जैन परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न पहाडिय़ों पर सीड बॉड का रोपण

देवास। प्रति वर्ष वर्षाकाल में विभिन्न प्रकार के सीड बॉल को जैन परिवार (कायथा वाला) द्वारा विभिन्न पहाडिय़ों पर रोपा जाता है। इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करते हुए विभिन्न पहाडिय़ों पर सीड बॉल का रोपण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए दिनेश सांखला ने बताया कि समाजसेवी सुशीला बागमल जैन (कायथा वाला परिवार) ने भगवान महावीर स्वामी जी द्वारा स्थापित जिन शासन दिवस पर 2577 सीड बॉल को रोपने का संकल्प लिया था। समाजसेवी मनीष जैन ने बताया कि इस वर्षाकाल में परिवार द्वारा गुजरात स्थित गिरनार पर्वत, पालीताणा पर्वत, ढंकगिरी पर्वत और मध्यप्रदेश में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, पातालपानी कालाकुंड पर्वत श्रृंखला, नागदा पहाड़ी, शंकरगढ़ पहाड़ी, माता चामुंडा टेकरी, भैरव कुंड पर्वत आदि अनेक जगहों पर जाकर वृक्षों की सीड बॉल को रोपने का कार्य किया है। इन सीड बॉल में नीम, गुलमोहर, बबूल, करंज, पीपल, बड़ आदि वृक्षों के बीज शामिल हैं। श्रीमती डॉली और वैदिक जैन ने बताया कि कायथा वाला जैन परिवार समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी हमेशा दृढ़ संकल्पित रहता है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण तो और भी आवश्यक हो गया है। इस पुण्य कार्य में कायथा वाला जैन परिवार के साथ जितेंद्र नागर, दिनेश सांखला, रजनीश जैन, रेखा जैन, नमन जैन, लब्धि जैन, हरिसिंह सेंधव भी सदैव समर्पित रहते हैं।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी

• प्रतिमा/ताजिये(चेहल्लुम) के लिए पण्डाल का आकार अधिकतम 30×45 फीट

• विसर्जन स्थल पर जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति

• जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए प्रतिमाएं/ताजियों का होगा विसर्जन

• कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक/सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी

? हिन्दुओं के त्यौहारों के पूर्व लगाई गई धारा 144 के विरोध में विहिप, बजरंग दल ने कलेक्टर को दिया था ज्ञापन??

देवास। आगामी समय में हिन्दुओं के त्यौहार प्रारंभ होने वाले है, लेकिन प्रशासन द्वारा जिले में धारा 144 लगा दी गई है। धारा 144 को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला कलेक्टर से मिला और इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ ही दिनों में हिन्दुओं के परंपरागत त्योहार गणेश उत्सव एवं नवरात्रि पर्व आने वाला है। ऐसे में धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों के कारण हिन्दू समाज किस प्रकार अपने इन त्योहारों को मना पाएगा। धारा लगने के चलते इन त्योहारों को मना पना असंभव है। हर वर्ष अकसर देखने में आया है कि जैसे ही हिन्दू समाज के त्यौहार प्रारंभ होने वाले होते है। उसके पूर्व प्रशासन द्वारा धारा लगा दी जाती है। लगता है प्रशासन धीरे-धीरे हिन्दू समाज के त्यौहार को मनाने की परंपरा खत्म करना चाहता है। विश्व हिन्दू परिषद ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज की ओर मांग की है कि जिले से धारा 144 हटाई जाए, ताकि हिन्दू समाज परम्परागत त्योहारों को पूरे उत्साह व उमंग के साथ मना सके। कलेक्टर ने उच्च अधिकारियों से बात कर धारा में आवश्यक संशोधन करने हेतु आश्वस्त किया था।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी??

