खातेगांव:क्षेत्र के विधायक पं. आशीष शर्मा के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप मैं श्री बेड़ा बाबा एमबीएम क्लब कन्नौद की बालिका टीम ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक कप श्री संत सिंगाजी महाराज संदलपुर में 8 मार्च को आयोजित किया गया था। जिसमें बालिका वर्ग के टीम में एमबीएम क्लब उपविजेता रही। जिसमें बालिकाओ को विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर प्रमाण पत्र दिए गए। टीम के कोच कमल सोलंकी ब्लॉक समन्वयक कन्नौद खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जानकारी दीl
Tag: dewas live
देवास शहर में करोड़ों की लागत से बनेगी सड़के, बजट में मिली स्वीकृति
देवास। बुधवार को प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया।
बजट में देवास शहर की लोक निर्माण विभाग की सड़को को मध्यप्रदेश सरकार ने अपने बजट में स्वीकृति प्रदान की है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने बताया कि देवास की प्रमुख सड़क बालगढ से पालनगर नागदा तक 1.80 किलोमीटर मार्ग की राशि 2 करोड़ 74 लाख ,नागदा से रसलपुर मार्ग दुरी 3.30 किलोमीटर की राशि 3 करोड़ 19 लाख तथा कालुखेड़ी मार्ग 1़.20 किलोमीटर की राशि 1 करोड़, ए.बी. रोड से लॉ कालेज तक मार्ग .60 किलोमीटर राशि 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति बजट में हो चुकी है। स्मरण रहे इन सड़कों के नवीनीकरण, चोड़ीकरण, मजबूतीकरण की मांग क्षेत्रीय रहवासीयों द्वारा की जा रही थी। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
बजट में कोई कर नहीं लगाया तो कम भी नहीं किया बजट से आम नागरिकों को कोई लाभ नहीं- कांग्रेस
देवास। बुधवार को बजट आने के बाद देवास कांग्रेस ने बजट को निराशाजनक बताया है उन्होंने कहाँ की नया कर नहीं लगाया गया तो पुराने करो में कोई छूट भी नहीं दी गई लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल पर से सरकार वेट टैक्स कम करेगी लेकिन नहीं किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहां की बजट पूर्ण रूप से लोगों के लिए निराशा भरा रहा लोगों को लगा था कि कोरोना महामारी के बाद प्रदेश में जो सामान्य हालात निर्मित हुए हैं उसका लाभ उठाते हुए प्रदेश सरकार बजट में इस तरह का प्रावधान करेगी कि लोगों का व्यापार व्यवसाय फिर से रफ्तार पकड़ लेगा लेकिन लगता नहीं है कि वर्तमान में पेश किए गए बजट से व्यापार को गति मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर प्रावधान किए गए हैं लेकिन इससे तत्काल तो कोई लाभ नहीं मिलेगा। 11 नए औद्योगिक क्षेत्र की बात कही गई है लेकिन देवास सहित अनेक ऐसे औद्योगिक क्षेत्र है जो आज पूरी तरह पिछड़ चुके हैं बड़े पैमाने पर फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है कोरोना महामारी के साथ ही बेरोजगारी बढ़ी है उस दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात सरकार कर रही है वही देवास शहर की शराब दुकान रात 12 बजे तक खुली रह रही है । शिक्षकों के 13000 हजार पद नए भरेंगे लेकिन जो शिक्षक नियमितीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं उनका निराकरण तो करो ,बजट में कहा गया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी दिया जाएगा दूसरी और देवास नगर निगम लोगों के घरों के नलो को काट रही है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि बजट आम नागरिकों के हित में नहीं है ।
Dewas : ग्राम बरोठा के युवा नेता सोलीवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी सेल जिला संयोजक नियुक्त
देवास/बरोठा(नितेश नागर) : हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी जी द्वारा बरोठा के हाटपिपलिया विधानसभा के बरोठा के युवा नेता संजय सोली वाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है ज्ञात रहे कि श्री सोली वाल कई वर्षों से अति पिछड़े लोगों की एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज उठाते रहे हैं एवं उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करते आए हैं उनकी यही योग्यता को देखकर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है इस नियुक्ति की सूचना मिलने पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है एवं सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता आशीर्वाद दाता एवं युवा साथियों ने श्री सोलीवाल का स्वागत कर प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
नानी बाई रो मायरो: भगवान पर विश्वास हो तो निश्चित ही मानव के काम पूरे होते है
