Dewas : नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का कारावास

देवास। नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को 02 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। राजेन्द्र सिंह भदौरिया प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अभियोक्त्री की दादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभियोक्त्री की उम्र 11 वर्ष 04 माह है, वह कक्षा छटवीं में पढ़ती है।

दिनांक 01-10-2019 को अभियोक्त्री दिन के 3 बजे स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी, तो रास्ते में काका ढाबा के सामने सचिन अपनी दुकान पर बैठा था, जैसे ही अभियोक्त्री उसकी दुकान के पास पहुंची तो सचिन ने बुरी नियत से आंख से इशारे करते हुये बोला कि इधर आ भुट्टे खिलाता हूं। फिर अभियोक्त्री घर आ गई। उसने पूरी घटना बताई। सचिन ने पहले भी उसे चॉकलेट के लिये इस तरह गंदे इशारे से बुलाकर ऐसी हरकत की है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना नेमावर पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्?ट), जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर अभियुक्त सचिन उम्र 22 वर्ष को पॉक्सो अधि. की धारा 11(द्ब)/12 में 02 वर्ष का कठोर कारावास व 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं ज्योति अजमेरा, एडीपीओ ने किया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक हर्षवर्धन चौहान का सहयोग रहा।

Dewas : दो दिनों में 2 युवक व एक युवती ने की आत्महत्या, 1 युवक ने किया प्रयास ईलाज जारी

देवास : बीते 2 दिनों में ज़िले के अलग-अलग स्थानों पर 3 युवक ने फांसी लगा ली जिसमे 2 युवक की मौत हो गयी वही एक युवक का इलाज इंदौर में जारी है। वही 1 युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

बता दे कि सोमवार शाम को सिविल लाइन में रहने वाले 23 वर्षीय युवक चंदन झा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया वही दूसरी और ज़िले के टोंकखुर्द के ग्राम पोलाय में 19 वर्षीय युवती शबाना पटेल ने सोमवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया, युवती को इलाज के लिए परिजन द्वारा देवास के निजी अस्पताल में लाया गया परन्तु इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मौत होने से युवती को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है

तीसरे मामले में शहर के संजय नगर में रहने वाले 40 वर्षीय संजय कुमावत ने सोमवार देर रात फाँसी लगा ली। परिजन की सूचना पर मृतक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया गया उक्त मामले में भी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है वही चौथे मामले में शहर के इटावा में रहने वाले 30 वर्षीय युवक पंकज ने मंगलवार सुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, परिजन गंभीर अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल लाये जहाँ से युवक को इंदौर रैफर कर दिया गया। सभी मामलों में किन कारणों से युवक व युवती ने ऐसा कदम उठाया फिलहाल इसका पता नही चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है।

Dewas : अधिकारी ने कर्मचारी से मारपीट कर किया अभद्र व्यवहार, जनसुनवाई में आवेदन देकर की शिकायत

देवास। अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और आवेदन देकर कलेक्टर से शिकायत की। शिकायतकर्ता कर्मचारी विनोद बरवाल ने बताया कि वो चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी होकर शिक्षा विभाग की जिला लाइब्रेरी में कार्य करता है। विगत दिनों 20 नवंबर, रविवार को अधिकारी विजय जोशी ने अपने निजी काम बुलाया था। कुछ निजी काम के कारण नही जा पाया और मैंने जाने से मना कर दिया। दिनांक 21 नवंबर को में अपने ड्यूटी पर पहुंचा तो श्री जोशी ने कार्यालय स्थल पर मुझे चांटा मारा और धक्का देकर लाइब्रेरी से निकाल दिया। साथ ही मुझ पर कार्यवाही करने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा वेतन रूकवा दूंगा। पीडि़त कर्मचारी ने बताया कि उपरोक्त घटना के कारण पूरी तरह से मानसिक रूप से विचलित है और मेरे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से आवेदन देकर मांग की है कि उपरोक्त घटना के आधार पर दोषी अधिकारी पर उचित कार्यवाही की जाए। पीडि़त कर्मचारी ने इसकी शिकायत संबंधित थाना कोतवाली में भी आवेदन देकर की है।

