Dewas : सोने की रकम और मोबाइल सहित 3 आरोपियों को किया कन्नौद पुलिस ने गिरफ्तार

सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा )गतदिन फरियादी कृष्ण अवतार पिता जगदीश शर्मा निवासी कलवार ने थाना कन्नौद पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की बीती रात को उसके घर में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व 20000 रुपए तथा गांव के ही आशिकी 2 मोबाइल फोन ओप्पो व रेडमी कंपनी का चोरी किया है फरियादी की सूचना पर अपराध क्रमांक 410/2022 धारा 457 380 भारतीय दंड संहिता का कायम किया गया

पुलिस अधीक्षक जिला देवास शिवदयाल सिंह, एडिशनल एसपी कन्नौद सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी कन्नौद ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल देवास की मदद से चोरी गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी सचिन पिता किशनलाल निवासी पोलाय थाना बागली को गिरफ्तार कर चोरी गया मोबाइल रेडमी कंपनी का मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया सचिन द्वारा पूछताछ में बताया कि उसके साथ काम करने वाले रोहित पिता छोटेलाल निवासी भिलाई व उसके भाई मोहित पिता छोटेलाल निवासी भिलाई ने चोरी की घटना की है आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर चोरी किया ओपो कंपनी का मोबाइल फ़ोन ओर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर सोने का मंगलसूत्र पेंडल , 2 कान फूल सोने के, 2 जोड़ी बिछिया जप्त की गई है जप्त समान की कीमत करीब 60000 रुपए है आरोपीगणों को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपीगणों को जेल भेज दिया है

Dewas : डॉ. अमित चौबे के यहाँ चोरो ने बोला धावा, लाखो रुपए के नगदी व जेवर किये चोरी

देवास : शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कॉलोनी बाग में बीती रविवार रात चोरों ने डॉक्टर अमित चौबे के मकान पर धावा बोल दिया। चोर मकान में रखे लाखो रुपए की नगदी व जेवर लेकर भाग गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. चौबे के अनुसार वो रविवार दोपहर परिवार के साथ सीहोर शादी में गए थे व उन्होंने क्लीनिक पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को रात में सोने के लिए कहा था, सुबह करीब पांच बजे कर्मचारि द्वारा वारदात के बारे डॉ को बताया गया, इसके बाद डॉक्टर चौबे को सूचना दी गई। परिवार के सदस्य शादी समारोह में हैं इसलिए चोरी हुए जेवर, नकदी की अभी पूरी तरह से जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा दोनों कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना cctv में भी कैद हो गयी, परन्तु उसमे चोर का चेहरा दिखाई नही दे रहा है।

Dewas : चाइनीज माँजे की चपेट में आने से कटी युवक की गर्दन, 27 टाँके आये

देवास : जिले के हाटपीपल्या में शनिवार शाम को बाइक से जा रहे युवक की एक निजी अस्पताल के सामने नायलोन के मांजे की चपेट में आने से गर्दन व गाल कट गया। इससे करीब युवक को 27 टांके आए, गनीमत रही युवक ने हाथ से मांजे को पकड़ा लिया वरना उसकी जान भी जा सकती थी।

जानकारी अनुसार नगर के धर्मेंद्र शंकरलाल बनेड़िया उम्र 35 वर्ष शाम करीब 5 बजे कहीं जा रहे थे। तभी नायलोन मांजे की चपेट में आ गए। युवक ने अपने एक हाथ से मांजे को रोका व गर्दन से हटाने का प्रयास किया, जिससे अंगुली भी कट गई। युवक को वहाँ मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान गर्दन, गाल व अंगुली में कुल 27 टांके आए हैं। चूंकि नायलोन मांजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी इसकी बिक्री हर साल जारी रहती है।

Dewas : अचानक निरक्षण करने ज़िला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर गुप्ता, असुविधाएं देख जाहिर की नाराजगी

देवास : कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा शनिवार शाम 6 बजे जिला चिकित्सालय देवास का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर गुप्ता ने एनआरसी का निरीक्षण किया जहा 05 बच्चे भर्ती मिले इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अतुल पवनीकर को निर्देश दिए की 20 बेड एनआरसी में शतप्रतिशत बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जावे अन्यथा कार्यवाही की जावेगी। आशा आंगनवाड़ी ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा ग्राम वार्ड में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर माता- पिता को समझाए की बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त करने एनआरसी में भर्ती कराए। जितने बेड है उतने बच्चो को निरंतर भर्ती किया जावे।

जिला चिकित्सालय में स्थित ऑक्सीजन प्लांट ,ऑक्सीजन रिफ्लिंग प्लांट,लिक्विट प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया ट्रामा में मरीजों के भर्ती करने ,जांच हेतु एक्सरे, सीटी स्कैन,सोनोग्राफी,की सुविधा वर्तमान स्थिति में एक्सरे मशीन बंद होने और टीबी सेक्शन में स्थित एक्सरे मशीन से एक्सरे करने के बारे में बताया गया, ट्रामा सेंटर में जांच व उपचार सेवाएं क्या क्या मिलना चाहिए इसकी व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में आवासीय भवन,मेटरनिटी वार्ड ,निर्माण कार्य की जानकारी ली,

