केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया जी की यात्रा देवास में

जगह जगह लगेंगे स्वागत मंच, यात्रा प्रभारी ने किया तैयारियों का अवलोकन

देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल पुनर्गठन में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की झलक दिखाई देती है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत प्रदेश के दो नए मंत्रियों के रूप में डॉ. वीरेंद्र खटीक एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। विपक्ष ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन मंत्रियों का सदन में परिचय नहीं होने दिया था। इसलिए अब ये मंत्रीगण आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेंगे।इस कड़ी में केंद्रीय नागरिक एवं उड्यन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को क्षिप्रा से अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुऐ शाजापुर पहुंचेगी

भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत देवास से 17 अगस्त को करेंगे। इसी दिन यात्रा शाजापुर पहुंच जायेगी ओर 18 अगस्त को यात्रा खरगोन जिले के बाद 19 को इंदौर पहुंचेगी। श्री सिंधिया इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा प्रातः 11ः00 बजे क्षिप्रा से देवास जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे व 11ः30 पर इंडस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क का अवलोकन करेंगे तत्पश्चात् 11ः45 पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार श्री राजकुमार चंदन जी से उनके निवास पर भेंट करेंगे, 12ः15 पर नव श्रंगारित जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, 12ः30 पर भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात् दोपहर 1ः00 बजे भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकार साथियों से चर्चा करेंगे। उसके बाद दोपहर 2ः00 बजे माता टेकरी पर दर्शन, 2ः30 पर शास्त्रीय संगीत गायिका सुश्री कपालिनी कोमकली जी के निवास पर उनसे भेंट करेंगे एवं 3ः00 बजे आनंद भुवन पैलेस पर भोजन कर 3ः30 पर शाजापुर के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं, खेल एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया जायेगा।


यात्रा के प्रभारी ने किया अवलोकन
यात्रा के जिला प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा के लिये प्रदेश संगठन से नियुक्त प्रभारी श्री आलोक शर्मा, सह प्रभारी संतोष पारिक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक मनोज चोधरी, पुर्व महापोर सुभाष शर्मा ने क्षिप्रा से लेकर ग्राम आलरी तक लगने वाले स्वागत मंचो के स्थान का चयन कर सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया साथ ही यात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी तैयारियों को लेकर देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार से भी विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने सभी सामाजिक, धार्मिक खेल एवं व्यापारिक संगठनो के साथ आम जनता से आशीर्वाद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई नेमावर से कन्नौद तक विशाल तिरंगा यात्रा

सुन्द्रेल बिजवाड(दीपक शर्मा)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मणिगिरी पर्वत पर पूर्व सैनिको का स्वागत सम्मान किया गया कन्नौद खातेगांव के क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा निकलते ही आशीष शर्मा का नेमावर की नारी शक्तिओ के द्वारा स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाई गई हजारो की संख्या देश प्रेमी एवं युवाओं का जन सैलाब उमड़ा जगह-जगह विधायक आशीष शर्मा की तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा नेमावर के मणिगिरी पर्वत से प्रारंभ होकर कन्नौद में भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ हजारो की संख्या में जोश उत्सा के साथ भारत माता की जय के नारे के साथ यात्रा निकाली गई विधायक आशीष शर्मा ने सार्वजनिक मंच से देश भक्ति का राष्ट्रीयगीत गाकर सुनाया जब शर्मा यह गीत सुना रहे थे तब उनकी आँखें नम हो गई थी ओर कहा तेरा वैभव अमर रहे है मां हम दिन चार रहे ना रहे भारत हमको जान से प्यार है सबसे ज्यादा तिरंगा हमारा प्यार हैं विशाल तिरंगा यात्रा में समस्त आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

E-FIR । ई- FIR करने वाला प्रदेश का दुसरा जिला बना देवास

थाना कोतवाली पर दर्ज हुई जिले की पहली व प्रदेश की दुसरी ई एफआईआर, वाहन चौरी की ई एफआईआर दर्ज

देवास- पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2021 को म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवास द्वारा पुलिस महानिदेशक के आदेश के पालन में सीसीटीएनएस में ई-एफआईआर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी को त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में दिनांक 14.08.21 को फरियादी महेन्द्र साहू पिता नन्हेभाई साहू निवासी 97 सज्जनसिंह कॉलोनी बावडिया देवास द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर अपनी मो.सा के एमपी-41-एनसी-5673 की जवाहर नगर देवास से चौरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी जो आज दिनांक को सीसीटीएनएस केस एप्लीकेशन पर थाना प्रभारी की सीसीटीएनएस आईडी पर ऑनलाइन प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमरावसिंह द्वारा उनि राकेश नरवरिया एवं सीसीटीएनएस प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह को असल अपराध दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-एफआईआर योजना के अंतर्गत प्रदेश की दुसरी एवं जिले की प्रथम ई एफआईआर थाना सिटी कोतवाली देवास पर दर्ज की गई।

