Dewas : पानी पीने गयी 3 बच्चियों की कुँए में गिरने से हुई मौत

देवास/सतवास (बालकृष्ण शर्मा): ज़िले की सतवास तहसील के ग्राम भैसुन के जंगल में बकरियां चराने गई तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से हुई मौत हो गयी।

शुक्रवार को दोपहर पश्चात लहसुन के जंगल में बकरियां चराने गई तीन बालिकाएं जब प्यास लगी तो बगैर मुंडेर के कुए में पानी पीने गई और फिर फिसलने से इनकी कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई कांटाफोड़ चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने के कारण इन बालिकाओं को पीएम के लिए सतवास चिकित्सालय भेजा गया जहां से पीएम पश्चात इनके शव परिजनों को सौंप दिए गए प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांटाफोड़ के ग्राम भैसुन मे तीन बालिका इशिका पिता नरेन्द्र उम्र 9 साल ,संध्या पिता रामविलास उम्र 13 साल ,साधना पिता कचरू उम्र 10 साल जाति गौण्ड निवासी ग्राम भैसुन बकरी चराने जंगल मे गयी थी तीनो बच्चीयो की मृत्यु कच्चे कुऐं में डूबने से हो गयी है । पुलिस द्वारा सतवास पहुंचकर पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिए गए।

घटना का पता चलते ही बालिकाओं के परिजन की रो -रो कर हालत खराब हो गई। और पूरे गांव में शौक कि लहर फैल गई।

पं. मिश्रा जी के आव्हान से बैशाख शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालू, आज है सातूडी अमावस, खूब बटेगा सत्तू जाने सत्तू को खाने के तरीके

देवास। 29 अप्रैल, शुक्रवार को बैशाख शिवरात्रि पर शहर के हर छोटे बडे शिवालयों में श्रद्धालूओं का प्रात: से दोपहर तक तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में बडे जनों के साथ छोटे छोटे बच्चे भी जल का लौटा भर, उसमे पुष्प, कंकु, अक्षत, धतुरा इत्यादि डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने कलश भरकर पंहुचे।

दरअसल विगत दिवस शिव महापुराण कथा के दौरान सिहोर वाले गुरूजी प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी वैशाख शिवरात्रि का महत्व बताते हुए आव्हान किया था कि इस पवित्र दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से जीवन निरोगी रहता है, संकट टलते है। परेशानियों का अंत होता है, जीवन सुखी, समृद्ध होता है। पूज्य मिश्रा जी ने जलाभिषेक के लिये कुछ आवश्यक सामग्री भी बतायी थी। श्रद्धालुओं द्वारा दो तीन दिन पूर्व से ही इन सामग्रियों को जूटाया जा रहा था। बाजार में लौटे के बराबर 10 रूपये वाला मिट्टी का कलश 30 से 35 रूपये में विक्रय किया गया। इसी प्रकार शिवजी को प्रिय धतुरे के दाम भी बड़े हुए रहे। यही नहीं पं. मिश्रा जी के आव्हान पर सत्तु की खरीदारी भी जमकर हुई। गौरतलब है कि पुराने समय में सत्तु की विशेष पहचान थी। गर्मी के दिनो में इसका सेवन विशेषकर किया जाता था। सत्तु सेवन के साथ भगवान को भी चढ़ाया जाता है। पहले जब श्रद्धालू तीर्थयात्रा पर जाते थे तो सत्तु बांधकर ले जाते थे। भूख लगने पर सत्तु को शकर में घोलकर सेवन करते थे। धीरे धीरे इसकी पहचान लुप्त होती जा रही थी आज की नई पीडी को सत्तू क्या है मालूम ही नहीं है। यह सत्तू सीके अनाज गेहूं, जौं, चना का शुद्ध मिश्रण है। लेकिन सिहोर वाले गुरूजी के आव्हान पर पिछले दिनो से सत्तु का नाम लोगो की जबान पड़ चढ़ा हुआ रहा।

• सत्तू को खाने के तरीके: सत्तू को शकर और पानी के साथ मिलाकर खाया जाता है, शकर और दूध के साथ मिलाकर खाया जाता है। इसमें शकर पानी के साथ कैरी पुदीने की चटनी मिलाकर खट्टे मीठे स्वाद में भी खाया जाता है। साथ ही अतिरिक्त रूप से दंही या रबड़ी मिलाकर भी उपयोग में लिया जाता है। मधुमेह वाले लोग इसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री का उपयोग भी कर सकते हैं।

