Dewas फ्रिज में मिला महिला का शव, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

  • लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाले प्रेमी ने मार्च 2024 में की थी हत्या

देवास। सुबह शहर की वृंदावन धाम कालोनी में एक मकान में फ्रिज में महिला का शव मिला था। जिसका पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है।
दरअसल शहर की वृंदावन धाम कालोनी में एक मकान में से आस पास के रहवासियों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वहा फ्रिज में महिला का शव मिला था। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच में जुट गई पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी संजय पाटीदार निवासी उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का नाम प्रतिभा प्रजापति बताया है। आरोपी और महिला 5 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे जिसमें 3 वर्ष तक उज्जैन थे जिसके बाद देवास में रहने रहने लगे, मृतिका आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, उसी के चलते संजय ने अपने एक और साथी विनोद दवे के साथ मिलकर मार्च 2024 में गला घोंटकर कर महिला की हत्या कर दी थी। जब से ही महिला का शव फ्रिज में रखा था।
पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का साथी विनोद राजस्थान में जेल में है।

Dewas अवैध शराब विक्रय की कार्यवाही करवाने के शक में चौकीदार के घर में घूसकर की मारपीट करने का आरोप

देवास। एक मत होकर घर पर प्राणघात हमला करने वाले आरोपियों पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नही करने एवं परिवार पर जान का खतरा होने संबंधी शिकायत 9 जनवरी को जिले के ग्राम गुर्जर बापच्चा थाना बीएनपी निवासी श्रवण पिता स्व. सुरेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की। शिकायतकर्ता श्रवण ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम गुर्जर बापच्चा निवासी सोहन सिंह, राहुल, ईश्वर, शुभम, देवेन्द्र, रोहित, अभय सहित अज्ञात 10 लोगों ने घर में घूसकर मारपीट करते हुए तोडफोड की, जिससे परिजनों में भय है और हम पर जान का खतरा है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2025/01/1000113170.mp4

पीडित ने बताया कि मेरे पिता चोकीदार के पद पर ग्राम गुर्जर बापच्चा में कार्य करते थे। कार्य के दौरान मेरे पिता ने इन लोगों के विरुद्ध अवैध शराब का व्यवसाय करने की सूचना थाने पर की थी। तब भी से ये लोग मेर परिवार से रंजिश रखते आ रहे है। पिताजी की मृत्यु के बाद चौकीदार का कार्यभार मेरी पत्नी संभाल रही है। पुलिस ने विगत दिनों से आरोपियों के यहां से अवैध शराब विक्रय करने की कार्यवाही करते हुए दबिश दी थी। तभी से ये सभी आरोपी मेरे परिवार पर कार्यवाही करवाने का शक कर रहे थे। दिनांक 08/01/2025 को रात्रि समय 9.30 बजे उपरोक्त सभी आरोपी वाहनों आए और मेरे घर पर एक मत होकर लट्ठ, धारदार चाकू एवं तलवार आदि से हमला कर दिया। मेरे छोटे भाई कार्तिक को जान से खत्म करने उद्देश्य से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसका उपचार शासकीय जिला अस्पताल में चल रहा है। साथ ही घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। आरोपियों ने धमकी दी है कि पुलिस के पास गए तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि उक्त मामले के बाद आरोपियों पर कार्यवाही हेतु बीएनपी थाने में रिपोर्ट लिखवाने गये तो पुलिस वालों ने पहले हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी और कहा कि टीआई साहब स्वयं बयान लेने शासकीय जिला अस्पताल आयेगें। पीडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के आरोपियों की पहले रिपोर्ट लिखते हुए हम निर्दोषो को थाने पर लगे गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के दबाव में एकपक्षीय कार्यवाही कर हम निर्दोषों को आरोपी बना दिया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि हमारे परिवार पर जान का खतरा मंडरा रहा है। एसपी से मांग की है कि शीघ्र ही घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाकर आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। 

