देवास। महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन बुधवार को शहरभर में समर्थकों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। कई जगहों पर समर्थको ने आतिशबाजी, गरीबों व वृद्धजनों को भोजन पैकेट बांटकर, केक काटकर व ढोल-ढमाकों के साथ जन्मदिन मनाया। इसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जुनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मधुमिलन चौराहे पर आकर्षक मंच बनाकर महाराज विक्रम सिंह जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। फूलों की पंखुडिय़ों पर चलाकर श्रीमंत महाराज को मंच तक ले जाया गया। जहां उनका 51 किलो की माला पहनाकर व केक काटकर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रेम बालोदिया मित्रमण्डल द्वारा आकर्षक फोटो की फ्रेम भेंट की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता विजय पंडित, दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर पं. सुभाष शर्मा, संतोष पंचोली, गणेश पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंटू रघुवंशी, सचिन जोशी, राहुल दायमा, राहुल दायमा बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे। उक्त जानकारी अमजद अली ने दी।
Tag: dewas live
Dewas: महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन शहर में मनाया जा रहा धूमधाम से
देवास के महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन आज शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है युवा नेतृत्व पवार के जन्मदिन को देखते हुए उनके समर्थकों द्वारा शहर भर में होल्डिंग लगाकर कर बधाई प्रेषित की जा रही है। सुबह से ही समर्थकों का शुभकामनाएं देना का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न जगहों पर भोजन वितरण का आयोजन भी रखा गया है लगभग 100 से ज्यादा मंचो से जरिये आज विक्रम सिंह पंवार का केक काटकर व आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया जाएगा।
देवास महाराज विक्रम सिंह पवार के जीवन का छोटा सा अंश
देवास रियासत के वर्तमान महाराज विक्रम सिंह पवार 2 का जन्म 3 मई 1989 को हुआ। विक्रम सिंह पावर देवास सीनियर के 10वें महाराज है। वह तेज़-तर्रार और होनहार के साथ राजनेता ही नहीं, बल्कि हर उस युवा वर्ग का प्रतीक हैं, जिनमें हुनर भी है और आगे बढ़ने का जौहर भी। विक्रम सिंह पावर ने अपनी पोस्ट मैट्रिक तक कि पढ़ाई इंदौर स्थित डेली कॉलेज से की, वही उच्चशिक्षा के लिए बॉम्बे, पुणे और विदेश का रुख किया। पवार शार्प शूटिंग खेल के बेहतरीन खिलाड़ी है पवार ने इस खेल में 5 बार नेशनल प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया है। देवास रियासत के महाराज तुकोजीराव पवार का 19 जून 2015 को इंदौर के हॉस्पिटल में निधन हो गया। जिसके बाद किले के भीतर एक निजी राजशाही समारोह में 20 जून को विक्रम सिंह का राज्याभिषेक हुआ। 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में देवास विधानसभा में मिली जीत व 2020 में सम्पन्न हुए उपचुनावों में पैलेस का दबदबा कायम रहा। महाराज विक्रम सिंह पँवार ने युवाओ की बड़ी लॉबी के साथ उपचुनावों में मालवा की हाटपिपल्या विधानसभा सीट, आगर विधानसभा व इंदौर की साँवेर विधानसभा सीटों पर खूब काम किया। दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजय भी मिली। वही साथ ही विक्रम सिंह पवार दिसंबर 2020 में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान डेली कॉलेज इंदौर के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए व अप्रैल 2022 में पावर डेली कॉलेज के अध्यक्ष नियुक्त हुए।विक्रम सिंह पंवार के पिता तुकोजीराव पवार मध्यप्रदेश की राजनीति में अति सक्रिय थे तुकोजीराव पवार 6 बार विधायक(1990-2015) व 3 बार मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री की पद और रहे। तुकोजीराव पवार के 6 बार लगातार विधायक पर विजय प्राप्त करने पर देवास विधानसभा को भाजपा का गढ़ कहा जाने लगा। श्री मंत के निधन के बाद देवास विधानसभा की खाली सीट पर उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक का चुनाव लड़ी व भारी मतों से विजय हासिल की।
