द कश्मीर फाईल्स बनी एक जन आन्दोलन…

फिल्म देखने उमड़ रही भारी भीड़, टॉकीज में बढ़ाए गए शो

देवास। देशभर के साथ साथ देवास में भी द कश्मीर फाईल्स एक जन आन्दोलन बनकर उभर रही है। वर्ष 1990 में आतंकवादियों, अलगाववादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किये गये अत्याचार, नरसंहार को दर्शाती विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को देखने के लिये शहर के अभिनव टॉकीज में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाईल्स के दो शो चलाए जा रहे थे। एक शो दोपहर 12 बजे एवं दुसरा रात्रि साढ़े 9 बजे दिखाया जा रहा था, लेकिन दर्शकों  की भारी भीड़ के चलते वर्तमान में
दिनभर में फिल्म के चार शो चलाए जा रहे है। युवा एवं पुरूष वर्ग ही नहीं महिलाएॅ भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने पंहुच रही है। लगभग तमाम सोशल साईट्स फिल्म के प्रचार प्रसार एवं विविध प्रकार की प्रतिक्रियाओं से भरी पड़ी हुई नजर आ रही है। सोशल माध्यमो से यह भी व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है कि द कश्मीर फाईल्स को किसी लिंक के माध्यम से नहीं देखी जाए, बल्कि टॉकीज में जाकर ही देखे, ताकि यह फिल्म कमाई के सारे रिकार्ड तोड़कर उन लोगो को करारा जवाब दे, जिन्होने इसका प्रमोशन तक करने से इंकार कर दिया। लोगो द्वारा समूह बनाकर 50 से लेकर 100-150 तक टिकट एक साथ खरीदे जा रहे है। अनेक लोग तो ऐसे थे, जिन्होने पिछले 30-35 वर्षो से टॉकीज में फिल्म नहीं देखी। विविध संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओें, युवा विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणंचल से भी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने आ रहे है। जो लोग फिल्म देखकर टॉकीज से ठंडी श्ंवास लेते हुए निकलते, कुछ बोल पाने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे है। कई दर्शकों की आंखो में तो आंसु तक भरे दिखाई दे रहे है। रिलीज होने के साथ ही तमाम सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया गया।
शहर में तमाम संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा इस फिल्म को बड़ी संख्या में जा कर देखा जा रहा है।
देवास प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखा गया।

भारत तिब्बत समन्वय संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता फिल्म देखने पहुंचे।

बीटीएसएस के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी अफसोस प्रकट करते, रूंघे हुए गले से इक्का दुक्का दर्शक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहे है कि द कश्मीर फाईल्स 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के 43 वर्षो बाद हिन्दू समाज की फूटी हुई तकदीर को बयॉ करती है। सपरिवार फिल्म देखने गये व्यवसायी पवन विजयवर्गीय केन्द्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा कश्मीरी पंडितों को आंतकियों, अलगाववादियों के हाथो लूटने, पीटने, मरने के लिये बेसहारा छोड़ दिया गया था। सिर्फ तत्कालीन सरकारों एवं राजनेताओं ने ही नहीं अपितु कश्मीर में लागू धारा 370 भी समाज के उत्पीड़न का कारण बनी, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा हटाया गया। उनके साथ फिल्म देखकर निकले पवन खंडेलवाल कहते है कि सिर्फ इतना ही नहीं उसके बाद की युवा एवं छात्रपीढ़ी को झुठा इतिहास पढ़ाते, कश्मीर की कड़वी सच्चाई को छिपाते हुए दिग्भ्रमित किया गया। आतंकवादियों द्वारा बच्चे, बुढ़े, जवान, स्त्रियों को एक पंक्ति में खड़ाकर गोलियों से भून दिया गया और षड़यंत्रपूर्वक इस दुष्कृत्य का दोषारोपण भारतीय सेना पर किया जाता रहा। द कश्मीर फाईल्स इस असत्य का पर्दाफाश करते हुए सच्चाई से अवगत कराती है। बीटीएसएस के अन्य कार्यकर्ता बताते है कि द कश्मीर फाईल्स एक और जहां विघटनकारी राजनीति के दुष्परिणाम स्वरूप कश्मीर में निर्दोषो के लहूलूहान दूश्य को चित्रित करती है, वहीं कश्यप ऋषि जिनके कारण कश्मीर का नामकरण हुआ एवं जगदगुरू शंकराचार्य की तपस्थली एवं हिन्दू तीर्थो का उल्लेख करते हुए इस सत्य से भी अवगत कराती है कि कश्मीर सदियों से भारतवर्ष का अभिन्न अंग रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता ने देखी “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म