Dewas धोखाधड़ी! भूमि विक्रय करने के सौदे में 43 लाख की रकम हड़पी…

  • इंदौर निवासी 4 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

देवास। औद्योगिक थाने पर भूमि विक्रय करने के सौदे में 43 लाख से ज्यादा की रकम हड़पने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
दरअसल बीते मंगलवार को दर्ज हुई प्राथमिकी में फरियादी तरुण यादव निवासी राजौदा ने बताया कि मैने वर्ष 2022 के सितम्बर माह में साढ़े टीन बीघा जमीन शिप्रा के समीप ग्राम सुकलिया में क्रय की थी जिसे मैने संतोष पाटीदार, राम चौधरी, भरत राजोरिया सभी निवासी जिला इंदौर के माध्यम से क्रय की थी।
इस तीनों द्वारा कहा गया कि उक्त जमीन की हमारे पास सौदा चिट्ठी (एग्रीमेंट) है हमने जमीन की पूरी राशि जमीन मालिक अंजू तड़ियाल को दे दी है और रजिस्ट्री होने वाली है। फरियादी तरुण चौधरी को उक्त जमीन पसंद आई और उन्होंने जमीन खरीदने की बात कही फरियादी तरुण ने सौदे के 51 लाख रुपए उक्त तीनों व्यक्ति को दे दिए तीनों ने जमीन मालिक अंजू को साढ़े 8 लाख रुपए दिए बाकी साढ़े 42 लाख रुपए आपस में बांट लिए।
तीनों आरोपितों ने जमीन मालिक अंजू को धोखे में रखकर पूर्ण राशि का भुगतान किये बिना रजिस्ट्री करवा दी। बाद में अंजू तड़ियाल ने एसडीएम न्यायालय देवास में अपील- करके फरियादी तरुण का नामांतरण निरस्त करवा दिया। मामला उलझने के बाद फरियादी तरुण ने जमीन मालिक अंजू को सौदे की शेष रकम दी और नामांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई वहीं आरोपितों द्वारा धोखे से हड़प किए 43 लाख रुपये वापस नहीं लौटाये जा रहे हैं। जिसका शिकायती आवेदन मैने औद्योगिक थाने पर बीते लगभग 5 से 6 माह पूर्व दिया था जिसमें बीते मंगलवार को आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा 420 के तरह प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना औद्योगिक थाना में पदस्थ सहायक उप निरक्षक नितिन सिंह कर रहे है। तीनों आरोपियों के साथ पुलिस ने चौथे व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है जिसके खाते में उक्त तीनों आरोपियों द्वारा धोखे से हड़पे पैसे का चेक डला था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है प्रकरण की विवेचनाऔद्योगिक थाना में पदस्थ सहायक उप निरक्षक नितिन सिंह कर रहे है। आरोपियों पर पूर्व में भी इंदौर पर धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज है।

मेरे साथ आरोपियों ने 43 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी कर रकम हड़पी है पुलिस से आशा है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मुझे मेरी रकम वापिस दिलाई जाए।

तरुण चौधरी फरियादी

Dewas कुराश नेशनल प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी ने जीता रजत पदक, खिलाड़ी व कोच का किया स्वागत

देवास। शहर के खिलाड़ी ने रायपुर में आयोजित 68वीं स्कूल कुराश नेशनल प्रतियोगिता ने शहर का नाम रोशन करते हुए रजत पदक जीता है।
शहर के कुराश खेल के खिलाड़ी अफजल पटेल ने रायपुर में आयोजित 68वीं स्कूल कुराश नेशनल प्रतियोगिता में 73 किलो वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ी द्वारा किए गए प्रदर्शन से शहर का नाम भी रोशन हुआ है। खिलाड़ी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने खेल प्रशिक्षक, अभिभावक व स्कूल के मैनेजमेंट को दिया है। खिलाड़ी द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि पर खिलाड़ी के स्कूल के डायरेक्टर विकास चौधरी, भरत पटेल, निर्मल पटेल, स्कूल प्राचार्य अजय नागर एवं खिलाड़ी अभिभावक द्वारा खिलाड़ी अफजल पटेल व खिलाड़ी के खेल प्रशिक्षक हिमांशु चौधरी का प्रतियोगिता से वापिस लौटने पर बस स्टैंड पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Dewas गाड़ी से एक्सीडेन्ट कर सामने से अड़ीबाजी कर कर रहे थे पैसों की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देवास। पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो गाड़ी से एक्सिडेंट होने के बाद सामने वाली गाड़ी चालक से अड़ीबाजी कर पैसों की मांग कर मारपीट की थी।