Dewas: मेंढकी औवर ब्रिज एक सप्ताह में शुरू करें अन्यथा कांग्रेस लोगों को साथ लेकर कर देगी शुभारंभ…               

देवास। लंबे समय से मेंडकी रेलवे ब्रिज के निर्माण होने की राह हजारों लोग देख रहे थे तय समय से काफी लेट 2022 में यह ब्रिज बनकर कंप्लीट हुआ है। लेकिन यह ब्रिज पर आवागमन शुरू नही हुआ है जिससे आम लोगो की तकलीफे बनी हुई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा विशेष लोगों को बुलाकर इसका शुभारंभ करना है लेकिन बड़े नेताओं की तारीख नहीं मिलने से ब्रिज का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। जिससे आज हजारों लोग ब्रिज पर आवागमन शुरू ना हो पाने के अभाव में परेशान हो रहे हैं। आए दिन चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग और उज्जैन रोड पर जाम लग रहा है। ब्रिज का शुभारंभ नहीं होने से चाणक्यपुरी, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, अलकापुरी,     मेंडकी और उसके आगे के जुड़े अनेक गांवो के लोगों में ब्रिज शुरू नहीं करने को लेकर रोष व्याप्त है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हजारों लोगों की परेशानियों को देखते हुए वे तत्काल ब्रिज का शुभारंभ एक सप्ताह के अंदर कर दे अन्यथा कांग्रेस जन क्षेत्र के रहवासियों के साथ जाकर ब्रिज का शुभारंभ कर देंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन कि रहेगी।

Dewas : ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर 2 व्यक्तियों ने इंदौर के व्यक्ति के साथ की 66 लाख से ज्यादा रुपयों की धोखाधड़ी

देवास। ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर देवास के रहने वाले 2 व्यक्तियों ने इंदौर निवासी एक व्यक्ति से 66 लाख से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी सहित चिटफंड अधिनियम की धारा के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी राजेंद्र सिंह पिता हरि सिंह जादौन निवासी छापरी जिला देवास और शिव राजपूत निवासी देवास ने इंदौर के मालवीय नगर निवासी मनोज पिता श्री रामदास नगरकर उम्र 45 वर्ष से ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर 66 लाख 70 हजार रूपए लिए थे।
घटना देवास शहर के विकास नगर चौराहा पर 27 जनवरी 2021 की बताई गई है। पैसे ना लौटाने और अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलते ही फरियादी मनोज नगरकर औद्योगिक थाना देवास पर 27 अप्रैल 2022 गुरुवार को शिकायत दर्ज कराते हुए एक आवेदन दिया जिस पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा 420 चिटफंड अधिनियम की धारा 1982 के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। औद्योगिक थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है और मामले में विवेचना की जा रही है मामले की विवेचना औद्योगिक थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव द्वारा की जा रही है।

Dewas: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों के साथ स्पेशल ट्रेन से काशी-अयोध्‍या तीर्थ के लिए देवास से पहला जत्‍था रवाना

• देवास जिले के 200 यात्रियों को काशी-अयोध्‍या तीर्थ दर्शन का मिला मौका

देवास। कोरोना काल के बाद प्रदेश सरकार की महत्ती मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पुन: प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में देवास से काशी-अयोध्‍या के लिए स्‍पेशल ट्रेन से पहला जत्‍था रवाना हुआ। काशी-अयोध्‍या जा रहे यात्रिओं का सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी और विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने रेलवे स्‍टेशन पर पुष्‍प माला पहनाकर स्‍वागत किया। इस दौरान अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम, तसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों के साथ आज गुरूवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत स्पेशल यात्रा ट्रेन जब देवास से काशी-अयोध्‍या के लिए रवाना हो रही थी तब यहां के रेल्वे स्टेशन पर माहौल भक्तिमय दिखाई दे रहा था। यात्रा पर गये सभी बुजुर्गों की काशी-अयोध्‍या के दर्शन करने की उनकी वर्षों की मनोकामना पूरी करने पर मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की है।
इस मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन में जिले के 200 ऐसे कई बुजुर्ग भी शामिल हुए जो वर्षों से काशी-अयोध्‍या की यात्रा का सपना संजोये थे लेकिन जीवन के उतार चढ़ाव व व्यस्तता के कारण यह पूरा नहीं हो पा रहा था।
तीर्थ यात्रियों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री चौहान की पहल से हमें काशी-अयोध्‍या के दर्शन का अवसर मिल रहा है। हमारे वर्षों पुराने सपने अब पूरे हो रहे हैं और हम काशी-अयोध्‍या का दर्शन करने जा रहे हैं। हमारे जीवन में पुण्‍य कमाने का मध्‍य प्रदेश सरकार ने मौका दिया है।
   
