देवास: पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में गंभीर घायल की ईलाज के दौरान मौत

देवास। जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात में करीब 10 से ज्यादा युवकों द्वारा दो युवक पर लोहे की रॉड व हथियारों से हमला कर दिया था। जिसमे प्रतीक सिंह राजपूत उर्फ चिंटू दरबार नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था परन्तु आज ईलाज़ के दौरान प्रतीक की मौत हो गयी।
सोनकच्छ टी आई नीता देअरवाल से मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों में विवाद में गंभीर घायल प्रतीक पिता भगवान सिंह राजपूत उर्फ चिंटू दरबार की ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी है व उससे मारपीट करने वाले 10 नामजद आरोपियों तथा अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में हत्या करने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टी आई नीता देअरवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में अभी तक कुल 9 गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात्रि में सोनकच्छ के गीताभवन के सामने दो युवकों पर करीब 10 से अधिक युवकों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसमें से एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है ।
मामले में जांच अधिकारी एस आई राजेश बारेला से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतीक इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती था वहां से गुरुवार को उसके बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी । फरियादी प्रतीक ने पुलिस को बताया था कि सोमवार के रात्रि करीबन साढ़े 9 बजे वह और देवेन्द्र उर्फ बल्लू मोटर सायकल से खेडापति मंदिर साँवेर से अपने घर की तरफ जा रहे थे जैसे ही हम दोनो गीता भवन के सामने पहुंचे तभी महेश करवाडिया, पवन धौलपुरे, अजय बगानिया और लखन अपने-अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर मेरी मोटरसाइकिल के सामने आ गये जैसे ही मैंने मोटरसाइकिल रोकी तो महेश ने चाकू निकालकर मेरे बाँये पैर के घुटने के नीचे 3-4 बार वार किए, जिससे मेरे बाये पैर में चोट आकर खून निकलने लगा तथा हम दोनो मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। तभी पवन धौलपुरे ने देशी कट्टा निकालकर हवा में 3-4 फायर किया। बाद महेश, पवन, अजय बगानिया और लखन अस्ताया ने मुझे चारों ने एक मत होकर जान से मारने की नियत से लोहे की रह से बेतहाशा मारना शुरु कर दिया। उसके बाद इनके साथी जगदीश उर्फ जग्गा मालवीय, विष्णु करवाड़िया, संदीप उर्फ सन्नी खेलवाल एवं पकज खेलवाल अपने-अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर आये और इन्होंने भी मुझे जान से मारने की नियत से एक मत होकर मारना शुरू कर दिया। उसके बाद ललित करवाडिया और तुफान अटाडिया अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ अपने अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर आये और इन्होंने भी मुझे मारना शुरू कर दिया। महेश, पवन, लखन, अजय, जगदीश उर्फ जागा, विष्णु, सदीप उर्फ सन्नी, पंकज, ललित, तुफान एवं अन्य दो-तीन साथी सभी एकमत होकर जान से मारने की नियत से मुझे लोहे की रॉड से बेतहाशा मार रहे थे, जिससे मेरे सिर में छाती में पीठ में दोनों पैरों में और दोनों हाथों में चोटे आई। जिससे बहुत खून निकलने लगा तथा में बेहोश होने लगा। देवेन्द्र ने बीच बचाव किया जिससे उसे भी चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने भादवि की धारा में एक जुट होकर जानलेवा हमला करने, हवाई फायर व धारधार हथियार रखने पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Dewas : दहेज के लिए प्रताड़ित कर दी जान से मारने की धमकी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने बीते कल शुक्रवार अपने साथ हुए दहेज प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कर महिला थाना में प्रकरण दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले प्रतीक तिवारी से हुई थी। शादी के बाद महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी गयी। महिला की शिकायत पर महिला थाना में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर व जाँच में जुट गई है। मामले की जाँच उपनिरिक्षक राकेश चौहान कर रहे है।

फेक काल पर सावधान! बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग से फोन नहीं किया जा रहा

देवास। संचालक एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आम नागरिकों को बूस्टर डोज के लिये फोन आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज के लिए कोई फोन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जो फोन कॉल्स आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फेक हैं। ऐसे फेक फोन कॉल्स से सावधान रहने की आवश्यकता है।
डॉ. शुक्ला ने अपील की है कि फेक फोन कॉल पर यदि वैक्सीनेशन के संबंध में कोई जानकारी चाही जाती है, तो कदापि न दी जाये। उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज जैसी कोई बात नहीं है। जिन्हें प्रीकॉशन डोज लगाना है उन्हें कोविन पोर्टल से कॉल किया जाएगा।

Dewas: सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को पता ही नहीं की देवास शहर में बनने वाले ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई है..!

