Dewas प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को हुआ आजीवन कारावास

देवास। वर्ष 2021 के अप्रैल माह को 5 तारीख को जिले के विजयांगज मंडी थाने पर फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति करीब 35 वर्ष की आयु की खून से सनी लाष सिंदुरिया कांकड खेत के किनारे पडी हुई है। उस व्यक्ति की हत्या पत्थरों से मार मार कर की गई है। सूचना पर से थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के पष्चात अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान शकीर पिता सईद खान निवासी ग्राम पंवासा मल्टी उज्जैन के रूप में हुई। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मृतक शाकिर को मोटर सायकिल पर बिठाकर ले जाने वाले की पहचान राकेषचंद्र पिता षिवनारायण वर्मा निवासी ग्राम पंवासा मल्टी उज्जैन के रूप में हुई। घटना स्थल से मिले मोबाइल फोन के कॉल डिडेल के आधार पर मृतक शाकीर की पत्नी सीमा की सबसे ज्यादा बात राकेषचंद्र से होना पाई गई। अन्य आवष्यक अनुसंधान के उपरान्त प्रथम दृष्ट्या मृतक शाकिर की पत्नी सीमा तथा उसके प्रेमी राकेष चन्द्र के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने से अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष, जिला देवास (समक्षः-श्री मनीष सिंह ठाकुर) के द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण राकेषचंद्र पिता षिवनारायण वर्मा को धारा 302 भा.द.सं. में आजीवन कारावास व 5000/-रूपये अर्थदण्ड, धारा 201 में 02 वर्ष का कारावास व 2000/-रूपये अर्थदण्ड एवं आरोपिया सोनू उर्फ सीमा खान को दोषी पाते हुए धारा 302,120-बी भा.द.सं. में आजीवन कारावास व 5000/-रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

Dewas अवैध तरीके से संचालित चिकन मटन और मांसाहार की दुकाने बंद कराने के लिए जनसुनवाई में दिया आवेदन

देवास। मां चामुण्डा की नगरी देवास में जगह जगह अवैध तरीके से संचालित चिकन मटन और मांसाहार की दुकानें बंद करवाने के लिए लंबे समय से नगर निगम से लेकर जनसुनवाई तक में भी आवेदन दिए गए परंतु आज तक उन दुकानों पर कोई ठोस कार्यवाही नही हुई।

आज मंगलवार को गौरक्षक और समाजसेवी जीतू रघुवंशी ने जन सुनवाई में आवेदन देकर इन सभी दुकानों को बंद करवाने के लिए निवेदन किया।
जीतू रघुवंशी ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र में खासकर माताजी की टेकरी के आस पास, बस स्टैंड, नगर निगम के सामने, उज्जैन रोड़ सहित कॉलोनियों में नियम विरुद्ध मटन चिकन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। नगर पालिका अधिनियम 1956, स्लाटर हाउस एक्ट के पालन न करने पर पूर्व में ही नगर निगम द्वारा सभी दुकानों को अवैध घोषित कर इनके लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। श्रद्धा की नगरी देवास में अवैध मटन चिकन और मांसाहार की दुकानें बंद करवाने के नाम पर निगम मात्र चलानी कारवाही कर रहा है जिसके अगले ही दिन ये अवैध दुकानें वापस चालू हो जाती हैं। इसलिए ये अति आवश्यक है कि बिना लाइसेंस अवैध रूप से संचालित इन सभी अवैध चिकन मटन दुकानों को बंद करवाया जाए। 5 अगस्त तक यदि ये अवैध दुकानें बंद न की गई तो निगम के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन और नगर निगम की रहेगी। इस अवसर पर राजेश जय माता दी और सैयद सादिक अली भी उपस्थित रहे।

Dewas आज से अनिश्चित काल के लिए सफाई व्यवस्था बंद

देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के द्वारा सफाई कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, अतः प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झंझोट एवं समस्त प्रदेश के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि 31 जुलाई 2023 से समूचे मध्यप्रदेश के साथ देवास शहर एवं जिले में अनिश्चित काल के लिए सफाई व्यवस्था बंद रहेगी।

