अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

कन्नौद (चंचल भारतीय)। देवास ज़िले की कन्नौद तहसील के स्टेट हाईवे आष्टा कन्नौद रोड पर कुसमानिया विक्रमपुर चौराहा पर बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

वाहनों की टक्कर इतनी भयानक हुई की दिनेश पिता देवीसिंह गुर्जर उम्र 25 निवासी डाबरी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश एलएनटी कंपनी में कर्मचारी था जगठा से रात को 11:00 बजे ड्यूटी से अपने घर डाबरी अपनी बाइक क्रमांक MP41NA6554 से जा रहा था। जिसकी रास्ते में ही अज्ञात वाहन से टक्कर होने पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Dewas: हत्या करने के लिए ले जा रहे गोवंश का परिवहन करते हुए आरोपी जावेद उर्फ सोनू खान को पुलिस ने पकड़ा

देवास। शहर में बीएनपी थाना पुलिस ने आरोपी जावेद उर्फ सोनू खान को हत्या करने के लिए ले जा रहे गोवंश का परिवहन करते हुए पकड़ा है।
दरअसल बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भोपाल बायपास रोड पर दरबार पेट्रोल पंप के पास बीएनपी थाना पुलिस ने आरोपी रसूलपुर के सोनिया नगर में रहने वाले आरोपी जावेद उर्फ सोनू खान को हत्या करने के लिए ले जा रहे पाँच गोवंश का परिवहन करते हुए पकड़ा है। गोवंश की कीमत करीब 25 हजार रूपए बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के पास से गोवंश का परिवहन करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिकअप लोडिंग वाहन को भी जब्त कर लिया है। जिसका मूल्य करीब 3 लाख रुपए है।
बीएनपी थाना पुलिस ने अपराध में आरोपी पर म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, म.प्र. कृषि पशु सरंक्षण अधिनियम तथा पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas: सावधान हो जाएं वरना 20 साल बाद खून के आंसू रोएंगे – पं. देवकीनंदन जी ठाकुर

देवास। देश में हम आजादी का अमृत उत्सव मना रहे। इस आजादी को पाने के लिए वीरों का खून बहा है। इसे हमने आज समाज ही समझ लिया है। आजादी का मतलब यह नहीं कि हम अपनी संस्कृति का पतन कर दें। हम क्या पढ़ा रहे हैं हम क्या पढ़ रहे हैं। क्या छीनने वाला ग्रेट होता है। ग्रेट तो है हमारे राम जिन्होंने सौतेली मां के आदेश पर 14 साल राजपाट त्याग कर वन को चले गए। यह हमारी संस्कृति है। बच्चों को इतिहास पढ़ाएं, हमारा इतिहास लाखों साल पुराना है। हमारी संस्कृति-हमारा सनातन धर्म जहां मानवता का संस्कार दिया जाता है। यह भयानक इस युग में अध्यात्मिक शक्ति ही हमारे बच्चों को बचा सकती है। बच्चों को बचपन से अध्यात्म का ज्ञान, प्रभु की भक्ति, संस्कृति का ज्ञान दे और हमारे संस्कारों से परिपूर्ण करे। वरना सावधान रहें आने वाला 20 साल बाद हमारी ये पीढ़ी खून के आंसू रोएगी। कैला देवी मंदिर श्रीमद् भागवत कथा की चतुर्थ दिवस पर भागवताचार्य देवकीनंदन जी ठाकुर व्यक्त करे।