विक्रम सिंह पवार के पूर्वजो ने लगभग 250 वर्षो तक देवास पर शासन किया। जिनकी गिनती मध्य भारत के अमीर राजघरानों में होती थी। अंग्रेजों के शासन में इस परिवार को 15 तोपों की सलामी जी जाती थी। जानकारी अनुसार वर्तमान में यह राजघराना 4 पैलेस व 3 किलो का मालिक है। 4 पैलेस में सागर महल, जामगोद हाउस, राघोगढ़ पैलेस तथा आंनद भवन पैलेस है। आंनद भवन पैलेस में उन्होंने अपना आवास बना रखा है। 3 किलो में महाराष्ट्र में सुपागढ़ी, आलोट में आलोटगढ़ी व एक अन्य किले के मालिक है। साथ ही इसके अलावा इनके आधिपत्य में 453 हेक्टेयर का विशाल जंगल व लगभग 100 हेक्टेयर के कृषि भूमि भी है। आज भी इस राजघराने की संपत्ति का सही आकलन करना संभव नही है। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी करते हुए तत्कालीन महाराजा तुकोजीराव पवार ने एफिडेविट में लिखा था की पवार वंश के पास सोना-चांदी व और अन्य कीमती घातुओं का इतना बड़ा भंडार है कि उसकी कीमत का आकलन करना सम्भव नही है। देवास का एक मात्र शासकीय कॉलेज इसी वंश की जमीन पर बना हुआ है व विक्रम सिंह पंवार के पूर्वज कृष्णाजीराव पवार के नाम पर है।
Dewas : बाइक से जा रहे भाई-बहन आए डंपर की चपेट में, दोनो की मौत एक गंभीर घायल
देवास। जिले के टोंकखुर्द के ग्राम देवली में देवास से परीक्षा का पेपर देकर बाइक पर तीन सवार होकर घर ग्राम नागपचलाना लौट रहे थे तभी ग्राम देवली के पास एक अनियंत्रित डंपर के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी को बाइक के दो टुकड़े हो गए।
बाइक पर सवार तीन बच्चो में दो बहन और एक भाई थे। डंपर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया।
बाइक पर सवार बालिका सोनू उम्र 20 वर्ष पिता कुशल सिंह एवं नागेंद्र सिंह उम्र 18 वर्ष पिता प्रताप सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं इनके साथ मौजूद एक और इनकी बहन शालू को गंभीर घायल की अवस्था में देवास जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगो के अनुसार डंपर अंध गति से आ रहा था जिसका का संतुलन बिगड़ने से वह रोड के साइड में पलटी खा गया जिस पर साइट से जा रही बाइक इसकी चपेट में आ गई।
Dewas: माताजी की टेकरी पर गर्भ ग्रह में प्रवेश पर नहीं लगेगा कोई शुल्क:-एसडीएम प्रदीप सोनी
देवास। माँ चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति सचिव एवं एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी ने बताया है कि देवास की माता जी टेकरी पर गर्भ ग्रह में प्रवेश के दौरान कोई शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि गर्भ ग्रह में प्रवेश हेतु 200 रुपए शुल्क की खबर पूर्णतः काल्पनिक है, मंदिर समिति द्वारा इस प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नही किया गया है।
कांग्रेस ने कहा था गर्भ ग्रह में प्रवेश हेतु 200 रुपए शुल्क अनुचित
Dewas: जिले के ग्राम गुराडियाभील में शादी समारोह भोजन के बाद फूड पॉइजनिंग की शिकायत
• स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर घर-घर सर्वे कर किया इलाज
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि बरोठा क्षेत्र के ग्राम गुराडिय़ा भील में एक शादी समारोह में भोजन के बाद लोगो में अचानक फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी। कुछ लोगो को पेट दर्द, उल्टी-दस्त बुखार व गैस बनने की शिकायत होने लगी। स्वास्थ्य विभाग को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल डॉ धर्मेन्द्र चौधरी, बीएमओ बरोठा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कर ग्राम में पहुचकर ग्रामीणजनों का उपचार किया। लोगो को ओआरएस एवं आवश्यक दवाईया दी गयी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान लगभग 40 लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। व्यक्तियों को समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग कि टीम द्वारा घर-घर जाकर सावधानी की दृष्टि से सोमवार को 230 घरों का भ्रमण कर 1 हजार 05 जनसंख्या का सर्वे किया। फूड पॉइजनिंग के पश्चात 262 रोगियों का उपचार किया गया। अभी कोई भी व्यक्ति गंभीर नही है। सभी को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गयी।