ई-एफआईआर निम्न मामलों में की जा सकेगी

  1. वाहन चोरी ( 15 लाख रू से कम कीमत की हो)
  2. सामान्य चोरी ( 1 लाख रू से कम कीमत की हो)
  3. आरोपी अज्ञात हो
  4. घटना में चोट / बल का प्रयोग न हुआ हो।

ई-एफआईआर करने की प्रक्रिया

म.प्र. पुलिस के नागरिक सेवा पोर्टल

https://citizen.mppolice.gov.in/

https://mppolice.gov.in/en

सराहनीय कार्य:- निरीक्षक उमराव सिंह थाना प्रभारी कोवताली देवास, उनि राकेश नरवरिया, सउनि महेन्द्रसिंह (सीसीटीएनएस प्रभारी आर. 174 अभिषेक भैरवे, आर.653 अंतरसिंह, आर. 708 विवेक पाल, म आर 795 प्रतीक्षा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

शास. हाई स्कूल इटावा लंबे समय से देख रहा विकास की राह, लिखा पत्र

 – मैन गेट से बीईओ कार्यालय तक सडक़ बनाने की मांग, बैठने एवं शौचालय की व्यवस्था नही

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/08/720_25_2.09_Aug152021_04.mp4

देवास। शासकीय हाई स्कूल इटावा काफी लंबे समय से विकास की राह देख रहा है। विद्यालय के चारो और हरियाली छाई हुई है, जिससे आवारा पशु आसपास विचरण करते रहते है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेमनगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस विद्यालय में कुल 5 कमरे हैं, जिसमें 400 बच्चे पढ़ते है। विद्यालय परिसर में बाउण्ड्रीवाल के साथ विद्यालय पहुंचने के लिए ना तो सडक़ मार्ग है और ना बैठने के लिए बच्चों की समुचित व्यवस्था है। जिससे विद्यालय के मैदान में असामाजिकतत्वों और जानवरों डेरा बना हुआ रहता है।  कुछ ऐसा ही हाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। कार्यालय में बाहर मैदान में एक और आधार कार्ड का ऑफिस खोल रखा है। वहीं दूसरी ओर वाहनों का स्टैंड बना हुआ। जिससे बारिश के कारण पूरा परिसर कीचड़मय हो जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में उक्त मैदान में मैन गेट से लेकर बीईओ कार्यालय तक सीसी रोड़ का निर्माण कार्य किया जाए। कार्यालय में बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नही है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। बैठने की व्यवस्था की जाकर शौचालय की भी समुचित व्यवस्था की जाए।  श्री अग्रवाल ने जिला कलेक्टर, निगम आयुक्त सहित संबंधितो से मांग की है कि इटावा स्थित विद्यालय में बाउंड्रीवाल, दो अतिरिक्त कमरे व शौचालय का निर्माण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करे। इस संबंध उन्होंने विद्यालय प्राचार्य एवं नगर निगम आयुक्त को पूर्व में पत्र लिखा था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अग्रवाल ने पुन: विद्यालय की समस्या के निराकरण को लेकर प्रमुख शिक्षा सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर केा पत्र भेजा गया है।

देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्‍ड में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

देवास। जिले में स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।

प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर आकांछा बिछोटे के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्‍य अतिथि श्रीमती सिंधिया ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।

कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्‍नर श्री विशाल सिंह चौहान, एसएडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री प्रिया वर्मा, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।

परेड में सीआईएसएफ देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार : परेड में सीआईएसएफ देवास को प्रथम, जिला पुलिस बल देवास को द्वितीय, 32वीं वाहिनी विसबल को तृतीय पुरस्कार मिला।

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा कोरोना के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Dewas नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की जल्द स्वीकृति की मांग को लेकर दिया धरना

देवास। नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की जल्द स्वीकृति की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। नर्मदा सिंचाई से देवास के गांव और तहसील के गांव को सिंचाई का जल मिल सके इसके लिए नर्मदा जल मांग को लेकर सतत आंदोलन चलाया जा रहा है।