कथा प्रसंग के दौरान अजामिल की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि बच्चों का नाम भगवान के नाम पर ही रखे, ताकि चलते-फिरते हमें प्रभु का स्मरण हो सके। आजकल पाश्चात्य सभ्यता के अनुसार नाम रखे जाते है। कुत्ते व बच्चें के नाम में कोई अंतर नही दिखता। नाम हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहा है। आपने कहा कि हर वैष्णवी को अपने घर में पंच देवता की पूजा करना चाहिए। पंच देवता में गणेश, भगवान शिव, नारायण अर्थात विष्णु, राम और कृष्ण, सूर्यदेव एवं शक्ति रूपा माँ दुर्गा इनकी उपासना करने से ही हम अपने जीवन का कल्याण कर सकते है। कथा में राजाबलि की कथा, प्रभुराम के जन्म का वर्णन, रामायण के सुंदर प्रसंगों का वर्णन किया। प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म पश्चात वसुदेव जी द्वारा भगवान कृष्ण को गोकुल ले जाने का दृश्य की झांकी प्रस्तुत की गई। आलकी की पालकी, जय कन्हैयालाल की एवं नंद के घर आनंद भयो गीतों के साथ कृष्ण जन्म पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया और कथा पाण्डाल को गोकुल का स्वरूप दिया। इस अवसर पर शहीदों की शहादत का स्मरण करते हुए एनाबाद के वीर पुत्र शहीद सुरेन्द्र सिंह गोहिल के पिता रणवीर सिंह गोहिल का व्यासपीठ से ठाकुर जी ने सम्मान किया। सम्मान करते वक्त ठाकुर जी भावविभोर हो गए। साथ ही अवकाश में आए भारतीय सेना के पांच जवानों का मंच से सम्मान किया गया।

• आज होगा कवि सम्मेलन
7 अप्रैल, गुरुवार को रात्रि 8 बजे कथा पाण्डाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देशभर के ख्यात कविगण अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

देवादास बाबा मेले में लगने वाली दुकान व्यापारियों से नगरी निकाय द्वारा टैक्स कम करने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

कन्नौद(चंचल भारतीय): नगर में गुड़ी पड़वा पर पर्व से लगने वाला प्राचीन देवादास बाबा मेला कोविड महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से नहीं लग पा रहा था!महामारी नियंत्रण होने के बाद राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन की पाबंदी हटाने के बाद मेला व्यापार कार्यक्रम की तैयारी मेला ग्राउंड पर दुकान भूमि आवंटन की तैयारी नगरी निकाय टीम के द्वारा की जा रही है। मेला ग्राउंड में दुकान लगाने वाले व्यापारीयो ने एक ज्ञापन के माध्यम नगर परिषद के द्वारा विगत वर्षों से भूमि आवंटन टैक्स व बिजली लाइट टैक्स में बहुत बढ़ोतरी कर दी गई है। व्यापारियों ने मांग की गई है कि विगत 2 वर्षों से कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से हमारा धंधा व्यापार चौपट हो गया है। वर्तमान दौर महंगाई के हिसाब से 5 से 10% टैक्स बढ़ाया जाए तो हम व्यापारी देने को तैयार हैं। हम छोटे व्यापारी हैं जैसे तैसे अपनी दुकान के लिए उधार रुपए लेकर दुकान चालू कर व्यापार कर रहे हैं। ऐसे विपरीत समय में प्रशासन से सहानुभूति सहयोग की आशा है। ज्ञापन देते समय झूला ठेकेदार पीरु भाई, होटल व्यवसाई कन्हैया कहार, जूता चप्पल व्यवसाई सद्दाम खान, चूड़ी व्यवसाई मोहम्मद भाई, बबलू भाई,बड़ी संख्या में सतवास,कांटाफोड़, चारूवा, हरदा , टिमरनी आष्टा सीहोर के मेला ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम महोदय के समक्ष निवेदन करने पहुंचे थे।

“मेला व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आप की मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा!”- एसडीएम प्रिया वर्मा पटेल

कन्नौद एसडीएम कार्यालय में चल रहा जीर्णोद्धार का क्षेत्रीय विधायक ने किया निरीक्षण

एसडीएम कार्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को देखकर विधायक आशीष शर्मा ने की सराहना

कन्नौद(चंचल भारतीय) : एसडीएम श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल ने चार्ज लेने के बाद ही अनुभाग की समस्त नगरी निकाय, तहसील, कृषि उपज मंडी, शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया!इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना काम ईमानदारी और समय से करने का निर्देश दिए थे। उस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जन समस्याओं का निस्तारण होगी! जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही पिछले कार्यों में भी तेजी लायी जाएगी! इतना ही नही, शासन के मंशा अनुरूप सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रही है या नही इस पर भी पैनी नजर रखी जायेगी! काम में ढिलाई कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी!