दरअसल फरियादी रोहित चौहान ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपनी एक्टिवा वाहन से कंपनी से घर वापस जा रहा था रास्ते में एक बिना नम्बर की स्कुटी से वाहन चालक ने मुझे टक्कर मारी एवं फोन करके दो लोगो को बुलाया। तीनो ने खुद को एमजी कॉलोनी का दादा बताते हुए गाड़ी के नुकसान के लिये 5,000 रूपये की राशि की मांग की गई। जब फरियादी ने कहा कि तुमने मेरी गाड़ी को टक्कर मारी है और मुझसे ही पैसा मांग रहे हो जिस पर से आरोपियो के द्वारा फरियादी के साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में आरोपियों के विरूद्ध 14/2025 धारा 281, 119(1), 3(5) बीएनएस 3/180, 5/181 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा निर्देशित किया गया था। जिस पर पुलिस टीम ने वसूली के बदमाशों कोगिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

गिरफ्तार आरोपी

  1. हर्ष उर्फ गोला पिता विनोद योगी उम्र 23 साल निवासी गीता भवन के पीछे एमजी कॉलोनी देवास ।
  2. सतीष पिता कन्हैयालाल डिंडोरे उम्र 31 साल निवासी गीता भवन के पीछे एमजी कॉलोनी देवास।
  3. सचिन पिता अरूण भेरवे उम्र 27 साल निवासी गीता भवन के पीछे एमजी कॉलोनी देवास।

Dewas सोशल मीडिया पर तलवार लहाराकर उसकी वाडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट कर अशांति फैलाने वालें असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । सोशल मीडिया सेल के द्वारा लगातार आपत्तिजनक/ भड़काऊ/अशांति/दहशत फैलाने वाली पोस्ट/वीडियो पर निगरानी रखी जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना कोतवाली में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार (तलवार) को लहराते हुये एक वीडियो पोस्ट की थी । जिस पर से कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर के नेतृत्व मे पुलिस टीम के द्वारा संबंधित व्यक्ति की पहचान विनय सांगते उम्र 30 साल निवासी एमजी कॉलोनी देवास के रूप में की जाकर आरोपी से तलवार जप्त की गई एवं उक्त वीडियो को डिलीट करवाया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 10/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

Dewas नर्मदा परियोजना की मंजूरी पर माना आभार

देवास। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. रितेश त्रिपाठी द्वारा नर्मदा परियोजना की मंजूरी होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने पत्रकार बंधुओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नवीन प्रेस क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पमाला से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। पं. त्रिपाठी ने बताया कि नर्मदा परियोजना की मंजूरी में किए गए प्रयास में प्रेस जगत को सहयोग हेतु धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में देवास में नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज, मेट्रो ट्रेन एवं अन्य जन हितेषी मुद्दों पर प्रेस जगत से सहयोग की अपेक्षा की।

Madhya Pradesh  सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं महत्वपूर्ण निर्णय