नर्मदा जल की मांग को लेकर नर्मदा रथ गांव गांव चलाया गया , युवक कांग्रेस द्वारा पदयात्रा की गई, प्रमुख मंदिरों में नर्मदा का जल कलश के रूप में स्थापित किया गया, धरना आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य किया जा रहा है। देवास से भोपाल तक जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के ग्रामों को जोडऩे के लिए अवगत करवाया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर 13 अगस्त को नर्मदा हाटपिपलिया माइक्रो परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति जल्द से जल्द हो इसको को लेकर धरना दिया गया एवं मांग की गई कि हमारी मांग पूरी ना होने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में मुख्य रूप से पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवानसिंह चावड़ा, एजाज नीलम, मोंटू दरबार, विक्रम पटेल, मनीष चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रदीप चौधरी, राजेश राठौर, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, विशाल यादव, चेतन गुर्जर, सलीम पठान, सतीश पुजारी, कुद्दूश शेख, राजा पडियार, सुनील शुक्ला, चिंटू धारू, दीपक जटवा, साधना प्रजापति, जुनेद बल्ला, ऋ षभ यादव, हर्षवीर सूर्यवंशी, पवन चौधरी, मनोज पवार, आकाश चौहान, भारत सिंह चावड़ा, रितेश सोनी, रोहित घाडगे, शुभम धोटे, प्रतीक शर्मा, दीपक बडोदिया, भारत सिंह राठौर, विजय चौहान मोनू, रवि देवड़ा, दीपेश हारोड़े, दीपक शर्मा, अमन श्रीवास, शुभम सिसोदिया, रुपेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

Dewas, आबकारी ने कार्यवाही कर 9 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त कर 10 प्रकरण किए दर्ज

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी उपायुक्त श्री वी. के. सक्सेना के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व मे वृत्त सोनकच्छ मे ग्राम ओड कंजर डेरे एवं वृत्त देवास ब के बरोठा सांसी मोहल्ला में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 105 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 18200 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 9 लाख 31 हजार रूपये है। कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।  कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, डी पी सिंह, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, विजय कूचेरीया, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया एवं  आबकारी आरक्षक  गोविंद बडावदिया, विकास गौतम, बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, अशोक सेन, अरविंद जिनवाल, दीपक टटवाडे एवं संगीता यादव सम्मिलित थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर देवास द्वारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का भोपाल चौराहे पर पुतला जलाया

देवास । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर देवास द्वारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का आज भोपाल चौराहे पे पुतला जलाया गया । जानकारी देते हुए नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के एकमात्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही अनियमितताएं, भ्रष्टाचार एवं विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्ति परिषद द्वारा जो आंदोलन चलाया गया था उस आंदोलन के तत्त पश्चयात चिकित्सा शिक्षा द्वारा, वरिष्ठ अयोग्य अधिकारियों को हटाया गया था,

परंतु जब अधिकारी कोर्ट में गये, तो विश्वविद्यालय की और से जिस एड्वोकेट को पक्ष रखने के लिए कोर्ट में माननीय कुलपक्ति महोदय द्वारा भेजा गया था उन्होंने पूरी तरह वहाँ पर उनके तथ्य जो प्रूफ देते है (जिस कारण से सभी को निकाला गया है) वो सभी चीज़े वह पर नही रखी इस कारण इन सभी को स्टे मिला, तो कही न कही ये सब कुलपति और वरिष्ठ अधिकारियों की साठगांठ का खुलासा करता। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास की मेडिकल इकाई द्वारा इन सब के सरगना कुलपति का आज भोपाल चौराहे पे पुतला दहन किया गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान अभाविप मालवा प्रांत मेडिविजन प्रमुख अभिमन्यु यादव भी उपस्थित रहे।

Dewas, राष्ट्रीय दंगल का आयोजन 15 अगस्त को

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व. महाराज श्रीमंत तुुकोजीराव की स्मृति में स्थानीय छत्रपति साहू कुश्ती ऐरिना में 15 अगस्त को सायं 4 बजे से राष्ट्रीय दंगल का आयोजन नगर निगम के सहयोग एवं प्रशासन की अनुमति से किया जाएगा । दंगल के आयोजक देवास जिला कुश्ती एम्युचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मना ठाकुर पहलवान हैं। दंगल में भारत के चुनिंदा पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।

कुश्ती का मुख्य आकर्षण महिला कुश्ती होगी। दंगल में मनीष पहवान ठाकुर, हेमंत कोरसिया, श्रवण सोलंकी, भावेश पहलवान, अंसार शेख, धरम ठाकुर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में उस्ताद एवं खलीफाओं का सम्मान छत्रपति साहू कुश्ती एरिना एवं सामाजिक संस्था द्वारा किया जाएगा। दंगल के विजेता पहलवान को संरक्षक श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दंगल में छोटी से छोटी कुश्ती भी खड़ी होंगी तथा बड़ी से बड़ी कुश्ती भी खड़ी होगी। दंगल को सफल बनाने की अपील अशोक उस्ताद सांगते, अर्जुन दा भाई काली मस्जिद, प्रदीप पहलवान सांगते, जितेन्द्र ठाकुर, मुकेश पहलवान सांगते, शंभु पहलवान, शंकर पहलवान, राधेश्याम मामा आदि ने की। उक्त जानकारी देवास जिला कुश्ती एम्युचर संघ के एसपीएस ठाकुर ने दी।