अधिकारी और कर्मचारी अपने काम को समय पर करने को लेकर विशेष ध्यान रखें!खासकर आमजन की समस्या का पूरी ईमानदारी के साथ समाधान करने का प्रयास करें,लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी! एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण खाली कराये जायेगे! पिछले दिनों शासकीय कन्या शाला में एसडीएम प्रिया वर्मा पटेल के औचक निरीक्षण पर अध्ययनरत छात्राओं से संवाद पर छात्राओं ने कन्या शाला परिसर के बाहर लगी अतिक्रमण की गुमटियों पर खड़े रहने वाले असामाजिक तत्व से असुरक्षा महसूस की शिकायत की गई थी जिसके कुछ समय के बाद अतिक्रमण हटाकर कन्या शाला परिसर में भी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भव्य प्रदर्शनी व गार्डन बाउंड्री वॉल कर अतिक्रमण मुक्त की सौगात दी थी जिसका गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के द्वारा लोकार्पण भी किया गया था।एसडीएम कार्यालय में संचालित वन विभाग एसडीओ का कार्यालय को भी वन विभाग के कार्यालय में ही स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अहिल्या माता स्टेट के समय में सुभाष भवन -1907 में बनकर तैयार हुआ था। इतने लंबे अरसे के बाद इतने बड़े स्तर पर भवन में सुव्यवस्थित कार्य नही हुआ था। यह बिल्डिंग या भवन करीबन115 वर्ष बाद कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में एसडीएम प्रिया वर्मा पटेल के प्रयासों से एसडीएम भवन का कायाकल्प हो रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने आज एसडीएम भवन में विभाग वार शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सराहना की जिस दौरान एसडीएम प्रिया वर्मा पटेल, टीना पवार सीईओ जनपद, विभाग के अधीनस्थ कर्मचारी एवं भाजपा के पदाधिकारी गण भी साथ मौजूद रहे।

शासकीय आयुष औषधालय नेवरी एवं ग्राम पंचायत महुखेड़ा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

देवास(नरेंद्र चौहान) : नेवरी शासकीय आयुष औषधालय नेवरी एवं ग्राम पंचायत महुखेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत महुखेड़ा में आयुष्मान और आयुर्वेदिक पद्धति से शिविर का आयोजन किया गया।आयुष्मान कार्ड धारकों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के अंतर्गत सामान्य ,जटिल एवं महंगे ऑपरेशन एवं उपचार हेतु अमलतास हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर बांगर देवास के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श और निशुल्क ऑपरेशन हेतु हॉस्पिटल जाने हेतु प्रेरित किया गया।

जबकि इसी प्रांगण में आयुष औषधालय नेवरी द्वारा भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था,जिसमे औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,उन्हें उचित आहार विहार,ऋतु चर्या,दिन चर्या,साफ सफाई आदि के बारे में भी बताया गया।औषधि वितरण का कार्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विभा शर्मा के द्वारा किया गया।इसी के साथ आज ही औषधालय प्रांगण नेवरी में नेत्र परीक्षण शिविर मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें डॉ विजय पटेल के द्वारा 12 मोतियाबिंद रोगियों को चयनित कर ऑपरेशन हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा द्वारा बताया गया कि श्रीमान जिला आयुष अधिकारी डॉ गिर्राज बाथम के दिशा निर्देशन में वैद्य आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत इस तरह के और भी आयोजन सम्पूर्ण जिले में होंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केअर इंडिया के ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्री हेमंत जैन,ट्रेनर फुलकुंवर राजपूत,लोकेन्द्रसिंह,आजीविका मिशन प्रमुख सुनीता गोस्वामी,पंचायत सचिव बनेसिंह राजपूत,सहायक सचिव शरीफ शाह,कार्यालय सहायक सद्दाम शाह आदि की उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।अंत मे उपस्थित समस्त चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस कार्यक्रम के सूत्रधार एवं मार्गदर्शक वकील साहब श्री अनिरूद्धसिंह जी एवं श्री अनोखिलालजी जाट को हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया।