देवास। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उज्जैन रोड स्थित टॉकीज में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव की उपस्थिति में सभी ने भारत माता की जय वंदे मातरम और कश्मीर हमारा है के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हमने महिला शक्ति से आग्रह किया था कि कश्मीर का जो सच है उसे जानने के लिए “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म जरूर देखें और सभी माता बहनों से भी आग्रह करें जिसको लेकर आज महिला मोर्चा मंडल की कार्यकर्ता एवं छात्राएं फिल्म देखने आई है। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में टॉकीज में जाकर ही देखना चाहिए जिससे राष्ट्रवाद को भी बढ़ावा मिले और ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर का भी प्रोत्साहन हो।

बैंक नोट प्रेस देवास से नोट छुपाकर ले जाने व उपयोग करने पर आरोपी को न्‍यायालय ने दिया आजीवन कारावास 

देवास। शहर के बैंक नोट प्रेस से नोट चुराने वाले आरोपी को न्‍यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा भारी अर्थदण्ड लगाया है ।
दरअसल दिनांक 19 जनवरी 2018 को बैंक नोट प्रेस देवास के एन.बी.एफ. सेक्‍शन (जहॉ रिजेक्‍ट नोंटों की कटिंग की जाती है) के कारीडोर में तैनात सी.आई.एस.एफ. ड्यूटी पर तैनात जवान मनेन्‍द्र सिंह एवं लिलेस्‍वर प्रसाद के द्वारा देखा गया कि एन.बी.एफ. सेक्‍शन में कार्यरत मनोहर वर्मा उपनियंत्रक अधिकारी , बीएनपी देवास एक बॉक्‍स में कुछ वस्‍तु छुपा कर रख रहा था जो उन्‍हें देखने में संदिग्‍ध लगा जिसकी सूचना उन दोनों बल सदस्‍यों के द्वारा इकाई के सभी उच्‍च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद उक्‍त कर्मचारी की तलाशी लेने पर उसके पैर के जुतों में 200-200 रूपये के 02 बंडल पाये गये जिसके पश्‍चात् उक्‍त कर्मचारी को अपने कब्‍जे में लेकर पूछताछ कर उसे साथ में लेकर टेबल दराज की तलाशी ली गई जिसमें भी पांच सौ रूपये एवं दो सौ रूपये के विभिन्‍न नोट लगभग राशि 26,09,300/- बरामद किये गये। उसके पश्‍चात् पुलिस द्वारा उसके घर से लगभग 64,50,000/- रूपये के पांच सौ एव दो सौ रूपये के नोट जप्‍त किये गये।   


प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान फरियादी विकास चौधरी एवं अन्‍य साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किये गये, बैंक नोट प्रेस की एन.बी.एफ. शाखा  (घटना स्‍थल) में लगे सीसीटीवी फुटेज दिनांक 10 जनवरी 2018 से 19 जनवरी 2018 तक की हार्ड डिस्‍क एवं 65 बी साक्ष्‍य अधिनियम के प्रमाण पत्र सहित, आरोपी मनोहर वर्मा का सेवा अभिलेख तथा जप्‍त नोटों से संबंधित विकत नोटों के रजिस्‍टर, सूचियां जप्‍त की गई। विवेचना में उपलब्‍ध साक्ष्‍य से पाया गया कि कि आरोपी मनोहर वर्मा द्वारा लोकसेवक के रूप में कार्य के दौरान उसको सौंपे गये विकृत नोटों को नष्‍ट न करवाते हुये, छुपाकर कर घर ले जाकर रखे व खर्च किये जो आरोपी के विरूद्ध धारा 409,489(ख)(ग) भादवि का अपराध पूर्णत: सिद्ध पाये जाने से मामले में अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्‍त प्रकरण गंभीर जघन्‍य सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित किया गया था।   

उक्‍त प्रकरण में माननीय तृतीय अपर सत्र न्‍यायाधीश जिला देवास द्वारा दिनांक 16 मार्च 2022 को निर्णय पारित कर आरोपी मनोहर वर्मा, उम्र 55 वर्ष निवासी 34 साकेत नगर, देवास को धारा 409, 489 भादवि में आजीवन कारावास एवं 25-25 हजार रूपये अर्थदण्‍ड एवं धारा 489 भादवि में 07 वर्ष का सश्रम कारावास व 25,000/- के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।
 
उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का संचालन तत्‍कालीन उप संचालक अभियोजन श्री अजयसिंह भंवर  द्वारा किया गया एवं वर्तमान में उक्‍त प्रकरण का सफल संचालन अविनाश सिरपुरकर एवं कौस्‍तुभ पाठक,  अधिवक्‍ता (विशेष लोक अभियोजक)  द्वारा किया गया एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक 105 विनोद लहरी का विशेष सहयोग रहा। उक्‍त जानकारी मीडिया प्रभारी, जिला देवास ऊदल सिंह मौर्य द्वारा दी गई।

Dewas: टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर हुआ फागुनी तेरस यात्रा का भव्य आयोजन

देवास । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर फागुनी तेरस यात्रा का आयोजन 16 मार्च बुधवार को हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भावपूर्ण यात्रा में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चे भी यात्रा में उपस्थित थे। यात्रा का आयोजन श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल द्वारा किया गया।

प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रात: 7.15 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर एकत्रित हुए। यहां पर संघ पूजन का आयोजन हुआ। यहां से एक भाव पदयात्रा  के रूप में सामूहिक रूप से टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर पहुंचे। तत्पश्चात प्रभु का रंगारंग महाअभिषेक , मनोहारी अंग रचना एवं अष्ट प्रकारी पूजन का विशिष्ट द्रव्य समर्पण अनुष्ठान हुआ। महाअभिषेक का लाभ सुनंदा जैन, राजश्री जैन, प्रेमलता जैन एवं किरण जैन ने लिया। प्रथम पूजन का सौभाग्य संजय कुमार नेमीचंद जैन एवं मूलचंद कन्हैयालाल जैन ने प्र्राप्त किया। महाआरती अनिल कुमार रखबचंद जैन एवं रमेशचंद अनिल कुमार जैन उज्जैन द्वारा उतारी गई। संघ पूजन सजनबाई अमलोकचंद जैन मामा, पुखराजबाई रमणलाल चौधरी एवं आदिनाथ स्नात्र मंडल द्वारा किया गया। नवकारशी का विशेष आयोजन हुआ।  श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल के विनीत जैन , नितिन जैन मानव , मनीष जैन , विशाल जैन , शरद तरवेचा , सचिन तेजावत , योगेश जैन , पारस जैन आदि ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Shankargarh adventure fest : आज शाम शंकरगढ़ पहाड़ी पर होगा गायिका आकांक्षा लाइव कन्सर्ट

देवास/ जिला व निगम प्रशासन द्वारा आयोजित एडवेंचर फेस्ट के अन्तर्गत शंकरगढ पहाडी पर 16 मार्च (बुधवार) को सुपरसिद्ध बॉलिवुड गायिका आकांक्षा शर्मा के द्वारा गीत संगीत की सुगम निशा का आयोजन सांय 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जावेगा। ज्ञात हो कि इन्दौर—भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ पहाडी को पर्यटन की दृष्टि से उसका सौदर्यिकरण किया जाकर पर्यटको को आकर्षित करने के उद्देश्य से एडवेंचर फेस्ट का अयोजन जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा 12 से 16 मार्च तक किया जा रहा है।

जिसके अन्तर्गत फेस्ट के आयोजन मे विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों मे घुंघरू डांस एकेडमी की बालिकाओ द्वारा कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ ही शाजापुर की मलखंब टीम के पहलवानों ने मलखंब पर शारीरिक गतिविधियों से हैरतअंगेज प्रस्तुति दी तथा देवास जिला कराते संघ के बालक-बालिकाओं ने कराते का प्रदर्शन किया एवं छोटे बच्चों ने कराते की अलग-अलग प्रक्रिया दिखाई। इसी प्रकार इन्दौर की धैवत बैंड पार्टी ने क्लासिकल, सदाबहार गीतो की प्रस्तृति देकर शंकरगढ पहाडी पर आने वाले पर्यटको व शहरवासियो का मनमोहलिया। स्वादिष्ट व्यंजनो के लिये फूड झोन के साथ ही बच्चो के मनोरंजन हेतु झुले एवं मिक्की माउंस एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। इसी प्रकार आज 16 मार्च को सांय 7.30 बजे से सुप्रसिद्ध बॉलिवुड गायिका आकांक्षा शर्मा के द्वारा गीत संगीत की सुगम निशा का आयोजन होगा। शंकरगढ पहाडी पर आने एवं जाने हेतु सिटी बस मुख्य बस स्टेण्ड, विकास नगर चौराहा, मॉडल स्कुल बालगढ चौराहा पर सशुल्क उपलब्ध रहेगी।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देवास/बरोठा(नितेश नागर) : बरोठा प्रोविडेंस एकैडमी स्कूल बरोठा के तत्वाधान में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें इंडेक्स मेडिकल हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा आसपास के गांव से पधारे हुए समस्त नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया गया । कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह चौहान सर द्वारा किया गया ,एवं आभार प्रदर्शन दिनेश मीणा सर द्वारा किया गया ।

