देवास/ आज शनिवार को नेशनल लोक अदालत रहेगी आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम संबंधी सभी बकाया करो का भुगतान कर बकाया करो में लगे अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते हैं आयोजित नेशनल लोक अदालत का समय न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निगम कार्यालय एवं निगम जोन कार्यालयों में प्रात: 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक करदाता अपने करों का भुगतान कर सकते हैं । ज्ञात हो सभी बकायादारो को आयोजित नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा कराने पर अधिभार में छूट दी जा रही है। करदाता संपत्तिकर एवं जलकर के बकाया करों का भुगतान शनिवार 12 नवम्बर को आयोजित लोक अदालत में नहीं करते हैं तो नेशनल लोक अदालत के पश्चात उनके व्यवसायिक दुकानो, भवनों पर कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के माध्यम से कि जाकर करो कि वसूली की जावेगी
Tag: Dewas express
Dewas : बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेसियों ने किया जंगी प्रदर्शन
देवास। शहर में विद्युत मंडल के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से विद्युत उपभोक्ता के यहां हजारों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं जिसको लेकर शहर के लोगों में आक्रोश है । इसी को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जवाहर चौक से एक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया।
ज्ञापन का वाचन नंदकिशोर पोरवाल ने किया। जिसमें मांग की है कि तत्काल ही बिजली को लेकर पुरानी व्यवस्था की जाए, लोगों को फिर से पेपर के बिल्ल दिए जाए, किसी की भी बिजली नहीं काटी जाए, बिलो की कि़स्त कि जाए, स्मार्ट मीटर में आ रही शिकायत का निराकरण किया जाए। वही सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देवास शहर को एक प्रयोगशाला के रूप में रख लिया है।
प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट मीटर देवास में लगाए गए हैं जबकि इंदौर-उज्जैन जैसे शहरों में आज तक के स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह के बाद यह मीटर भी हटा दिए जाएंगे। उनकी जगह प्रीपेड मीटर लग जाएंगे। श्री चौधरी ने अधिकारियों को चेताया कि देवास शहर में शीघ्र ही पुरानी पद्धति के अनुसार बिजली के पेपर वाले बिल नहीं दिए गए, लोगों की बिजली काटी गई तो हमे सड़कों पर आकर और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। श्री चोधरी ने ऐसे कई ज्वलनशील मुद्दे को लेकर सांसद विधायक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए कि आज लोग परेशान है जब वे चुप क्यो है
Dewas : आतिशबाजी व मिठाई बांटकर निगम की सोई परिषद को जगाने का किया प्रयास
देवास। नगर निगम परिषद को बने लगभग 100 दिन हो गए है, लेकिन अब तक शून्य उपलब्धि रही। ना एक निविदा निकाली गई, ना जनता हित में कोई फैसला। छोटे-छोटे काम बंद पड़े है, शहर में वार्डों में आम जन परेशान है। जनप्रतिनिधि मौन अधिकारी मौन है और जनता लाचार है। सिर्फ प्रायोजित इवेंट कर जनता को बरगलाया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि समस्त कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम प्रशासन व चुने हुए जनप्रतिनिधियो को जगाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और मिठाई बाटकर, ढोल बजाकर व पटाखे फोड़ कर इन्हे जगाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्यारे मियाँ पठान, राजेश दाँगी, आबिद खान, अनुपम टोप्पो,वसीम हुसेन, डा. श्याम, गोलू विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, लोकेश गोस्वामी, श्याम सविता, जितेंद्र सिंग गौड़, मीनू दरबार,राहुल भारद्वाज, राजू प्रामाणिक सहित कांग्रेसजन बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।
Dewas : बांगर में उल्लास के साथ मनेगा श्री दत्त जयंती उत्सव-
पिछले सात दिनों से चल रहे महोत्सव के अंतर्गत गुरुचरित्र पारायण तथा जप के साथ
देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव शनिवार 18 दिसंबर 2021 को मनाया जावेगा। इस दिन प्रातः: 5 बजे कांकड़ आरती होगी। उसके पश्चात गुरुचरित्र ग्रंथ का पाठ होगा। नियमित पूजा अभिषेक के पश्चात आरती होगी। दिनभर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम और संध्या को 5.30 पर श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जावेगा। जन्म के बाद पालना गीत और प्रसाद वितरण किया जावेगा। उसके पश्चात धूप आरती होगी। शाम को 7 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर मंदिर की विशेष रूप से सजावट के साथ साज-सज्जा की गई है।
मंदिर व्यवस्थापक और पुजारी श्री दत्त प्रसाद कुलकर्णी ने सभी से अनुरोध किया कि मास्क लगाकर ही मंदिर में आवे तथा कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करे। ज्ञात रहे कि प्रतिवार्षिक भंडारा कोरोना महामारी के कारण नही किया जा रहा है। केवल नुकती के प्रसाद का वितरण 19 दिसंबर, रविवार से मंदिर परिसर में किया जावेगा। उक्त जानकारी अमित राव पवार ने दी।
Dewas : अभाविप की मॉडल स्कूल की कार्यकारीणी का गठन