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में शक्ति माता मंदिर परिसर में शक्ति महिला मंडल द्वारा चल रही नानी बाई रो मायरो की तृतीय दिन की कथा में सुश्री मोनिका शर्मा द्वारा नानी बाई रो मायरो में नानी बाई ने जो भगवान की भक्ति की करुणा करके जो पुकार की गई। उसका प्रसंग का वर्णन किया गया। एवं अपने पिता को पुत्री द्वारा मायरो करने के लिए पाती दी गई। नरसिंह मेहता द्वारा उसको भगवान के चरणों में रख कर, व राग केदारा द्वारा भगवान से प्रार्थना। की आपको नानी बाई के मायरे में सेठ सावरिया व माता रूखमणी के संग जूनागढ़ शीघ्रता से आना है।
इसी प्रसंग के साथ महिलाओं द्वारा नाच झुमकार एक दूसरों के चेहरों पर गुलाल मल कर फ़ाग उत्सव मनाया गया।
नगर मे अधिकारी महिलाओं का महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया ।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ठा, महेंद्र सिंह चावड़ा द्वारा व्यास पीठ की पूजा व आरती की गई।
आ लौट चले : स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः मिलेगा पढ़ने का मौका
निःशुल्क दे सकेंगे 10वी 12वी की परीक्षा, ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा”आ लौट चले योजना” हाल ही में बनाई गई योजना है। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही बंद कर दी थी और किसी कारणवष उन्हें ड्राॅपआउट होना पड़ा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे को स्कूल भेजना है। वह विद्यार्थी जिन्होंने किसी वर्ष ड्राॅप लिया था और अब वह आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो वह इस योजना से वह छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे। बता दें कि जो विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे उनकी परीक्षा जून 2022 में आयोजित होगी तथा निर्धारित पाठ्यक्रम लागू होगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने इन कक्षाओं में अध्ययन नहीं किया है अथवा फेल हो चुके हैं तथा स्कूल छोड़ चुके है ऐसे शाला त्यागी ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिवराज सरकार द्वारा लौट चलें योजना लागू की गई है।
इन विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. में कक्षा 10वीं अथवा 12वीं के लिये निर्धारित पाठयक्रम ही लागू होगा। विगत 3 वर्षों में शासकीय शाला से शाला त्यागी हुए विद्यार्थियों का पंजीयन 24.03.2022 तक विद्यालय द्वारा करवाए जायेंगे। आवेदन भरने की प्रक्रिया 24.02.2022 से आरंभ हो चुकी है।
आ लौट चले योजना में शामिल होने की पात्रता
समग्र शिक्षा अभियान म.प्र. की सेकेण्डी एवं सीनियर सेकेण्ड्री स्तर के ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की सूची वाले डाटाबेस में नाम होना चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों को ही एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फार्म भरने की अनुमति होगी।
ऐसे परीक्षार्थी जिनके नाम डाटाबेस में नहीं परन्तु संचालनालय की ड्रॉपआउट परिभाषा में आते हैं, वे जिला
स्तरीय संकलन केन्द्र (ई.एफ.ए. स्कूल) में संपर्क उनके जिला शिक्षा अधिकारी के प्रमाणीकरण उपरांत डाटाबेस में सम्मिलित करने पर ऐसे परीक्षार्थी को भी एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फार्म भरने की अनुमति होगी।
योजना के संबंध में देवास ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी
आ लोट चले योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन एम. पी. ऑनलाइन पर करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपने साथ अंतिम परीक्षा जिसमें सम्मिलित हुआ है की मूल अंकसूची एवं फोटो पहचान हेतु दस्तावेज लेकर जाना होगा।
कक्षा 10वीं की परीक्षा हेतु ऐसे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं बोर्ड परीक्षा अनुत्तीर्ण हुऐ हो अथवा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने के उपरांत शाला त्यागी हो गये हों। ऐसे सभी विद्यार्थियों के पास माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल का नामांकन क्रमांक आवंटित होना आवश्यक है।कक्षा 12वीं की परीक्षा हेतु ऐसे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा अनुत्तीर्ण हुए हो अथवा कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के उपरांत शाला त्यागी हो गये हों।
आ लोट चले योजना : नहीं देना होगा कोई शुल्क
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई आ लौट चलें योजना अंतर्गत पंजीयन कराने वाले पात्र विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षाओं के लिए लगने वाले शुल्क की प्रतिपूर्ति समग्र शिक्षा अभियान द्वारा सरकार करेगी।
