Dewas : कुलर का करंट लगने से नाबालिक की मदरसे में हुई मौत

पुलिस को बताई झूठी कहानी, पुलिस जांच में जुटी

देवास। शहर के मोहसिनपुरा क्षेत्र के रहने वाले बारह वर्षीय नाबालिक अफवान पिता वसीम उर्फ मुन्ना मैकेनिक की करंट लगने से अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी को सूचना दी गई। उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवक को नुसरत नगर के जामिया इस्लामिया मदरसे के बाहर लगे बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को अपनी कस्टडी में लेते हुए मर्ग कायम कर पीएम के लिए भिजवाया। जिसका कुछ ही घंटों में पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बिजली के खंभे से नहीं मदरसे के अंदर कूलर से चिपक जाने से हुई मौत
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त युवक नुसरत नगर के मदरसे में था। सुबह लगभग साढ़े सात बजे के करीब मदरसे के कमरे में लगे कुलर में आ रहे करंट से चिपक जाने के कारण उसकी अचेत अवस्था हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे शहर के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन उसे यहां पर लेकर आने वाले लोगों ने पुलिस को झूठी जानकारी देते हुए मदरसे के बाहर लगे बिजली के खंभे में करंट उतर आने से उसके चिपक जाने की कहानी बताकर उसका इलाज कराना चाहा। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर में परीक्षण उपरांत अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो जाना घोषित कर दिया। सूत्रों की माने तो जामिया इस्लामिया मदरसा संचालकों ने मदरसे मैं घटी इस घटना के कारण संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने बचने के लिए पुलिस के सामने एक अलग कहानी बयां करते हुए घटना होना बताया है। जिससे उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज ना हो और विद्युत मंडल के बिजली के खंभे से घटी घटना बतलाकर सरकार की लापरवाही बतलाइए जाए। वैसे जब जामिया इस्लामिया मदरसा के बारे में जानकारी निकाली गई तो यह मदरसा मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुदान प्राप्त मदरसों की सूची में दर्ज नहीं होना पाया गया है, जिससे मदरसे और इसकी संचालक समिति पर कई सवालिया नि
विद्युत विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी से इस विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया आज उस क्षेत्र में कहीं भी कोई फाल्ट नहीं हुआ है।

हमारी टीम के द्वारा विषय संज्ञान में आते ही पूरे क्षेत्र के बिजली के खंभों का निरीक्षण कर पंचनामा और वीडियोग्राफी की गई है। किसी भी खंभे में करंट उतरने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
प्रवीण जैन
जे आई सीनियर झोन देवास

हमारे संज्ञान में मामला आया है पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। विद्युत मंडल को भी हमने पत्र जारी किया है। अनुसंधान जारी है।
रमेश कल्थिया
नहार दरवाजा थाना प्रभारी

Dewas देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने कोतवाली थाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कराई रिपोर्ट दर्ज, मानहानी को नोटिस भेजेंगे…

देवास। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गत दिनों सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय प.पु सरसंघचालक की एक पुस्तक का हवाला देते हुए कुटचरित एवं भ्रामक जानकारी पोस्ट की थी। जिस पर कार्रवाई को लेकर देविप्रा अध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से चर्चा की व उचित धाराओं में तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध करने की बात कही थी। इस मामले को लेकर सोमवार को कोतवाली थाने पर देविप्रा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरूद्ध अपराध दर्ज कराया है।

देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव शनिवार को पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होनें बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ट्वीटर के माध्यम से 8 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय प.पु सरसंघचालक गोलवलकर जी (गुरूजी) की एक पुस्तक का हवाला देते हुए कुटचरित एवं भ्रामक जानकारी पोस्ट की थी। पूर्व मुख्यमंत्री की इस कुटचरित सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने का कुत्सीत प्रयास किया गया था। जिस पुस्तक का हवाला देते दिग्विजयसिंह जी ने ट्वीट किया है उक्त पुस्तक में ऐसा कुछ नहीं लिखा है पुस्तक को गलत संदर्भित कर गलत, झूठी और मनघड़ंत बातों का उल्लेख समाज में वैमनस्यता फैलाने और संघ की बदनामी करने के उद्देश्य से किया गया था। इस मामले को लेकर देविप्रा अध्यक्ष श्री यादव सोमवार को कोतवाली थाने पहुंचे जहां उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरूद्ध अपराध दर्ज कराया। कोतवाली थाना पुलिस ने श्री यादव की रिपोर्ट पर धारा 153-ए, 469, 500, 505 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। श्री यादव ने कहा कि मैं मानहानी के दावे के साथ लीगल नोटिस भी मेरे वकिल राजेन्द्र बापट के माध्यम से दिग्विजय सिंह को भेज रहा हूं।