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 2 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित। अब तक 38 लाख से अधिक हुए निःशुल्क उपचार।
  • प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पतालों को एक-एक शव-वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय।
  • सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों को पीपीपी मोड पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। मेडिकल कॉलेजों के साथ नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए राशि स्वीकृत।
  • शिवपुरी, रतलाम, खण्डवा, राजगढ़ एवं मंदसौर में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों का भूमि-पूजन किया गया।स्वास्थ्य संस्थानों में 46 हजार 491 नये पदों (नियमित/संविदा/आउटसोर्स) के सृजन की स्वीकृति।
  • सभी को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारम्भ।
  • 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्रों का वितरण।प्रदेश में 800 आयुष आरोग्य मंदिर का संचालन भी प्रारंभ हुआ।
  • 22 जिलों में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए 213 पदों के सृजन का निर्णय।
  • 02 नवीन श्योपुर एंव शुजालपुर (शाजापुर) में 50 बिस्तरीय चिकित्सालय की स्थापना।विभागों को सुविधाजनक तरीके से क्लॉउड सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए “मध्यप्रदेश क्लॉउड पॉलिसी 2024” का अनुमोदन।
  • वारंट और समन की तामील के लिए ई-तकनीक का उपयोग किया जाएगा। मध्यप्रदेश, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
  • 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को मिला उनकी पात्रतानुसार उच्च पद का प्रभार।
  • बालाघाट के कमको दादर में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को धूल चटाने वाले 24 शासकीय पुलिस सेवकों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन।
  • प्रदेश में थानों की सीमाओं के पुर्निर्धारण का कार्य तेजी से जारी।
  • एक साल में मध्यप्रदेश पुलिस में होगी 7500 पुलिसकर्मियों भर्ती।
  • प्रदेश के किसी जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में से 50% शहीद की पत्नी और 50% राशि माता-पिता को दी जाएगी।
  • शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये की गई।
  • शहीदों की बेटियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रूपये की गई।
  • भूतपूर्व सैनिकों को शासकीय नौकरियों में आरक्षण।मध्यप्रदेश निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिवर्ष की गई।
  • स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल, प्रदेश के स्टार्टअप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए 50 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया।
  • प्रदेश में राज्य स्तरीय ‘रोजगार दिवस’ के अवसर पर रिकार्ड 7 लाख युवाओं को 5 हज़ार करोड़ रुपये का स्व-रोजगार ऋण वितरित।
  • अग्निवीर योजना में युवाओं का अधिक से अधिक चयन हो, इस उद्देश्य से 360 घंटे प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य।
  • मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना अंतर्गत वर्ष 2024 में करीब 20 हजार चयनित छात्र-प्रशिक्षणार्थियों को लगभग 41 करोड़ रुपये स्टाइपेंड वितरित किये गए।
  • ग्वालियर में नव-निर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उदघाटन।
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के कर-कमलों से 29 फरवरी, 2024 को विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया है।
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादशमीं का पावन पर्व पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया।
  • सिंहस्थ-2028 की तैयारी हुई प्रारंभ, टास्क फोर्स का हुआ गठन।सिंहस्थ- 2028 की कार्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • मां शिप्रा शुद्धिकरण का संकल्प पूरा करने के लिए 1 हजार 24 करोड़ की लागत से बनने वाली कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमि-पूजन।
  • साधु-संतों के लिए हरिद्वार की तरह उज्जैन में स्थायी धार्मिक नगरी व आश्रम बनाए जाएंगे। इसके अंतर्गत सभी 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संत-महंत और प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • प्रदेश के किसी जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में से 50% शहीद की पत्नी और 50% राशि माता-पिता को दी जाएगी।
  • मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने का निर्णय।
  • उद्योगों को बढ़ावा देने और स्व-रोजगार के लिये प्रदेश में 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, 4 महानगर मंबई, कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में रोड़-शो, भोपाल में खनन कॉन्क्लेव और यूके एवं जर्मनी यात्रा में लगभग 4 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
  • इससे 3 लाख 69 हजार से अधिक रोजगार सृजन हो सकेंगे।उद्योगों को बढ़ावा देने प्रदेश के प्रत्येक जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने का निर्णय।
  • मुरैना में मेगा लेदर, फुटवेयर एण्ड एसेसरीज़ क्लस्टर डेव्हलपमेंट पार्क की स्थापना के लिए स्वीकृति।
  • औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई जिला नर्मदापुरम में पॉवर एवं रिन्युबल एनर्जी इक्यूपमेंट मेन्युफैक्चरिंग जोन की स्थापना एवं संचालन के लिए स्वीकृति।
  • भारतमाला परियोजना अंतर्गत तहसील पीथमपुर, जिला धार में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना स्वीकृति।
  • त्यौंथर (रीवा) में 400 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होगा। माइनिंग कॉन्क्लेव में 11 औद्योगिक घरानों से प्रदेश में 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
  • उद्योगों को प्रोत्साहित करने और एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए कटनी और सिंगरौली में इनलेंड कंटेनर डिपो का निर्माण किया जाएगा।
  • विंध्य क्षेत्र में मऊगंज और मैहर में एमएसएमई का नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आगामी वर्षों के लिए तैयार प्रदेश के विकास का रोड-मैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Mohan yadav) डॉ. यादव ने कहा कि विकसित भारत के सपनों को पूरा करने, विकसित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए हमने समग्र विकास को आधार बनाकर रोड-मैप तैयार किया है। रोडमैप में प्रधानमंत्री श्री मोदी के 4 प्रमुख स्तंभों को शामिल कर हम अपनी कार्य योजना को अमल में लाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का विजन ही हमारे मिशन का मार्गदर्शक होगा।