काशी-अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना हुई। इसमें देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र के भी 55 तीर्थयात्री उत्साह के साथ तीर्थस्थल के लिए देवास रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। रेलवे स्टेशन पर इन वरिष्ठों को विदा करने के लिए उनके परिजन भी आए थे। इधर नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

कोरोना काल के बाद अब एक बार फिर मप्र शासन ने तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की है और इसे लेकर वरिष्ठों में खासा उत्साह नजर आया। देवास रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे से ही तीर्थयात्री पहुंचने लगे थे। नगर निगम ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में छांव के लिए नगर निगम ने टैंट भी लगाया। योजना में नगर निगम सीमा क्षेत्र के 55 तीर्थयात्री शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला से स्वागत नगर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने किया। इस अवसर पर तीर्थयात्री भावुक हो उठे और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। निगम उपायुक्त श्रीमती मालवीय के सिर पर हाथ रखकर बुजुर्ग महिलाओं ने खूब आशीर्वाद दिया। निगम उपायुक्त श्रीमती मालवीय ने कहा कि वरिष्ठों की यह दिली इच्छा होती है कि वह अपने जीवनकाल में तीर्थदर्शन जरूर करें और उनकी यह इच्छा पूरी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से पूरी हो रही है। तीर्थ पर जाने वाले सभी वरिष्ठजन बेहद प्रसन्न हैं। इनके चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठों की सुलभ यात्रा के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। यह यात्रा 28 अप्रैल से 3 मई तक होगी।

Dewas : फाँसी लगाकर 2 लोगों ने की जीवन लीला समाप्त

देवास : जिले में अज्ञात कारणों के चलते 2 लोगो ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर के हारून कॉलोनी में रहने वाले युवक आमीन ने तो वही ग्राम करनाखेड़ी में रहने वाली महिला लक्ष्मी ने लगा ली।

बता दे कि शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाली हारून कॉलोनी में रहने वाले आमीन पिता मोबिन ने कल शाम अपने घर पर फाँसी लगा ली। युवक आमीन चूड़ी बाखल का मूल निवासी था व घर वालो से अलग किराए के मकान में रह रहा था जहाँ उसने फाँसी लगा ली। वही दूसरी और ज़िले के ग्राम करनाखेड़ी में रहने वाली लक्ष्मी पति स्वर्गीय कैलाश पवार ने बुधवार को फांसी लगा ली। 2 माह पहले उसके पति का निधन हुआ था, पति के निधन के बाद से पिछले 1 माह से करनाखेड़ी में ही रह रही थी। मृतिका की एक 4 वर्षीय बालिका भी है। जब घर पर कोई नहीं था तो उसने ऐसा कदम उठा लिया। दोनो ही मामलों में मृतकों को अस्पताल ला कर पोस्टमार्टम किया गया व पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया।

गधे को खिलाए गुलाब जामुन : CMHO को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

देवास : युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेन सिंह गौड़ के नेतृत्व में आज स्थानीय भोपाल चौराहे पर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें गधे को देवास के सी एम एच ओ की तख्ती पहनाकर गुलाब जामुन खिलाए गए जितेंद्र सिंह गौड़ के द्वारा कहा गया कि पांच दिन पहले एक 3 दिन की बच्ची चोरी हो गई थी जिसमे अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही सामने आई है अस्पताल में कुल 18 कैमरे लगे हुए हैं जिसमें 17 बंद थे जिस रात को यह घटना हुई है उस समय जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह भी मौके पर नहीं था इससे तो यह लगता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फेल है तथा कुछ दिवस पहले ही सीएमएचओ पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे

जिससे कि यह साबित होता है कि सीएमएचओ भ्रष्ट एवं लापरवाह है इसे जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए साथ ही युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश के साथ सीएमएचओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए एवं उन को बर्खास्त करने की मांग की गई पूर्व में भी युवा कांग्रेस द्वारा अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही तथा डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिवार वालों से पैसे लेने के आरोप लगे थे एवं आधार कार्ड के फार्म पर हस्ताक्षर करने पर पैसे लेने का भी आरोप था गौड़ ने कहा कि देवास के जनप्रतिनिधि अभी तक ना ही बच्चे की मां से मिलने गए हैं और ना ही उनके हालचाल जाने और जिला अस्पताल द्वारा बच्चे की मां पर दबाव बनाकर छुट्टी करने का कहा जा रहा है

