स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्कूल में किया पौधारोपण

देवास (राजेंद्र श्रीवास)/ विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा एवं एसडीएम कन्नौद श्रीमती प्रिया वर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती के पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श पर चलना चाहिए। उन्होंने स्वामी के जीवन परिचय से छात्राओं को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास से कुछ महीनों पूर्व हटाया गया था।आज यहां पर पौधारोपण किया गया।

Dewas: जिले में 2 नए संक्रमित मिले, संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 12 जनवरी को आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1839 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
10 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 12 वर्षीय बालिका निवासी सोनकच्छ एवं 27 वर्षीय महिला निवासी बरोठा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मास्क वितरित किए

देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात पत्रकार साथियों द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए मास्क का वितरण किया गया। प्रतिमा स्थल, तहसील परिसर, कोतवाली थाना परिसर, सहित शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर वाहन चालकों, व्यापारियों सहित पैदल चाल रहे आम लोगों को निशुल्क मास्क वितरण कर निरंतर पहनने का निवेदन किया साथ ही मास्क वितरित करते हुए अपनी व परिवार की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार, विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, जगदीश सेन, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र  अड़ावदिया, खूबचंद मनवानी,काय.र्सदस्य खुमान सिंह बेस, हेमंत शर्मा,राजेश पाठक, सौरभ सचान, राजेश मालवीय, सुरेश जयसवाल,मोहन वर्मा,शाकिर अली दीप, डॉ. रईस कुरैशी, अमित व्यास, अमित बागलीकर, मयूर व्यास, पिन्ना सिंह, धीरज सेन, रघुनंदन समाधिया, फरीद खान, राजेश पवार, अमित शर्मा, मुर्तुजा सैफी, संगीता राठौर सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़़ ने दी।

Dewas : स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोग हुए घायल

देवास(अभय नागर) : देवास – भोपाल रोड पर सोमवार की सुबह 11:00 बजे के दरमियान देवास से ग्राम बुदासा जा रही एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे 5 लोगों को चोट आई जिनका उपचार ज़िला अस्पताल में जारी है

जानकारी अनुसार बताया गया कि मां शारदा बाल विद्या मंदिर का स्टाफ वैन से जा रहा था जहाँ उससे जामगोद खताम्बा के पास शिवाशीष वेयर हाउस के सामने रोड क्रॉस कर रहे एक आईसर वाहन क्रमांक HR 58 B 1546 से एक्सीडेंट हो गया जिसमें स्कूल के मारुति वैन सामने की तरफ से चकनाचूर हो गई वैन में सवार 5 लोगों अनिता जोशी, बिंदु आचार्य, रीना कारपेंटर, रेखा जोशी व विजयसिंह पाटीदार को चोटें आई हैं जिनमें से कुछ को सिर में गंभीर चोटें आई हैं स्थानीय लोगों के मुताबिक रोड क्रॉस कर रहे आईसर वाहन की गलती बताई जा रही है जिसमें अचानक से रोड क्लास करते समय सा देवास की ओर से आ रही मारुति वैन कंट्रोल करने में असमर्थ रही आईसर के पिछले हिस्से में जा घुसी मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अन्य वाहनों की मदद से देवास जिला चिकित्सालय भेजा जहां से कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है

Dewas: 10 वर्षीय बालक सहित जिले में 4 नए संक्रमित मिले

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
10 जनवरी को देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1699 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
10 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 50 वर्षीय पुरूष निवासी गर्ग कॉलोनी देवास, 10 वर्षीय बालक निवासी विशाल नगर ईटावा देवास, 22 वर्षीय महिला निवासी खातेगांव व 16 वर्षीय बालिका निवासी टोंकखुर्द की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
हेल्थ बुलेटिन अनुसार 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुआ है जिसके बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या 7 है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

Dewas: नगर निगम अब रहवासी संगठनों के लिए करवाएगा प्रतियोगिता

देवास। आत्मनिर्भर देवास के अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी के रहवासी संघ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का सम्मान किया गया रहवासी संघ के सदस्यों ने आत्मनिर्भर कॉलोनी बनाने के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी आयुक्त को दी आयुक्त ने अपने उद्बोधन कहा कि आत्मनिर्भर देवास के अंतर्गत कैसे हम आत्मनिर्भर होकर हमारी कॉलोनी का विकास कर सकते है इसकी जानकारी दी साथ ही कहा कि किस तरह से रहवासीगण छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से कॉलोनी का माहौल बेहतर बना सकते हैं।
सुने क्या कहना है निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का

स्वच्छता के संबंध में आयुक्त ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की जिसमें रहवासी संगठनों के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित होगी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 लाख एवं द्वितीय पुरस्कार 15 लाख तथा तृतीय पुरस्कार 10 लाख रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के संबंध में जल्द ही विस्तार से एक प्रारूप जारी किया जाएगा, जिसमें रहवासी संघ अपनी कॉलोनी का स्वच्छता के लिए किस तरह से विस्तार करेंगे । उक्त पुरस्कार का उपयोग कॉलोनी में स्वच्छता के लिए किया जाएगा। इस दौरान निगम आयुक्त द्वारा उक्त कॉलोनी के साथ-साथ आसपास की कॉलोनी का निरीक्षण भी किया तथा जो कमियां पाई गई उनके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सुधार करने हेतु कहा गया । कार्यक्रम में आयुक्त के साथ प्रभारी सहायक यंत्री जितेंद्र सिसोदिया, उद्यानिकी प्रभारी दिनेश चौहान, स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पंवार के साथ गणमान्य नागरिक साथ रहे।

DEWAS : “प्रतीक के हत्यारों को फाँसी दो” के नारे के साथ शव को थाने लेकर पहुँची करणी सेना