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, The Epidemic Disease Act, 1897 एवं National Disaster Management Act-2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए सम्पूर्ण जिले में आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है।
जारी आदेशानुसार प्रतिमा/ताजिये(चेहल्लुम) के लिए पण्डाल का आकार अधिकतम 30×45 फीट नियत किया है। झाकी निर्माताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे ऐसी झांकियों की स्थापना एवं प्रदर्शन नहीं करे जिनमें संकुचित जंगह (Constricted Space) के कारण श्रद्धालुओं/दर्शकों की भीड़ की स्थिति बने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना हो सके। झांकी स्थल पर श्रद्धालुओं/दर्शकों की भीड़ एकत्र नहीं हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसकी व्यवस्था आयोजकों को सुनिश्चित करना होगी। मूर्ति ताजिये (चेहल्लुम) का विसर्जन संबंधित आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। विसर्जन स्थल पर ले जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति होगी। इसके लिए आयोजकों को संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए प्रतिमाएं/ताजियों का विसर्जन किया जाएगा। कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक/सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए सामूहिक चल समारोह की अनुमति नहीं होगी। लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संक्रमण से बचाव के तारतम्य में झांकियों/पाण्डालों/ विसर्जन के आयोजनों में श्रद्धालु/दर्शक फेस कवर सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाईजर का प्रयोग के साथ ही राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा एवं पूर्व में जारी कोरोना संबंधित आदेश यथावत रहेंगे।

श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व का 3 सितम्बर से होगा दिव्य शंखनाद

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में आयोजित होंगे भव्य धार्मिक अनुष्ठान

देवास।  3 सितम्बर शुक्रवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का दिव्य शंखनाद होगा। पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है परि और ऊषण। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापो को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे, ज्ञानी एवं गुरूजनो के प्रवचनो का सिलसिला चलेगा। प्रभु भक्ति का अनोखा वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इसी तारतम्य में श्री शंखेश्वर  पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिव्य आराधना होगी । पर्व आराधना गौरांग भाई एवं हित भाई मुम्बई के सानिध्य में प्रतिपादित होगी। संपूर्ण मंदिर को भव्य कलात्मक रूप से सजाया गया है। यह सजावट मनोज कटारिया, महावीर जैन, राहुल कटारिया, दिशांक कटारिया, नयन जैन, तनिष्क कटारिया एवं लवेश तरवेचा के द्वारा की गई। प्रतिदिन प्रात: प्रतिक्रमण, स्नात्र पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, दोपहर में विशिष्ट महापूजन, संध्याकालीन प्रतिक्रमण, महाआरती, प्रभु भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में की गई विशेष सजावट 

• आगामी कार्यक्रम
आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 3 सितम्बर को दोपहर 2 बजे नवपद जी पूजन का आयोजन पाश्र्वनाथ महिला मंडल द्वारा होगा । रात्रि महाआरती पश्चात भक्ति भावना के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे। देवास नगर के श्री आदेश्वर मंदिर, शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर, चंदाप्रभु माणिभद्र मंदिर, चंदाप्रभु मंदिर एवं मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर में भी पर्युषण के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे।
ट्रस्ट मंडल के संरक्षक अशोक जैन मामा एवं शैलेन्द्र चौधरी तथा अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन, भरत चौधरी, अतुल जैन, राकेश तरवेचा, राजेन्द्र जैन, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, वीरेन्द्र जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, मनोज कटारिया आदि ने आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की आराधना को सफ ल बनाने का श्रद्धालुओ से अनुरोध किया है।

Dewas | पुलिस ने की कैफ़े सेंटरों व होटलों की सरप्राईस चेकिंग

युवक-युवतियों को समझाईश देकर छोड़ा

देवास। शहर में रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कैफ़े सेंटरों की सरप्राईस चेकिंग की गई। उल्लेखनीय है कि शनिवार को शहर में ए. बी रोड़ पर स्थित साईं कृपा होटल के कमरे में मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था।

इस घटना के पश्चात पुलिस प्रशासन सतर्क होकर रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र के होटलों, ढाबों, कैफे सेंटरों की सरप्राईस चैकिंग की गई। शनिवार को होटल साई कृपा से पकड़ाये मुस्लिम वर्ग के युवक पर प्रकरण दर्ज कर न्यायलय में पेश कर वहा से जेल भेज दिया गया है। इस घटनाक्रम के पश्चात पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी होटलों, ढाबों एवं कैफे सेंटरों की सरप्राइस चैकिंग करते हुए संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों की तलाश की गई। चैकिंग के दौरान मैना श्री काम्प्लेक्स की एक होटल में कुछ युवक युवतियां को पुलिस ने पकड़ा और आई डी चेक कर समझाइश देकर समझाइश देकर वहा से रवाना किया। कैफे सेंटर के संचालकों को कोविड 19 – गाइडलाइन में जारी निर्देशों का पालन करने एवं आगंतुक व्यक्तियों की आईडी सहित रजिस्टर संधारण करने की समझाइश दी गई।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना अन्तर्गत देवास के लाभान्वित हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से वर्चुअल माध्यम से की चर्चा

देवास। मल्हार स्मृति मंदिर के समीप चौपाटी पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालाघाट से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से स्ट्रीट वेंडर योजना अन्तर्गत देवास के लाभान्वित हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से चर्चा की। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान बालाघाट में आयोजित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पीएम स्वनिधि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना से लाभान्वित देवास के हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से पूछा कि आप क्या व्यवसाय करते हैं। चर्चा के दौरान हितग्राही श्री सोलंकी ने बताया कि वह चायनीज फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। योजना अन्तर्गत 10 हजार रूपये का ऋण प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा मिली। इससे वे अपना व्यवसाय बहुत अच्छी तरह से चला रहे हैं। उन्हें मिले 10 हजार रूपये के ऋण की अंतिम किश्त इस माह जमा हो जायेगी। इसके पश्चात योजना अन्तर्गत 20 हजार रूपये के ऋण के लिए आवेदन करूंगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर योजना के अलावा संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी लाभ मिला है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। श्री आशीष ने योजना का लाभ दिये जाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सोलंकी की बालिका कुमारी तनवी सोलंकी से भी बात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका से पूछा कि बड़ा होने पर क्या बनोगी। बालिका ने बताया कि वह बड़े होकर टीचर बनाना चाहती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका को मन लगाकर पढ़ने, बड़ा होकर टीचर बनने तथा खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।

होटल साई कृपा में पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ा

• युवक ने युवती से की छेड़कानी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में हिन्दू समाज के संगठन के कान जब खड़े हो गए जब सुचना मिली की शहर के ए बी रोड पर स्तिथ होटल साई कृपा में मुस्लिम युवक के साथ लड़की गयी है। जिस सुचना पर हिन्दू समाज के सभी कार्यकर्त्ता साई कृपा होटल पहुँच गए। देखते ही देखते होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी। वही सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और छापा मारकर युवक-युवती को पकड़ लिया। दोनों युवक-युवती को पुलिस कोतवाली थाना लाई जहाँ दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ के बाद लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया गया। वही लड़के से लम्बी पूछताछ की गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने युवती से ऊनी असली पहचान छुपाकर रखी थी। जानकारी अनुसार होटल में दो रूम बुक कराये गये थे। युवक ने युवती को किसी अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी की योजना बनाने के बहाने से बुलाया था।
मामले में लड़की की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी सन्नी उर्फ़ परवेज खान के खिलाफ पीड़िता के साथ छेड़कानी कर बुरी नियत से उसका हाथ पकडने के आरोप में कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मामले की विवेचना उपनिरक्षक महेंद्र सिंह कर रहे है।

Dewas, विधि विधान से किया वानर का अंतिम संस्कार 13 वीं पर होगा भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन

देवास। गौै सेवक मित्र मंडल के सचिन प्रजापति ने बताया कि बालगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी के पास एक हाईटेंशन लाइन के खंबे पर एक बंदर चिपक कर मर गया। वन विभाग की मदद से बंदर को नीचे उतारा फिर विधि विधान से अंतिम संस्कार गौ सेवक मित्र मंडल द्वारा किया गया। हमारे हिंदू धर्म में बंदर हो हनुमान जी का रूप दिया जाता है। 27 अगस्त को वानर का तीसरा किया गया। प्रजापति ने बताया कि वानर की तेरहवीं पर 5 सितम्बर को राम मंदिर चाणक्यपुरी पर भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वानर के अंतिम संस्कार एवं तीसरे पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष दुर्गालाल घोड़ेला ,छोटेलाल मांगरोला, रवि मालवीय, जितेन्द्र लवानिया, सौरभ शुक्ला, संजय अग्रवाल ,सावन परमार ,अर्जुन ,जय परासिया ,अजय परमार, चेतन कुमावत आदि उपस्थित थे।

Dewas,नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया

• सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने से किसान साल में तीन फसल ले सकता है : झाला