भारत तिब्बत समन्वय संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता पहुँचे ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने…

देवास। वर्ष 1990 में हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार/ पलायन/ दर्द को बयां करती ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी फिल्म जिसने मानो देशभर में एक क्रांति ला दी हो। देशभर में हर एक व्यक्ति इस फ़िल्म को देखने के लिए आतुर है। लोगो द्वारा बड़ी संख्या में इस फ़िल्म को देखा जा रहा है। सिनेमाओं में फ़िल्म देखने के लिए लोगो को टिकिट तक नही मिल पा रही है।
भारत भर में 7 से 8 राज्यो में इस फ़िल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अनैको राजनेता सहित और भी जानी मानी बड़ी हस्ती इस फ़िल्म की तारीफ कर चुके है। जो भी इस फ़िल्म को देख रहे है वह इस फ़िल्म की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द/ नरसंहार/ पलायन को बयां करती इस फ़िल्म को देखने के लिए भारत तिब्बत समन्वय संघ के मालवा प्रान्त के देवास के सैकड़ो कार्यकर्ता ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने पहुँचे थे।

संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम उज्जैन रोड पर स्थित गोरखनाथ मंदिर पर एकत्रित होकर वहा पर दर्शन कर वहाँ से भारत माता की जय सहित राष्ट्रवादी नारे लगाते हुए सिनेमा पहुँचे जहाँ कार्यकर्ताओ ने इस फ़िल्म को देखा।
संघ के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने बताया मंगलवार को भारत तिब्बत समन्वय संघ के करीब 150 कार्यकर्ता कश्मीर में 1990 में हुए कश्मीरी हिंदुओं/पंडितो के नरसंहार/पलायन को बयां करती ‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म देखने पहुँचे थे, और पूरे भारत में हर एक व्यक्ति सहित युवाओ भी को यह फ़िल्म अवश्य देखना चाहिए। जिससे भारत के कश्मीर में हुए इस कृत्य को युवाओ के सामने आ सके। वर्मा ने इस फ़िल्म के निर्देशक ओर निर्माताओ को संघ सहित पूरे देश की और से इस फ़िल्म में खुलकर सच्चाई दिखाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

Dewas : नवरात्रि पर्व पर तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में हुई बैठक आयोजित…

• चैत्र नवरात्रि में भी शारदीय नवरात्रि प्रकार की तैयारियां जाएं – कलेक्टर

देवास। जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व 02 अप्रैल से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शारदीय नवरात्रि में जिस प्रकार की तैयारियां की जाती है, उसी प्रकार की तैयारियां चैत्र नवरात्रि पर भी करें। यदि श्रद्धा‍लुओं द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाती है, तो उन्‍हें पूर्व में अनुमति लेना आवश्‍यक होगा। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की करें। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ सफाई की जाये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बेरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। टेकरी पर बिजली के तार सही करवाले। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टेकरी पर सौंदर्यीकरण का कार्य कर लें। श्रद्धालूओं के सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट लगाये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला निर्देश दिए हैं कि टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए।
बैठक में एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि दर्शनार्थी एक जगह इक्‍ट्ठा न हो इसका विशेष ध्‍यान रखें। नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। ट्राफिक कंट्रोल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाएं। आगामी समय में देवास में कथाओं का आयोजन भी होना है। इस समय भी ट्राफिक की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालू टेकरी पर माता के दर्शन के लिए भी आयेंगे।
बैठक में बड़ी माताजी मंदिर, छोटी माताजी मंदिर क्षेत्र में जरूरी निर्माण कार्य कराए जाने पर भी चर्चा की गई।