देवास। भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा भोपाल इंदौर रोड पर 200 मीटर लंबा फ्लाईओवर एवं बायपास चौराहा से भोपाल चौराहा तक छह लेन चौड़ीकरण कार्य को लेकर पूर्व लोक निर्माण मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को 31 अगस्त को एक पत्र लिखा था । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता  सुधीर शर्मा ने बताया कि श्री वर्मा के पत्र के प्रत्युत्तर में 5 दिसंबर को श्री गडकरी ने पत्र लिख कर अवगत कराया कि देवास शहर में भोपाल चौराहा से मक्सी बायपास रोड मंडी के बीच फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून 2020 में प्रारंभ किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्य प्रगति पर है इसे जून 22 तक पूरा कर लिया जाएगा । वही देवास शहर में भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए पुराने इंदौर भोपाल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 20 से प्रारंभ किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्य प्रगति पर है इसके नवंबर 22 तक पूर्ण करने का हमारा लक्ष्य है।

पत्र मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वर्तमान में बन रहे फ्लाईओवर की डिजाइन क्षेत्रीय विधायक सांसद ने बिना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की बिना अनुमति के बदल दी है जिसकी जानकारी उनके मंत्रालय तक को भी नहीं है जिसका खुलासा लिखे पत्र से होता है।  डिज़ाइन बदलने से सीधे-सीधे योजना को प्रभावित किया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार की योजना को बिना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुमति के बदल देना कानूनन अपराध हे तो इसकी जांच की जाना चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए वही योजना पर पूर्व निर्णय अनुसार कार्य होना चाहिए।

देवास के 5 प्रायवेट अस्पतालों को कोविड-19 इलाज के लिये कलेक्टर ने किया अधिकृत, इलाज दर भी की गई निर्धारित

देवास। कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने देवास में शासन के नियमों और शर्तों पर COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए देवास अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, प्राइम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, संस्कार अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, विनयाल अस्पताल देवास एवं अमलतास अस्पताल देवास अधिकृत किया है।

कोविड-19 मरीज का उपचार करने के लिये आवश्यक है कि निजी अस्पताल को सार्थक पोर्टल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह नेशनल पोर्टल है जिसके माध्यम से अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों, भर्ती मरीजों सहित अन्य संसाधनों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाता है। सभी सुविधाओं, संसाधनों एवं मेडीकल टीम एवं पैरामेडीकल टीम की जानकारी सार्थक पोर्टल पर अपडेट करना होती है। सभी निजी अस्पताल को शासन द्वारा तय शुल्क या फीस में ही उपचार करना होता है। साथ ही कोविड मरीज की जानकारी प्रतिदिन सार्थक पोर्टल पर अपडेट करना होता है।

ऐसे सभी निजी अस्पताल आयुष्मान भारत निरामयम के तहत सूचीबद्ध होते हैं तथा सूचीबद्ध सभी निजी अस्पतालों को आयुष्मान कार्डधारी सभी हितग्राहियों को नि:शुल्क ईलाज मुहैया कराना अनिवार्य होता है।
निजी अस्पताल कोविड मरीज को मुहैया कराई गई सेवा इलाज के अनुसार 5 हजार से 17 हजार रूपये प्रतिदिन से ज्यादा शुल्क नहीं ले सकेंगे। नर्सिंग होम जनरल वार्ड+आईसोलेशन के लिए 5 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। एडीयू+आईसोलेशन के लिए 7 हजार 500 रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। आईसीयू विथाउट वैंटिलेशन+आईसोलेशन के लिए 10 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। आईसीयू विथ वैंटिलेशन+आईसोलेशन(NIV/Invasive Ventilation) के लिए 17 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे।
शासन द्वारा कोविड मरीज की हालत अनुसार तय पैकेज के अनुसार शुल्क तय किये गये हैं। ऐसे सभी लोग जो कि आयुष्मान भारत योजना, कॉर्पोरेट कंपनी द्वारा उनके कर्मचारियों के लिए प्रदाय स्वास्थ्य पैकेज या किसी हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत सम्मिलित नहीं है वे सभी इन अस्पतालों के माध्यम से निर्धारित शुल्क की सीमा में इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इन अस्पतालों हेतु निर्धारित पैकेज के अंतर्गत बेड चार्जेस, नर्सिंग चार्जेस, इन हाउस कंसल्टेशन या ड्यूटी डॉक्टर की फीस, मरीज की डाइट, Ryles tube insertion, urinary tract catheterization, PPE kit, consumables, ऑक्सीजन नेबुलाइजेशन और फिजियोथैरेपी सम्मिलित हैं।