कर्मचारी संगठन एवं समस्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का समर्थन किया। समस्त कर्मचारी 2005 में जो पेंशन बंद की गई थी उसे पुनः बहाल किया जानेे। 2016 तक के समस्त विनियमित एवं दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई का लाभ दिया जाने। सफाई कर्मचारियों को रोस्टर प्रणाली से पृथक किया जाने। सफाई कार्य में ठेकेदारी प्रथा को पूर्णरूप से बंद करने। 2016 से जो दैनिक वेतन भोगी की नियुक्तियां बंद की गई उसे पुन चालू किया करने जैसी अन्य मांगों को लेकर 31 जुलाई 2023 को को लेकर मंडूक पुष्कर पर धरने पर बैठेंगे। जिला अध्यक्ष रूपेश कल्याणे, शहर अध्यक्ष विकास सांगते एवं समस्त यूनियन के पदाधिकारी, दरोगा साथी एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहेंगे। यूनियन के जिला अध्यक्ष कल्याण ने बताया कि जब तक प्रशासन द्वारा हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता तब तक सफाई व्यवस्था हड़ताल जारी रहेगी।

Dewas टीवीएस और बैरलोकर इंडिया ऐडिटिव्स देवास में करेगी करोड़ों का निवेश..

देवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फार्मा, लाजिस्टिक पार्क, खाद्य प्र-संस्करण, आयरन एण्ड स्टील तथा प्लास्टिक के क्षेत्र में कार्यरत उद्योग समूहों ने बीते दिनों मंत्रालय में भेंट कर प्रदेश में निवेश और इकाइयों के विस्तार के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री चौहान से टीवीएस इंडस्ट्रीज एण्ड लॉजिस्टिक्स पार्क के सीईओ श्री रामनाथ सुब्रमण्यम और रीजनल हेड श्री कुशल मोतियानी ने देवास और पीथमपुर में 250 करोड़ रुपए की लागत से इंडस्ट्रियल व लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। पार्क से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। फार्मा क्षेत्र में इप्का लेबोरेट्रीज के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री अजित कुमार जैन ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर देवास में 470 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित हो रही फार्मा इकाई के बारे में बातचीत की। इस इकाई में लगभग 700 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसी क्रम में बैरलोकर इंडिया ऐडिटिव्स के श्री ज्येन मोदी और श्री अंकुर कुमार ने देवास में 316 करोड़ रूपए के निवेश से पीवीसी स्टेबलाइजर इकाई की स्थापना पर बातचीत की। इकाई से लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Dewas नगर निगम के अधिकारी नही दे रहे सूचना का अधिकार अंतर्गत सही जानकारी…!

• शिवसेना ने यातायात विभाग एवं शहर में संचालित हो रही मटन, चिकन, पडा,अंडा, मार्केट के संदर्भ में मांगी थी जानकारी

देवास। शिवसेना ने सूचना का अधिकार अधिनियम अंतर्गत नगर निगम से दो जानकारी आवेदन देकर मांगी थी, जो कि आज तक उपलब्ध नही कराई गई है। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि 20 जून 2023 को लोक सूचना अधिकारी नगर निगम को दो आवेदन दिए थे। जिसमें एक यातायात विभाग से जुड़ा था एवं दूसरा शहर में संचालित हो रही मटन, चिकन, पडा,अंडा, मार्केट व उनके लाइसेंस के नियमों के तहत जानकारी मांगी गई। आज एक माह होने को है, लेकिन सम्पूर्ण जानकारी नही देते हुए आधी-अधूरी जानकारी देकर लीपापोती की गई। वर्मा ने बताया कि 16 जुलाई मुझे उपलब्ध कराई गई जानकारी में केवल दुकानों के स्थानों की जानकारी दी गई, बल्कि यह नही बताया कि इन दुकानों का लायसेंस है या नही। अब तक कितनी दुकानों पर चालानी कार्रवाई की गई यह भी जानकारी में छिपाया गया। इस प्रकार निगम द्वारा दी जा रही जानकारी से लोक सूचना अधिकार के नियमों का उल्लंघन व आम लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। जबकि नियम अनुसार आवेदक द्वारा मांगी गई जानकारी में समयसीमा में जानकारी देना निगम की जिम्मेदारी है।

अधूरी जानकारी देकर अपने कार्य से बच रहे निगम अधिकारी, अपने चहेतों को पहुंचा रहे लाभ