Dewas जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के जयकारों के बीच सायकल से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्री ठाकुर

• वर्ष 1996 से निरंतर कर रहे अमरनाथ यात्रा, चार बार मोटर सायकल से कर चुके है यात्रा

• आतंकी हमलों से लेकर कोरोना तक कोई भी नही रोक सका ठाकुर का अमरनाथ यात्रा का सिलसिला

देवास। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न प्यासे को पानी का नारा या कहे जयकारा जिससे हर शिव भक्त भली भाती परिचित होगा खासकर बाबा अमरनाथ के भक्त शहर में एक भक्त ऐसा है जो हर वर्ष अपनी निरंतर वर्ष बाबा अमरनाथ की यात्रा कर अपनी भक्ति का परिचय दे रहा है।

हम बात कर रहे है बाबा अमरनाथ जी बर्फानी के परमभक्त मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्य, एक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के रूप में आपकी अमिट पहचान बनाने वाले शहर के आनंद सिंह ठाकुर की जो वर्ष 1996 से निरंतर बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे है। श्री ठाकुर हर वर्ष अमरनाथ की यात्रा तो करते ही है साथ में अन्य भक्त जो अमरनाथ जाते है उनकी हर प्रकार से सहायता भी करते है।
श्री ठाकुर चार बार मोटर सायकल से अमरनाथ की यात्रा कर चुके है और इस वर्ष जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, बम बम भोले के जयकारों के बीच वह साइकिल से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले है। श्री ठाकुर के सायकल से अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों एवं उनके ईष्टमित्रो ने उन्हें साफा व हार पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230703-WA0164.mp4

1996 से निरंतर कर रहे अमरनाथ यात्रा : शहर के ठाकुर वर्ष 1996 से निरंतर अमरनाथ यात्रा कर रहे है। बीच में कुछ वर्ष ऐसे भी आए जिनमे यात्रा की परिस्थिति अच्छी नही थी परंतु ठाकुर के दृढ़ संकल्प के सामने वह कुछ भी नही थी कठिन से कठिन परिस्थितियों, प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा काल भी आपकी अमरनाथ धाम की अनवरत पवित्र यात्रा को रोक नहीं पाया। अमरनाथ यात्रा को कई बार आतंकियों ने निशाना बनाया एक बार तो जब आतंकी हमला हुआ था उस समय ठाकुर उनके अन्य साथी वही मौजूद थे। आतंकियों एवं सेना में मुठभेड़ चली गोलीबारी भी हुई जिसके बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया था जिसके बाद शुरू हुई यात्रा में ठाकुर ने उनके साथियों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अमरनाथ पर आतंकी हमले हुए लेकिन ठाकुर के अमरनाथ यात्रा पर जाने का सिलसिला नहीं रुका। वही वर्ष 2020 व 2021 जब वैश्विक संकट कोरोना काल था तब भी वह नही रुके और अमरनाथ यात्रा पर जाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में वह पठानकोट तो वर्ष 2021 में वह यात्रा के दौरान बालटाल तक ही जा सके थे। वर्तमान वर्ष 2022 में फिर वह यात्रा पर निकले और यात्रा पूरी की। श्री ठाकुर बताते है जब तक उनकी सांसे चलती रहेगी और शरीर साथ देगा तब तक वह बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा करते रहेंगे।

पूरी यात्रा करते है पैदल : कठिन यात्राओं में से एक यात्रा में अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्ग निर्धारित है एक पहलगाम से दुसरा बालटाल से पहलगाम से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 48 किलोमीटर वही बालटाल वाले मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर यात्रा के दौरान अनेक साधन एवं संसाधन वहा उपलब्ध रहते है परंतु परिस्थिति कैसी भी हो वह उनका उपयोग न करते हुए की पूरी यात्रा पैदल ही करते है।

Dewas निगम कर्मचारी के साथ गाली गलौंच व मारपीट कर कचरा गाड़ी का कांच फोड़ा, एफआईआर दर्ज

