Summer Camp Dewas : तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में 8 मई से होगा निःशुल्क समर कैम्प का आयोजन

• अभी तक 400 से अधिक खिलाड़यों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, कल शाम 5 बजे तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

देवास। एबी रोड पर स्थित श्रीमंत तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन 8 मई से किया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने के लिए नगर निगम की वेबसाइट डीएमसी देवास डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक खिलाड़ी 7 मई की शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अब तक 400 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

बच्चे नीचे दी गई लिंक पर जाकर कर सकते है रजिस्ट्रेशन

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScp_Gn5Dnrr2-s1e8UnEeaW_-bF5yKYlEde_nz3531wpMfCTA/viewform

समर कैंप में 6 से 16 वर्ष उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, ऐरोबिक्स सहित योगा का प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का प्रशिक्षण 8 मई को सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान जिला, संभाग, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे व खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण 28 मई तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 8.30 एवं शाम 5 से 7 बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में उत्साह है। अभिभावकों का कहना है कि पहले हमें गर्मी की छुट्टी में बच्चों को खेल का प्रशिक्षण लेने के लिए देवास से बाहर भेजना पड़ता था, लेकिन अब नगर निगम द्वारा इस प्रकार का आयोजन हो रहा है तो हमारे बच्चे यहीं पर प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। कई तरह के महंगे गेम का प्रशिक्षण भी यहां निशुल्क दिया जाएगा। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से हमारे यहां की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

Dewas : लापता बच्ची के परिजन बैठे अनशन पर, 16 दिन पूर्व जिला अस्पताल से हुई थी नवजात चोरी

परिजन का आरोप : प्रशासन छुट्टी कराकर घर जाने के लिए बना रहा दबाव

देवास। जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात को करीब 16 दिन बीत चुके है, परंतु उसका कोई सुराग हाथ नही लग पाया है। जिसको लेकर शुक्रवार को नवजात की माँ टीना वर्मा अपने परिजनों के साथ अनशन पर बैठ गई। बच्ची की माँ का कहना है कि मेरी बच्ची किसी भी हालत में मुझे लौटाई जाए। हमारी बच्ची नही मिलेगी तब तक हम अनशन पर बैठे रहेंगे। हम पर अस्पताल से घर जाने का दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन हम बच्ची को लिए बिना नही जायेंगे। हमें प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी प्रकार का आश्वासन नही मिला है। जिला अस्पताल में पहली बार इतनी बड़ी घटना हुई।

पूरे मामले को लेकर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा का किसी भी प्रकार का बयान सामने नही आया है। अनशन के दौरान मौके सीएसपी विवेकसिंह चौहान, थाना कोतवाली टीआई महेन्द्र सिंह परमार, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, नेतासत्तपाक्ष मनीष सेन सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। इसी के साथ देवास विधायक पवार भी परिजन से मिलने पहुँची व परिजनों से चर्चा की उसके बावजूद भी खबर लिखे जाने तक नवजात बच्ची की माँ व परिजन अनशन पर बैठे हुए थे।

इस संबंध में 5 मई केा परिजनों के रिश्तेदार और समाज के लोग जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। वहां से सभी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रोरेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि शाजापुर निवासी टीना पति विशाल वर्मा की 22 अप्रैल की रात 3 बजे दो दिन की नवजात बच्ची को कोई चुरा ले गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की मां का अभी भी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। माँ का कहना है कि जब तक हमारी बच्ची वापस नहीं मिल जाती तब तक हम घर नहीं जाएंगे।

Dewas : पांच पटवारियों को कार्य मे लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित

देवास : कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने गिरदावरी डाटा का सेटेलाईट डाटा से मिलान में भिन्‍नता पाई जाने, पदीय कर्तव्‍य के प्रति लापरवाही बरतने तथा अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर पांच पटवारियों को तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जारी आदेशानुसार कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास तहसील के ग्राम टुमनी के पटवारी अजय दायमा, ग्राम लोहरी की पटवारी सु मोनिका कारपेंटर, ग्राम सुनवानी महाकाल के पटवारी अखिलेश मालवीय, ग्राम बांगड़दा के पटवारी संजय मण्‍डलोई तथा ग्राम कैलोद के पटवारी अंकित परमार को निलम्बित किया है। निलम्‍बन अवधि में निलम्बित सभी पटवारियों का मुख्‍यालय भू-अभिलेख कार्यालय रहेगा।

कुबरेश्वर धाम से इंदौर जा रही कार ट्रैक्टर में घुसी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया

सोनकच्छ। भोपाल-इंदौर हाईवे पर गंधर्वपुरी फाटे के समीप एक कार पीछे से ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसी। फलस्वरूप कार में सवार चार लोग घायल हो गए। उसी दौरान भोपाल से इंदौर जा रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपने काफिले में शामिल वाहन से घायलों को सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गंधर्वपुरी फाटे के समीप सीहोर कुबरेश्वर धाम से इंदौर जा रही कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 8953 एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। कार में सवार संगीता पति जगदीश (45), रानू पति मनीष (32) निवासी इंदौर, सरिता पति बलिराम (40) व सचिन पिता जीतू (12) निवासी खरगोन घायल हो गए। घटना को देख भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा अपने काफिले के साथ इंदौर जा रहे थे। उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर घायलों को काफिले के वाहन से सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर देवास रैफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही नीता देअरवाल व ड्यूटी में आए पीपलरावां टीआई अमितसिंह जादौन घायलों का हाल चाल जाना।

Dewas : सटोरियों ने की पत्रकार से मारपीट, पुलिस ने अड्डे पर दी दबिश

सटोरियों का जुलूस निकाल कर पुलिस ने सट्टे के अड्डे को किया जमीदोंज

देवास। शहर में सटोरियों, जुंआरियों, अपराधिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। पत्रकारो के साथ बदसलुकी, मारपीट कर रहे है। पत्रकार के साथ अपराधिक तत्वों द्वारा मारपीट की वारदात सामने आने पर पुलिस हरकत में आयी और तत्परता से कार्यवाही की।

औद्योगिक थाना क्षैत्र में एक झोपडे में अंक जमाकर सट्टे का अड्डा संचालित किया जा रहा था। वह भी अंक जमाकर ठीक उस प्रकार जैसे ग्राहक चाय पानी या ठंडाई पीने पंहुच रहे हो। झोपडे में बकायदा अंक जमाये गये थे। एक व्यक्ति सट्टा लगाने वाले ग्राहकों से उसके पंसदीदा नम्बर के पैसे वसुल रहा था तो दुसरा व्यक्ति नम्बर लिख रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर पत्रकार खुमानसिंह बैस समाचार कवरेज करने गये थे। इसी दौरान सट्टा संचालित करने वाले असामाजिक तत्वो द्वारा उनके साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की। श्री बैस के साथ बदसलुकी एवं मारपीट की जानकारी जैसे ही प्रेसजगत में फैली। सोशल मीडिया साईटस पर विरोध एवं निंदात्मक स्वर मुखर हो गये। पत्रकारों के बीच आरोपियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की मांग भी उठ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस वारदात के संज्ञान में आने पर सांसद एवं विधायक द्वारा भी शीघ्र कार्यवाही को कहा गया। पत्रकार से अभद्रता एवं मारपीट की वारदात को तुल पकड़ते देख औद्योगिक थाना पुलिस तुरंत हरकत में आयी। थाना प्रभारी अनिल शर्मा के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा सटोरियों की धरपकड़ कर लाठिया भांजते हुए जुलुस निकालते हुए थाने लाया गया। आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है।

सट्टे के अड्डे पर चला बुलडोजर
औद्योगिक थाना अन्तर्गत जिस झोपड़ी में सट्टा संचालित हो रहा था। पुलिस बल की मौजूदगी में उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस द्वारा थाने पर भी सटोरियो को जमकर लाठियों का प्रसाद दिया गया।

पत्रकार श्री बैस के साथ मारपीट की वारदात को प्रेस जगत एवं संगठनों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सटोरियो पर कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा भी शहर के बीचोबीच पत्ती बाजार क्षैत्र में भी सट्टे के अड्डे पर कार्यवाही करते हुए सटोरियो की धरपकड़ की गयी है। गौरतबल है कि पुलिस सटोरियो, जुंआरियों की धरपकड़ करती है। कुछ दिनो बाद जमानत पर छुटकर वह फिर सट्टे, जुंए में लिप्त हो जाते है। सटोरियों, जुंआरियों को राजनैतिक संरक्षण की बात भी अक्सर सामने आती रहती है।

कांग्रेस ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल, पत्रकार पर हमले की निंदा
शहर कांग्रेस द्वारा शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सटोरियो द्वारा पत्रकार पर किये गये हमले की निंदा की है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है। कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। इसका मतलब है कि अपराधियो को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर भी अगर हमला होता है तो यह प्रजातंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। कांग्रेस ने मांग की है कि पुलिस कप्तान शीघ्र ही सख्त रवैया अपनाते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाये। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। गोलियां चलने की घटनाएं ,चलती मोटर साइकिल रोक लडक़ी को उठा ले जाना, हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो जाना, चेन स्नेचिंग की घटनाएं होना किसी से छिपी नहीं है।

Dewas : रामनगर में दिनदहाड़े युवक के गले से झपटी चैन

देवास : शहर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है पुलिस से भय मुक्त होकर चोर चोरी व लुटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे ।आज शहर के रामनगर में दिनदहाड़े एक युवक के गले से अज्ञात बदमाशों/चोरों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी अनुसार रामनगर निवासी स्वराज पिता दिलीप परमार खरीदारी के लिए आये थे जहाँ सर्विस रोड पर उनके गले से चैन झपेट ली गयी। सूचना मिलते ही TI महेंद्र सिह परमार उनकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की जाँच शुरू की, cctv खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही ही।

