Dewas श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का कार्यक्रम “ये शाम मस्तानी…” 9 अप्रैल को होगा आयोजित

देवास। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ये शाम मस्तानी का आयोजन होने जा रहा है। ग्रुप अध्यक्ष बंटी मंगरोलिया ने बताया कि 9 अप्रैल, रविवार को शाम 6.30 बजे श्री हरि गार्डन गोमती नगर में होने वाले इस संगीतमय आयोजन में शहर के कलाकार अपने गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी होंगे। उक्त समारोह में इंडियन आइडल के निखिल तिवारी लाइव प्रस्तुति देंगे। ग्रुप डायरेक्टर मुस्कान राठौर एवं उपाध्यक्ष डीके यादव ने श्रोतागणो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Dewas: भाजपा में राजेश “राज”

देवास विकास प्राधिकरण की आसंदी पर यादव की ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में हर्ष

देवास। देवास विकास प्राधिकरण की आसंदी पर भाजपा के जिला महामंत्री एवं पार्षद राजेश यादव की ताजपोशी को स्थानीय स्तर पर कई प्रकार के नजरिये से देखा जा रहा है। राजनीति के जानकार इसे भाजपा में राजेश ” राज “ं की संज्ञा दे रहे है। इसके भी अनेक एवं गुढ़ मायने निकाले जा रहे है। जानकारो की राय में राजेश ” राज ” का आशय व्यक्ति से नहीं होकर भाजपा के कार्यकर्ता से जोड़ा जा रहा है।
देविप्रा अध्यक्ष पद पर राजेश यादव की नियुक्ति के अगले ही दिन भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बड़ी बाते कही। एक तो यह कि भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित है। दुसरी हमे अपनी मुल विचारधारा के प्रकाश में ही आगे बढऩा है, लक्ष्य हांसिल करना है। सामान्यत: मीडिया, सोशल मीडिया में राजनीति या किसी दल विशेष से जुड़ी हुई बातों, क्रियाकलापों एवं नियुक्तियों को अक्सर गुटीय चश्मे से देखा जाता है, लेकिन देविप्रा अध्यक्ष पद पर राजेश यादव के मनोनयन के साथ ही मोदी जी के उपरोक्त दोनो कथनो को आंका जाए तो भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि की तस्वीर एकदम साफ हो जाती है। जब वे कहते है कि हमारा संगठन लोकतंत्र के अमृत से पोषित है तो उसमे बाहृय के साथ ही आन्तरिक लोकतंत्र भी समाहित है। जिसके बलबुते पर ही एक साधारण कार्यकर्ता को अपनी योग्यता, क्षमता, दक्षता, सक्रियता के साथ आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होता है। जहां संगठन नेतृत्व अपने कार्यकर्ता को संतान के समान पोषित-पल्लवित कर निरन्तर उत्कर्ष की और गतिमान रखने का उपक्रम करता है। राजेश यादव की नियुक्ति भाजपा में उसी प्रकार के आन्तरिक लोकतंत्र एवं कार्यकर्ताओं को सहेजने-संवारने का प्रतिफल है। जिसकी ताकत पर मात्र 43 वर्ष के अन्तराल में ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर खड़ी है, जबकि 137-138 वर्ष पुरानी कांग्रेस दुर्गति का शिकार हो रही है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात कांग्रेस अपने आन्तरिक लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की बजाय परिवारवाद, वंशवाद के आगे नतमस्तक हुई। कार्यकर्ताओं की शक्ति खड़ी करने की अपेक्षा क्षेत्रिय क्षत्रपों को पोषित-पल्लवित किया। नतीजतन बीते वर्षो में अनवरत टूटती-बिखरती हुई कांग्रेस सिमटकर आज अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का दुसरा अपनी मुल विचारधारा के प्रकाश में आगे बढऩे वाला कथन भी राजेश यादव के व्यक्तित्व, कार्यशैली एवं आचरण पर खरा प्रतीत होता है। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध श्री यादव विगत तीन दशको के अधिक समय से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षैत्र में निरन्तर गतिमान है। लम्बे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के उपरांत उन्हे भाजपा में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्तमान में वे दुसरी बार जिला महामंत्री का पदभार निभा रहे है एवं नगर निगम में पार्षद भी है।
चुनोतियों का सामना करते हुए आगे बढ़े
बीते वर्षो में राजेश यादव को चुनोतियों एवं राजनैतिक उतार चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा, लेकिन जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी कहते थे कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं, वह या तो जीतता है या सीखता है। उसी प्रकार विविध चुनौतियों एवं उतार चढ़ाव से सीखते हुए श्री यादव संगठन को सर्वोपरि मानकर, राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व की विचारधारा को आत्मसात कर सक्रियता के साथ निरन्तर चलायमान रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का संबल उनके साथ सदैव जुड़ा रहा। देविप्रा अध्यक्ष पद पर उनके मनोनयन से भाजपा के युवा एवं वैचारिक स्तर के कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