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय मॉडल स्कूल में बैठक आयोजित कर विद्यालय की अभाविप कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अभाविप नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा व विद्यालय प्रमुख विजय वर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने 16 दिसम्बर को विजय दिवस के पर व्याख्यान दिया व विद्यार्थियों को परिषद की रीतिनीति से अवगत कराया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित विजय वर्मा ने इकाई अध्यक्ष अक्षत दुबे व मंत्री आकाश वर्मा को निर्वाचित किया।
इसके उपरांत नगर सह विद्यालय प्रमुख स्वप्निल शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे उपाध्यक्ष वैभव मोदी, यशवंत चौधरी, अभिषेक टाटिया, दिपेश मोदी, सह मंत्री अंकुर दुबे, वरुण मोदी, प्रियांशु प्रजापत, सोयम व्यास, एस एफड़ी संयोजक विकास बगाना, सह संयोजक हर्ष चौधरी, एसएफ़एस संयोजक ईश्वर लुनिया, कला मंच संयोजक सुमित पटेल, क्रीड़ा संयोजक विशाल पिंडल्या, कार्यकारिणी सदस्य आयुष विश्वकर्मा, वंश कुमावत, कुणाल चौहान, रोहन पाटिल, यश चौधरी, रिज़वान शेख, कार्तिक सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न नवगोत्री व आयुष पंवार को नियुक्त किया। बैठक का संचालन प्रेस्टिज कॉलेज अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजपूत ने किया। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
Dewas : वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं आयुक्त ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण
देवास। आज महा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य सतत रूप से किया जा कर घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत पूरी टीम के द्वारा घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीकाकरण अभियान के लिए लोगों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा दूसरे डोज का टीका लगाए जाने हेतु कहां गया वैक्सीनेशन सेंटर पर शहर काजी साहब के द्वारा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं निगम की टीकाकरण टीम का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया साथ ही वैक्सीनेशन के लिए काजी साहब के द्वारा की गई अपील के विषय में चर्चा भी की
Dewas : जिलास्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न
• दुकान/संस्थानों पर कर्मचारियों के वैक्सीन के दोनों डोज के सर्टिफिकेट का फ्लैक्स लगाये, नही लगाने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर
• जिले में मास्क नहीं लगाने पर होगी चालानी कार्यवही, स्वास्थ्य विभाग जिले में रोजाना 2 हजार टेस्टिंग करने के निर्देश
देवास। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का जिले में पालन के लिए नगर निगम सभाकक्ष में जिलास्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा की जिला अस्पताल देवास में सभी 400 बेडो को ऑक्सीजन की सुविधा युक्त बनाये। वर्तमान में 360 बेड ऑक्सीजन युक्त है। शेष 40 बेडों को भी ऑक्सीजन युक्त करें। बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनका विशेष ध्यान रखे। इसके लिए बच्चों के डाक्टरों को प्रशिक्षित करें। वैक्सीनेशन के लिए 15 दिन का महा-अभियान चलाये। अभियान में शतप्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखें। वैक्सीनेशन अभियान में सभी राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारी और औद्योगिक संगठनों का सहयोग ले। जिले में स्थापित निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में भी तीसरी लहर को लेकर सभी तैयारियां कर ले।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में रोजाना 2 हजार टेस्टिंग करें। जिनकों को भी सर्दी, खांसी और बुखार है तो वह टेस्टिंग कराये, जो नागरिक मास्क नहीं लगायेंगे उन पर चालानी कार्यवाही भी की जायेगी। सभी दुकानदार और व्यापारी संस्थान ग्राहकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। दुकान/संस्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए गोले बनाये। दुकान/संस्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के वैक्सीन के दोनो डोज के सर्टिफिकेट का फ्लेक्स लगाये। सर्टिफिकेट नहीं लगाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना का संक्रमण जिले में फिर से दस्तक न दे इसके लिए सभी जिलेवासी वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से कराये। जिले के सभी नागरिक वैक्सीन के दोनो डोज लगवाये। मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। देवास जिले में अभी कोई केस नहीं आया है परन्तु प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के केस आ रहे है। हमें एकजूट होकर करोना से लड़ना है तथा मास्क पहनने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है। जिले के नागरिकों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन और वैक्सीन के दोनो डोज लगाने के लिए जागरूक करना है। हम सभी जब भी घर से निकले तो मास्क पहनकर ही निकले। बिना मास्क के घर से ना निकले। उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा पालन करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी धर्म गुरूओं से कहा कि धार्मिक स्थल पर आने वाले नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले के सभी ब्लाक/तहसील स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कुल 209 बेड ऑक्सीजन युक्त बनाये गये