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह मस्जिद के सामने शनिवार को आरोपीयो द्वारा नगर निगम की गाड़ी के कांच फोड़कर नगर निगम कर्मचारी के साथ गाली गलौंच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी जिसको लेकर फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे नगर निगम की कचरा गाड़ी लेकर निगम कर्मचारी अमीन शेख और राजेश नागर ईदगाह मस्जिद के सामने से निकल रहे थे जहां रास्ते में दुकान लगी होने की वजह से वाहन को वहा से निकलने में परेशानी हो रही थी जिसको लेकर वहां मौजूद कुछ लोगो में निगम के वाहन के चालक व हेल्पर से कहासुनी के बाद आरोपी इमरान और उसके साथी ने नगर निगम की गाड़ी के कांच फोड़कर नगर निगम कर्मचारी के साथ गाली गलौंच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जिसमे राजेश नागर नामक कर्मचारी घायल हुआ है। जिसको लेकर फरियादी आमीन शैख ने कोतवाली थाने पर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दण्ड संविधान की धारा 427, 294, 353, 323, 506, 34 में प्रकरण दर्ज किया है।वही वार्ड दरोगा ने ईदगाह मस्जिद के यहां लगी पत्ती की दुकान को हटाने के निर्देश दिए है

Dewas : अवैध कालोनी पर निगम ने चलाई जेसीबी

देवास/संत रविदास नगर के समीप स्थित खेती की भूमि पर कालोनाईजरो द्वारा अवैध रूप से काटी गई कालोनी पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही कर उसे तोडा जाकर वहॉ निर्मित डब्ल्युबीएम रोड को भी मशीन द्वारा खोदा गया। संत रविदास नगर के पास स्थित भूमि को इन्दौर निवासी अंसार भाई श्री नगर एक्स्टेंशन इन्दौर, उसमान भाई खजराना इन्दौर नामक कालोनाईजरो द्वारा क्रय गई। उक्त भूमि पर बिना टाउन प्लानिंग, नगर निगम की परमीशन के कालोनाईजरो द्वारा अवैध रूप से कालोनी विकसीत की गई उसमे कच्ची सडको का निर्माण भी कर दिया। यह भूमि खेती की होकर कालोनाईजरो द्वारा किसी भी प्रकार से कालोनी काटने के लिए कोई परमीशन नही ली गई। जिसकी सूचना मिलने पर निगम द्वारा मौके पर जाकर अवैध रूप से भूमि पर काटी जा रही कालोनी को निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा एवं निगम की टीम द्वारा निगम संसाधनो से कालोनी के कच्चे सडक निर्माण, शेड निर्माण के साथ अन्य किये जा रहे कार्याे को रोका एवं तोडा गया।

Dewas विज्ञान महाविद्यालय मे नवीन कम्प्यूटर लैब का उद्वघाटन…

देवास। स्व.तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण होने पर विकास तीर्थ योजना के तहत माननीय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार के करकमलो से मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के रूसा विभाग द्वारा प्रदत्त 40 कम्प्यूटर की आधुनिक लैब का उद्वघाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभांरभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, महापोर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री आशीष व्यास, विधायक प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, के पी कॉलेज ज भा अध्यक्ष श्री मनीष पारीख, श्रीमती मनोरमा सोलंकी, श्री मनीष सेन, द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना छात्रा कु. नंदनी ठाकुर एवं कु. रोषनी ठाकुर द्वारा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. माधवी माथुर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की भूमिका अध्यक्ष श्री आशीष व्यास द्वारा बताई गई। अतिथियो का स्वागत, ज भा समिति सदस्य श्री सत्यनारायण वर्मा, श्री राजेन्द्र चावडा, श्री दिनेश चावडा श्री राजेश यादव पेह., श्री नयन कानुनगो, श्री सावन कोशल, श्री सूधीर पंडित, श्री कुलदीप जोशी, प्रो. प्रमोद प्लाश्या, प्रो. सधाव, प्रो. प्रीति मालवीय, प्रो. शशि सोलंकी ने किया। विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने अपने उद्वबोधन में नवीन कम्प्यूटर प्रयोगशाला से महाविद्यालय के छात्र छात्राओ को डिजिटल क्षेत्र में सीखने का मौका एवं नए अवसर मिलने की बात कही तथा महाविद्यालय को शासन से नए कंप्यूटर मिलने पर नए कक्ष के निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम मेंढकी धाकड के गणमान्य नागरिक श्री जगदीष नागर,रामेष्वर धाकड, मुकेष धाकड, संरपंच हेमराज ओसारिया उपस्थित थै। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संदीप सिंह नागर द्वारा किया गया आभार प्रदर्षन प्रो. प्रमोद प्लाश्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. आराधना डीकु ना, प्रो.नाज़नीन, प्रो मेघा वाजपेयी, प्रो अमित द्विवेदी, पूजा झोड़, प्रो इति चौबे, प्रो जेद अहमद, प्रो उषा गौड़, प्रो मेघ मांडलिक, प्रो श्वेता तिवारी, प्रो रश्मि परिल, प्रो आकांशा शर्मा, श्री बसंत कटारे एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Dewas विकास प्राधिकरण को 15 वर्षो के बाद मिला 2 करोड़ रूपए से अधिक अतिरिक्त राजस्व लाभ…