Dewas: चामुंडा माता के गर्भ गृह में प्रवेश को लेकर 200 रुपये का शुल्क की खबर अगर सही तो यह श्रद्धालुओं के साथ अनुचित: कांग्रेस
देवास। कोरोना काल के पूर्व चामुंडा माता मंदिर के गर्भ ग्रह में सभी दर्शनार्थी जाते थे और दर्शन करते थे वही आरती में भाग लेने वाले नियमित भी गर्भ गृह में अंदर से ही माता की आरती करते थे। लेकिन कोरोना काल के दौरान यह सब व्यवस्था बंद कर दी गई।
चुकी अब देश से कोरोना 99-99 प्रतिशत खत्म हो चुका है देश और प्रदेश के सभी मंदिरों में प्रवेश दिया जाने लगा है। लेकिन देवास में मां चामुंडा देव प्रबंध सस्थान समिति का निर्णय राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बिल्कुल विपरीत होता है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि दर्शनार्थियों के लगातार अनुरोध के बाद भी देवास प्रशासन ने आज तक चामुंडा माता के गर्भ गृह में दर्शन और आरती की अनुमति नहीं दी है। बल्कि जब कुछ दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों ने गर्भ ग्रह में प्रवेश को लेकर एसडीएम प्रदीप सोनी से मुलाकात की जहां विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार भी उपस्थिति थी तब उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया था।
परंतु ऐसी खबर आई है की गर्भ ग्रह में प्रवेश के 200 रुपये का शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेस का कहना हे की अगर यह खबर सही हे तो यह अनुचित है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि देवास स्थित माता की पहाड़ी पर दर्शनार्थियों का रोजाना इतना अधिक दबाव नहीं रहता है कि उन्हें गर्भ ग्रह मैं प्रवेश को लेकर कोई परेशानी हो जहां तक महांकाल मंदिर का सवाल है यहा रोजाना हजारों दर्शनार्थी दर्शन करने आते हैं वहां यह व्यवस्था करना उचित है। बावजूद महाँकाल मंदिर में भी समय-समय पर दर्शनार्थियों को गर्भ ग्रह में प्रवेश दिया जाता हैं जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चामुंडा देव प्रबंध संस्थान के अध्यक्ष कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने इस संदर्भ में क्या जनप्रतिनिधियों से चर्चा की इसमें सांसद एवं विधायक की सहमति है। अगर है तो यह निर्णय अनुचित है कांग्रेस मांग करती है कि मां के दरबार में सभी को पूजा और दर्शन की अनुमति दी जाय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा जाए।
दिनदहाडे चली गोली : पिता पुत्र ने 21 वर्षीय युवक पर चलाई गोली
देवास। शहर में आए दिन अपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। प्रतिदिन शहर के अलग अलग थानों पर धमकाने, मारपीट, गाली-गलौंज करने की शिकायत प्राप्त होती हे जिस पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है। देखें घटना का cctv फुटेज
शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी कॉलोनी नूतन स्कूल के पीछे गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसपर उम्र 21 वर्षीय फरियादी अनिकेत पिता धर्मेंद्र सांगते ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं जिसपर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
दरअसल फरियादी अनिकेत से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को तड़के करीब 3 बजे आरोपी गोल्डी आजाद और गोल्डी के पिता रंजीत आजाद ने उस पर निशाना लगाकर गोली चलाई है। उनका करीब डेढ़ साल से एक मकान को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब अनिकेत घर के बाहर खड़ा था तब गोल्डी ने आकर उस पर गोली चला दी पर वह गोली लगने से बच गया। जिसके बाद वह गली में अंदर भाग गया। उसके बाद गोल्डी के पिता ने आकर एक और बार गोली चलाई। अनिकेत ने कोतवाली थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने आरोपीयो पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
Dewas : 18 वर्षीय छात्र की फाँसी लगाने व 18 वर्षीय छात्रा की कुँए में डूबने से हुई मौत
• दोनो ही बच्चों का शुक्रवार को आया था रिजल्ट
देवास : शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन में कल 18 वर्षीय छात्र ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना कोतवाली टी आई महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी ने कल अपने घर पर फाँसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया युवक के माता पिता महाराष्ट्र रहते है इसलिए शव का पोस्टमार्टम आज उनके आने के बाद करा जाएगा। छात्र के फाँसी लगाने का कारण अभी पता नही चल पाया है मृतक दिव्यांश का शुक्रवार को कक्षा 12वी का रिजल्ट आया था पुलिस उस एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।
वही दूसरी ओर ज़िले की खातेगांव तहसील में 18 वर्षीय छात्रा की अपने ही खेत पर बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालिका स्नेहा जेपी कॉलोनी में निवास करने वाली अपनी सहेली के यहां जाने का कहकर स्कूटी से निकली थी। एक घंटे बाद तक जब स्नेहा वापिस घर नहीं लौटी तो स्नेहा की माँ और उसके चाचा नितेश कर्पे उसे तलाशते हुए बेहड़ी रोड स्थित अपने खेत पर पहुंचे। वहां स्नेहा को स्कूटी दिखी लेकिन आज पास स्नेहा की नजर नहीं आई। कुएं के नजदीक पहुंचे तो स्नेहा का शव नजर आया। जिसके पश्चात पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शव को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी स्नेहा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है शुक्रवार को ही स्नेहा का भी 12वीं का रिजल्ट आया था और वो दो सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। पुलिस ने घटना को विवेचना में ले कर जांच शुरू कर दी है।
दोनो की मौत का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनो ही का 12वी का रिजल्ट शुक्रवार को आया था। और पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रिजल्ट से न खुश हुए बच्चो के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है जिसमे विद्यार्थी आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे। और जो विद्यार्थी फेल हुए है उनके लिए रुक जाना नही योजना के जरिये पुनः पास होने का अवसर दिया जाता है। इसलिए जो भी विद्यार्थी अपने रिजल्ट से न खुश हो वह इन सुविधाओं का लाभ उठा कर अपनी समस्या हल कर न कि आत्महत्या जैसे कदम उठाये।
SOUTH की फिल्मों के आगे ‘बौना’ साबित हो रहा BOLLYWOOD
लगातार SUPERHIT होतीं और बंपर कमाई करतीं SOUTH की फिल्मों के आगे BOLLYWOOD ‘बौना’ साबित हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही रिलीज हुई KGF: CHAPTER 2 और RRR है। इन फिल्मों की वजह से BOX OFFICE पर न सिर्फ नोटों की खूब बारिश हो रही है, बल्कि बॉलिवुड भी ‘थरथरा’ उठा है।
NAWAZUDDIN SIDDHIKI ने हाल ही SOUTH की फिल्मों की सफलता पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि यह असली सिनेमा नहीं है। लेकिन ऐक्टर MANOJ BAJPAYEE बेहद खुश हैं पर साथ ही उन्होंने बताया है कि बॉलिवुड कहां और किस मामले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से पिछड़ गया। MANOJ BAJPAYEE ने कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बुरी तरह कंपा दिया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं, कहां देखें। उन्होंने यह भी कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता बॉलिवुड के लिए एक सीख है।