निगम से अधूरी जानकारी मिलने पर शिवसेना जिलाध्यक्ष वर्मा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर निगम पहुंचकर सहायक लोक सूचना अधिकारी अशोक उपाध्याय से मिला। वर्मा ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत जिस प्रकार से लेटलतीफी व आधी अधूरी जानकारियां दी जा रही है। इससे आम नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। अधूरी जानकारियों के लिए फिर से आवेदन करना पड़ता है। इसका मतलब है कि केवल आम नागरिक को बेवजह परेशान किया जा रहा है और समय पर सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हुए निगम स्वयं अवैध गतिविधियां संचालित करने में सहयोग कर रहा है। इस मामले में श्री वर्मा ने निगमायुक्त से मांग की है कि जिस प्रकार से सूचना के अधिकार में लापरवाही बरती जा रही है। जो कि इन नियम के आदेश का उल्लंघन है। सूचना के अधिकार पर विश्वास करते हुए जानकारी मांगते हैं, लेकिन उनकी जानकारियों को केवल अधिकारी अपनी पसंद के अनुसार ही उपलब्ध कराते हैं। जो कि सरासर गलत है। यदि शीघ्र ही नियम अनुसार मांगी गई जानकारी उपलब्ध नही कराई जाती है तो इसकी शिकायत शिवसेना संबंधित विभाग से करेगा। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रवणसिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष दशरथ जाट, जिलामंत्री विनोद पटेल, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष लखन टिपानिया सहित शिवसेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dewas निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा शैक्षणिक सामग्री में की जा रही मनमानी, कलेक्टर को दिया आवेदन


– निजी स्कूल संचालकों द्वारा निर्धारित की गई दुकानों पर ही मिलती है शैक्षणिक सामग्री

देवास। शहर की निजी शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा शैक्षणिक सामग्री खरीदने में की जा रही मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा बुधवार को कलेक्टर के नाम एडिशनल कलेक्टर अभिषेक शर्मा को आवेदन दिया गया।

इसके पूर्व भी नगर जनित सुरक्षा समिति द्वारा मनमानी को लेकर अवगत कराया गया था। लेकिन अब तक निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पाया है। जिससे पालको पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। निर्धारित की गई दुकानों पर ही मिलती है शिक्षण सामग्री। लेकिन कई बार उक्त निर्धारित की गई दुकानों पर भी सामग्री नहीं मिल पाती है। इसलिए पालकों को मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को कॉपी,किताब, यूनिफॉर्म शूज आदि लेने के लिए निर्धारित की गई दुकान से ही सामग्री लेने के लिए बाध्य किया जाता है और कहा जाता है कि उक्त दुकान पर ही सामग्री मिलेगी। क्योंकि इन दुकानों पर इन शैक्षणिक संस्थाओं का कमीशन होता है। जिसके चलते दुकानदार अभिभावकों से मनमाने भाव में सामग्री देते हैं। जिसके कारण पालकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। एवं जिन दुकानों पर शैक्षणिक सामग्री एवं ड्रेस आदि मिलती वहां से कई बार अभिभावकों को सामग्री नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ता है। क्योंकि उक्त सामग्री मात्र एक ही दुकान पर मिलती है। इस कारण बार-बार दुकान का चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बैस,  सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह तवर, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे, तकी उद्दीन काजी, सुरेश रायकवार मुबारिक भाई, उमेश राय ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से ऐसी समस्त निजी शिक्षण संस्थाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। यह जानकारी अनिल सिंह बैस ने दी।

शिव मंदिर के पास संचालित हो रही मांस, चिकन व शराब की दुकानें, हिन्दुओं की आस्था को पहुंच रही है ठेस