देवास। युवा कांग्रेस दिग्विजय सिंह झाला ने बताया नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया गया। ज्ञातव्य है कि पिछले डेढ़ वर्षो से अधिक समय से नर्मदा सिंचाई योजना जल की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा कई बड़े आंदोलन एवं मांग पत्र शासन प्रशासन को सौंपा गए हैं, जिसमें देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के 463 गांव एवं सोनकच्छ विधानसभा के 65 गांव को सम्मिलित करने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन सतत रूप से चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में देवास जिले के प्रमुख मंदिरों पर प्रशासन को सद्बुद्धि एवं भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप देकर देवास जिले के एवं देवास विधानसभा के अन्नदाता को सिंचाई की सुविधा मिले एवं अन्यदाता कृषि को व्यवसाय के रूप में लाभ का धंधा बना सकें, अन्नदाता को अधिक से अधिक लाभ मिले। सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने पर किसान द्वारा साल में तीन फसल ली जा सकती है। परंतु देवास विधानसभा के ग्रामों में पानी ना होने के कारण किसान केवल दो ही फसल ले पाते हैं। उसमें भी प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता को नुकसान होता है। इसी मांग को लेकर नर्मदा जल का कलश मंदिरों में रखा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, गोरधन देसाई, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान, मोनू , शुभम सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

विश्वास ही भक्ति का आधार है पंडित लालशंकर मेहता

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। ग्राम बोरानी के नवीन राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शाजापुर से पधारे पंडित लाल शंकर मेहता ने कहा
जिसमें ज्ञान हो उसमें भक्ति आ जाए यह आवश्यक नहीं है लेकिन जिस में भक्ति होगी उसमें ज्ञान स्वत आ जाएगाभगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति का मार्ग सबसे सरल है कलयुग में दुखी जनों के दुख दूर करने का सर्वश्रेष्ठ साधन भागवत कथा ईश्वर के साथ प्रेम करने का साधन श्रीमद् भागवत कथा है मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई साधन नहीं है जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर भागवत कथा कहने सुनने वह पढ़ने का अवसर मिलता है
भागवत पुराण वैष्णव का परम धन पुराणों का तिलक ज्ञानियों का चिंतन संतों का मनन भक्तों का वंदन भारत की धड़कन है
ज्ञान धन और प्रतिष्ठा कमाने के लिए नहीं है परमात्मा की प्राप्ति के लिए हे
सतयुग त्रेता द्वापर इन तीनों युगों में ज्ञान वैराग्य मुक्ति के साधन थे किंतु कलयुग में केवल भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है भगवान की कथा श्रवण से अशुभ वह सुनाएं नष्ट होती है भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से 3:00 बजे तक रहेगा सुखद संयोग है 30 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा
श्रीमद् भागवत कथा समिति ने श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है

Dewas, एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुआ विवाद,

• एक दूसरे पर बरसाए लाठी डंडे, गाय-मवेशी पर भी किया हमला

देवास। ग्राम लौहारी में सोमवार करीब शाम पाँच बजे एक ही समुदाय के दो पक्षो में विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्षो के लोगो को चोट भी आई है। विवाद के दौरान एक दूसरे पक्ष के लोगो के साथ साथ गाय-मवेशियों पर भी हमला किया गया है। विवाद के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गयी। मामले में दोनों पक्षो द्वारा सिविल लाइन थाने में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।
दरसल सोमवार को दोनों पक्षो में विवाद होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक पक्ष जिसमे फरियादी कादर पिता रफ़ीक शेख जाती मुस्लमान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लौहरी ने आरोपी वसीम पिता जमील खा, टीपू पिता जमील खा, जमील पिता कालू खा, जाकिर पिता कालू खा निवासी ग्राम लौहारी पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की
आरोपीयो ने फरियादी के साथ पुराने विवाद को लेकर मां बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व कुल्हाडी, डंडे से मारा जिससे फरियादी को सिर मे तथा अनैको जगह चोंट आई है। आरोपीगणो ने फरियादी को बोला कि आईंदा अगर तु हमारे बिच मे आया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। वही दूसरे पक्ष के फरियादी टीपू शेख पिता जमील शेख द्वारा जाती मुसलमान निवासी ग्राम लौहारी द्वारा आरोपी कादर पिता रफीक, अजीज पिता मजीद, यास्मीन पिता अजीज, रफीक पिता मजीद, अजहर पिता अजीज, सदाम पिता मन्नान, इरफान पिता चांद खां, व अन्य लोग निवासीगण ग्राम लौहारी देवास पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की आरोपीयो ने फरियादी व पीडितो के साथ पुराने विवाद को लेकर एकमत होकर मां-बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व तलवार व सलीया व लाठी डंडो के मारपीट कि जिससे फरियादी व पीडितो को चोंटे आई है। आरोपीगणो ने फरियादी के वाहन व घर पर तोडफोट कि व डंडो से फरियादी की गाय-ढोरो मे चोंट पहुचाई है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।