MANOJ BAJPAYEE ने SOUTH MOVIES की सफलता और साउथ सिनेमा की खासियत पर काफी कुछ कहा। MANOJ BAJPAYEE बोले, ‘साउथ की फिल्में इतनी ब्लॉकबस्टर हो रही हैं….MANOJ BAJPAYEE और मुझ जैसों को तो छोड़ों, इन फिल्मों की सफलता ने पूरी MUMBAI फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि कहां देखें, क्या करें।’ MANOJ BAJPAYEE ने आगे कहा, ‘वो बहुत जुनूनी हैं। वो (फिल्म का) हर शॉट ऐसे लेते हैं मानो दुनिया का बेस्ट शॉट ले रहे हों। इसमें बहुत जुनून और सोच-विचार लगता है। वो एक बार भी दर्शकों के बारे में अपमानजनक तरीके से बात नहीं करते। वो यह नहीं कहते कि अरे दर्शक समझ जाएंगे। ‘ये मासी है, ये चल जाएगा’- वो इस भाषा में कभी बात नहीं करते। वो एक फिल्म को उसी तरह शूट करते हैं जैसा उन्होंने उसकी कल्पना की है। वो इसे दर्शरों की वजह से कमतर नहीं रखते क्योंकि वो अपने दर्शकों को खूब सम्मान देते हैं और उनका जुनून भी सुप्रीम है।’
MANOJ BAJPAYEE ने फिर ‘PUSHPA : THE RISE ‘ और ‘KGF: CHAPTER 2’ का उदाहरण देते हुए बताया कि BOLLYWOOD किस चीज में पीछे रह गया है। उसमें किस चीज की कमी है। मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘अगर आप “PUSHPA” और केजीएफ : 2’ की मेकिंग देखो तो वह एकदम बेदाग है। हर एक सीन और फ्रेम इस तरह शूट किया गया है जैसे वह उनके लिए जिंदगी और मौत वाली स्थिति थी। हममें इसी चीज की कमी है। हम मेनस्ट्रीम फिल्मों के बारे में सिर्फ पैसा और BOX OFFICE के रूप में सोचने लगे। हम खुद की आलोचना नहीं कर सकते ना। इसलिए हम उनको ‘डिफरेंट’ कहकर अलग कर देंगे। लेकिन यह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सीख है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा कैसे बनाना है।’
वहीं हाल ही NAWAZUDDIN SIDDHIKI ने BOLLYWOOD की गलती गिनाते हुए कहा था कि उनकी गलती यह है कि वो साउथ की फिल्मों के REMAKE बनाते चले गए और अपना कुछ भी ORIGINAL नहीं बनाया। साथ ही उन्होंने कहा था कि अभी साउथ की फिल्में हिट होने का दौर है। जैसे ही एक BOLLYWOOD की SUPERHIT फिल्म आएगी, सारी बातें बदल जाएंगी। बता दें कि जब से साउथ की फिल्में PAN INDIA रिलीज होनी शुरू हुई हैं, तब से पूरा सिनेरियो ही बदल गया है। ‘INDIAN CINEMA’ और ‘REGIONAL CINEMA’ को लेकर एक बहस छिड़ गई है।
Dewas : फोन लगाने के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस, स्वयं के खर्चे से मरीज को पहुंचाया अस्पताल
देवास। प्रदेश में इन दिनों एम्बुलेंस के समय पर नही पहुंचने के अभाव में एक बाद एक मौत की घटना से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े होने लगे है। शासन द्वारा कई जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही है, किंतु समय पर इन योजनाओं का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है।ऐसा ही एक मामला शहर के इंदिरा नगर बीराखेड़ी का सामने आया है। जहां फोन लगाने के दो घंटे बाद भी समय पर एंबुलेंस नही पहुंची। इंदिरानगर निवासी मोहनलाल परमार ने बताया कि मेरी पत्नी द्रोपती परमार का शनिवार को एक दम पेट दर्द करके उल्टी होने लगी।
मैंने दोपहर 2 बजे 108 पर एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया, लेकिन 4 बजे तक एम्बुलेंस समय पर नही पहुंची। फिर मैंने भाजपा अनुसूचित जाति जूनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया को सहायता के लिए फोन लगाया और कहा कि मेरी पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ रही है अब तक एम्बुलेंस भी नही आई। आप मेरी सहायता करे। तभी श्री बालोदिया स्वयं के खर्चे से अपने साथी अमजद अली के साथ मेरे घर वाहन लेकर आए और जिला अस्पताल ले जाकर पत्नी का ईलाज प्रारंभ करवाया। यदि मैं एम्बुलेंस का रास्ता देखता तो मेरी पत्नी की तबीयत ओर ज्यादा बिगड़ जाती और उनकी जान जाने का भी खतरा था। मोहनलाल परमार ने जिला कलेक्टर से अपील की है कि शासन द्वारा चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था सुचारू कराते हुए जिले में मरीजों को समय पर एंबुलेंस पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करे।