Dewas : 15 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं हेतु जिले में कल 8 जनवरी को स्कूलों में आयोजित होगा वैक्सीनेशन अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं सभी 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर बालक बालिकाओं का स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। एवम 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण किया जा रहा है। दिनांक 08 जनवरी 2022 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 121 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन डोज़ लगाई जायेगी । कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

बैलो को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने आरोपीयो को पकड़ा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र सिया में अमन ढाबे के पास गुरूवार को शाम करीब 6 बजे बजे तीन आरोपी को पशुओ (बैलो) को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल गुरुवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा सिया में अमन ढाबे के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड में आरोपी बापू चौहान उम्र 60 वर्ष, जितेंद्र चौहान उम्र 22 वर्ष और अर्जुन चौहान उम्र 35 वर्ष तीनो निवासी जिला खंडवा को करीब 90 हज़ार मूल्य के दो छोटी बैल गाड़ियों सहित कुल 8 बैल को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह सिकरवार कर रहे है।

बुधवार को भी बीएनपी थाना पुलिस ने पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुए जर्म जेतपुरा में पकड़ा था।

Dewas: कोरोना संक्रमण के चलते जया किशोरी जी की भागवत कथा निरस्त

देवास। कोरोना काल में हुए दिवंगतो की आत्मशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के उद्देश्य से शहर में पहली बार भागवताचार्य अध्यात्म प्रवक्ता जया किशोरी जी की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 जनवरी से पुलिस ग्राउंड पर होने वाला था। जिसे कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त कर दिया गया है।

कथा की व्यापक तैयारी आयोजक माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा की गई थी। परंतु देश – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने बुधवार को नए प्रतिबंध जारी किए है जिसके बाद आयोजक माँ गंगा जन कल्याण समिति की और से कमल पुरी गोस्वामी ने एक वीडियो जारी की है जिसमे वह बता रहे है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद जो नए प्रतिबंध आये है उसके बाद समिति ने जया किशोरी जी की भागवत कथा को निरस्त करने का फैसला लिया है। समिति का उद्देष्य लोगो को धार्मिकता से जोड़ना है ना कि महामारी से जोड़ना, समिति ऐसा कोई काम नही करना चाहती है जिससे शासन-प्रशासन या लोगों के लिए कोई मुश्किल खड़ी हो।

पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास बुधवार को शाम करीब दोपहर 3: 30 बजे एक आरोपी को पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल बुधवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड (MH-18-BG-8936) में आरोपी शायब खान पिता जाती मेवाती उम्र 32 वर्ष निवासी जिला खरगोन को कुल 22 लाख 40 हज़ार मूल्य के 18 भैसों को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ उप निरक्षक अजय सिंह डोड कर रहे है।

आवारा कुत्तों को लेकर देवास नगर निगम उदासीन , शहर में भी हो सकती हो भोपाल जैसी घटना- कांग्रेस

देवास = 1 जनवरी को राजधानी भोपाल में पांच आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को घेर कर रौंद डाला था जिससे बच्ची बहुत अधिक घायल हो चुकी थी। इसी को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका दायर करने के निर्देश दिए याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, कलेक्टर एवं भोपाल नगर निगम के आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । कोर्ट ने पूछा है सरकार इन घटनाओं से निपटने पर क्या काम कर रही है ।           

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास शहर में भी आवारा कुत्तों की भरमार हो चुकी है जो आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। गनीमत है कि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है लेकिन इन कुत्तों से सावधान होने की अत्यंत आवश्यकता है । कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान देवास नगर निगम में उच्च अधिकारी के रूप में डॉ महेश्वरी को स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाया था जिन्होंने कुत्तों की नसबंदी को लेकर अभियान शुरू था  लेकिन सरकार बदलते ही उनका स्थान्तर कर दिया गया जिस का प्रभाव  कुत्तों की नसबंदी पर भी पड़ा इन दिनों नगर  निगम कुत्तों की नसबंदी को लेकर कोई बड़ा अभियान नहीं चला रही है जिससे कि शहर में कुत्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए देवास नगर निगम शीघ्र ही शहर में आवारा कुत्तों को लेकर अभियान चलाएं एवं बड़े पैमाने पर उनकी नसबंदी करें , नसबंदी अभियान वार्ड स्तर पर चलाए जाएं । साथ ही इस बात का भी ध्यान रख्खा जाय कि आसपास के शहर से भी कुत्ते देवास शहर में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें भी रोकने के समुचित उपाय किए जाएं ।