• आरोपी की दुकान को प्रशासन ने किया ध्वस्त

देवास। जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय गीता भवन मंदिर के सामने बीती 27 दिसंबर की रात्रि को प्रतिक राजपूत नाम के युवक व एक अन्य युवक के साथ 10 से अधिक आरोपियों ने पाइप, डंडे व अन्य हत्यारों से मारपीट की थी। जिसमे प्रतीक गंभीर घायल हो गया था जिसकी ईलाज इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात्रि में मृत्यू हो गयी। मामले मे पुलिस ने 10 लोगो के खिलाफ नामजद के अन्य लोगो पर प्रकरण दर्ज किया था।
वही प्रतीक की मौत के बाद शनिवार दोपहर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में सैकड़ों की तादाद में करणी सेना के सदस्य व पदाधिकारी पहुंचे। यहां से मंडी प्रांगण से एकत्रित होकर “प्रतीक के हत्यारों को फांसी दो” आदि नारों के साथ स्थानीय थाने पहुंचे। देखें वीडियो

जहां करणी सेना के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक आवेदन डीएसपी किरण शर्मा को सौंपा। इसी बीच मृतक प्रतीक के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के द्वारा थाने लाया गया।
ज्ञापन के माध्यम से करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य आरोपी जो कि प्रकरण में सम्मिलित है उनकी गिरफ्तारी के अतिरिक्त घटना के साजिशकर्ता पर भी प्रकरण दर्ज करने की बात कही गई। साथ ही साथ अपराधियों के घर ध्वस्त करने को लेकर भी करणी सेना पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहें। साथ मे मृतक के परिजन को 50 लाख मुआवजे की भी मांग की है।

वही देवास डीएसपी किरण शर्मा तहसीलदार अलका एक्का के साथ राजस्व विभाग व नगर परिषद का अमला प्रकरण में सम्मिलित एक आरोपी की दुकान ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचा जहां विकास क्लिनिक नामक दुकान को ध्वस्त किया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार यह दुकान आरोपी ने किसी व्यक्ति को किराये से दे रखी थी, सुरक्षा की दृष्टि से देर शाम एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला भी सोनकच्छ पहुंचे। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी पुलिस बल भी सोनकच्छ पहुंचा।
आरोपी के प्रतिष्ठान को ध्वस्त करने के बाद प्रतीक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

Dewas : 6 वर्षीय बच्ची सहित जिले में मिले दो नए कोरोना संक्रमित मरीज़

देवास। यह वर्ष शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
8 जनवरी को आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 2134 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
8 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कन्नौद में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची व सोनकच्छ में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
हेल्थ बुलेटिन अनुसार आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की संख्या 4 है।
यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

काँटाफोड़ पुलिस को मिली बडी सफलता, एक लाख के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल गुर्जर ने नवागत वर्ष मे बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाते हेतु एंव फिल्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये इसी तारतम्य पुलिस व्दारा गांव के सरपंच चौकीदार एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क किया एवं क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए चोरी की वारदात को रोकथाम हेतु चलाया जा रहा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ महेंद्र सिंह गौड़ के द्वारा टीम गठित कर आरोपी राहुल पिता मनोहर गोंड 22वर्ष निवासी कन्नौद व दाउद पिता शकूर शाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार स्टापर रैलिंग ,एक सब्बल,दो पाने, एक लाख रुपए का माल जप्त किया गया घटना में प्रयुक्त आईसर एमपी 04 जीए 0769 को भी जप्त कर ली गई है उक्त कार्रवाई में पानीगांव सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोदिया का सराहनीय योगदान रहा उक्त सराहनीय कार्य में कांटाफोड़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड, उप निरीक्षक अरविंद सिंह भदौरिया, आरक्षण मनीष शर्मा, संतोष, आशीष, सैनिक गुलाब पटेल का सराहनीय योगदान रहा

गुजराती सेन समाज ने हेयर आर्टिस्ट हबीब के कृत्य का विरोध कर सौंपा ज्ञापन

देवास। विगत दिनो एक सेमिनार में हेयर आर्टिस्ट व सेमिनार संचालक जावेद हबीब द्वारा एक महिला के बालों पर थूक कर कटिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जावेद हबीब द्वारा उस विडियो में कहा की इस थूक में जान है पानी की जगह थूक युस कर सकते है। इस कृत्य से सेन समाज के वर्षों से चले आ रहे सेलून व्यवसाय को काफ़ी नुक़सान हुआ, जिसके बाद से ही संपूर्ण सेन समाज में भारत वर्ष में जमकर आक्रोश व्याप्त है। पूरे प्रदेश सहित कई छोटे बड़े राज्यों से लगाकर प्रदेश हर शहरों में विरोध हो रहा है। इसी के चलते शनिवार को देवास में गुजराती सेन युवा मध्यप्रदेश के आव्हान पर गुजराती सेन युवा संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व पार्षद राज वर्मा नेतृत्व में ज्ञापन कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला को महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जावेद हबीब पर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जावेद हबीब द्वारा दूषित मानसिकता से किए कृत्य से सेन समाज की भावनाएं आहत हुई व सेवा कार्य को बदनाम किया गया है, इसीलिए जावेद हबीब पर उचित कार्यवाही करने हेतु तथा जावेद जबीब के सेंटरों को सील और लाइसेंस रद्द करने की मांग करता है। इस अवसर पर गुजराती सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष आनिल परमार, शहर अध्यक्ष विशाल भाटिया, जिला महामंत्री संतोष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू वर्मा, नगर मंत्री लक्की वर्मा, राहुल वर्मा तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। उक्त ज्ञापन कोरोना गाइड लाइन के निर्देशो का पालन करते हुए दिया गया।