जिला चिकित्सालय के पर्ची काउंटर, बाह्य ओपीडी में विभिन्न सेक्शन का निरीक्षण कर जानकारी ली ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक ,चिकित्सक विशेषज्ञ की बैठक लेकर मरीजों के जांच,उपचार के संबंध में सभी से बात की ट्रामा सेंटर को क्रियाशील करने आर्थो ओपीडी,भवन की मरम्मत करवाए, 108 एंबुलेंस की परिवहन व्यवस्था शासकीय अस्पतालों और आयुष्मान से सम्बद अस्पतालो में निः शुल्क होती हैं इसके अलावा अगर किसी मरीज को प्रायवेट अस्पताल में जाना हो तो 108 एंबुलेंस एएलएस, बीएलएस,जननी और जननी में प्रति किलो मीटर चार्ज से जा सकते की लिस्ट बोर्ड जिला चिकित्सालय में लगाने के निर्देश दिए।

प्रायवेट एंबुलेंस वाहन जिला अस्पताल के बाहर रहे इनका एक पैनल बनाकर रेट किलोमीटर के अनुसार फिक्स करे आवश्यकता होने पर मरीज के परिजन उनसे संपर्क करेंगे। जिला अस्पताल में वर्तमान में प्रसव सेवाए बेड क्षमता से अधिक हो रही अच्छी बात है विभिन्न सेक्शनों में आम मरीजों को जो सेवाए दी जा रही उनकी शिकायत ना हो समय पर जांच और उपचार मिले।शासन की योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिंह चौहान ,सीएमएचओ डॉक्टर एमपी शर्मा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अतुल पवनीकर, आरएमओ डॉ अजय पटेल सहित अन्य चिकित्सक एवम स्टॉफ उपस्थित रहे।

Dewas : जिले में कार्य में लापरवाही पर दो ग्राम रोजगार सहायको की संविदा सेवा समाप्त

देवास : कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर ग्राम पंचायत बावडीखेडा जनपद पंचायत कन्नोद के ग्राम रोजगार सहायक श्री तुलसीराम धुर्वे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर ग्राम पंचायत साबूखेडी जनपद पंचायत देवास के ग्राम रोजगार सहायक श्री नरेन्द्र जायसवाल की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की है ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद ने प्रतिवेदित में बताया कि ग्राम रोजगार सहायक बावडीखेडा श्री तुलसीराम धुर्वे द्वारा अपने पदीय कर्तव्य के प्रति निरंतर लापरवाही बरती जा रही है जिसके परीणाम स्वरुप ग्राम पंचायत बावडीखेडा में मनरेगा अंतर्गत आधार सीडिंग सबसे कम है । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जॉबकार्ड सक्रिय कराने हेतु सूची प्रस्तुत करने के दौरान उनके द्वारा बहुतायत में निरर्थक जॉबकार्ड रिज्यूम करा लिये गये जिसके कारण ग्राम पंचायत की समस्त कार्यों प्रगति न्यून हो गई । इसी प्रकार श्री धुर्वे को संबंधित उपयंत्री द्वारा लेबर नियोजन बढाने मस्टर रोल को समय सीमा में फील करने की बार बार हिदायत देने के बावजूद अधिक संख्या में मस्टर रोल समय सीमा से बाहय होने पर समय पर पेमेंट प्रभावित हुआ है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास के प्रतिवेदन में बताया गया कि ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत साबूखेडी श्री नरेन्द्र जायसवाल द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। बैठकों में लगातार अनुपस्थित,अधिकांश समय फोन बन्द करके रखने एवं जनपद के किसी भी फोन का जबाब नहीं देने कार्यों पर समय पर मस्टर जारी नहीं किये जा रहे थे। इनसे इस संबंध में जनपद पंचायत देवास द्वारा स्पटीकरण मांगा गया जिसका उत्तर इनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया ।

Dewas : मेंढकी रेलवे अंडर ब्रिज कार्य 5 माह से बंद, उप मुख्य अभियंता को सौंपा पत्र

देवास। मेंढकी रोड रेलवे पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का कार्य को पुन: प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल पंवार समस्त रहवासी की मांग पर सह. मुख्य अभियंता निर्माण विभाग के प्रशांत कृष्णराव नाइक व उप मुख्य अभियंता निर्माण रेलवे, इंदौर के एस के त्यागी से मिले और पत्र सौंपा। पत्र में पंवार ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा देवास मेंढकी रोड पर एक अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है, किंतु विगत 5 माह से काम बंद पड़ा है। बारिश का बहाना लेकर ब्रिज निर्माण के कार्य को बंद किया गया था जो आज दिनांक तक प्रारंभ नहीं हो पाया। मुखर्जी नगर, अलकापुरी सहित बहुत सी कॉलोनियों के रहवासियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन ठेकेदार काम शुरू करने में आनाकानी कर रहा है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि अंडर ब्रिज की प्रस्तावित राशि किसी अन्य मद में भी खर्च की जा रही है और इस जन हितेषी कार्य को टाला जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि राहुल पंवार व रहवासियों ने उप मुख्य अभियंता से पत्र सौंपकर मांग की है कि अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों और निर्माणाधीन कम्पनी को दिए जाए। यदि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नही होता है तो रहवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष जोशी, रितेश विजयवर्गीय, राहुल कुमावत, राकेश ठाकुर, शिवांश निगम, शैलेंद्र दरबार आदि उपस्थित थे।