  • प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (महानगर) का गठन किया जाएगा। इंदौर-उज्जैन-देवास-धार को मिलाकर एक तथा भौपाल-सीहोर रायसेन विदिशा-ब्यावरा (राजगड) को मिलाकर दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाया जाएगा।
  • संभाग, जिला, तहसीलों और अनुविभागों का पुनर्गठन किया जायेगा।
  • प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया जायेगा।एक लाख 25 हजार अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने वाले कृषकों को सौर ऊर्जा के पम्प प्रदाय किये जाएंगे।
  • अगले 4 वर्ष में सौर ऊर्जा पम्प प्रदाय कर किसानों को विद्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
  • कृषि फसलों के विविधीकरण की पहल की जाएगी, जिससे किसानों की आय में बढ़ौत्तरी हो।
  • अधिक दाम प्रदान करने वाली फसलों की ओर किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
  • प्रदेश में वर्तमान में 50 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है। अगले पाँच वर्षों में इसे दोगुना 1 करोड़ हेक्टेयर किया जायेगा।
  • वर्तमान में 17 शासकीय मेडिकल कॉलेज है तथा 13 प्रायवेट मेडिकल कॉलेज है। पीपीपी मोड पर 12 और 8 शासकीय मेडिकल कॉलेज चालू किये जायेंगे।
  • प्रदेश में दुग्ध समितियों का विस्तार किया जायेगा। वर्तमान में प्राथमिक दुग्ध समितियां 8,500 गाँवों में ही है। एक वर्ष में 15 हजार गांवों तथा 4 वर्षों में प्रदेश के समस्त गाँवों तक दुग्ध समितियां गठित की जायेंगी।
  • महिला स्व-सहायता समूह को जन आंदोलन बनाया जायेगा। वर्तमान में 25 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी है। यह संख्या चार वर्ष में 50 लाख तक बढ़ाई जायेगी।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश में बसों के लिये परिवहन कंपनी बनाकर संचालन किया जाएगा।
  • वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार-वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें युवाओं को शासकीय नौकरी के साथ स्व-रोजगार से जोड़ने का वृहद स्तर पर कार्य होगा। एक लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी।
  • भारत सरकार के विजन के अनुरूप राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों जैसे ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदपुरम्, शहडोल आदि को भी क्षेत्रीय आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की अवधारणा के साथ कार्य योजना बनाई जाएगी।
  • प्रदेश में संतुलित नगरीय विकास को गति देने तथा आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पुनर्घनत्वीकरण और पुनर्विकास नीति के अतिरिक्त एकीकृत टाउनशिप नीति तैयार की जाएगी। इसमें निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Dewas गांजा तस्करी : गुजरात के तस्कर कर रहे शहर में गांजा सप्लाई…36 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

देवास। गांजा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया है।
दरअसल थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डियाजर वाहन क्रमांक GJ06JM6276 से कुछ लोग अवैध रुप से गाँजे का परिवहन कर उज्जैन से भोपाल बायपास की ओर जा रहे है । सूचना पर से तत्काल पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर ग्राम नागुखेड़ी बायपास पर जिग जेग पैटर्न में वाहन चैकिंग लगाई गई । मुखबिर द्वारा बताये अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक GJ06JM6276 को रूकवाया गया । जिसमें 05 लोग सवार थे । वाहन की चैंकिंग करने पर उसकी डिग्गी में से 36 किलो 875 ग्राम गाँजा कीमत लगभग 04 लाख रूपये,एक स्विफ्ट कार कीमत लगभग 06 लाख रूपये,नगदी 01 लाख 50 हजार रूपये, 03 मोबाईल फोन कीमत 50,000 रुपये कुल मश्रुका 12 लाख रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना सिविल में अपराध क्रमांक 770/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

  • गिरफ्तार आरोपीः
  • जवान सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात
  • आनन्द सिंह राठौड़ उम्र 48 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात
  • नासिर पठान उम्र 40 साल निवासी मोहसीनपुरा देवास
  • नीला राठौड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात
  • रोशनी राठौड़ उम्र 23 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात