Dewas : धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या की

सोनकच्छ(अभय नागर)। तहसील के पीपलरावां थाना अंतर्गत ग्राम देहरिया बल्डी में मंगलवार रात्री को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देहरिया बल्डी में 60 वर्षीय महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव पिछले कई दिनों से अकेली रहती थी।मंगलवार की रात्री को अज्ञात आरोपी ने महिला के गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।सुबह पड़ोसियों ने महिला को बाहर नहीं देखा तो घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ अवस्था में दिखाई दि।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।टीआई अमितसिंह जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलने पर एएसपी मनजीतसिंह चावला भी मौके पर पहुंचे तथा रिश्तेदारों से चर्चा की।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी टकराने की बात पर युवक पर किया वार

देवास । आए दिन शहर में गुंडे बदमाशों के बेख़ौफ़ होना दर्शा रही है । शहर के सिविल लाइन थाने में आने वाले ईटावा क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बीते 24 घंटे में 2 घटना सामने आई है जहाँ कल रात 3 युवको द्वारा गोलू नामक युवक पर धारदार हथियार से वार किए थे तो वही आज दोपहर 3 युवको ने चलती गाड़ी पर एक युवक पर वार कर दिया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन रोड पर श्याम गार्डन के यहाँ फारूक पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी अन्नपूर्णा नगर अपने मित्र के साथ यहाँ से गुज़र रहा था जहा उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गयी, जिसको लेकर 3 युवको ने फारूक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल फारूक को उसके साथियों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शेरू पिता गब्बर खान व जफर पिता जाकिर के खिलाफ धारा 324 323, 34 भादवि तहत प्रकरण दर्ज लर लिया है

मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड, 01 क्विटंल मिलावटी घी सहित 05 लाख का माल जब्त

देवास। सोमवार को रात करीब 9 बजे पुलिस ने शहर के सैफी मार्ग पर देवनारायण चौधरी नामक व्यक्ति को साँची कंपनी का नकली मिलावटी की बेचते पकड़ा था। अब पुलिस ने उसी आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड करके अमूल और साँची कंपनी के नकली/मिलावटी घी के पैकेट बड़ी मात्रा में घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है।

दरसल पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखानों पर कार्यवाही कर अमूल व सांची कंपनी के रेपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तार से पुछताछ की जा रही है।

• तारीका वारदात – आरोपीगण मिलावटी घी बनाकर उसे ब्राण्डेड कंपनीयो के रेपर में पेककर आसपास के जिले- देवास, उज्जैन, इन्दौर, धार, बडवानी आदि जगह बेच देते थे
• जब्तशुदा सामग्री – 01 क्विटंल मिलावटी घी किमती करीब 05 लाख रूपये जब्त
• गिरफ्तार आरोपी का नाम – देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर
• सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्द्रसिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर. मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।

Dewas | मीठा तालाब में महेश जैन नामक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाले मीठा तालाब में आज दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी , पुलिस द्वारा मीठा तालाब पर पहुँचकर पानी मे तैरते हुए व्यक्ति के शव को मीठा तालाब से बाहर निकलाया गया व शव की शिनाख्त करने पर उसका नाम महेश पिता बसंती लाल जैन निवासी रज्जब अली मार्ग उम्र 58 वर्ष पता चला, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महेश पिता बंसीलाल जैन रोजाना की तरह सायकिल से जैन मंदिर तुकोगंज रोड में दर्शन करने घर से निकला था जिसके बाद उसकी लाश मीठा तालाब से मिली व तालाब के किनारे पर साइकिल भी खड़ी मिली पुलिस ने घटना को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी।