कालापाठा में बस और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, बाईक चालक गंभीर घायल

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर कालापाठा के पास बस और बाईक की आमने सामने भिड़ंत हो गई उज्जैन से बिजवाड की और आ रही चौहान बस mh 43 h 4615 और बाईक mp 09 XB 8519 की आमने सामने भिड़ंत हो गई बाईक चालक राजेश पिता राधेश्याम उईके निवासी रतनपुर गंभीर घायल बताया जा रहा जिसके हाथ पैर सिर में चोट आई है घटना की जानकारी लगते हैं हंड्रेड डायल के पायलेट विकास भाटी हेड साहब मोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए कन्नौद हॉस्पिटल ले गए खबर लिखे जाने तक घायल को इंदौर रेफर कर रहे थे

टोंकखुर्द में भाजपा ने मनाया 42 वा स्थापना दिवस

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 42 वा स्थापना दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री प्रभारी नरेंद्र माली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गहलोत ने भाजपा कार्यालय पर झंडा वंदन किया। स्थापना दिवस पर सेवा समर्पण के तहत पिछड़ा वर्ग वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव चौधरी का पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री नरेंद्र माली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गेहलोत के नेतृत्व में शिव चौधरी का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया अनूप सेंधव मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई राकेश सिंधल पवन केलोदिया सन्नी जैन राजेश शर्मा दीपेश नागर संदीप चौहान अर्जुन सेंधव पूर्व सहकारी संस्था अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल हिम्मत सिंह ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवास : जीजा ने यौन शौषण कर दी जान से मारने की धमकी…

पीड़ित महिला का पति है जेल में बंद, कन्नौद पुलिस पर बिना पति के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप..

पीड़ित महिला ने देवास एसपी से की लिखित शिकायत..

