Dewas : उज्जैन रोड पर हनुमान मंदिर का किया गया भूमिपूजन, कल से शुरू होगा निर्माण

देवास। उज्जैन रोड स्थित हनुमान मंदिर का भूमि पूजन मंगलवार को संपन्न हुआ। विगत कुछ वर्ष पहले भगवान हनुमान मंदिर का ढांचा कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसको लेकर विभिन्न प्रकार के हिंदू संगठन हिंदू कार्यकर्ताओं ने रोड़ पर आंदोलन कर मंदिर निर्माण के लिए शासन से गुहार लगाई थी जो कई दिनों से शासन द्वारा विचारनिय थी, ऐसे में कुछ एक-दो माह पूर्व कुछ हिंदूवादी चेहरों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को लाकर मंदिर में स्थापित किया। हिंदूवादी नेता रवि सांगते, वक्ता सोनू सोनोने, सुशील सोनोने आदि द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मूर्ति स्थापना वक्त भारी पुलिस बल भी उपस्थित था। उसके बाद में शासन से बार-बार गुहार लगाई गई कि मंदिर को बनाया जाए, लेकिन फिर जाकर हिंदूवादी नेताओं ने एकमत होकर एक सहमति से मंदिर निर्माण के लिए निर्णय लिया और मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार, 5 अप्रैल शाम 4 बजे से हनुमान जी का मंदिर पुन: बने और देश के सांस्कृतिक आध्यात्मिक दर्शन की शीर्ष प्रतीक भगवान हनुमान का मंदिर सुंदर रूप से बन सके। उसको लेकर भूमि पूजन किया। भगवान हनुमान का मंदिर देश मे संस्कार और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के संस्कार को अभिव्यक्त करता है, जिस हेतु आज भूमि पूजन हो कार्य आरंभ हुआ।

जिसमें मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष माखनसिंह राजपूत, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनोहर पमनानी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश यादव, परशुराम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शर्मा, भजन गायक द्वारका मंत्री आदि उपस्थित थे।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220405-WA0075.mp4

Dewas : CIA की स्कूल बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

देवास। बीते 1 अप्रैल को भोपाल रोड पर मीठा तालाब के पास दोपहर तकरीबन 12 बजे साई सिटी कॉलोनी में रहने वाले 56 वर्षीय इसीदौर बड़क नामक व्यक्ति को सेंट्रल इंडिया एकेडमी की बस क्रमाक MP41P0514 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इसीदौर गंभीर घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने डायल 100 को फोन लगाकर सूचना दी जिसके पश्चात उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार बाद इंदौर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया ईलाज के दौरान सोमवार रात उनकी मौत हो गयी मृतक के परिजन ने मामले में मृतक के परिजन ने नाहर दरवाजा पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल मृतक के परिजन द्वारा शनिवार को नाहर दरवाजा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार 1 अप्रैल शुक्रवार को मृतक इसीदौर बड़क साईं सिटी स्थित अपने घर से खाना खाकर ड्युटी के लिये बीएनपी देवास जा रहे थे। जहाँ सर्किट हाउस चौराहा पर भोपाल रोड की तरफ से आ रही सेंट्रल इण्डिया स्कूल की पीले रंग की बस का चालक अपनी बस को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर लेकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। डायल 100 से एमजीएच देवास लाया गया जहा से प्राथमिक उपचार करने के बाद व चोट अधिक होने से इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर के शैलवी हॉस्पिटल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था जहां सोमवार रात ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

मृतक के परिजन का कहना है कि सेंट्रल इंडिया एकडेमी की बस क्रमाक MP41P0514 में बच्चे बैठे हुए थे और बस चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था, बस पर नियंत्रित नही होने से बस चालक ने मृतक इसीदौर बड़क को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मृतक के सिर में गंभीर चोट आयी। परिजन द्वारा नाहर दरवाजा थाना में रिपोर्ट लिखाकर कार्यवाही की मांग की गई।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण मे पाई गई अनियमितता, जांच दल ने निरीक्षण कर बनाया पंचनामा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को नगर में जिलाधीश के आदेश अनुसार आर ई एस के श्रीवास्तव सहायक संचानलय महिला बाल विकास अधिकारी का दल आंगनबाड़ी निर्माण भवन केंद्रों पर पहुंचा।