Dewas सूदखोर ने गुमराह कर धोखाधड़ी एवं जालसाजी पूर्वक संपत्ति अपने नाम कर कब्जा करने की कि कोशिश

सूदखोरों पर लगाम लगाए जाने को लेकर भीम आर्मी ने पीड़ित के साथ दिया ज्ञापन

देवास। गुमराह कर धोखाधड़ी एवं जालसाजी पूर्वक संपत्ति अपने नाम कराने एवं कब्जा करने की कोशिश की जाँच कर आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करने व जमीन नाम से करने को लेकर सोनकच्छ तहसील के ग्राम मिरपुरखेड़ी सोनकच्छ तहसील निवासी शंकरलाल ने भीम आर्मी के साथ मिलकर एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपा।

जिलाध्यक्ष हीरो सोलंकी ने बताया कि शंकरलाल ने की पैतृक कृषि भूमि शामलात में ग्राम बवाई तहसील सोनकच्छ में पटवारी हल्का नंबर 53 में स्थित है। जिस पर हम तीनो भाइयों रामा, लक्ष्मण एवं शंकरलाल का शामलात आधिपत्य एवं स्वामित्व चला आ रहा है। वर्ष 2014 में निजी आवश्यकता एवं बच्चो कि पढाई के लिये 50-50 हजार रुपये केसर सिंह पिता दरीयाव सिंह एवं सुगनबाई पति भगवान सिंह से लिये थे, जिनको मेरे द्वारा 35-35 हजार रूपये लौटा दिये गये थे। मुझे रुपये के लेनदेन के इकरार नामें कि जानकारी थी। आरोपी केशर सिंह पिता दरीयाव सिंह एवं श्रीमती सुगनबाई पति भगवान सिंह द्वारा बिचौलिये भादर सिंह पिता शंकर, गंगाराम पिता देवा एवं माया राम पिता दरियाव के साथ मिलकर रूपयो कि आवश्यकता होने पर इकरारनामे का बोलकर शंकरलाल को दो बार देवास ले गये तथा सरकारी कार्यालय के अन्दर कुछ कागजो पर साईन करवाये।

शंकरलाल को इस इस बात की जानकारी नही थी कि उन कागजो में क्या लिखा हुआ है। वर्ष 2015 में मुझे इस बात कि जानकारी लबी कि मेरा नाम मेरी जमीन पर से कट गया है, जबकि मैने उधारी का अधिकांश रूपया लौटा दिया था तथा वर्तमान में भी अपनी जमीन पर खेती करके जीवन यापन कर रहा हूँ। मैने जब जानकारी ली तो पता चला कि उक्त आरोपीगण ने षडय़ंत्र पुर्वक मुझे गुमराह कर के तथा मेरे अनुसुचित जाति के गरीब व्यक्ति होने का फायदा उठाकर इकरारनामे के नाम पर देवास ले जाकर मुझसे जमीन बेचने के मुख्तार नामे पर साईन करवा लिये तथा अगले वर्ष ही जमीने अन्य साथी आरोपीगणो को बेच दी। मेरे साथ हुए जालसाजी से न्याय पाने के लिये में तथा मेरे पुत्र दिनेश एवं दुर्गेश सोनकच्छ में वकिल के पास रजिस्टी निरस्त करने के लिये अदालत में दिवानी दावा लगाने के लिये गए। तब उन्होंने हमसे नगद 25000/ – हजार रुपये दीवानी दावा लगाने के नाम पर विय तथा मेरे द्वारा 100 बार वकिल के पास मुकदमें कि जानकारी लेने गया, किन्तु उन्होंने मुझे हमेशा टाल दिया तथा हमने जब उनको तकाजा किया तो उन्होने नामांतरण निरस्त करवाने का गारंटी से बोला, किन्तु नामांतरण के प्रकरण में भी उन्होने सही पैरवी नही करी तथा प्रकरण हमारे विरूद्ध हो गया। शुरू से हमको बाद में चौकाने वाली जानकारी मिली कि हमारे वकिल भी आरोपियों से मिले हुए है तथा उन्होने जानबुझकर हमें में रखकर दिवानी दावा नही लगाया है एवं नामांतरण के प्रकरण में भी सामने वाले से मिले हुऐ थे।

भीम आर्मी ने मांग की है कि धोखाधड़ी एवं जालसाजी के अपराध कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किये की जाए और इस षडयंत्र में शमिल लोगों की मोबाईल कॉल डिटेल एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों कि जॉच कर कडाई से पूछताछ किए की जाए। साथ ही एससीएसटी एक्ट के नियमो पर प्रतिप्रार्थीगणो पर मुकदमा दर्ज किया जावे। इस दौरान जिला प्रभारी रामप्रसाद दुजावरा, बीएसडी जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह रेकवाल, सोकनच्छ तहसील अध्यक्ष महेश करवाडिय़ा, दुर्गेश चौहान, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।