 मई को मप्र की नगरीय क्षेत्र की अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन एवं नगर निगम भोपाल की अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का शुभारंभ एवं भवन निर्माण अनुमति लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे किया जाएगा।

महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि इसी कड़ी में देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में भी उक्त दिनांक को मप्र कालोनी विकास नियम 2021 के नियमों के अनुरूप अवैध कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए अनाधिकृत 95 कालोनी में कार्रवाई पूर्ण की गई है। ऐसी कालोनियों में विकास योजना का जमीन क्रियान्वयन, विकास कार्यों की जानकारी, रहवासी संघ का गठन, अनधिकृत कालोनियों में जारी भवन निर्माण अनुमति प्रदान किए जाने का शुभारंभ इसी दिनांक 23 मई मंगलवार को देवास में भी प्रात: 10.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त अनधिकृत कालोनियों के रहवासियों से उक्त गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील महापौर ने की है। श्रीमती अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसी अनधिकृत कालोनियों में उक्त कालोनी के रहवासीगण नियमों के अनुरूप अपने नक्शे पास करवाकर ऋण आदि का लाभ ले सकते हैं। निगम द्वारा अब अनधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसरंचना विकास कार्य शासन के बनाए गए नियमों के अनुरूप किए जाएंगे।

  • इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ
  • महाकाल नगर पार्ट-1,
  • महाकाल नगर पार्ट-2,
  • महादेव नगर,
  • डायमंड कालोनी पार्ट-1,
  • डायमंड कालोनी पार्ट-2,
  • परिहार कालोनी पार्ट-1,
  • परिहार कालोनी पार्ट-2,
  • परिहार कालोनी पार्ट-3,
  • कंचन कालोनी,
  • सोना पैलेस कालोनी,
  • अन्नपूर्णा नगर,
  • गजरा गियर्स चौराहे के पास स्टेशन रोड,
  • शिमला नगर के पास,
  • रविशंकर शुक्ल नगर,
  • विष्णु कालोनी,
  • गजानंद कालोनी,
  • गोविंद नगर एक्स.,
  • गोविंद नगर,
  • रौनक कालोनी पार्ट-1,
  • रौनक कालोनी पार्ट-2,
  • रौनक कालोनी पार्ट-3,
  • नवमाता मंदिर,
  • परमानंद कालोनी पार्ट-2,
  • परमानंद कालोनी पार्ट-3,
  • परमानंद कालोनी पार्ट-1 ए,
  • परमानंद कालोनी पार्ट-1 बी,
  • सिल्वर कालोनी पार्ट-1,
  • सिल्वर कालोनी पार्ट-2,
  • बालगढ नई आबादी पार्ट-1,
  • बालगढ नई आबादी पार्ट-2,
  • ग्राम देवास सीनियर की भूमि,
  • गुरुनानक कालोनी के पास,
  • अनुकूल नगर के पास,
  • मुखर्जी नगर शापिंग काम्पलेक्स के पास,
  • राजाराम नगर के पास, इं
  • दु खां कालोनी पार्ट-1,
  • इंदु खां कालोनी पार्ट-2,
  • इंदु खां कालोनी पार्ट-3,
  • आलम नगर, डाबरा कालोनी,
  • सिल्वर कालोनी पार्ट-3,
  • बालगढ़ नई आबादी पार्ट-3,
  • पालनगर के पास,
  • शालीमार कालोनी पार्ट-1,
  • शालीमार कालोनी पार्ट-2,
  • शालीमार कालोनी पार्ट-3,
  • शालीमार कालोनी पार्ट-4,
  • शालीमार कालोनी पार्ट-5,
  • अर्जुन नगर आड़ा कांकड़ के पास पार्ट-1,
  • अर्जुन नगर आड़ा कांकड़ के पास पार्ट-2,
  • आनंद बाग,
  • नौसराबाद कालोनी के पास,
  • पटेल नगर,
  • ग्राम बावडिय़ा की भूमि,
  • जोया नगर पार्ट-1,
  • जोया नगर पार्ट-2,
  • जोया नगर पार्ट-3,
  • हारून नगर पार्ट-1,
  • हारून नगर पार्ट-2,
  • हारून नगर पार्ट-3,
  • नुसरत नगर पार्ट-1(ए),
  • नुसरत नगर पार्ट-1(बी),
  • नुसरत नगर पार्ट-1(सी),
  • नुसरत नगर पार्ट-2(ए),
  • नुसरत नगर पार्ट-2(बी),
  • नुसरत नगर पार्ट-3,
  • रोशनी नगर कालोनी,
  • जयशिव नगर कालोनी,
  • मोदी जी का चौपड़ा पार्ट-2,
  • मोदी जी का चौपड़ा पार्ट-3,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-1,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-2,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-3,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-4,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-5,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-6,
  • मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-7,
  • खेत कालोनी, जमना नगर,
  • विवेक नगर के पास,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-7 ए,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-10,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-11,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-12,
  • अन्नपूर्णा नगर पार्ट-1,
  • अन्नपूर्णा नगर पार्ट-2,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-3,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-4,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-5,
  • पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-8,
  • सज्जनसिंह कालोनी,
  • पालनगर के पास नागदा मेन रोड,
  • प्रहलाद नगर के पास पार्ट-1, प्रहलाद नगर के पास पार्ट-2

Dewas : आपके घर की अनुपयोगी सामग्री से सजेगा जरूरतमंदों का घर

नगर निगम के तीन जोनों पर बनेंगे आरआरआर सेंटर, सबसे सुंदर सेंटर होंगे पुरस्कृत

देवास। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम तीन जोन पर थ्री-आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) सेंटर खोलने जा रहा है। इन सेंटरों पर अनुपयोगी सामान का संग्रह होगा। ये सामान जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। इस प्रकार की सामाग्री से जरूरतमंद अपने घर को सजा सजेंगे। देवास नगर निगम द्वारा तीन स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही यहां सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे। उल्लेखनीय है, कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत आरआरआर सेंटर अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में निगम के 3 जोनल कार्यालयों में स्थान चिह्नित कर आरआरआर सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर आमजन घर की अनुपयोगी सामग्री जिनमें फर्नीचर, खिलौने, किताबें, कपड़े चश्मे, पेन, बॉटल, इलेक्ट्रिक, कॉस्मेटिक सामग्री आदि ली जाएगी। इन अनुपयोगी सामग्री को जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे थ्री-आर एक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ जरूरतमंदों को इसका लाभ होगा। दूसरे चरण में इस योजना को विस्तारित करते हुए नगर के प्रत्येक वार्ड में थ्री-आर सेंटर खोलने की कार्रवाई की जाएगी। जोन परिसर में ऐसे स्थान पर यह सेंटर बना जा रहे हैं कि ताकि आमजन को यह दिखे और वे अपने घर का सामान यहां दे सकें। पहले चरण में साई मंदिर आश्रय स्थल, इटावा आश्रय स्थल, बावडिय़ा दीनदयाल रसोई में सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। यहां नागरिक अपने घर के अनुपयोगी सामान को लाकर दे सकेंगे।