जिसमें कुछ आंगनबाड़ियों भवन में भूसा भरा पाया गया। वार्ड पंद्रह में आंगनवाड़ी भवन के सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। वार्ड क्रमांक पांच एवं अन्य वार्ड के भवनों पर अवैध कब्जा पाया गया। जांच दल द्वारा बताया गया कि। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सत्यापन किया जाना था। शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में दस आंगनवाड़ी स्वीकृत की गई थी। जिसमें नो आंगनबाड़ी बनी हुई है। किंतु हमें भवन निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। जो निरीक्षण करने पर बहुत सारी आंगनबाड़िया जो मापदंड अनुसार बनकर तैयार नहीं हुई है जिसमें अनेक अनियमितता पाई गई है। हमने जांच कर पंचनामा बनाया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधीश महोदय को प्रस्तुत की जावेगी।

अमरनाथ यात्रा के हेल्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए शिवशक्ति सेवा मंडल का प्रतिनिधि सीएमएचओ से मिले

ब्लॉक स्तर पर भी बनाए जाएंगे चेकअप करके हेल्थ पंजीयन

देवास। आगामी 30 जून 2022 से श्री अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने वाली है। यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होती है। हेल्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जिला अस्पताल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ करने के लिए शिवशक्ति सेवा मंडल का प्रतिनिधि दल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा से जिला असप्ताल जाकर मिला। इस दौरान शिव शक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन, निर्माण सिंह सोलंकी, पंकज वर्मा अमित बागलीकर, आनंद सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने सीएमएचओ डॉ शर्मा को बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से प्रारंभ होने वाले है। इसके लिए पंजीयन का कार्य 11 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। बगैर हेल्थ सर्टिफिकेट के यात्रा पंजीयन नहीं होता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय में हेल्थ सर्टिफिकेट यात्रियों के चेकअप करके बनाया जाता है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ शर्मा स मांग की कि जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर पर भी सर्टिफिकेट का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए जिससे जिले अन्य स्थानों के लोगों को जिला अस्पताल में नहीं आना पड़े। इसके साथ ही जिला अस्पताल में सर्टिफिकेट के लिए समय निर्धारित कर दिया जाएं।

 सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने सदस्यों की अवगत को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कहा कि हेल्थ सर्टिफिकेट का कार्य जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर पर करवाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक पंजीयन का कार्य करवाया जाएगा।

Dewas : 2.50 लाख रुपए कीमत की 6 मोटर सायकल सहित शातिर चोर को पुलिस ने कीया गिरफ्तार

देवास : देवास जिले में लगातार वाहन चोरी की घटना सामने आ रही है। प्रतिदिन जिले भर में वाहन चोरी की शिकायत थानों में दर्ज हो रही हे जिसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वही पुलिस ने हाटपिपलिया थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.5 लाख रुपए कीमत की 6 मोटर साइकिल बरामद की है।

दरअसल दिनांक 01/04/22 को फरियादी बंसीलाल वर्मा निवासी नेवरी ने उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर MP-41-MQ-4304 उसकी दुकान के सामने से दोपहर के समय चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना हाटपिपलिया पर अपराध क्रमांक 180/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया। आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी हाटपीपल्या के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नेवरी एवं स्टॉफ की एक विशेष टीम गठित कर वाहन चोरों की धर-पकड़ हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । उक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक देवास कि निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्नोद सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी कन्नौद/बागली श्रीमती ज्योति उमठ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी एसएस मुकाती के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखवीर तंत्र को सक्रीय कर वाहन चोरों की पवारसी के प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप कल दिनांक 03/04/2022 को मुखबिर सूचना पर से आरोपी गोपाल सिंह पिता कैलाश सिंह बैस उम्र 38 साल निवासी ग्राम कलमनखेड़ी थाना बरोठा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई उक्त मोटरसाइकिल क्र. MP-41-MQ-4304 तथा थाना बरोठा क्षेत्र से चोरी गई दो मोटर साइकिल नंबर एमपी 41 एमएस 5744 और मोटरसाइकिल नंबर एमपी 41 एमबी 3484 जत की गई है। आरोपी द्वारा पूर्व में चोरी गई तीन अन्य मोटरसाइकिल जिनमें 02 काले रंग की पल्सर तथा 01 लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल जिनके इंजन व चेचिस नंबर मिटे हुए है. बरामद की गई है। जिससे कुल चोरी गई 06 मोटर सायकल कीमती 2,50000/- की जप्त की गई। आरोपी गोपाल सिंह को आज दिनांक 04/04/2022 को न्यायालय बागली पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा, जिससे और चोरी की मोटर सायकले मिलने की संभावना है।