है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल देवास में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये है। जिला जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांटो की टेस्टिंग कर ली गई है। ऑक्सीजन प्लांट 1500 एलपीएम, 1000 हजार एलपीएम, 500 एलपीएम और 186 एलपीएम के है। इसके अलावा 738 ऑक्सीजन सिलेंडर भी रिजर्व में रखे गये है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन रिफीलिंग प्लांट से 1 घण्टे में 12 सिलेंडर भरने की व्यवस्था भी है। इसके अलावा खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है। जिला अस्पताल में एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी शीघ्र चालू किया जायेगा। दवाईयों और टेस्टिंग किट का स्टॉक किया गया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले के सभी मेरिज गार्डन में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर आने के लिए गार्डन में कई जगह फ्लैक्स लगाये। जिले के नागरिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। कोरोना फिर से दस्तक न दे इसके लिए हमें जिले में घर-घर जाकर दस्तक देनी होगी। जिले के नागरिकों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना होगा। जिले के नागरिकों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए भी प्रेरित करना होगा। कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रान पहले के वेरियंटो से ज्यादा खतरनाक है। जिले नागरिकों को वैक्सीन के दोनो डोज लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। मास्क लगाने से हम अपने को सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही अपने परिवार एवं आसपास को लोगों को सुरक्षित रख सकेंगे। हम सभी को “मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क” का ध्येय लेकर कार्य करना होगा। कोई व्यक्ति जब भी घर से निकले तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर ही निकले।
टोंकखुर्द ब्लाक में पृथक से एसडीएम कार्यालय स्थापित होगा- वर्मा
टोंकखुर्द। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धाकड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार को पुर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व मंत्री
गोविन्द राजपूत से मुलाकात कर टोंकखुर्द में एस डी एम पद की सजृना करते हुए सोनकच्छ से अलग एसडीएम आफिस टोंकखुर्द में स्थापना हेतु गम्भीर चर्चा की।
वर्मा ने टोंकखुर्द की भोगोलिक परिस्थितियो से अवगत कराते हुए राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत को बताया कि टोंकखुर्द के अधिकांश ग्राम मक्सी एवं शाजापुर से लगे हुए है। सोनकच्छ में एसडीएम आफिस होने से शासकीय कार्यो को सम्पन्न कराने में ग्रामीणजनो को लम्बी दूरी तय करना पड़ती है जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी आम जन पर पड़ता है।
टोंकखुर्द ब्लाक के रहवासियों द्वारा कई दिनो से विधायक सज्जन सिंह वर्मा से यह मॉग की जा रही थी कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना हो जिससे शासकीय कार्यो के साथ-साथ आमजनो को शासन की सुविधाओ का लाभ भी मिल सके। उल्लेखनीय है कि विधायक सज्जन सिंह वर्मा कई दिनो से प्रयासरत थे कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना पृथक से हो जाए उसी संदर्भ में राजस्व मंत्री से चर्चा उपरान्त राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत ने आश्वस्त किया है कि टोंकखुर्द में पृथक से एसडीएम कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।
Dewas : सूदखोरी के आरोपी ने पुलिस पर ताना डंडा, आत्मरक्षा में पुलिस को निकालनी पड़ी पिस्टल
देवास/ हाटपिपलिया (नरेंद्र चौहान)। जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरी – बागली मार्ग पर एक आरोपी ने पुलिस पर डंडा तान दिया जिसके बाद पुलिसवाले को आत्मरक्षा के लिए अपनी पिस्टल निकालना पड़ी।
दरसल मामला कुछ ऐसा हे की नेवरी चौकी प्रभारी एसएस मीणा व अन्य जवान के द्वारा सूदखोरी के आरोपी दिनेश हाड़ा को तलाश करने गए थे। मिलने पर जब पुलिस उसे पकड़ने गयी तो आरोपी ने नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित हो गईं।
इस दौरान अपनी आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी एस एस मीणा ने पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस अमले की कमी के कारण आरोपी वहां से भाग निकला यह पूरी घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आरोपी पर कर्जा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर बड़वानी क्षेत्र के भी कई अपराध दर्ज हैं।
Dewas : ABVP द्वारा छात्राओं के लिए पांच दिवसीय तलवारबाजी एवं दंड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जयंती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर पांच दिवसीय (तलवारबाजी एवं दंड) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक में किया गया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रा को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्री चेतन मुकाती ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमे पहले दिन 30 छात्राएं उपस्थित हुई। अभाविप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनाना है। जिसमे विद्यालय महाविद्यालय की और भी छात्राए अपेक्षित है।