Dewas : खाद वितरण में अनियमितता पर संस्था प्रबंधक निलंबित

देवास: उपायुक्‍त सहकारिता ने बताया कि जिले के समस्त किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में खाद वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सहकारी संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं की निरंतर जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के अनुक्रम में सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जियागांव का निरीक्षण नायब तहसीलदार खातेगांव श्री सुनील पडीयार द्वारा किया गया

जिसमें संस्था को प्राप्त यूरिया का भंडारण संस्था गोदाम में न किया जाकर अन्यत्र निजी भवन में किये जाने एवं यूरिया वितरण में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर प्रभारी संस्था प्रबंधक जियागांव हरिओम पंवार को उपायुक्त सहकारिता के निर्देश पर संस्था प्रशासक श्री अरूण पेंढारे उप अंकेक्षक द्वारा तत्काल निलंबित किया गया। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जायेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी

Dewas शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के सिविल लाइन थाने पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ने नाबालिक पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी नाबालिक के साथ लगभग चार वर्षो से गलत काम करते आ रहा था। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पर पोस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी संतोष सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी मुखर्जी नगर, विजय नगर में कराटे क्लास संचालित करता है। पीड़ित नाबालिक उसके यह कराटे सीखने जाती थी जहा आरोपी ने नाबालिक को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर वर्ष 2018 से गलत काम (बलात्कार) कर रहा था। नाबालिक ने जब उसे शादी का कहा तो उसने मना कर दिया जिसपर पीड़ित नाबालिक ने बुधवार को सिविल लाइन थाने पर शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व अन्य के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की विवेचना सिविल लाइन थाने पर पदस्थ उप निरक्षक ज्योति पाटीदार कर रही है।

Dewas : लापता किशोर खेत के समीप मिला

देवास/बरोठा : ज़िले के ग्राम बांगरदा से करीब दो दिन पहले लापता हुए किशोर का शव संदिग्ध हालत में मंगलवार शाम को मिला। उसके दोनों हाथ कोहनी से कटे हुए हैं, शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं, प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है, हालांकि पीएम रिपोर्ट से पुष्टि की बात अधिकारियों ने कही है।

मामले की जानकारी मिलने पर बरोठा पुलिस सहित जिले से कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिओम पिता मोहनलाल कलौता (15) का शव गांव के पास खेत के समीप पड़ा हुआ मिला है। हरिओम दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था, परिजन उसकी तलाश में भी लगे थे लेकिन पता नहीं लग पाया था। शव पड़ा मिलने की सूचना के बाद बरोठा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, एएसपी मंजीतसिंह चावला, डीएसपी किरण शर्मा भी ग्राम बांगरदा मैं मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया, परिजनों से पूछताछ की गई। देर शाम तक मामले में जांच चल रही थी। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, परिवार की रंजिश आदि के बारे में पता लगाया जा रहा है। बरोठा थाना टीआई शैलेंद्रसिंह मुकाती ने अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा । पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की उम्मीद है ।

Dewas : ड्राइवर ने ही चोरी किया सोयाबीन से भरा ट्रक…

देवास। अनाज मंडी से आज दोपहर चोरी हुए सोयाबीन से भरे ट्रक को पुलिस सूचना प्राप्त होने के एक घंटे के अंदर खोज निकाल आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को चोरी करने वाला चोर ट्रक का ड्राइवर ही निकला।

दरअसल आज दिनांक मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे संदीप महाजन पिता नारायण महाजन निवासी चन्द्र शेखर आजाद मार्ग देवास ने बीएनपी पुलिस को सूचना कि दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रक क्रमांक MP09HF0545 अनाज मण्डी से 264 बोरे सोयाबीन भरकर आईडिया इंटरनेशनल्स सॉल्वेंट प्लाट (लक्ष्मी एग्रो) में लेकर गया था जो ट्रक प्लांट से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देवास ने घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल ट्रक की बरामदगी व आरोपी की तलाश हेतु थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस, देवास व शहर के समस्त थानों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता पूर्वक नाकाबंदी करने हेतु आदेशित किया तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सीमावर्ती मक्सी व उज्जैन जिले में भी सूचना प्रसारित की गई । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस, देवास मुकेश इजारदार व टीम ने मक्सी रोड पर कलमा फाटे के पास त्वरित नाके बंदी कर आरोपी लखन पिता दयाराम मालवीय उम्र 52 साल निवासी डेरिया साहु थाना हाटपपिल्या हाल मुकाम संत रविदास नगर देवास से उक्त चोरी गये ट्रक मय सोयाबीन 264 बोरे के कुल मश्रुका लगभग तीस लाख रूपये का जप्त किया।