Dewas : जयप्रकाश मार्ग पर आयुक्त की उपस्थिती मे कुर्की की कार्यवाही मे दुकान सील

देवास: शासन द्वारा राजस्व वसुली लक्ष्य पूर्ति के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2022—23 जो 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022—23 के वसुली लक्ष्य पूर्ति के लिए निगम की टीम द्वारा सभी वार्डो मे सघन रूप से वसुली कर रही है। जिसमे बकाया करदाताओ के द्वारा संपत्तिकर, जलकर जमा नही कर रहे है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम की टीम द्वारा गुरूवार को आयुक्त विशालसिह चौहान की उपस्थिती मे जयप्रकाश मार्ग निवासी गफफार भाई, जब्बार भाई पिता एहमद खान गौरी की भवन का संपत्तिकर का 1 लाख 26 हजार 712 बकाया होने पर दुकान को निगम संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्ती, राम ठाकुर, संजय सांगते, संजय पारखे, भूषण पवार, सचिन सांगते, विकास सांगते, मनीष थोरात, ईरफान पठान, कुशमाकर भंवर, के द्वारा सील किया गया। उक्त भवन मालिक द्वारा 5 दिवस का समय कुर्की के दौरान निवेदन कर आयुक्त से लिया गया।

आयुक्त द्वारा दुकान सील करने के निर्देश के साथ ही भवन मालिक को 5 दिवस का समय दिया गया। उक्त दिये गये समय मे भवन मालिक द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नही की जाती है तो भवन की अन्य दुकाने भी सील की जावेगी। इसी के साथ कुर्की की कार्यवाही के दौरान पठान कुआ क्षेत्र रेवाबाग नेवरी रोड निवासी शाकीर हुसैन, मोहम्मद हुसैन एवं जरीनाबी पति शाकीर हुसैन के द्वारा बकाया राशि रूपये 1 लाख 1 हजार 151 मौके पर ही निगम की टीम को जमा कराई गई। इसी प्रकार सतत कुर्की की कार्यवाही मे हेबतराव मार्ग निवासी नसीम बी पति अब्दुल अजीज के द्वारा 21 हजार, वार्ड बीलावली निवासी जगन्नाथ किशन के द्वारा 10 हजार की राशि मौके पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान जमा की गई। निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जावेगी। इसी अन्तर्गत अग्रसेन नगर निवासी दिलीप भोजराज खुशलानी, पंचशील नगर निवासी उमाश्री जयपरमार, भोसले कालोनी निवासी मुंशी खॉ मोती खॉ, विनोद मातीलाल, 21 राम नगर निवासी महेन्द्र ईश्वरदास माहेश्वरी पर संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नही होने पर इन करदाताओ पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