सेन समाज के लोगों ने कलेक्टर, आयुक्त एवं थाना प्रभारी को दिया आवेदन

देवास। भगवान शिव का पवित्र श्रावण मास चल रहा है। शिव मंदिरों में प्रतिदिन भक्तों का तांता दिनभर लगा रहता है। शासन का नियम है कि धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार की शराब व मांस की दुकान नही होना चाहिए। उक्त आदेश का बस स्टेण्ड के पास सेन समाज धर्मशाला में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (सैनेश्वर महादेव) के यहां खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। मंदिर के पास से मांस, मटन व शराब की दुकानों को हटाए जाने की मांग को लेकर समाजजन मंगलवार को जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के पास आवेदन लेकर पहुंचे। समाजजनों ने आवेदन में बताया कि बस स्टेण्ड एबी रोड पर सेन समाज धर्मशाला स्थित है और धर्मशाला के मुख्य द्वार पर अतिप्राचीन भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर के समीप मांस, चिकन, मुर्गा व शराब की दुकाने संचालित हो रही है। देर शाम को इन दुकानों पर भारी भीड़ होती है। कई असामाजिक तत्वों के कारण मंदिर के आसपास का वातावरण भी खराब होता है। मंदिर में महिलाएं अधिक मात्रा में पहुंचती है। ऐसे में महिलाओं को आने-जाने में लड़ाई, झगड़ा व अनहोनी का भय लगा रहता है। कुछ असामाजिक तत्व धर्मशाला के अंदर तक आकर शराब का सेवन करते है। आसामाजिक तत्वों को मना करने पर वे झगड़ा करने को उतारू हो जाते है। धर्मशाला में आए दिन मांगलिक कार्य भी होते रहते है, जिसमें माता-बहनें भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होती है। कई आसामाजिक तत्व माता-बहनों के साथ छेडख़ानी कर अपशब्द का उपयोग करते है।  यदि समय रहते इन दुकानों को नही हटाया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। समाजजनों ने आवेदन देकर मांग की है कि दुकानो के कारण हमारी हिन्दु धर्म आस्था को ठेस पहुंच रही है। शीघ्र ही उचित कार्यवाही कर दुकानों को बंद कराया जाए। आयुक्त श्री चौहान ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पूर्व राज्यमंत्री योगेन्द्र भारती, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, अशोक वर्मा, कचरूलाल वर्मा, रामेश्वर नागेश, सेन समाज अध्यक्ष महेश बोड़ाने, सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतु चौहान, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, कपिल वर्मा, हेमु वर्मा, राजेन्द्र राठौड़, रामकिशोर परमार, रामेश्वर राठौर, जगदीश नागेश, कैलाश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, कमलेश श्रीवास, अनिल वर्मा, बसंत वर्मा, अजय परमार, रूपेश वर्मा, अशोक बोड़ाने सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Dewas स्कुलो की 100 मीटर की परीधि मे सिगरेट, गुटखा तम्बाकु की दुकाने प्रतिबंधित…है।

• उत्कृष्ठ विद्यालय के समीप अवैध अतिक्रमण एवं सिगरेट, गुटखा तम्बाकु के विक्रेताओ की दुकानो को हटाया

देवास। शहर के व्यवस्तम सिविल लाईन चौराहा पर तथा उत्कृष्ठ विद्यालय के पास एवं मुख्य मार्ग के एबी रोड पर अवैध रूप से लागई गई दुकानो एवं गुमटियो को नगर निगम की टीम द्वारा हटाया गया साथ ही अतिक्रमण एवं गंदगी करने पर चालानी कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि शासन निर्देशानुसार शासकीय, अशासकीय स्कुलो की 100 मीटर की परीधि मे कतिपय सिगरेट, गुटखा तम्बाकु के विक्रेताओ की दुकाने प्रतिबंधित है। निगम की टीम द्वारा अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण एवं सिगरेट, गुटखा तम्बाकु के विक्रेताओ की दुकाने हटाये जाने के साथ ही चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

Dewas : शिवपुर मातमोर तीर्थ संस्थापक आचार्य श्री विजय वीररत्न सूरीश्वर जी म. सा. का हुआ देवलोक गमन

कल इंदौर से देवास शिवपुर तीर्थ तक निकलेगी पालकी (अतिम यात्रा)

देवास :जिले के चापड़ा शिवपुर मातमोर तीर्थ संस्थापक (279 जिन मंदिर, उपाश्रय के प्रेरणादाता, शासन प्रभावक परम पूज्य आचार्य भगवन्त मालवा विभूषण श्रीमद् विजय वीररत्न सूरीश्वरजी म. सा. का देवलोक गमन आज दोपहर इंदौर के तिलक नगर में हो गया। चातुर्मास के लिए आचार्य श्री इंदौर के तिलक नगर श्री संघ में विराजमान थे। आचार्य श्री के देवलोक गमन की सूचना मिलते ही जैन समाज में शोक के लहर फैल गई।
मालवा के श्री मक्सी जी तीर्थ, देवास के माता टेकरी पर स्थित जैन मंदिर सहित उन्हेल,शाजापुर, शिवपुर आदि जैन तीर्थ के प्रेरणादाता रहे आचार्य श्री का दोपहर 2.35 समाधि पूर्वक नवकार मंत्र का स्मरण करते हुवे देवलोक गमन हुआ।


आचर्य श्री की कल शनिवार को सुबह 5 बजे इन्दौर तिलक नगर श्री तिलकेश्वर पारसनाथ जैन तीर्थ से शिवपुर की ओर प्रयाण करेगी वहां पहुंचकर अंतिम संस्कार संबंधी चढ़ावे और अंतिम क्रिया मातमोर शिवपुर तीर्थ मे होगी।

Dewas धोखाधड़ी! देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. के सीईओ प्रदीप सोनी, सी.ओ. ओ. एवं विश्वास ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रा. लि. देवास के डायरेक्टर पर एफ.आई.आर. दर्ज ..

देवास। पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन संभाग श्री अनिल विश्वकर्मा को दिनांक 10.01.2023 को शिकायत प्राप्त हुई थी कि नगर निगम देवास के माध्यम से यात्री बसों के टेण्डर अमृत योजना के अंतर्गत निकाले गये थे तथा इसमें शासन की ओर से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान था। नगर निगम देवास द्वारा विश्वास ट्रांसपोर्ट प्रा.लि. के यात्री बसों का टेण्डर स्वीकृत कर टेण्डर के निर्धारित मार्गों पर संचालन हेतु अनुमति दी गई थी परंतु विश्वास ट्रांसपोर्ट प्रा.लि. द्वारा अधिकारियों के साथ मिलकर टेण्डर में स्वीकृत मार्ग से भिन्न मार्गो पर यात्री बसों का संचालन किया जाने लगा तथा कुछ बसों का विकय भी कर दिया गया। उक्त शिकायत जांच एवं सत्यापन हेतु उपपुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तालान को सौंपी गई।

जांच के सत्यापन में पाया गया कि देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. द्वारा आर.एफ.पी. के अनुसार टेण्डर जारी किये गये थे। इस टेण्डर में क्लस्टर 2, 3 एवं 4 पर बसों के संचालन हेतु निविदाएं मांगी गई थी । उक्त तीनों क्लस्टर की निविदाएं विश्वास ट्रांसपोर्ट को प्राप्त हुई तथा कुल 39 बसों का संचालन 7 वर्ष हेतु इसके अंतर्गत किया जाना था। विश्वास ट्रांसपोर्ट को इसके लिये बसें कय करने पर कुल लागत की 34.2 प्रतिशत से 39.78 प्रतिशत तक वी.जी.एफ (सब्सिडी) प्राप्त हुई। विश्वास ट्रांसपोर्ट द्वारा वर्ष 2022 में 3 बसें विक्रय कर दी गई परंतु उनके स्थान पर 1 वर्ष से भी अधिक समय बीतने पर भी अन्य तीन बसें कय कर नहीं लगाई गई। अनेक बसों का मार्ग परिवर्तन सी.ई.ओ. एवं सी.ओ. ओ. से अनुमति लेकर बदल दिया गया जबकि वे अनुमति देने हेतु सक्षम नहीं थे। उल्लेखनीय है कि इस टेण्डर के बदले देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. को वार्षिक प्रीमियम शून्य रूपये प्राप्त हो रही है। बसों हेतु मासिक पास भी जारी नहीं किये गये। बसों पर विज्ञापन का टेण्डर भी जारी नहीं किया गया जिससे नगर निगम की कंपनी को आय हो सकती थी। स्पेअर बस को पिकनीक / टूर आदि का परमिट लेकर चलाया गया जो अनुमत्य नहीं था। क्लस्टरों की अधिकांश बसों के रूट में परिवर्तन की अनुमति दे दी गई जिससे वे व्यस्त रूटों पर बसों का संचालन करने लगे। कुछ बसों पर अनुमति के बिना दूसरे ऑपरेटर का नाम लेख करा दिया गया तथा शासन की योजना से संबंधित चिन्ह भी हटा दिये गये जो अनुमत्य नहीं थे।

इस प्रकार 3 बसों के विक्रय पर उन पर दी गई सब्सिडी 23,86,800 /- रूपये का दुरूपयोग विगत 1 वर्ष से किया जा रहा है। ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि बैंक में सिबिल खराब होने से उसे लोन प्राप्त नहीं हो रहा है जिससे वह बसें कय नहीं कर पा रहा है। इस प्रकार उपरोक्त प्रकरण में देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. के सी.ई.ओ. श्री प्रदीप सोनी, सी.ओ.ओ. श्री सूर्यप्रकाश तिवारी तथा विश्वास ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर श्री विजय गोस्वामी एवं श्री प्रणय गोस्वामी द्वारा शासकीय धनराशि की क्षति शासन को पहुंचाई गई तथा पद का दुरूपयोग कर टेण्डर का संचालन उचित प्रकार से नहीं किया एवं शर्तों का घोर उल्लंघन किया। इन सभी चारों के विरूद्ध धारा 7 13 (1) ए. 13 (2) भ्र.नि.अधि. 1988 (संशोधन 2018 ) एवं भा.दं.वि. की धारा 409, 420 एवं 120 बी के अंतर्गत लोकायुक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।