युवक कांग्रेस द्वारा यह भी कहा कि देवास जिले के सीएमएचओ गधे के समान है जो कि उनको कुछ भी नहीं याद है और वह इतने बड़े पद पर बैठे हैं इसलिए गधे को गुलाब जामुन खिला कर विरोध प्रदर्शन किया गया जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय जागीर ने दी , इस विरोध प्रदर्शन मे मनोज राजानी जय प्रकाश शास्त्री विक्रम पटेल सुधीर शर्मा अनुपम टोप्पो तनवीर शैख मनोज जायसवाल दीपक परमार निरंजन यादव संजय रैकवाल रघुवीर सिरोंज नवीन सोलंकी साधना प्रजापत निक्की जैन भानुप्रताप उइके संतोष सिंह गौड़ नंदकिशोर पांचाल अजय चौहान रोहित दांगी राहुल ठाकुर महिपाल कुशवाह शुभम वर्मा बलराज ठाकुर जितेंद्र मालवीय भूपेंद्र पटेल योगेश सोलंकी आदि शामिल थे !

MP BOARD RESULT 2022 : कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे होंगे घोषित

देवास। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे।

• यहा देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

www.mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

www.mpbse.nic.in

www.jagranjosh.com

www.news18.com

www.hindi.news18.com

www.livehindustan.com

www.hindustantimes.com

www.fastresult.in

www.examresults.net

www.examresults.net/mp

मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। Know Your Result का चयन करने के बाद परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

लव जिहाद मामले में प्रकरण दर्ज कराने पहुँचे हिन्दू कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट

अभद्रता से नाराज होकर रोडजाम कर की कार्यवाही की मांग, पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आने वाले राजाराम नगर में में लव जिहाद का मामले सामने आया। घटना का पता लगते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं वहा पहुंचे व आरोपी अरमान को लेकर लड़की के परिजन के साथ कार्यवाही की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बताए अनुसार कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पदस्थ पुलिसकर्मी ASI अशोक द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई।

कार्यकर्ता ने बताया कि ASI द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर व कपड़े तक फाड़ दिए । ASI के अभद्र व्यवहार से नाराज होकर हिन्दू संगठन द्वारा रोड जाम कर दिया गया व नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग की गई देखते ही देखते संगठन के पदाधिकारी व नेतागण भी थाने पहुँच गए व TI से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की गई। धीरे धीरे विवाद बढ़ाता देख मौके पर DSP किरण शर्मा व CSP विवेक सिंह चौहान भी पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि ASI द्वारा न सिर्फ कार्यकर्ताओं बल्कि पत्रकार के साथ भी दुर्व्यवहार किया है एक तरफ यहाँ प्रत्येक हिन्दू कार्यकर्ता देश हित के लिए अपना सर्वत्र प्रदान कर देता है और फिर भी उस पर पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार किया जाता है तो व बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । बाद में कार्यवाही करते हुए ASI अशोक को लाइन अटैक कर दिया गया व आरोपी अरमान के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुए अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक एवं अन्य चिकित्सक

देवास। मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह 2022 में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं अन्य चिकित्सक सम्मानित हुए है। 
चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मप्र के राज्यपाल ने अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया को सम्मानित किया गया।
समारोह में इंडेक्स हॉस्पिटल के सीनियर चिकित्सक डॉ ममता सिंह एवं डॉ दीप्ती सिंह हाड़ा को भी चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रदेश के पूर्णकालिक पत्रकारों की पंजीकृत संस्था मध्य प्रदेश प्रेस क्लब का सालाना कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण’ 25 अप्रैल 2022, सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई जी पटेल थे। साथ ही इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र पुरी जी महाराज (महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा गादीपति केवड़ेश्वर मठ, ओंकारेश्वर धाम) का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया को भी सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब भोपाल के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में किया गया। मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह- 2022 में सीनियर चिकित्सक डॉ ममता सिंह एवं डॉ दीप्ती सिंह हाड़ा, को भी चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। 
अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि “यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है बल्कि अमलतास हॉस्पिटल व इंडेक्स हॉस्पिटल से जुड़े हर एक स्वास्थ्यकर्मी का सम्मान है। सामूहिक प्रयासों से ही हम बेहतर से बेहतर कर पाते हैं। आने वाले समय में भी हम चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का यह क्रम जारी रखेंगे। मैं इस सम्मान के लिए माननीय राज्यपाल महोदय के साथ ही मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ।”