• 12 आवासीय प्लॉटों के टेंडर को निरस्त कर, पुन: बुलाए थे टेंडर

देवास। देविप्रा को वर्षों के बाद करोड़ों रूपए के राजस्व लाभ मिलने पर प्राधिकरण अध्यक्ष के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष है। इस संबंध में देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि लगभग 15 वर्षों के बाद देविप्रा को राजस्व में अतिरिक्त लाभ मिला है। उन्होनें बताया कि 19 आवासीय प्लॉटों के टेंडर उनके अध्यक्ष बनने से पूर्व जारी हुए थे। जिसमें आपसी सांठ-गांठ कर कुछ लोगों ने बाजार मूल्य से कम दरों पर 12 प्लॉटों के लिए आवेदन दिए थे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद मामले को संज्ञान में लेकर उन टेंडरों को निरस्त कर पुन: टेंडर बुलाए गए। जिससे देविप्रा को 2 करोड़ 14 लाख रूपए के राजस्व में अतिरिक्त लाभ मिला है।देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेरे प्राधिकरण अध्यक्ष की घोषणा होने के पूर्व एक प्रेस विज्ञप्ति एमआर मार्ग स्थित देवीकुलम में 19 आवासीय प्लॉटों के टेंडरों की जारी हुई थी, जिसमें 12 प्लॉटों के आवेदन प्राधिकरण के पास आए थे। जिनकी अधिकतम बोली लगाई गई थी। मेरे अध्यक्ष पद ग्रहण करने के उपरांत इस मामले के दस्तावेजों को देखा तो यह प्रतीत हुआ कि जो टेंडर में प्लॉटों की जो किमत है उसमें कम रेट उन लोगों ने डाले हैं जिन्होनें बोली में भाग लिया था। इससे ऐसा भी प्रतीत हुआ कि उन्होनें आपसी सांठ-गांठ करके प्लॉटों के रेट डाले हैं। सभी प्रकार से जानकारी लेने के बाद उन प्लॉटों के आवंटन को निरस्त कर फिर से प्लॉटों के टेंडर बुलाए गए थे। श्री यादव ने बताया कि पूर्व में लीज रेंट पर प्रापर्टी दी गई थी, लेकिन इस बार हमने फ्री होल्ड करके गाइड लाइन के अनुसार टेंडर आमंत्रित किए गए। जिसमें अधिक लोगों ने भाग लिया। जिसमें प्राप्त दरें बाजार मूल्य के अनुसार आई है। जिसका परिणाम यह रहा कि प्राधिकरण को लगभग 15 वर्षों के बाद 2 करोड़ 14 लाख का अतिरिक्त राजस्व लाभ मिला है। श्री यादव ने कहा कि मैं जब तक यहां पर अध्यक्ष हूं प्राधिकरण को आर्थिक रूप से एक अच्छी संस्था के रूप में सक्षम करने का पूरा प्रयास करूंगा।

Dewas : शहरी एवं मध्य क्षेत्र से निकलने वाले बड़े नालों का 9.50 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