शहर में बिक रहा नकली मिलावटी साँची का घी

• पुलिस ने मिलावटी नकली घी बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास। अगर आप साँची के घी उपयोग करते हे तो सावधान ! शहर में अनैको व्यक्ति साँची के घी उत्पाद का उपयोग करते होंगे। साँची एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो मध्य प्रदेश शासन का सहकारी उत्पाद है, जिस पर आम आदमी आँख मूंद कर भरोसा करता है, परंतु शहर में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक होकर भी बिक रहा। कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार रात करीब 9 बजे आरोपी देवनारायण चौधरी उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर देवास को शहर के सैफी मार्ग (टोस वाली गली) में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक करके उसे कम दामो पर बाजार में बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुरे मामले को उपनिरक्षक महेंद्र सिंह में विवेचना में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

Dewas, जिले में आज 187 सत्रो पर हो रहा टीकाकरण

देवास। आज 15 सितंबर 2021 बुधवार को देवास जिले में कोरोना से सुरक्षा में 187 सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
याद रखें 15 तारीख़ को कोविशिल्ड ओर को- वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़ लगाया जाएगा। 
         याद रखें कोरोना से पूरी सुरक्षा के लिए दोनों डोज़ लगाना जरूरी है जिन्होंने पहला डोज़ कोविशिल्ड वैक्सीन का लगवा लिया है। 84 दिन के बाद दूसरा डोज ओर जिन्होंने पहला डोज़ को-वैक्सीन का लगवा लिया है। 28 दिन के बाद दूसरा डोज 15 सितंबर ,को अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य लगवाएं।

Dewas । अस्पताल से बच्ची को घर छोड़ने गयी गर्भवती महिला की रोड पर हुई डिलेवरी

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास में मीडिया/सोशल मीडिया पर गर्भवती महिला की सडक पर डिलेवरी होने की खबर चलने की जानकारी मिली। उन्‍होंने इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पेपाबाई पति मुकेश उम्र 23 वर्ष निवासी इटावा देवास 13 सितम्‍बर 2021 को प्रातः 11:12 बजे जिला चिकित्सालय देवास में ड्युटीरत चिकित्सक द्वारा जॉच कर प्रसव हेतु भर्ती किया गया। निरन्तर चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ की निगरानी में एएनसी वार्ड में भर्ती रही। 14 सितम्‍बर 2021 को प्रातः 9 बजे पुनः चिकित्सक द्वारा जॉच कर गर्भवती महिला को बताया गया कि डिलेवरी में अभी समय है। चूंकी डिलेवरी मे समय लग रहा था। गर्भवती महिला के दो छोटे बच्चे है जिसमें से अस्पताल में उनकी एक छोटी लडकी साथ आई थी। वह बार-बार घर जाने की जिद्द कर रही थी। इस कारण उक्त महिला अस्पताल में किसी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये छोटी बालिका को घर छोडने ऑटो लेकर चली गयी। त्रिलोक नगर इटावा में ऑटो से उतरने पर अचानक रोड पर डिलेवरी हुई। जानकारी मिलने पर स्थानीय ऑगनवाडी कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पहुचकर महिला और बच्चे की जॉच कर पुनः एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहॉ चिकित्सक द्वारा जॉच कर बताया गया कि महिला और बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है।

तथ्यात्मक जानकारी अनुसार उक्त महिला जिला अस्पताल मे 13 सितम्‍बर 2021 को भर्ती होने के पश्चात किसी भी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये अपना सामान और भर्ती दस्तावेज अस्पताल मे छोडकर 14 सितम्‍बर को कुछ समय के लिये अपनी छोटी लडकी को छोडने स्वंय अपनी मर्जी से घर जाने के दौरान अचानक डिलेवरी हुई की जानकारी महिला व उनकी सॉस श्रीमती पवनबाई पति लक्ष्मण द्वारा दी गयी।

छोटी माता मंदिर माँ चामुंडा मंदिर में चांदीकरण का कार्य प्रारम्भ

देवास। माँ चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति द्वारा आज  से टेकरी पर छोटी माता मंदिर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण(चांदीकरण) का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जैसा कि विदित है गत वर्ष 125 किलोग्राम चाँदी से माँ तुलना भवानी माता मंदिर का कार्य किया गया था। इसी भाँति लगभग 100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में आने वाली नवरात्रि के पहले मंदिर के अंदर का कार्य पूर्ण किया जायेगा। माँ तुलना भवानी मंदिर में  पिल्‍लर 40 किलोग्राम पीतल से साँवरे जाएँगे।