Dewas एसडीएम की हठधर्मिता के कारण बिना दर्शन किए भोपाल रवाना हुए महंत

• अखिल भारतीय संत समिति के वाहनों को एसडीएम ने माता टेकरी पर जाने से रोका

देवास। माँ चामुण्डा टेकरी रपट पर मार्ग पर टू एवं फोर व्हीलर ले जाना प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहनों को ऊपर ले जाते है। अखिल भारतीय संत समिति द्वारा गुरूवार को उज्जैन में आयोजित बैठक के बाद महंत अलीलानंद जी महाराज, महंत हनुमान दास महाराज, महंत कन्हैयादास जी महाराज, महंत लोकनाथ जी महाराज एवं महंत जगदीशानंद जी महाराज सहित 12 महंत देवास माँ चामुण्डा टेकरी दर्शन के लिए देवास पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम प्रदीप सोनी ने महंतों के वाहनों को माता टेकरी पर जाने के पूर्व ही रूकवा दिया। महंतों ने कहा कि वाहन ले जाने के लिए जो भी रसीद कटती है वह काट दिजिए। लेकिन एसडीएम सोनी ने महंतों की एक न सुनते हुए वाहनों को माता टेकरी पर जाने से मना कर दिया। एसडीएम ने माता टेकरी के मुख्यद्वार पर खड़े होमगार्ड रवि बैरागी को भी महंतों के वाहन ऊपर नही ले जाने का आदेश दिया। जिसके बाद बिना दर्शन किए अखिल भारतीय संत समिति के महंत नाराज होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। संत समिति सदस्य कालीचरण महाराज ने बताया कि गुरूवार को माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के पूर्व एसडीएम, तहसीलदार और सुविधा टेन्ट हाऊस वाले का वाहन माता टेकरी पर पहुंच चुका था। कुछ देर बाद ओर भी शासकीय वाहन माता टेकरी पर पहुंचे। उसी समय संतों के वाहन भी वहां पहुंचे, लेकिन एसडीएम सोनी की हठधर्मिता के कारण भोपाल से आए महंत माता टेकरी के दर्शन किए बिना ही क्रोधित होकर रवाना हो गए। समिति के राजेन्द्र महाराज, विनय महाराज, विशाल महाराज, भय्यु महाराज आदि ने एसडीएम सोनी द्वारा किए गए इस कृत्य की आलोचना की। अखिल भारतीय संत समिति शाखा भोपाल शीघ्र ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं कलेक्टर से करेगी।

Dewas युवक को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला, घर से ले जाकर की मारपीट

देवास। शहर के यमुना नगर स्थित आईटी ग्रीक्स नामक कंपनी में काम करने वाले युवक को बिना नोटिस काम से निकलकर उसके साथ मारपीट की गई है। युवक ने जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने पर की है जिसपर पुलिस ने 5 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल फरियादी रितिक चौधरी ने दर्ज प्रकरण में बताया की वह यमुना नगर स्थित आईटी ग्रीक्स नामक कंपनी में काम करता था। युवक को कंपनी प्रबंधन द्वारा बिना नोटिस दिए 10 जनवरी को नौकरी से निकाल दिया गया। जब उसने नौकरी से निकालने का कारण पूछा तो उसे कारण भी नही बताया गया। युवक ने नौकरी ज्वाइन करते समय 90 हजार रुपए एडवांस ले रखे थे जिन्हें लौटाने व उसके द्वारा कंपनी को दिए गए चेक लेने वाला था। इसी बात को लेकर पिछले दिनों विवाद किया गया था, 28 जनवरी शनिवार शाम को युवक को कुछ युवक जबरन घर से ले जाकर कंपनी कार्यालय वाले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लाठी डंडे से पिटाई की। वहां से भागकर युवक घर पहुंचा और अपने बड़े भाई रोहन चौधरी को सारी बात बताई। अगले दिन रविवार को युवक अपने भाई रोहन व मामा संतोष वर्मा के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की। मामले में रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों राहुल सिंह परिहार, कृष्णा यादव, राहुल यादव, मनीष प्रताप सेंगर और राहुल सिंह परिहार का बॉडीगार्ड के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेंं केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

Dewas संपत्ति कर जलकर के बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई…