देवास। जिले के कन्नौद थाना अंतर्गत आदिवासी महिला के साथ मे जीजा रामाधार द्वारा दुष्कर्म करने की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला लिखित आवेदन पत्र लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कन्नौद थाने के चक्कर लगाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का विश्वास लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची थी। महिला ने दुष्कर्मी जीजा रामाधार के अपराधों से डरी सहमी है। जान का खतरा होने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार पीड़ित महिला ने बता या कि मेरे पति अन्य अपराध में जेल जाने के बाद तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। मेरी छोटी बहन है प्रमिला व मेरा जीजा रामाधार शासकीय शिक्षक है सतवास में रहते है। मेरे पति वर्ष 2017 में जेल में बंद होने के कारण मेरी छोटी बहन प्रमिला व मेरा जीजा रामाधार ने बार-बार फोन लगाकर मेरे पति को जेल से छुड़वाने के लिए व बाबा तांत्रिक से मिलवाने महिदपुर बुलाया। महिला ने यह भी बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2017 को रामाधार मुझसे जबरदस्ती करने लगा मैंने मना किया मेरी बहन प्रमिला को आवाज लगाई और रोने लगी तो मेरी बहन प्रमिला ने कहा कि उनकी ऐसी ही आदत है मैं खुद परेशान हूं कर लेने दे उनको। रामाधार मुझे उठा कर दूसरे कमरे में ले गया प्रमिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। रामाधार ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। रामाधार और प्रमिला कहने लगे तेरे पति को हम बाबा के माध्यम से जेल से छुड़वा देंगे। यह बात किसी को मत बताना बाबा को पूजा-पाठ में समान लगेगा तुम देती रहना यदि तुमने किसी को बताया तो तेरे पति को पता लग गया तो तुझे छोड़ देगा और तू बदनाम हो जावेगी। तेरा पति जेल में सड़ जाएगा। रामाधार के द्वारा मेरे साथ यौन शोषण कई बार किया व मेरे से रुपए रकम लेते रहे। दिनांक 27 सितंबर 2021 को रामाधार प्रमिला मेरे घर पीपल्दा खेत पर आए थे वहां पर भी मेरे साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया यह घटना मेरे बेटे ने देखी है। मेरे बेटे का प्रमिला मेरी बहन गला दबाने लगी थी और कहने लगी थी किसी को बताना मत नहीं तो तुझे जान से मार दूंगी। रामाधार मुझे मोबाइल पर धमकी के साथ गंदे गंदे मैसेज भेजे। दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को कन्नौद थाने में रिपोर्ट लिखवाने गई तो मुझे कहा गया कि अभी मैडम नहीं है। तुम्हारे साथ कोई आदमी को लाओ मैंने मेरे पति को फोन लगाया तो वह नहीं आए मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई मैं थाने में अकेली खड़ी रही। पीड़ित महिला ने बताया कि पापा मेरे भाई को जानकारी मिलने के बाद अपने साथ जबलपुर लेकर गए। जबलपुर थाने पर हम रिपोर्ट डालने गए तो कन्नौद देवास जिले का मामला बताकर हमें वहां से भी रवाना कर दिया हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी। 29 मार्च 2022 मंगलवार को कन्नौद थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो मुझे कहा गया कि घटना बहुत पुरानी हो चुकी है तुम्हारे साथ कोई आदमी को लेकर आओ मेरे पति को फोन लगाया तो मेरे पति नहीं आए मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने को लेकर कन्नौद थाने से एसपी ऑफिस तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही है । महिला के शारीरिक शोषण के साथ-साथ आर्थिक मानसिक शोषण भी हो रहा है।

गौरतलब रहे कि कन्नौद थाना प्रभारी का विगत महीनो पूर्व ट्रांसफर हो चुका है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश को तवज्जो नहीं दी गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के विपरीत थाना प्रभारी की कार्यशैली में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। बलात्कार की शिकार महिला के बयान के आधार पर तत्काल रिपोर्ट कि जाना थी लेकिन पीड़ित महिला आवेदन लेकर गुहार लगाती फिर रही है। जिसके बावजूद भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई!

Dewas: शासकीय संपत्ति चुराने वाला आरोपी CCTV मे हुआ कैद, गिरफ्तार…

• आरोपी ने शुक्रवारिया हाट में स्थित टॉवर की बाउंड्री वॉल की 1 क्विंटल से ज्यादा लोहे जाली चुराई थी..

देवास। शहर के मुख्य बाजार शुक्रवारिया हाट में स्थित टॉवर की बाउंड्री वॉल की लोहे की जाली आरोपी अनिल पठारे द्वारा बीते 25 मार्च से चुराई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर श्याम सुंदर रघुवंशी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार सब इंजीनियर की शिकायत पर शासकीय संपत्ति को चुराने वाले आरोपी पर पुलिस ने लोक संपत्ति निवारण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सब इंजीनियर श्याम सुंदर रघुवंशी ने बताया कि टॉवर के बाउंड्री वॉल की चुराई गई लोहे की जाली का वजन करीब एक क्विंटल तथा मूल्य करीबन 5 से 10 हजार रूपए है। वहा लगे CCTV कैमरे में आरोपी आरोपी जाली चुराते हुए कैद हो गया जिसकी मदद से आरोपी की पहचान हो सकी।