परीक्षार्थियों को केवल एमपी ऑनलाइन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान लगने वाले पोर्टल शुल्क को ही देना होगा।
Dewas: पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे शंकरगढ़ रहवासी
देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 44 शंकरगढ़ के रहवासी बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुपस्थिति में जिला महामंत्री महामंत्री राजेश यादव से शीघ्र योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी कई बार आवेदन किए गए हैं, जिनका लगभग 2 महीने पहले नगर निगम प्रशासन द्वारा सर्वे भी करवाया गया था, लेकिन सर्वे के बाद वार्ड के जरूरतमंद रहवासी का नाम डीपीआर में नहीं चढ़ाया गया।
शंकरगढ़ के रहवासियों में ज्यादातर बंजारा समाज (घुमक्कड़-अघुमक्कड़ जाति) एवं भील समाज के है। जिन्हें मध्यप्रदेश शासन प्रत्येक योजनाओं में प्रमुखता से लाभ देने की कोशिश करती है। शासन द्वारा पूर्व में उन्हें पट्टा प्रदान किये गए, लेकिन आवास योजना से अब भी वंचित है। नगर निगम को रहवासी मकान टैक्स, जलकर भी समय पर भरते है, फिर भी उन्हें योजनाओं का लाभ नही दिया जा रहा है। रहवासियों की समस्या सुनकर महामंत्री यादव एसडीएम से चर्चा की। एसडीएम ने शंकरगढ़ से प्रतिनिधि मंडल को दस्तावेज लेकर मुलाकात के लिए बुलाया है एवं आश्वासन दिया को जो भी पात्र हितग्राही होगा उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उक्त जानकारी विक्रम कछावा ने दी।
जब तक कन्नौद जिला नहीं घोषित होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा
कन्नौद जिला बनाओ संघर्ष समिति के बेनर तले सैकड़ों नागरिकों ने चेतावनी भरे शब्दों में ज्ञापन दिया।
कन्नौद(चंचल भारतीय): जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शीतला माता मंदिर से सैकड़ों नागरिकों ने राजनीतिक भावनाओं से परे होकर क्षेत्र विकास के लिए जिला घोषित करने की मांग को लेकर सभी पार्टी के रसूखदार नेताओं के साथ आम नागरिकों ने मध्य प्रदेश शासन के नाम पर एसडीएम कार्यालय जाकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन का वाचन कर संतोष पंडा ने प्रदेश शासन से कन्नौद को जिला घोषित करने की बात करते हुए अगर प्रदेश शासन ने क्षेत्रवासियों की न्यायोचित मांग पर ध्यान नहीं दिया क्षेत्र का हर नागरिक सक्रिय रूप से इस आंदोलन में आकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा आज हमारे क्षेत्र का नागरिक 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर जिला स्तर पर जाकर जिले के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराता है
जिला स्तर तक जाने के लिए पर्याप्त बसों की सुविधाएं नहीं हैं कभी अधिकारी मिलते हैं कभी अधिकारी नदारद रहते हैं ऐसी स्थिति में क्षेत्र का नागरिक अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष नहीं रख सकता है। जिससे क्षेत्रवासियों का समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं होता है धन एवं समय बर्बाद करने के बाद भी क्षेत्र के नागरिक की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। इन समस्याओं को लेकर पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र को जिला घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं इसके बावजूद प्रदेश शासन का इस ओर ध्यान नहीं गया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए भूत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जोरावर सिंह फौजी, संतोष पंडा, कुमार मिलीद रामानंद जी उपाध्याय ,राजेश टूवानी, जगदीश पटेल ,मोहन तिवारी, नरसिंह गोरानी, हरीश शर्मा, कमल मानधनिया सतवास, महेंद्र श्रोत्रिय, श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार अतुल गुप्ता, मांगीलाल मालवीय एवं विनोद भूतड़ा सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।
सीएम एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्व सहायता समूह को सौंपी पोषण आहार संयत्र की चाबी
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही भाजपा सरकार-जे पी नड्डा
देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व सहायता समूह के प्रदेश स्तीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा देवास आए। महिला सशक्तिकरण से जुड़े विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएॅ एवं भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।उज्जैन में भगवान महांकालेश्वर का दर्शन करने के उपरांत सीएम एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपरान्ह साढे 3 बजे के दरम्यान देवास आगमन हुआ। मंचस्थ अतिथियों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुरलीधर राव, कृषि मंत्री कमल पटेल,जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, पहाड़सिंह कन्नौजे, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, निगमायुक्त विशालसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अतिथियों के स्वागत उपरांत स्व सहायता समूह को सीएम, राष्टÑीय अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा पोषण आहार संयत्र की चाबी एवं राशि का चैक तथा टूलकिट सौंपा गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पोषण आहार के 8 संयत्र स्थापित किये जाएंगे। 8-8 करोड की लागत से 80 करोड़ सालाना खर्च कर स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने सीएम शिवराज को कर्मशील, सवेंदनशील बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में राजस्थान के झुंझनू से पोषण अभियान की शुरूआत की थी। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। श्री नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी और भाजपा की सोच में अन्तर है। मध्यप्रदेश में जब कांगे्रस की सरकार थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ पोष्टिक आहार का संचालन महिलाओं से छीनकर ठेकेदार के हाथों में सौप देते थे। वहीं शिवराजसिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण अथवा उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।
केयर इंडिया संस्था द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
खातेगांव (बालकृष्ण शर्मा)। केयर इंडिया संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया केयर इंडिया मध्य प्रदेश के 5 जिलों में महिला प्लस जल परियोजना पर कार्य कर रही है इस प्रोजेक्ट वर्क काम कर रही है इस प्रोजेक्ट में पेस प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 महीने का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें महिलाओं को संचार समस्या समाधान निर्णय निर्धारण समय एवं तनाव प्रबंधन वित्तीय साक्षरता आदि माड्यूल के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है साथ में ही हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भी किया जाता है आज दिनांक 8 मार्च को केयर इंडिया संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के देवास जिले के विकासखंड खातेगांव के ग्राम करोड़ माफी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में विजित विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया एवं ग्राम की सम्मानित महिलाओं का सम्मान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पवार द्वारा किया गया एवं महिलाओं को शपथ भी दिलवाई गई इस अवसर पर संस्था के मास्टर ट्रेनर बलराम मालवीय आशा कार्यकर्ता ज्योति बिल्लो रे आंगनवाड़ी सहायिका गायत्री वर्मा समाजसेवी करण वर्मा एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित है
अमलतास हॉस्पिटल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
देवास। आज मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमलतास हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर्स व स्टाफ का सम्मान किया गया।
इसी अवसर पर देवास के प्रख्यात इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ नीरज खरे का जेंडर इन ऐक्वलिटी जेंडर असमानता एवम कन्या भ्रूण हत्या के विभिन्न आयाम पर सारगर्भित व्याख्यान हुआ। उन्होंने सभी महिलाओं से आव्हान किया कि वे जागरूक और आत्मनिर्भर बने एवम किसी भी प्रकार की असमानता का विरोध अवश्य करे । उन्होंने अपना व्याख्यान बहुत सहज सरल भाषा में दिया। सभा को अमलतास हॉस्पिटल के डीन डॉ.शरदचंद्र वानखेड़े ने संबोधित किया ।सभा का संचालन डॉ स्नेहा प्राचार्य अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल ने किया। आभार मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ प्रशांत ने व्यक्त किया तथा किया कहा की सभी महिला अपने कार्य के अलावा उचित आराम करे एवम उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे उन्होंने कहा की अमलतास अस्पताल में कार्यरत अधिकांश स्टॉफ महिलाए है जो पूरी जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रही हैं जिसकी वजह से अमलतास का नाम देवास अंचल सहित प्रदेश में तेजी से प्रगति कर रहा है ,इसके लिए हम सब उनके आभारी है। संस्था के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत,हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट,डॉ. शर्मिला मित्तल,डॉ.प्रीति जैन,डॉ. सविता राठौड़, डॉ. जया वर्मा,डॉ. आस्था तिवारी,राहुल टकवाना,जितेंद्र राजपूत,सहित सभी स्टॉफ उपस्थित थे।