देवास। शहरी क्षेत्र एवं मध्य से निकलने वाले नालों में शहरी क्षेत्र के साथ- साथ आसपास के वार्डों के साथ माता टेकरी का बारिश का पानी शहरी क्षेत्र में निकलता है। बारिश के दिनों में नालों के कारण शहर के अन्दर जल जमाव की स्थिति उत्प़न्न होती है। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा शहरी क्षेत्र के नाले पर फोकस कर महापौर, सभापति एवं आयुक्त के साथ शहर को किस प्रकार नालों में जल जमाव से आ रही परेशानी से मुक्त किया जावे इस पर विशेष चर्चा कर राज्य आपदा विभाग के राज्य राहत आयुक्त को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। राज्य आपदा शमन से 9.50 करोड़ की राशि की स्वीकृति देवास शहर के नालों के कायाकल्प हेतु प्रदान की गई है।
विधायक श्रीमंत पवार ने बताया कि हमारे द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब शहर मे शीघ्र ही नालो का निर्माण होगा। जिसमे पुरानी जैल से गंगा पार्क कालोनी तक 1 करोड 50 लाख की लागत से, कर्मचारी कालोनी मे 1 करोड 28 लाख की लागत से, मनकामनेश्वर मंदिर से गोया फल मार्केट तक 1 करोड 72 लाख, नयापुरा पुलिया से पठान कुआ पुलिया तक 96 लाख 10 हजार, नाहर दरवाजा से खालसा गार्डन तक 93 लाख 74 हजार की की नालो का निर्माण होगा। इसी प्रकार कालोनी क्षेत्रो मे बर्दीधाम कालोनी मे 68 लाख, कर्मचारी कालोनी मे 1 करोड 28 लाख, कैलादेवी मंदिर के पास 52 लाख, भोलेनाथ रोड पुलिया के दोनो ओर 51 लाख, लक्ष्मण नगर व गायत्री नगर पुलिया के दोनो ओर, लक्ष्मण नगर, गायत्री नगर 1 करोड 40 लाख, की लागत से नालो का निर्माण किया जावेगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि शासन से नाला निर्माण की राशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है हम शीघ्र ही निविदा बुलवा रहे है कार्य शीघ्र प्रारंभ करेगें। इन स्थानो पर नालो का निर्माण कार्य होगा जिसमे अधिकांश शहरी क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्रो मे वर्षा का पानी सुलभ निकाला जावेगा।

Dewas शहर साफ-सफाई व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त ने ली बैठक

• बेकलेन की निरंतर सफाई, बडे नालो की पोकलेण्ड एवं जेसीबी मशीनो से सफाई के दिए निर्देश

• अमानक पॉलिथीन प्राप्त होने व गंदगी पाई जाने पर करें चालानी कार्यवाही..

देवास। शहर साफ-सफाई व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत कर शहर की स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस किये जाने के निर्देश दिये गये।

बीते रविवार देवास एक्सप्रेस ने आज आयुक्त ने ली बैठक के सभी मुद्दों को लेकर खबर प्रकाशित की थी

आयुक्त ने बैठक मे उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारीयों, स्वच्छता निरीक्षको, दरोगाओ को अपने वार्ड क्षेत्रो मे स्थित बेकलेन की निरंतर सफाई करवाई जाने के साथ ही बडे नालो की सफाई पोकलेण्ड एवं जेसीबी मशीनो से कर उसकी गाद निकालने के साथ-साथ नालियो की भी सफाई के साथ ही प्रमुख स्थानो पर रखी गई। डस्टबीनो की जांच कर जिन डस्टबीनो मे टुट फुट हो गई है या खराब हो गये है उन्हे बदलवाकर नई डस्टबीन लगवाई जाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयो की निरंतर सफाई व धुलाई करवाई जाने के कार्य की मानिटरिंग की जावे। शहर मे किये जा रहे भवन निर्माणो के उपर हरी नेट लगवाई जाने के साथ ही जिन निर्माणाधीन भवनो मे नेट नही लगाई गई है उन भवनो पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये। इसी के साथ प्रमुख स्थानो व व्यवसाईक क्षेत्रो मे शहरी व व्यवसाईक क्षेत्रो पर फोकस देने हेतु कहा। इसी प्रकार बडे व छोटे व्यवसाईयो के पास से अमानक पॉलिथिन प्राप्त होने पर तथा व्यवसाईक क्षेत्र मे गंदगी करने वाले व्यवसाईयो पर रख्ती से चालानी कार्यवाही की जाने के भी निर्देश दिये गये।

Dewas : लगातार 12 घंटे तक कलाकारों द्वारा दी जाएगी गायन की प्रस्तुतियां

विश्व संगीत दिवस पर शहर में पहली बार होगा गायन का अनोखा आयोजन

देवास। शहर के इतिहास में पहली बार लगातार गायन का भव्य एवं अनोखा आयोजन होने जा रहा है। संस्था मानस की अनुषंगी संस्था सिंगिंग फॉर चैरिटी के तत्वावधान में विश्व संगीत दिवस पर होने वाले गायन आयोजन में कलाकारों द्वारा लगातार 12 घंटे तक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को जवाहर चौक स्थित विक्रम सभा भवन में प्रात: 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जो रात्रि 11 बजे तक लगातार चलेगा। आयोजन में देवास, उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, शाजापुर के लगभग 80 कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देर रात्रि तक दी जाएगी। संस्था के देवेन्द्र पंडित, हेमंत शर्मा, डॉ. जुगलकिशोर राठौर, चेतन उपाध्याय, रेणुका राठौर, रमेश चौधरी, मनीष उपाध्याय, अभय मुले, सुनील पॉल, निकिता मारू आदि द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सभी ने नगर के समस्त संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।