?एयरगन साफ़ करते वक़्त गलती से दबा ट्रिगर और महिला के लगे में लगा छर्रा

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी में रहने वाली एक महिला प्रगति पति बाबूराव उम्र 42 वर्ष जब अपने घर में एयरगन साफ़ कर रही थी, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और उसके गले में छर्रा लग गया। घायल पत्नी को पति बाबूराव जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने एक्स-रे किया तो गले के अंदर छर्रा नजर आया। तत्काल प्रगति को प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया।

?देवास एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर देश में सबसे प्रदूषित 122 शहरों में शामिल
वायु प्रदूषण एवं जल-वायु परिवर्तन विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन

देवास। क्षेत्रीय कार्यालय, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देवास द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्कॉय के अवसर पर वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में इन्दौर शहर के उद्योगों, शासकीय अधिकारियों, एन.जी.ओ., शिक्षण संस्थान, बोर्ड के संबंधित अधिकारियों सहित लगभग 127 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।
उल्लेखनीय है कि वायु प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014 से सरकार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स के माध्यम से निगरानी प्रारंभ की थी और वर्तमान में 08 मानको पर प्रदूषण के स्तर की निगरानी की जा रही है। भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर देश में सबसे प्रदूषित 122 शहरों को चिन्हित किया गया है। इन शहरों में देवास एवं इन्दौर भी आते है। शहरों की वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु एक्शन प्लान बनाये गये है व संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया गया है।
भारत सरकार के आदेशानुसार माइक्रो लेवल एक्शन प्लान भी क्रमशः इन्दौर एवं देवास हेतु तैयार कर भारत सरकार को भेज दिये गये हैं। भारत सरकार द्वारा शहरो की वायु गुणवत्ता को सुधारने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) की शुरूआत की थी, जिसमें वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये 2017 को आधार वर्ष मानते हुए प्रदूषणकारी कणों पी.एम.-10 और पी.एम.- 2.5 के अनुपात को वर्ष 2024 तक 20 से 30 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य रखा गया है। उपरोक्त दोनो शहरो हेतु माइक्रो लेवल एक्शन प्लान बनाये गये हैं।
हवा को स्वच्छ रखने के लिये लोगो की भागीदारी आवश्यक है। कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढावा दिया जाना चाहिए। वायु प्रदूषण को रोका जाना संभव है किन्तु इसके लिये सभी हितधारको, जिनमें आम नागरिको से लेकर निजी कंपनियां और सरकार शामिल हैं, को एकसाथ मंच पर आना होगा।

• वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बताएं उपाय सुझाए –

  1. खाना साथ खाए, सबका खाना एक बार में माइक्रोवेव में गर्म करें, इससे वार्षिक कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में प्रति परिवार 30 कि.ग्रा. की कमी आवेगी।
  2. बिजली के उपकरणों को प्लग पाईंट से बंद करें। इससे कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में वर्ष में 106 कि.ग्रा./वर्ष की कमी आवेगी।
  3. टेबल लैंप में पढाई करें, इससे 1000 बच्चे 57000 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी कर सकते हैं।
  4. चौराहों में लाल बत्ती होने पर कार का इंजन बंद करें, इससे 62 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी कर सकते हैं।
  5. कार पूलिंग करें। एक छोटी कार सड़क से हटने पर 87 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी आवेगी।

? लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

देवास। लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ द्वारा इस वर्ष भी देवास और देवास जिले के मूर्तिकारों द्वारा मिट्टी के गणेश निर्मित करवाए गए जो की वोकल फॉर लोकल को सार्थक भी करता है। मिट्टी के गणेश के लिए कुल चार विक्रय केंद्र बनाये गए हैं। जिसमे से दो विक्रय केंद्रों संतुष्टि किराना केलादेवी मुख्य मार्ग और जवाहर नगर साई मंदिर के पास का शुभारंभ 8 सितम्बर को किया गया।
वहीं लघु उद्योग के कार्य और दायित्व पर देवास इकाई अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया तथा आभार विजेंद्र उपाध्याय ने माना।