बिजवाड़ पुलिस चौकी में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)आगामी भगोरिया पर्व, होली रंगपंचमी के त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए आज शाम 7ः30 बजे सोमवार को बिजवाड पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया बिजवाड पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया की उपस्थिति में सभी ग्रामीण जनों ने अपनी बातें राखी इस दौरान सरपंच विक्रम सिंह गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह दरबार ,अर्जुन परिहार, बीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस बचोतर सिंह भाटिया, मुकेश पटेल सरपंच विक्रम सिंह पवार अभिषेक पटेल, अखिलेश सिसोदिया , शिक्षक दिनेश राजपूत, पत्रकार दिनेश पंचोली , दीपक शर्मा , मनोज गवली,विकास भाटी, सैनिक गुलाब पटेल,सहित वरिष्ठ नागरिक ,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

जिला चिकित्सालय देवास के स्टोर कीपर को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवास के न्यायालय में विचाराधीन सत्र प्रकरण क्रमांक 204/2017 धारा 417, 420, 467, 468, 471 भादस के अंतर्गत आरोपी राजेन्द्र गुप्ता तत्कालीन स्टोर किपर को दोषी पाते हुए दंडित किया।

अभियोजन के अनुसार उक्त प्रकरण इस प्रकार है कि अभियुक्त द्वारा 7 जनवरी 2017 को जिला चिकित्सालय देवास के स्टोर किपर के पद पर पदस्थ रहते हुए सिविल सर्जन डॉ. एसके सरल के नाम से कपट पूर्वक बेईमान से क्रय आदेश पर हस्ताक्षर करवाकर छल किया। मूल्यवान प्रतिभुति के रूप में समपरिवर्तित किए जाने योग्य दस्तावेज को रचते हुए बेईमानी से उत्प्रेरित किया। अभियुक्त द्वारा सिविल सर्जन के आईडी पासवर्ड व डिजिटल हस्ताक्षर के दुरूपयोग कर एवास्टिन इंजेक्शन जो कि केंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए उपयोग किया जाता है जिसकी कीमत 1,80,0000 (अट्ठारह लाख रुपये) के करीब थी को सिविल सर्जन के हस्ताक्षर कर मंगवा लिए एवं उक्त इंजेक्शन आरोपी के घर जप्त किए गए। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन साक्षियों पर विश्वास करते हुए आरोपी को धारा 417 भादस में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए का अर्थदण्ड, 420 भादस 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए का अर्थदण्ड 467 भादस में 7 वर्ष एवं 1000 रूपए के दण्ड 468 भादस 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए के अर्थदण्ड, 471 भादस 3 वर्ष के सश्रम कारवास एवं 1000 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजन मनोज हेतावल ने पैरवी की तथा कोर्ट मुंशी प्रधान आरक्षक दिनेश डामोर, आरक्षक प्रितम मिमरोट का सराहनीय योगदान रहा।

नवनिर्वाचित बालोदिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली रैली, विधायक निवास पहुंचकर माना आभार

देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष पद पर प्रेम बालोदिया को मनोनित किया गया। बालोदिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए आभार प्रदर्शन रैली निकाली।

अमजद अली ने बताया कि आभार प्रदर्शन रैली गंगानगर से ढोल-ढमाके, बैण्ड, डीजे, ताशे के साथ प्रारंभ हुई, जो एबी रोड़ होते हुए पैलेस पहुंची। रैली में जूनियर मण्डल अध्यक्ष बालोदिया खुली जीप में सवार थे। जहां बालोदिया ने विधायक गायत्रीराजे पवार एवं महाराज विक्रम सिंह पवार का आभार माना। पैलेस पर भव्य आतिशबाजी की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला व पुरूषों ने हिस्सा लेकर संगठन, विधायक एवं महाराज श्रीमंत पवार के प्रति आभार माना। पैलेस पर महाराज विक्रम सिंह पवार ने बालोदिया का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर महामंत्री संतोष पंचोली, धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, सचिन जोशी, राहुल दायमा, मुकेश प्रजापति, रंजीत दरबार, मोहम्मद खान, गोविंद बालोदिया, भरत सिंह, संदीप चौहान, सूरज चौहान, बब्लू खान, राहुल चौहान, दशरथ, विक्रम सिंह मालवीय, मानसिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।