Dewas: 10 लाख रुपए के गुम हुए 54 मोबाइल को ट्रेस कर मोबाइल धारकों को वापस लौटाये

• पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल द्वारा मोबाईल धारकों को सुपुर्द किए गए मोबाईल

देवास। जिले में लंबे दिनो से मोबाइल गुम होने की शिकायत लंबे समय से सामने आ रही थी। अब उन गुम हुए मोबाइल को खोज निकालने में देवास साइबर सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
साइबर सेल द्वारा करीब 10 लाख रुपए कीमत के 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाये गए।

दरअसल जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिव दयाल सिहं द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सैल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया। सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे सायबर सैल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है। जिले में सायबर सैल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है। प्रकार सायबर सैल व थाने के बल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 10,00,000/- लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है। इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है। इससे पूर्व भी आई.टी सैल द्वारा जनता के गुम मोबाईल को खोजकर मोबाइल धारकों कुल 54 मोबाईल दिए जा चुके है।

इनका रहा सराहनीय योगदान: प्र. आर. सचिन चौहान, प्र. आर. गीतिका कानूनगो, आरक्षक शिवप्रताप सिहं सेंगर, आरक्षक विकास राजावत थाना सोनकच्छ, आरक्षक सुरेश शर्मा थाना टोकखुर्द, आरक्षक विकास पटेल थाना पीपलरवां, प्रआर संतोष जावरिया थाना हाटपीपल्या आरक्षक रमन मिश्रा थाना हाटपीपल्या, धर्मेन्द्र राजपूत थाना बागली की सराहनीय भूमिका रही।

आचार्य देवेन्द्र शर्मा स्वामी विवेकानंद संस्कार केन्द्र के मप्र विभाग अध्यक्ष मनोनित

देवास। स्वामी विवेकानंद संस्कार केन्द्र की विगत दिनों बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें देशभर में नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसी के अंतर्गत अधिष्ठाता एवं पीठाधीश्वर स्वामी योगेश्वर गिरिजी महाराज ने प्रदेशभर में संस्कार केन्द्र के प्रचार-प्रसार एवं विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवास के आचार्य देवेन्द्र शर्मा को मप्र विभाग अध्यक्ष पद पर मनोनित किया। आचार्य शर्मा के मनोनयन पर आचार्य धर्मेन्द्र कारपेंटर टोंकखुर्द, अश्विन व्यास, शुभम जी शाजापुर, नवीन शर्मा, डॉ. दीपक जी, सुमित कारपेंटर सहित ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Dewas : दंराते से परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास(नरेंद्र चौहान) : ज़िले के हाटपीपल्या तहसील के ग्राम झिकरा खेड़ा में पत्नी व उसके परिवार पर हमला करने वाले आरोपी चरण सिंह पिता रामसिंह जाति राजपूत निवासी बरखेड़ा कोटपाई को हाटपिपल्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

बीते 31 मार्च को आरोपी द्वारा उसकी पत्नी पूजा राजपूत और उसके परिवार पर दराते से जानलेवा हमला किया जिसमें कृष्णा बाई पति मनोहर राजपूत, रानी पति प्रवीण राजपूत, अमर पिता गजराज राजपूत, पार्वती बाई पति अमर राजपूत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थाना हाटपिपलिया जिला देवास पर पीड़ितों की ओर से धर्मेंद्र पुरी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी द्वारा रिपोर्ट लिखवाई गई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी को पकड़ने में हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आरोपी को पकड़ा गया जिसमें प्रमुख भूमिका थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे आरक्षक जीवन चौहान आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन मालवी चालक रवि पटेल कान्हा पटेल रविंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dewas : डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहन) : देवास ज़िले के तहसील के थाना हाटपिपलिया जिला देवास के अंतर्गत चौकी करनावद में स्थित आर पी ढाबा के सामने रात करीब 12:21 बजे की एक ट्रक क्रमांक MP09HH8458 ने बाइक क्रमांक एमपी 09 डीयू 65 24 को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार जितेंद्र पिता राधेश्याम राठौर जाति कोर की जो इंदौर से चापड़ा तरफ जा रहा था जिसकी स्पॉट पर मृत्यु हो गई एक्सीडेंट होने से हाईवे पर लंबा जाम लगा जिसे पुलिस चौकी करनावद पर पदस्थ हिमांशु पांडे आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र एवं क्षेत्रीय लोगो की मदद से खुलवाया गया आरोपी डंपर चालक के विरुद्ध थाना हाटपिपलिया पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 279 ,337, 304 ए भादवी के तहत आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

