सोनकच्छ (अभय नागर)। गांव पोलाय जागीर में गांव से हाई स्कूल तक जाने वाला मार्ग जोकि ग्राम नौसर आबाद वह कॉलोनी से भी जुड़ता है और यही मार्ग आगे जाकर स्टेट हाईवे से जुड़ता है इसकी हालत बारिश के समय इस प्रकार हो गई है यहां से कोई व्यक्ति पैदल निकलने में 10 बार सोचता है आता कीचड़ होने के कारण इस रोड पर पैदल निकलना काफी मुश्किल बना हुआ है वहीँ बच्चों को फिर भी स्कूल जाना है उन्हें तो इस गंदे रास्ते कीचड़ भरे रास्ते से निकलना ही पड़ता है रोज दो चार होना पड़ता है और वीडियो के माध्यम से आप देख रहे हैं किस तरीके से इस रोड के ऊपर कितनी ज्यादा मात्रा में कीचड़ हो गया है आए दिन लोग इस में गिरते रहते हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रोड पर से इस कीचड़ को हटाने का कार्य किया जाए जिससे कि यहां से निकलने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो वहीं इसकी ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे इस रोड पर आगे कीचड़ ना हो जो कि यहां पर स्कूल में पढ़ने जाने के लिए बच्चे काफी संख्या में इस रास्ते से निकलते हैं जिससे कि उन्हें जाने में काफी तकलीफ होती है वही खेती पर जाने वाले लोगों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
Tag: dewas live
Dewas, पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू
• तहसील कार्यालय में पटवारियों ने एक जुट होकर अपने बस्ते तहसीलदार को सौंपे
देवास। विगत 45 दिनों से मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के तत्वाधान में प्रदेशभर के पटवारियों की हड़ताल के बाद पूर्व घोषणा अनुसार 10 अगस्त से पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई है। पटवारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे के नेतृत्व में सभी पटवारियों ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सौंपा। ज्ञापन के पश्चात सभी पटवारियों ने अपने-अपने हल्के के बस्ते कानूनगो शाखा में जमा कराए और तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी प्रारंभ हुआ। चौबे ने बताया कि विगत संघ अपना चरणबद्ध आंदोलन चलाए हुए हैं। हमारा प्रमुख तीन मांगों को लेकर ये आंदोलन चल रहा है। हमारी मांग है की नवीन पटवारियों के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए प्रदेश के सभी पटवारियों का स्थानांतरण उनके गृह जिले में ही किए जाएं, गृह जिले से बाहर स्थानांतरण न हो एवं हमारी तीसरी मांग है पटवारियों का वेतनमान 2800 ग्रेड पे किया जाए। मंगलवार से हुई पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना है।
पूरे प्रदेश में टीकाकरण के प्रथम डोज में देवास निगम सीमा क्षेत्र प्रथम स्थान पर
देवास। कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन का कार्य नगर निगम सीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत कलेक्टर व निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्रथम डोज का टीकाकरण 100 प्रतिशत किया गया है। आयुक्त ने बताया कि इस उपलब्धी में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधि, शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं, समस्त मीडिया सहित आम नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। आयुक्त ने इस उपलब्धी पर सभी के मिले योगदान पर आभार व्यक्त किया।
आइ.टी.आई परिसर देवास मे 20 अगस्त को आयोजित होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला
देवास। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण अन्तर्गत सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास व आयुक्त रोजगार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्द्रामौली शुक्ला के आदेशानुसार 20 अगस्त 2021 को प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आइ.टी.आई परिसर विकास नगर चौराहा देवास मे किया जा रहा है। जिसमे निजी कम्पनीयो में रोजगार देने के लिए देवास, इन्दौर, पिथमपुर, मेहतवाडा एवं गुजरात के निजी संस्थान शामील होंगे। जिलास्तरीय रोजगार मेले मे आवेदको को साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। मेले मे 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक भाग ले सकते है। रोजगार मेले मे भाग लेने एवं नोकरी पाने के लिए गुगल लिंक