? प्रकृष्ट साधना-तपस्या-समता के दिव्यपुंज थे भगवान महावीर अर्हं को पाने के लिए अहं त्यागना होगा -गौरांग भाई
पर्युषण के छठे दिवस पर हुए कई धार्मिक अनुष्ठान, आज 9 सितम्बर को होगा भव्य स्नात्र महोत्सव

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आज 9 सितम्बर को भव्य स्नात्र महोत्सव का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत मेरू पर्वत संरचना, छप्पन दिग्कुमरी संरचना सहित भक्ति भावना के दिव्य सौपान के साथ स्नात्र महोत्सव मनाया जाएगा। स्नात्र महोत्सव जो कि एक वार्षिक कर्तव्य है उसे समाजजन अपने घरों से फल, नैवेद्य आदि पूजन सामग्री लाकर प्रभु चरणों में समर्पित करतेे हुए इस भव्य महोत्सव में हिस्सा लेंगे। आयोजित विशाल धर्मसभा को उपदेशित करते हुए पं. गौरांग भाई ने कहा कि पर्वाधिराज श्री पर्युषण महापर्व का छटा दिवस साधना जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भगवान महावीर के जन्म-काल, साधना-काल तथा सिद्धि-काल की विषद विवेचना सुनकर हमारा मन, मस्तिष्क उस विभूति के चरणो में झुक जाता है जिसने सिर्फ उपदेश ही नहीं दिये, सर्वप्रथम उनका स्वजीवन में पालन किया। वे जानते थे जीवन में अहं होगा तो अर्हं याने प्रभु की प्राप्ति नहीं होगी। अजन्मा बनने के लिए ही जिनका जन्म हुआ, जिन बनने के लिए ही जिनका जीवन था, निर्वाण पाने के लिए ही जिन्होंने मृत्यु प्राप्त की, ऐसे महावीर स्वामी को जिसने भी अपने अंर्तमन में स्थापित कर लिया वह व्यक्ति ही इस जीवन को सार्थक कर सकता है।
आगे कहा कि-प्रभु महावीर के जीवन में इन विशिष्टता के दर्शन होते है- प्रकृष्ट साधना , प्रकृष्ट तप तथा प्रकृष्ट समता। उन तीन विशेषताओ के आधार पर ही आपने सम्यक दर्शन, ज्ञान एवं चारित्र की प्राप्ति की। संपन्न परिवार एवं विशाल साम्राज्य का परित्याग करके प्रभु ने संयम पथ पर प्रस्थान किया एवं साधना को मूल मंत्र मनाया। साढ़े 12 वर्ष के साधनाकाल में प्रभु ने मौन रख कर विशिष्ट ऊर्जा प्राप्त की। धरती पर बैठकर या लेटकर कभी शयन न करके कायिक शक्ति संपादित की। कायोत्सर्ग ध्यान में रहकर तत्व के महत्व का चिंतन करके मानसिक बल प्राप्त किया।

? खड़ी फसल नष्ट करने पर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

देवास। ग्राम घुडिया तहसील बागली की लीलाबाई पति स्व. घीसाजी भामी ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि महेन्द्र पिता शंकरलाल यादव, शेखर पिता शंकरलाल यादव निवासी हाटपीपल्या एवं इनके साथियों ने हमारी कृषि भूमि पर जेसीबी व पोकलेन मशीन चलाकर लम्बी चौड़ी चर खोद दी है। कृषि भूमि पर हमने इधर उधर से पैसा लेकर ज्वार की फसल बोई थी और अब फसल पकने वाली थी लेकिन इनके द्वारा हमारी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया। जिसके कारण हमारे परिवार पर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उक्त भूमि पर कब्जा करने की नियत से इन लोगों द्वारा यह कृत्य किया गया है। तथा इनके द्वारा हमारे परिवार की जान को भी खतरा है। लीलाबाई ने मांग की है कि महेन्द्र यादव, शेखर यादव एवं इनके अन्य साथियों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए तथा हमारी नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलवाया जाए।