• कुर्की की कार्रवाई के साथ नल कनेक्शन विच्छेद भी किए जाएंगे।

देवास । संपत्ति कर जलकर कचरा संग्रहण शुल्क निगम स्वामित्व की दुकान के किराए की वसूली में निरंतर गिरावट आने के कारण शासन निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम राजस्व की टीम को गत दिनों बैठक में निगम आयुक्त द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर वसूली किए जाने हेतु कहां गया l लक्ष्यअनुरूप बसूली के लिए संपत्ति कर जलकर जमा किए जाने के लिए वार्डों में विशेष वसूली कैंप लगाए जा रहे हैंl आज लगाए गए चार स्थानों पर वसूली कैंप का निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के साथ सहायक कलेक्टर व निगम अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बड़े बकायेदारों की सूची का अवलोकन किया जिन बड़े बकायेदारों द्वारा संपत्ति कर जलकर कचरा संग्रहण शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है उन पर कुर्की की कार्रवाई के साथ नल कनेक्शन विच्छेद किए जाने के निर्देश मौके पर दिएl ऐसे भवन जिनका संपत्ति कर या जलकर बकाया है भवन स्वामियों द्वारा आवास नहीं करने पर ताला लगा हुआ है ऐसे भवन को नियमानुसार दस्तावेज तैयार कर तैयार कर सूचना पत्र चस्पा करने के पश्चात कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगीl राजस्व अधिकारी एवं राजस्व विभाग की टीम को बकाया कर करदाताओं द्वारा जमा नहीं किए जाने पर नल कनेक्शन विच्छेद तुरंत करने के निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान मौके पर निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक राजस्व निरीक्षक रविंद्र ठाकुर बृजेश शर्मा वा जल कर विभाग से उपयंत्री दिलीप मालवीया मौके पर उपस्थित रहे।

Dewas : मुख्यमंत्री ट्राफी क्रिकेट महाकुंभ में श्रीमंत पवार का स्वागत किया

देवास। 20 से 29 जनवरी 2023 तक महाराणा प्रताप खेल संकुल परिसर बाणेश्वर कुण्ड, इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्रीमंत विक्रम सिंह पवार (देवास महाराज) का गौलु शुक्ला ने स्वागत किया। इस अवसर पर जीतू रघुवंशी, परवेज फेमस, लाखन सिंह पवार, चिंटू रघुवंशी मंडल अध्यक्ष, वीरू ठाकुर सरपंच, राजू भाई, राजू पीटर, इमरान दर्पण, पार्थ शर्मा, हितेंद्र सिंह (बना),स्वप्निल जैन, प्रबल प्रताप सिंह राठौर, विनय आहूजा आदि उपस्थित थे।

Dewas : 1करोड़ 35लाख का भुगतान लेकर भी नही दिया माल

न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

देवास : शहर के औद्याेगिक थाने में न्यायालय के आदेश पर औरंगाबाद की कंपनी आइडिया इंटरनेशनल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
बता दे की विप्पी इंडस्ट्रीज द्वारा औरंगाबाद की कंपनी से एक करोड़ पेतिस लाख का माल लिया गया था जिसका भुगतान पूरे पैसे देने के बाद भी कंपनी द्वारा नही किया गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज भी होने पर विप्पी इंडस्ट्रीज द्वारा न्यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बीते माह 17 दिसंबर को विप्पी इंडस्ट्रीज देवास द्वारा सोया लेस्टिन केमिकल एस.के. 068 खरीदने के लिए आईडिया इंटरनेशनल प्रा.लि. 13504937 का भुगतान प्राप्त करने के उपरांत माल नहीं भेजने पर 19 दिसम्बर 2022 को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र को आवेदन दिया गया था। जिस पर कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रार्थी ने अधिवक्ता पंकज सिंह ठक्कर के माध्यम से माननीय जिला न्यायालय देवास के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री राजेश अंशेरिया के समक्ष एक आवेदन पत्र धारा 156(3) दिनांक 31 दिसम्बर 2022 को प्रस्तुत किया था। जिस पर माननीय न्यायालय ने 25 जनवरी 2023 को औद्योगिक थाना को आईडिया इंटरनेशनल प्रा.लि. के डायरेक्टर तेजस गाहिल एवं राजवी आकाश अग्रवाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा धारा 406 भादवी के तहत आरोपी तेजस पिता बलवंत गोहिल व श्रीमति राजवी पति आकाश अग्रवाल खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas : जिले में 05 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा विकास यात्रा का आयोजन

विकास यात्राओं का रूट चार्ट बना ले, यात्रा के दौरान खेल गतिविधियां, नुक्‍कड़ नाटक पौधा रोपण कार्य करें – कलेक्टर