DEWAS : मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

देवास : टोंकखुर्द तहसील के ग्राम कलमा के पास ट्रक ने मजदुरी कर के लौट रहे 3 मजदुरों को बुधवार रात करीब 2 बजे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से एक मजदुर की मौके ओर मौत हो गयी व 2 मजदुर घायल हो गए।

जानकारी अनुसार देवास से काम कर रहे अपने घर लौट रहे 3 मजदूरों बबलू 22 नाथ पिता लालू नाथ निवासी सांवरिया राजस्थान, अजय पिता रामचन्द्र, धीरज पिता संतोष निवासी नैनावद जिला शाजापुर को केले से भरे ट्रक क्रमाक UP 84 AT 0681 ने ग्राम कलमा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के यहाँ टक्कर मार दी। जिससे बबलू नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में दोनों घायलों को उपचार के लिए टोंककलां पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द ले जाया गया। बबलू नाथ का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Summer camp Dewas : 8 मई से निःशुल्क समर कैम्प का स्पोर्ट्स पार्क में होगा आयोजन

7 मई तक करा सकेंगे रेजिस्ट्रेशन, विभिन्न खेलों का दिया जावेगा प्रशिक्षण

देवास। एबी रोड पर स्थित श्रीमंत तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन 8 मई से किया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने के लिए नगर निगम की वेबसाइट डीएमसी देवास डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 मई है।

Home
यहाँकर सकेंगे रेजिस्ट्रेशन

समर कैंप में 6 से 16 वर्ष उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, ऐरोबिक्स सहित योगा का प्रशिक्षण भी प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इन खेलों में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए छोटे बच्चे अपने माता-पिता के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बड़े बच्चे स्वयं नगर निगम की माय देवास एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बुधवार तक बड़ी संख्या में खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की छुट्टियां लग चुकी है और वे समर कैंप की खेल गतिविधियों में शामिल होकर छुट्टी का सदुपयोग कर सकेंगे। यहां से प्रशिक्षित होकर आगामी प्रतियोगिता में भी इन्हें शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Dewas : शीघ्र बच्ची नही मिली तो होगा उग्र आंदोलन, संगठन के पदाधिकारियों ने दी चेतावनी

देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल से शाजापुर निवासी टीना वर्मा की बच्ची को चोरी हुए 15 दिन बीत चुके है, लेकिन अब कोई अता पता नही लगा है। बच्ची इस वक्त किस हालत में परिजनों का यह सोचकर बुरा हाल है।

बच्ची के नही मिलने पर बुधवार को पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा, बजरंग सेना संयोजक उमेश चौधरी, बजरंग दल के भरत यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संतोष वर्मा, भीम सेना अध्यक्ष हेमंत मालवीय, करणी सेना अध्यक्ष अजय सिंह परिहार सहित सामाजिक संगठन के अन्य पदाधिकारी पीड़ित माँ व परिजनों से मिलने पहुंचे और हालचाल जाना। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बच्ची नही मिलने के कारण माँ की हालत खराब होती जा रहा है। प्रशासन भी अब सुस्त पड़ चुका है। इतना गंभीर विषय होने के बावजूद भी प्रशासन के हाथ अब तक कुछ भी नही लगा है। संगठन के पदाधिकारियों ने यदि शीघ्र ही प्रशासन बालिका के बारे में पता नही लगाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी स्थानी शासन-प्रशासन की होगी।

Dewas: कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के लिए प्रतिभा चयन 11 मई को

• शूटिंग एकेडमी के लिए रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन विधा में किया जायेगा चयन

देवास। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकार श्री हेमन्‍त सुवीर ने बताया कि प्रतिभावान खिलाडि़यों की खोज लिए संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की शूटिंग एकेडमी के लिए 13 से 16 वर्ष के प्रतिभावान युवक/युवतियों का प्रतिभा चयन रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन विधा के लिए किया जाना है। देवास जिले के इच्छुक प्रतिभावान खिलाड़ी (स्कूली शिक्षा, खेल संघ संस्था, गैर अध्यनरत) जो शूटिंग में रूचि रखते हों, वे 11 मई को प्रातः 09 बजे कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास में स्वयं के व्यय पर आवश्‍यक दस्तावेज आधार कार्ड, मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकार श्री हेमन्‍त सुवीर ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए खिलाडी खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास (मो.न. हेमन्त सुवीर 9425347250, जावेद पठान 9229438068) पर संपर्क कर सकते हैं। प्रारंभिक चरण में शारीरिक दक्षता, बॉडीपॉश्‍चर (ऊचांई,वजन) आदि के आधार पर चयन होगा व स्किल टेस्ट अलग से भोपाल में लिया जायेगा।