? उभयलिंगी समुदाय के लोगो को पहचान प्रमाण पत्र एवं खाद्यान पात्रता पर्ची प्रदान किये गये

देवास। शासन निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र मे निवासरत समस्त उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के लोगो को नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम बैठक कक्ष मे उभयलिंगी लोगो को उभयलिंगी होने संबंधी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, राशन हेतु खाद्यान पात्रता पर्ची एवं समग्र आईडी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय की गुरू रवीना कुंवर द्वारा शासन की इस सकारात्मक पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी राघवेंद्र सेन, प्रभारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुन्नाउद्दीन कुरैशी, अशोक गिरजे, नितिन नरवरिया, मनीष दावरे, मुदस्सर खान आदि उपस्थित रहे।

24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मउत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए जैन श्वेतांबर संघ द्वारा जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान महावीर की माता त्रिशला ने भगवान के जन्म के पूर्व जो चोदह  महा  स्वपन  देखे थे।  उनको झुलाने तथा माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ  समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक चढ़ावा बोलकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

भगवान महावीर के पलना झुलाने का विशेष आयोजन हुआ भगवान महावीर का जन्म वाचन हर्षित चतुरमुथा द्वारा किया गया  जैन धर्मावलंबियों को केसरिया छापे लगाए गए। समाज जन ने श्रीफल बदार कर भगवान महावीर के जन्म की खुशी व्यक्त की  श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर चिंतामणि मार्ग पर मंगलवार को प्रातः स्नात्र  पूजन का कार्यक्रम हुआ। जन्म वाचन समारोह दोपहर दो बजे जैन धर्मशाला पर प्रारंभ हुआ हर्षित भाई ने जन्म वाचन के दौरान जैसे ही प्रभु महावीर के जन्म की घोषणा की  उपस्थिति समाज जन आत्म विभोर होकर झूमने नाचने लगा।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210908-WA0030.mp4

संपूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय जय कार से गुंजायमान हो गया  तत्पश्चात पालना जी की बोली भंवरलाल जी सोलंकी ने ली।  लक्ष्मी जी की बोली मांगीलाल चतुरमुथा  ने ली। भगवान को पालना में विराजमान करने उनको सोने की कंठी पहनाने एवं झूला झुलाने की बोली मनोज कुमार शांतिलाल काकरिया परिवार एवं भगवान के मुनीम बनने की पारसमल नितेश कुमार एवं श्रेष्ठी  वर्य बोली राजेंद्र कुमार  सांकला द्वारा ली गई  तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे समाज जन द्वारा चिंतामणि मंदिर परिसर पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक समाज जन ने  हाथ में दीप प्रज्वलित कर महा आरती का लाभ लिया  कार्यक्रम का संचालन राजेश सोनी एवं पारसमल सालेचा द्वारा किया एवं आभार जैन श्री संघ अध्यक्ष अखिलेश जैन ने माना।                               

निगम कर्मचारी ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। रविवार को नगर पालिका निगम के एक कर्मचारी ने अपने ही घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सुचना के बाद पुलिस ने मार्च कायम कर जाँच शुरू कर दी।
दरसल निगम के एक कर्मचारी जसवंत सिंह पुत्र गुलाब सिंह झाला ने रविवार को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक व्यक्ति नगर निगम में पेंशन विभाग में कार्यरत कर्मचारी था। जाँच के दौरान पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उनके बच्चों को नौकरी के देने की बात कही गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में आत्महत्या के कारणों के खुलासे में लगी है। शव का पोस्ट मॉडम जिला अस्पताल में किया गया। घटना के वक्त जसवंत घर पर अकेले थे,जसवंत ने दो दिन पहले दोनों बेटों और पत्नी को सांवरिया सेठ दर्शन के लिए भेज दिया था। उन्होंने दो गमछा को बांधकर पंखे से फांसी लगाई। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों को खोजने में जुटी है।