पर इच्छुक आवेदक अपना पंजीयन करे। आवेदक गुगल लिंक पर पंजीयन कर मेले मे उपस्थित होवे।
Accident : मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से दोनों बाइक चालक गंभीर
108 व 100 डायल पर राहगीर लगाते रहे फोन 1 घंटे तक भी नहीं पहुंची मदद के लिए
कन्नौद (चंचल भारतीय✍️): इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कासरनी नदी के समीप सोमवार की रात करीबन 8:00 बजे के लगभग दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ंत हो गई मोटरसाइकिल चालक राहुल पिता किशोर ठाकुर ग्राम चपलासा व राज पिता सुरेंद्र सिंह सिसोदिया निवासी कन्नौद दोनों घायल हो गए दुर्घटना में घायल राज सिरसोदिया को उसके परिजन उपचार के लिए तत्काल अपने निजी वाहन से शासकीय अस्पताल कन्नौद लेकर पहुंचे गए थे। मोटरसाइकिल एमपी 41-HN8232 एक मोटरसाइकिल पर नंबर नहीं था बागन खेड़ा निवासी हेमराज जाट ने बताया कि दुर्घटना में घायल राहुल करीबन 1 घंटे तक अचेत अवस्था में रोड पर पड़ा रहा काफी खून बह गया राहगीरों लोग रुक कर अलग-अलग नंबरों से 108 एवं 112 नंबर पर मदद के लिए फोन लगाते रहे लेकिन मदद के लिए वाहन नहीं आए।
कन्नौद थाना प्रभारी शिव मूरत यादव को सीधे संपर्क करने पर तत्काल कन्नौद थाना पुलिस वाहन भेजकर दुर्घटना में घायल राहुल पिता किशोर ठाकुर निवासी ग्राम चपलासा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा है।
श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुए झूला उत्सव कार्यक्रम एवं भजन संध्या
भोरासा (अभय नागर)। बाबा भवरनाथ जी महाराज की पावन नगरी भोरासा में मंगला शासन परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानूजाचार्य श्री नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी जी पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग इंदौर श्री कृष्णा प्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं खोरासा गुजरात से पधारे स्वामी श्री श्यामा नारायण आचार्य जी महाराज का नगर आगमन पर माहेश्वरी समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। स्वामी जी आज कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़ , सीहोर प्रवास से होते हुए नगर भोरासा में पधारे जहां पर इनके सानिध्य में भजन संध्या एवं झूला उत्सव का कार्यक्रम भोरासा माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित किया गया था वही आपको बता दें की गुरु महाराज पिछले वर्ष भी यहां पधारे थे जहां पर बाबा श्री भवरनाथ जी मंदिर पर झूला उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जैसे ही शाम 4:00 बजे गुरुवर को भोरासा फाटे पर से नगर में प्रवेश हुआ वहां से माहेश्वरी युवा संगठन के लोग गुरुवर का स्वागत करके गुरुवर के आगे आगे ढोल धमाकों के साथ केसरिया झंडा लिए गुरुवर के आगे आगे एक रैली चल समारोह के रूप में चल रहे थे यहां चल समारोह जैसे ही भौरासा बस स्टैंड पहुंचा यहां पर माहेश्वरी समाज के लोगों द्वारा गुरुदेव का पुष्प माला पहना कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यहां से चल समारोह के रूप में गुरुदेव अनिल मंत्री के गृह निवास पर लाया गया यहां अगवानी में बच्चे महिलाएं पुरुष सभी के द्वारा विशेष तैयारी की गई थी जैसे ही आगमन हुआ वैसे ही पुष्प वर्षा वह गुरुवर की आरती उतारी गई इस के पश्चात अगवानी कर रहे माहेश्वरी समाज के लोगों द्वारा भजन भी गाया गया।
सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…भजनों के साथ गुरु की अगवानी करी गई इसके पश्चात शाम 8:00 बजे महेश्वरी धर्मशाला में लाया गया यहां पर प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री के द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ गुरुवर की अगवानी की गई यहां पर गुरुवर द्वारा अपने मुखारविंद से प्रवचन दिये गए जिसका सभी ने श्रवण किया इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के समस्त समाज जन मौजूद रहे वही नगर में गुरु का माहेश्वरी समाज के लोगों द्वारा अपने-अपने घरों से भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मंत्री के द्वारा किया गया इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष महेश मंत्री के द्वारा समाज की तरफ से गुरुवर का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर परसाई संजय कुमार जोशी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, परिषद उपाध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर, भौरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला के द्वारा गुरुदेव का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया वही इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के रमेशचंद्र इनानी, रमेशचंद्र जाजू, रमेशचंद्र हेड़ा, महेश बल्दवा, प्रदीप मंत्री घनश्याम लाहोटी, पुरुषोत्तम भुतडा, प्रहलाद झवर, श्याम बजाज, राजेश चीचानी, आशीष परतानी, प्रदीप बजाज, संजय जाजू ,नारायण मंत्री, राहुल मूंदडा, पंकज जाजू, मुकेश परतानी, मनीष चीचानी, गोविंद जाजू, मनीष इनानी, लल्लू चीचानी, विजय जाजू, नितिन साड़ला, सोनू जाजू , शोभित लाहोटी, आदि समाज जन मौजूद रहे।
आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
टोंकखुर्द (विकेश जैन) । थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्योहारों की व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी हिमांशु पांडे ने त्यौहार में लगने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं जायजा लिया तथा बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिको और शांति समिति के सदस्यो से व्यवस्थाओं के संबंध में उनके सुझाव मांगे। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य व नागरिकों द्वारा बताया कि नगर में त्योहार के समय आए दिन चक्का जाम रहता है कुछ दुकानदार रोड पर ही दुकान लगा लेते हैं जिससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है थाना प्रभारी हिमांशु पांडे ने कहा कि शासन के निर्देश अनुसार कोई भी धार्मिक कार्यक्रम जुलूस की परमिशन लाना होगी आगामी त्योहरों के पूर्व व्यापारियों से बैठक ली जाएगी। इसके बाद भी नगर में आवागमन की समस्या आई तो व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी इस पर बैठक में शहर काजी इरफान पटेल मेहंदी हुसैन पठान रऊफ कुरैशी आरिफ पटेल विमल सांकला, कमाल पटेल, सुमेर सिंह यादव रानू कुशवाह अनिल खाटवा नितिन ललित रविंद्र सिंह गौर अतीक शेख चन्दर सिंह चौहान कैलाश मंडलोई, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
Dewas, वेक्सीन का प्रथम डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य लेकर निगम ने की टीम गठित
देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे टीकाकरण में देवास निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले रहवासियों को शीघ्राति शीघ्र वेक्सीनेशन 100 प्रतिशत हो इस लक्ष्य को लेकर टीम गठित की जाकर घर घर पुन उक्त टीम को भेजा जा रहा है। इस हेतु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन माहेश्वरी, आर.एस. केलकर सहित स्वास्थ्य निरीक्षको राजेश सांगते, अनिल खरे, हेेमंत उबनारे, ओमप्रकाश फतरोड़, भूषण पंवार सहित सभी वार्ड के दरोगाओं को वार्डो में लक्ष्य अनुरूप टीकाकरण में जागरूकता लाने के लिए वार्डो में कार्य के साथ साथ टीकाकरण कार्य के लिए भी निर्देश दिए । आयुक्त ने बताया कि हम प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो। नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी रहवासियों को 100 प्रतिशत प्रथम डोज शीघ्र लगा सके इसके लिए हमारी टीम प्रयासरत है। आयुक्त ने वेक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण भी डॉ. पवन माहेश्वरी के साथ किया तथा वहां की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत कीया मुफ्त राशन वितरित