देवास : कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक ली। जिले में 05 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग निकाली जायेगी। विकास यात्राओं का रूट चार्ट बना ले। विकास यात्रा अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विकास यात्रा के दौरान खेल गतिविधियां आयोजित की जायेगी, नुक्‍कड़ नाटक की जायेगी एवं कार्यक्रम स्‍थल पर पौधा रोपण किया जायेगा। यात्रा के दौरान आंगनवाडी केन्‍द्र, स्‍कूल, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, अमृत/पुष्‍कर सरोवरों एवं छात्रावासों का निरीक्षण भी किया जायेगा।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में निकलने वाली विकास यात्राओं का सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ मिलकर विकास यात्रा का शेड्यूल बनाएं। प्रतिदिन आयोजित होने वाली यात्राओं को नाम दिया जाएगा और जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य होंगे। जिन कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन होना है, वे कार्य चिन्हित कर लें। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। विकास यात्रा में हितग्राही अपना अनुभव शेयर करेंगे। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं जिले के नागरिक शामिल होंगे।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में स्थिति शासकीय मंदिरों के संबंध में बैठक करें। एसडीएम अनुभाग अंतर्गत स्थित मंदिरों की वर्तमान स्थिति का डेटाबेस तैयार करें। प्रतिवेदन बनाकर जिला स्तर पर भेजें। जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाई जाए। जमीन की नीलामी करें। शासकीय मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति करें। नल जल योजना में सभी मंदिरों में पानी दिया जाए। मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिले में स्थित शासकीय मंदिरों की जानकारी, मंदिर की उपलब्ध जमीन, मंदिर की यदि 10 एकड़ से अधिक जमीन हो तो उसकी नीलामी हुई या नहीं, मंदिर की भूमि पर किसी का अतिक्रमण तो नहीं है, मंदिर में पुजारी नियुक्त है या नहीं जानकारी एकत्रित कर जिला स्‍तर पर प्रेषित करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि जिले के सभी पटवारी “नामांतरण, बंटवारा” कार्य के लिए ग्राम में बी-वन वाचन करें और भू-स्वामी के नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्‍त करें। अभिलेख शुद्धिकरण कार्य के लिए अभियान चलाये। जिला मुख्‍यालय में प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए किसानों का आधार सीडिंग के लिए विशेष शिविर लगाये। नागरिकों को जागरूक करें कि जिन नागरिकों का जनधन का खाता है, वे 12 रूपये जमा कर के बीमा का लाभ उठाये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्‍व वसूली कार्य करें। जिले में कोटवारो को जो जमीन आवांटित की गई है, उसकी जानकारी जिला मुख्‍यालय पर प्रेषित करें। भू-राजस्‍व की वसूली के लिए जो लक्ष्‍य दिया है उसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये की जिले में डायवर्जन शुल्‍क वसूल करें। ड्रोन सर्वे के माध्‍यम से जो नक्‍शे प्राप्‍त हुए है, उनकी जाचं कर पोर्टल पर अपलोड करें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। न्‍यायालय में समय पर उपस्थित रहें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्‍यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और नई आबादी घोषित करने के लिए धारणा अधिकार संबंधी कार्यवाही समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी तीन से छ: माह के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

Dewas : 22 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत की 04 सड़कों का विधायक पवार ने किया भूमिपूजन

देवास: देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने आज 22 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत की 04 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। जिनमें देवास शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं।
इस दौरान महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापित रवि जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्राचार्य अजय कुमार चौहान, प्राचार्य लॉ कॉलेज माधवी माथुर उपस्थित थे।
जिनमें बालगढ़-नागदा मार्ग लंबाई 2.97 किमी प्रशासकीय स्वीकृत राशि 829.47 लाख रुपए, ग्राम बिलावली में (एबी रोड से लॉ कॉलेज मार्ग) लंबाई 0.68 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 111.48 लाख रुपए, ग्राम बिलावली से राजपुरा मार्ग होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग लंबाई 3.90 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 735.46 लाख रुपए तथा ग्राम नागदा से रसूलपुर मार्ग लंबाई 3.65 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 577.99 लाख रुपए हैं।