• बैर से बैर शांत नहीं होता जबकि प्रेम से प्रेम बढ़ जाता है, क्षमा कायरो का नहीं शूरवीरो का आभूषण है, पर्युषण का प्राण तत्व ही है क्षमा- गौरांग भाई

देवास। पर्युषण के अंतर्गत ग्यारह वार्षिक कर्तव्यो का भी उल्लेख आता है । वर्षभर में इन्हे भी हमें पूर्ण करना चाहिए। ये कर्तव्य है- संघ पूजन, साधर्मिक भक्ति, तीर्थ यात्रा, स्नात्र महोत्सव, देवद्रव्य वृद्धि, महापूजा, रात्रि जागरण, श्रुत पूजा, उद्यापन, तीर्थ प्रभावना, आलोचना प्रायश्चित। पर्वाधिराज पर्युषण हमारे जीवन का प्राण है, शुद्धि का सुत्र है, हृदय का हार है। पर्युषण का दूसरा नाम क्षमापना पर्व भी है। क्षमापना है तो ही पर्युषण की सार्थकता है। मिच्छामि-दुक्कड़म कहकर हम क्षमापना करते है। मिच्छा का अर्थ है मिथ्या, दुक्कड़म का अर्थ नष्ट होना है। मेरे जीवन की सभी मिथ्या भाव समाप्त हो जाए यहीं क्षमापना की शुद्ध भावना है। शास्त्रो ने भी कहा है बैर थी बैर शमें नही जगमॉ, प्रेम थी प्रेम बधे आलम मां । बैर से बैर को शांत नहीं कर सकते, लेकिन प्रेम को प्रेम से बहु गुणित कर सकते है। जलन, क्षमा के जल से ही शांत हो सकती है।
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन विशाल धर्मसभा में पंडित गौरांग भाई ने यह बात कही। आपने कहा कि प्रभु का दास कभी उदास नहीं होता है। क्षमा मांगना सरल है लेकिन क्षमा करना अत्यंत दुष्कर कार्य है। इसीलिए तो क्षमा को वीरो का आभुषण माना गया है, कायरो का नहीं। जिसके मन में उदारता, विशालता, गंभीरता होती है वहीं क्षमा कर सकता है। आप जीवन में किसी से भी लड़ झगड़ लो लेकिन शत्रुता की गांठ कभी मत बांधना । क्योकि उसके बाद सुलह सारे रास्ते भी बंद हो जाते है और यह गांठ जन्म-जन्मांतर तक शत्रुता के रूप में बनी रहेगी। क्षमा पांच प्रकार की होती है- उपकार क्षमा याने अपने उपकारी की गलतियो को क्षमा करना। अपकार क्षमा याने जिसने हमें सदैव तकलीफ दी हो उसे भी क्षमा करना। विपाक क्षमा याने क्रोध के दुष्परिणाम को जानकर क्षमा करना। वचन क्षमा याने परमात्मा के वचन को याद करके क्षमा करना । धर्मक्षमा याने जिस व्यक्ति का स्वभाव ही क्षमापूर्ण रहता है। वह सदैव क्षमा को धर्म के रूप में ही धारण कर लेता है। आग को खत्म करने के लिये पेट्रोल का नहीं ठंडे जल का उपयोग करने में ही बुद्धिमानी है। क्रोध की कालिमा को हटाकर क्षमा की सहजता-सरलता तथा सरसता को ही दिल दिमाग में उतारकर शांति का शंखनाद करना चाहिये।

• बारीश की बूंदों के बीच बालगढ़ में सजा खाटू श्याम का दरबार, कीर्तन में देर रात तक झूमे भक्त