Dewas : रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले बिंजाना रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक युवक का शव रेलवे पुलिस को मिला, सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव को जिला अस्पताल पहुँचाया। मृतक की पहचान उसके पर्स में मिले आधार कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट्स के आधार पर हुई।

युवक का एक पैर भी शरीर से अलग हुआ वा पाया गया संभवत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक की मिथलेश भूमरकर (25) निवासी पीथमपुर के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को भी पुलिस द्वारा सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के हवाले किया।

मृतक के भाई हेमंत भूमरकर ने बताया की मृतक पीथमपुर में एक मोबाइल दुकान पर काम करता था व शुक्रवार से अपने घर से लापता था। सुबह दुकान पर बाइक खड़ी कर देर से आने का कह कर निकला था, वह देवास कैसे पहुंचा यह पता नही चल पाया है। फिलहाल मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Dewas : इंदौर की तरह देवास भी बन सकता है स्वच्छता में नंबर वन

विजया ज्योति अकादमी के बाल दिवस कार्यक्रम में आए इंदौर सांसद ने कहा

देवास। हमने जब इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के प्रयास शुरु किये थे, तब शुरुआती दौर में बच्चों का उपयोग किया था। बच्चों को ही हमने हमारा ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था और उसी की बदौलत है कि आज हम देश में नंबर वन है। इंदौर की तरह देवास भी स्वच्छता में नंबर वन आ सकता है। बच्चे अपने घर के आसपास साफ-सफाई की चिंता करें और अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। उक्त विचार इंदौर सांसद शंकर ललवानी ने विजय ज्योति अकादमी में बाल दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किये।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, केपी कालेज के प्रोफेसर आर.के. मराठा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात नन्हीं बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक दिलीप सिर्वाल, गीतांजली सिर्वाल, अनिलराजसिंह सिकरवार ने किया। भारत विकास परिषद द्वारा बाल दिवस के कार्यक्रम को गुरु वंदन, शिष्य अभिनंदन का रूप दिया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष. विक्रम अपटे व सचिव सुरेश कुमार दशानिया द्वारा गुरुओं व शिष्यों का भी सम्मान किया गया। स्वागत भाषण दिलीप सिर्वाल ने दिया।

कार्यक्रम को विधायक गायत्रीराजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जबकि महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है। आने वाला समय उन्हीं का है। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिन्हें देखकर अतिथि, अभिभावक व अन्य मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर चामुण्डा टेकरी के पुजारी व भक्तगणों के साथ-साथ ब्राह्मïण समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, हेमंत वर्मा, महेंद्रसिंह गेहलोत,दिलीप माटा, कमल आहूजा,राधाबाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती राज श्री काले,विनोद रेगमी, सोनल गुप्ता, मिना राव, राजेश जोशी अजय भावसार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

Dewas : आइसर ने दो पहिया वाहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत

हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की हाटपिपल्या तहसील के बागली नेवरी मार्ग पर दयोदय गोशाला के सामने आयशर ने स्कूटी सवार दो बालिकाओं को टक्कर मार दी। जिससे एक बालिका की मौत हो गयी व एक घायल हो गयी।

बता दे कि शनिवार सुबह करीबन 8 बजकर 45 मिनट पर अपने गांव लिम्बोदा से देवास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने जा रही लिम्बोदा निवासी जागृति पिता हरिसिंह दरबार उम्र 19 वर्ष एवं सरिता पिता करणसिंह गुर्जर 23 वर्ष को आयशर क्रमांक एमपी 69 जी 0796 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी चला रही जागृति के सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व राहगीरों द्वारा नगर के सिविल अस्पताल में दोनों को ईलाज के लिए भेजा गया। जहाँ गंभीर घायल जागृति का प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया था, लेकिन इंदौर पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा आइसर चालक के खिलाफ धारा 279,337 भादवी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Dewas : इंटरनेशनल कथक प्रतियोगिता में 16 वर्षीय जपलीन ने जीता प्रथम अवार्ड