श्री आदिनाथ प्राचीन जैन मंदिर में नूतन वर्षारंभ पर चमत्कारिक मन्त्रोच्चार से हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन

देवास। नगर की धन्य धरा पर पधारे पूज्य आचार्य श्री जीतरत्नसागरसूरीश्वरजी एवं श्री चंद्ररत्नसागरसूरीश्वरजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में आदेश्वर जैन प्राचीन मंदिर, आदिनाथ चौक, बड़ा बाजार पर भव्यातिभव्य महामांगलिक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवचन प्रभावक पूज्य आचार्यश्री के मुखारविंद से श्रद्धालु चमत्कारिक महामंत्रों का श्रवण कर धन्य हो उठे। नमस्कार महामंत्र, उवसग्गहरं, संतीकरम, गौतम-अष्टक, ग्रहशांति स्तोत्र, बृहद शांतिधारा, बड़ी-शांति आदि अनेक चमत्कारिक महामंत्रो द्वारा आचार्यश्री ने मांगलिक प्रदान की।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायक त्रिलोक भाई मोदी ने अपने भजनों से समा बांध दिया। मंदिरजी के चढावे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में देवास रियासत की राजमाता विधायक गायत्रीराजे पवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कहार आदि उपस्थित थे। साथ ही संघ के गणमान्य रवि जैन, गौरव भोमियाजी, मनीषा बाफना आदि के साथ-साथ बाहर के कई शहरों के ट्रस्ट मंडल उपस्थित थे। राजमाता ने इस प्रसंग पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि बड़ा बाजार जैन मंदिर से हमारे राज परिवार का तीन पीढ़ी से संबंध है। यहां पर आने के लिए मुझे निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है।

इस मंदिर का हर कार्यक्रम मेरे अपने घर का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देवास तो धर्म का गढ़ है, देवास के हर व्यक्ति के दिल में और आचरण में धर्म है, यह एक ऐसा शहर है जहाँ धार्मिक सद्भावना बनी रहती है क्योंकि यहां सदैव संतो का आगमन होता रहता है। सुभाष शर्मा, मनोज राजानी, राजीव खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। वाणी के जादूगर पूज्य गुरुदेव ने राजनेता एवं श्री संघ को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म में कभी राजनीति का प्रवेश नहीं होना चाहिए और राजनीति में हमेशा धर्म का स्थान रहना चाहिए।

परंतु आज इससे विपरीत हो रहा है, जो धर्म एवं समाज के लिए हानिकारक है। आचार्यश्री ने गुड़ी पड़वा को सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। महा मांगलिक के पश्चात आराधना भवन में श्री संघ के स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ जिसके मुख्य लाभार्थी संतोषचंद मिश्रीलालजी कंकरेचा,माणकबाई चांदमल बाठिया एवं पद्मावती धनराज मंडोवरा है। गुड़ी पड़वा के विशेष प्रसंग पर प्रात: आर. एस. एस. के सेवा भारती के कार्यक्रम में भी गुरुदेव ने अपने आशीर्वचनों से सभा को संबोधित किया। रविवार को प्रात: 9.30 बजे आचार्यश्री के जाहिर प्रवचन आराधना भवन में होंगे। दोपहर विजय मुहूर्त में नाकोड़ा भैरव देव का हवन होगा जिसके मुख्य लाभार्थी दीपचंद सूरजमल सोनी परिवार है। सोमवार को भूगर्भ से प्रगट आठो प्रतिमाजी व अन्य सभी प्रभूजी के विशिष्ट अठारह आभिषेक होंगे। श्री आदेश्वर ट्रस्ट मंडल में सभी का आभार व्यक्त किया।