भौरासा (अभय नागर)। ग्राम पंचायत बौलाशा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवार को वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जीवन सिंह राजपूत पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने सेवा सहकारी संस्था उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया। जिसमें संस्था के शाखा प्रबंधक राकेश सिंह दरबार, ठा. कैलाश सिंह काकू सेल्स मेन आनंद सिंह, सरपंच मुकेश गोस्वामी, राधेश्याम द्वारा गरीबों को अनाज वितरण किया गया। कार्यक्रम मैं आदि ग्रामीण सहित गरीब वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल हुवे वहीं राजपूत ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने बल्कि देश वाशीयो की चिंता कर आने वाले समय मे गरीब थाली कभी खाली ना रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाखों गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। यह वैश्विक बीमारी के समय में गरीब की चिंताओं को कम करता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है प्रधानमंत्री जी ने अपने ईसी को चरितार्थ करते हुए आज यह योजना लागू की गई।
हरियाली अमावस्या: बारिश और रिमझिम फुबारों में श्रृद्धालुओं ने नर्मदा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी
हरियाली अमावस्या पर नर्मदा के चारो और वनस्पति का अद्भुत नजारा, नर्मदा के ब्रिज पर खडे होकर राहगीरों ने प्राकृति सौंदर्य का लिया आनंद
नेमावर/खातेगांव(अनिल उपाध्याय) – श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर रविवार अलसुबह से ही नर्मदा के घाटों पर श्रृद्धालुओं का हुजूम उमडा।श्रृद्धालुओं ने मां नर्मदा के शीतल जल मे आस्था की डुबकी लगाई। तद्पश्चात दरिद्र नारयाणो को दान पुण्य किया। इसके बाद श्रृद्धालुओं ने भगवान सिध्दनाथ का नर्मदा के जल से अभिषेक कर बिल पत्र अर्पण किया।हालांकि सुबह आठ बजे से तेज और रिमझिम बारिश मे भी श्रृद्धालुओं का स्नान अनवरत रूप से जारी रहा।
पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी सहित अमला घाटों पर मुस्तैद रहा ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।
तेज और रिमझिम बारिश पर श्रृद्धालुओं की आस्था भारी
हालांकि सुबह आठ बजे से तेज और रिमझिम बारिश मे सिध्दनाथ और नागर घाटों पर श्रृद्धालुओं का स्नान अनवरत रूप से जारी रहा। लगभग 5 घंटों की तेज रिमझिम बारिश पर श्रृद्धालुओं की आस्था भारी रही।
नर्मदा का जल स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन रहा अलर्ट
नर्मदा का जल स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन ने घाटो के किनारे नाव की परिसीमन कर सैनिकों और स्थानीय नाविको को तैनात किया। ताकि श्रृद्धालु गहरे पानी मे ना जा सकें।
श्रावण मास मे हरियाली अमावस्या का क्यों हैं विशेष महत्व
दरअसल श्रावण मास की हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व रहता हैं। दरिद्र नारयाणों को दान पुण्य करने और पौधारोपण करने से विशेष पुण्य मिलता हैं।अमावस्या पर प्रकृति का अद्भुत नजारा और नर्मदा के चारो और फैली हरियाली सभी को अपनी और आकर्षित करती हैं।
नर्मदा ब्रीज से राहगीरों ने प्रकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
दरअसल श्रावण मास और बारिश के समय नर्मदा के किनारे हरियाली और प्राकृति का अद्भुत दृश्य ब्रीज से गुजरने वालों को राहगीरों को अपनी और आकर्षित करता हैं। राहगीर कुछ समय यहां रूककर प्रकृति के अद्भुत नजारे का आनंद लेता हैं।
टी पाइंट पर हादसे की आशंका
NH 59 A नेमावर बायपास टी पाइंट पर वाहनों का आवागमन जारी रहता हैं। नगर के लोगों का कहना हैं की अमावस्या सहित अन्य पर्व पर यहा वाहनों के कारण जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती हैं। टी पाइंट पर जो रेलिंग लगी हैं वे भी गत वर्ष की बाढ मे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।गत दिनों ट्रक के कारण टी पाइंट पर बडा हादसा टल गया। लेकिन ट्रक ने टी पाइंट पर लगे बिजली के पोल और वहा रखी गुमटी को अपनी चपेट मे ले लिया। गनीमत रही की कोई बडा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना हैं की सबंधित विभाग इस और ध्यान नहीं देता हैं। वही प्रशासनिक नुमाइंदे और जन प्रतिनिधि भी इस और देखकर अनदेखी कर देते है।