देवास। श्री नवदुर्गा सरकार द्वारा श्री नवदुर्गा मंदिर बालगढ़ में बारीश की बूंदो के बीच खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। राहुल भाटी ने बताया कि बाबा का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया एवं पवित्र ज्योत प्रज्जवलित कर बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। रात्रि 8 बजे से कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक नितेश जायसवाल एवं मंदसौर की भजन गायिका अधिष्ठा एवं अनुष्ठा भटनागर ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्तजन देर रात्रि तक झूमते रहे। भजनों व सुंदर भजनों के बीच इत्र एवं पुष्प वर्षा भी कई जो कि पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केन्द्र बनी रही। कीर्तन में नगर सहित आसपास से सैकड़ों श्याम प्रेमी पहुंचे। बारीश की बूंदों के बीच भक्तजनों की आस्था कम नही हुई और भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते रहे। अंत में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया। समिति ने सफल आयोजन पर भक्तजनों का आभार माना।

• मंदिर में एक की माह में तीन बार चोरी

देवास। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वे अब पॉश कालोनी के बीचों-बीच बने मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। इतना ही नहीं विश्राम बाग के एक मंदिर में तो बदमाशों ने एक ही माह में तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और तीनों ही घटनाओं की जानकारी बीएनपी थाना पुलिस को दी गई, किंतु अभी तक पुलिस चोरों का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है। मंदिर समिति के जुड़े अजयसिंह खिंची ने बताया कि विश्राम बाग राधागंज में स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश तीन बार चोरी की वारदात कर चुके है, जिसमें वे मंदिर की घंटी, हनुमानजी का गदा चुरा ले गए है। इन घटनाओं को लेकर बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार को मंदिर समिति के सदस्यों ने अवगत कराया है और चोरों को शीघ्र पकडऩे की मांग की है।

• जिले में नेशनल लोक अदालत 11 सितम्बर को
देवास। जिलेभर में दिनांक 11 सितम्बर 2021 शनिवार को समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण मामले, विद्युत चोरी प्रकरण, चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भू-अर्जन, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर, बीएसएनएल प्रकरण आदि विषयक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
नेशनल लोक अदालत में दीवानी एवं चैक अनादरण से संबंधित प्रकरणों में न्यायशुल्क की राशि की वापसी होती है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कराने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 एवं 138 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों एवं बैंक रिकवरी के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।
नेशनल लोक अदालत पश्चात बकाया करदाताओ से कुर्की के माध्यम से की जावेगी वसुली
देवास। शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 31 अगस्त तक बकाया करो पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट प्रदान की गई थी। करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान कर अधिभार (सरचार्ज) मे छूट का लाभ लिया गया। इसी प्रकार आगामी 11 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत मे निगम संबंधी बकाया करदाताओ के करो को जमा कराने को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम कक्ष मे बैठक आहूत की गई। आयुक्त द्वारा बकायादारो की जानकारी व बिलो की तामिली की समीक्षा कर करदाताओ से दूरभाष के माध्यम से सतत सम्पर्क कर उनसे लोक अदालत के दिवस करो पर लगने वाले सरचार्ज मे छूट के साथ करो की वसुली कराने के निर्देश निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक को दिये गये तथा बकायादारो को प्राप्त बिलो की तामिलि की प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से वार्डवाईज जानकारी लिये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी श्री शास्त्री को दिये। जिन वार्डो से वसुली लक्ष्यानुरूप नही आने एवं बकाया संपत्तिकर एवं जलकर एवं निगम स्वामित्व की दुकान किराया के करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान लोक अदालत दिवस पर जमा नही किये जाने पर उसकी भी जानकारी लोक अदालत पश्चात तत्काल ली जावेगी साथ ही ऐसे बकायादारो पर नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही कर बकाया करो की वसुली की जावेगी। ऐसे उद्योग जिनके द्वारा बकाया करो का भुगतान नही किया है, उन उद्योगो को भी बिल तामिल किये जाने के साथ ही नेशनल लोक अदालत मे इन उद्योगो के द्वारा करो का भुगतान नही किया जाता है तो लोक अदालत पश्चात कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी श्री पाठक को दिये गये।