देवास। इंटरनेशनल अर्चिव अवार्ड प्रतियोगिता नागपुर के पास गोंदिया शहर में विगत दिनों सम्पन्न हुई। जिसमें शहर की होनहार 16 वर्षीय बालिका जपलीन कौर मक्कड़ ने भी हिस्सा लिया। बालिका के पिता सोनू पंजाबी ने बताया कि इंटरनेशनल कथक प्रतियोगिता में देशभर के 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे कुं. मक्कड़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम आवार्ड प्राप्त किया। जपलीन को इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि नाचे मयूरी की एक्ट्रेस सूधा चंद्रन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। जपलीन कि उपलब्धि पर गुरु एवं घुंगरू नृत्य अकादमी के डायरेक्टर प्रफ्फुल सिंह गेहलोत, विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन सहित गुरु सिंघ सभा देवास, खाटू श्याम सेवा समिति व स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dewas : आज होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

देवास/ आज शनिवार को नेशनल लोक अदालत रहेगी आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम संबंधी सभी बकाया करो का भुगतान कर बकाया करो में लगे अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते हैं आयोजित नेशनल लोक अदालत का समय न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निगम कार्यालय एवं निगम जोन कार्यालयों में प्रात: 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक करदाता अपने करों का भुगतान कर सकते हैं । ज्ञात हो सभी बकायादारो को आयोजित नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा कराने पर अधिभार में छूट दी जा रही है। करदाता संपत्तिकर एवं जलकर के बकाया करों का भुगतान शनिवार 12 नवम्बर को आयोजित लोक अदालत में नहीं करते हैं तो नेशनल लोक अदालत के पश्चात उनके व्यवसायिक दुकानो, भवनों पर कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के माध्यम से कि जाकर करो कि वसूली की जावेगी

Dewas : बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेसियों ने किया जंगी प्रदर्शन

देवास। शहर में विद्युत मंडल के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से विद्युत उपभोक्ता के यहां हजारों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं जिसको लेकर शहर के लोगों में आक्रोश है । इसी को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जवाहर चौक से एक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/videoplayback-3-2.mp4

ज्ञापन का वाचन नंदकिशोर पोरवाल ने किया। जिसमें मांग की है कि तत्काल ही बिजली को लेकर पुरानी व्यवस्था की जाए, लोगों को फिर से पेपर के बिल्ल दिए जाए, किसी की भी बिजली नहीं काटी जाए, बिलो की कि़स्त कि जाए, स्मार्ट मीटर में आ रही शिकायत का निराकरण किया जाए। वही सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देवास शहर को एक प्रयोगशाला के रूप में रख लिया है।

प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट मीटर देवास में लगाए गए हैं जबकि इंदौर-उज्जैन जैसे शहरों में आज तक के स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह के बाद यह मीटर भी हटा दिए जाएंगे। उनकी जगह प्रीपेड मीटर लग जाएंगे। श्री चौधरी ने अधिकारियों को चेताया कि देवास शहर में शीघ्र ही पुरानी पद्धति के अनुसार बिजली के पेपर वाले बिल नहीं दिए गए, लोगों की बिजली काटी गई तो हमे सड़कों पर आकर और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। श्री चोधरी ने ऐसे कई ज्वलनशील मुद्दे को लेकर सांसद विधायक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए कि आज लोग परेशान है जब वे चुप क्यो है

Dewas : आतिशबाजी व मिठाई बांटकर निगम की सोई परिषद को जगाने का किया प्रयास

देवास। नगर निगम परिषद को बने लगभग 100 दिन हो गए है, लेकिन अब तक शून्य उपलब्धि रही। ना एक निविदा निकाली गई, ना जनता हित में कोई फैसला। छोटे-छोटे काम बंद पड़े है, शहर में वार्डों में आम जन परेशान है। जनप्रतिनिधि मौन अधिकारी मौन है और जनता लाचार है। सिर्फ प्रायोजित इवेंट कर जनता को बरगलाया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि समस्त कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम प्रशासन व चुने हुए जनप्रतिनिधियो को जगाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और मिठाई बाटकर, ढोल बजाकर व पटाखे फोड़ कर इन्हे जगाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्यारे मियाँ पठान, राजेश दाँगी, आबिद खान, अनुपम टोप्पो,वसीम हुसेन, डा. श्याम, गोलू विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, लोकेश गोस्वामी, श्याम सविता, जितेंद्र सिंग गौड़, मीनू दरबार,राहुल भारद्वाज, राजू प्रामाणिक सहित कांग्रेसजन बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।