प्रथम विजेता को मिलेंगे 11हज़ार एवं अनेक खिलाड़ियों को किया जावेगा पुरुस्कृत
देवास। जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती 17 नवम्बर के अवसर पर द्वितीय ओलंपिक मैराथन 2022 एवं श्रीमंत तुकोजीराव पवार जिला ओलंपिक खेल अवार्ड कार्यक्रम कल प्रात: 10.30 बजे इंडोर स्टेडियम भोपाल रोड पर संपन्न होगा। जिला ओलंपिक संघ सचिव अनवर खान ने बताया कि खेल अवार्ड कार्यक्रम एवं पुरूस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री खेल एवं युवा कल्याण रहेंगी।
कार्यक्रम के अतिथि महेन्द्रसिंह सोलंकी सांसद, श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं अध्यक्ष देवास जिला ओलंपिक संघ, मनोज चौधरी विधायक हाटपीपल्या, गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर, राजीव खंडेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा, रवि जैन सभापति नगर निगम, ऋषभ गुप्ता कलेक्टर, शिवदयालसिंह पुलिस अधीक्षक, विशालसिंह चौहान आयुक्त, मयंक राजसिंह भदोरिया चेयरमेन अमलतास एजुकेशन सोसायटी, अशोक खंडेलिया अध्यक्ष एसो.ऑफ इंडस्ट्रीज देवास होंगे। ओलंपिक मैराथन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को रुपये 11000,5000,3000 प्रदान कर एवं जिले के विभिन्न खेलों के 6 प्रतिभावान खिलाडियों को व 6 उत्कृष्ट खेल संस्थाओं सहित 36 नेशनल गेम्स में देवास के पदक विजेता व भाग लेने वाले खिलाडियो को भी सम्मिलित किया जावेगा।
• नये साल से कलेक्टर कार्यालय तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज में करें संचालित: कलेक्टर
देवास। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पुनर्घनत्वीकरण योजना में 71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं 62 शासकीय आवासों के निर्माण कार्यो के संबंध में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में पश्चात कलेक्टर श्री गुप्ता ने कलेक्टर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो और अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बनाये जा रहे शासकीय आवासों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान संहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवासों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का समय-समय पर परीक्षण करें और रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में भेजे। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवासों के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवासों का निर्माण 30 माह में नवम्बर 2024 तक पूर्ण किया जाना है।
बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री गुप्ता ने कलेक्टर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो और अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बनाये जा रहे शासकीय आवासों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि तहसील परिसर का रिकार्ड रूप खाली कर के निर्माणकर्ता ऐजेंसी सौंपे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय दिसम्बर माह में तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज में शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू करे दें एवं नये साल से कलेक्टर कार्यालय तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज में संचालित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज का नवीन भवन मेढकी धाकड विजयागंजमण्डी रोड़ का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता निर्देश दिये कि तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज को नवीन भवन मेढकी धाकड विजयागंजमण्डी रोड़ पर दिसम्बर तक शिफ्ट करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को निर्देश दिये कि कॉलेज पहुंच मार्ग को व्यवस्थित करें।
विजया ज्योति अकादमी के बाल दिवस कार्यक्रम में आए इंदौर सांसद ने कहा
देवास। हमने जब इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के प्रयास शुरु किये थे, तब शुरुआती दौर में बच्चों का उपयोग किया था। बच्चों को ही हमने हमारा ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था और उसी की बदौलत है कि आज हम देश में नंबर वन है। इंदौर की तरह देवास भी स्वच्छता में नंबर वन आ सकता है। बच्चे अपने घर के आसपास साफ-सफाई की चिंता करें और अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। उक्त विचार इंदौर सांसद शंकर ललवानी ने विजय ज्योति अकादमी में बाल दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किये।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, केपी कालेज के प्रोफेसर आर.के. मराठा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात नन्हीं बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक दिलीप सिर्वाल, गीतांजली सिर्वाल, अनिलराजसिंह सिकरवार ने किया। भारत विकास परिषद द्वारा बाल दिवस के कार्यक्रम को गुरु वंदन, शिष्य अभिनंदन का रूप दिया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष. विक्रम अपटे व सचिव सुरेश कुमार दशानिया द्वारा गुरुओं व शिष्यों का भी सम्मान किया गया। स्वागत भाषण दिलीप सिर्वाल ने दिया।
कार्यक्रम को विधायक गायत्रीराजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जबकि महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है। आने वाला समय उन्हीं का है। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिन्हें देखकर अतिथि, अभिभावक व अन्य मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर चामुण्डा टेकरी के पुजारी व भक्तगणों के साथ-साथ ब्राह्मïण समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, हेमंत वर्मा, महेंद्रसिंह गेहलोत,दिलीप माटा, कमल आहूजा,राधाबाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती राज श्री काले,विनोद रेगमी, सोनल गुप्ता, मिना राव, राजेश जोशी अजय भावसार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।
देवास। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग देवास द्वारा एक मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्टेशन रोड देवास को क्षतिपूर्ति दिये जाने बाबद आदेश पारित किया गया है।
प्रकरण अनुसार परिवादी हरिकिशोर शर्मा पिता सीताराम शर्मा का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्टेशन रोड देवास मे एक बचत खाता होकर बैंक द्वारा परिवादी को ए.टी.एम. कार्ड जारी किया गया था। परिवादी के उक्त बचत खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी ए.टी.एम के माध्यम से दिनांक 04.10.2020 को 10,000/- रू एव दूसरी बार राशि रू. 7500 /- कुल 17,500 / रू. निकाल लिये गये थे। जिसकी शिकायत परिवादी द्वारा पुलिस थाना कोतवाली देवास एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्टेशन रोड देवास को की गई थी। शिकायत करने के उपरांत भी बैंक द्वारा परिवादी के खाते से निकाली गई राशि रू. 17,500 / परिवादी को नही लौटाये जाने पर परिवादी द्वारा अपने अभिभाषक विजय कुमार दुबे के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग देवास के समक्ष यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्टेशन रोड देवास के मैनेजर के विरूद्ध एक परिवाद प्रस्तुत किया था। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग द्वारा परिवादी साक्ष्य एवं प्रस्तुत दस्तावेजो से सहमत होते हुये प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्टेशन रोड, देवास को यह आदेश दिया है कि वह परिवादी को प्रश्नगत राशि रू. 17,500 / मय 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करे तथा 3,000 रू. क्षतिपूर्ति राशि एवं 2000 / रू. परिवाद व्यय भी परिवादी को अदा किये जाने का आदेश पारित किया गया है। प्रकरण में परिवादी की ओर से विजय कुमार दुबे एवं आशुतोष यादव अभिभाषक ने पैरवी की है।
देवास। समाजवादी पार्टी देवास के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह पवार ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की सेना में शहीदों को सम्मान दिलाने वाले देश के सबसे दबंग रक्षा मंत्री एवं बालाजी भक्त दंगल से लेकर केंद्र तक की राजनीति के मजबूत स्तंभ पाकिस्तान को खुली चुनौती देकर कहा था एक कदम भी आगे बढ़ाया तो 7 घंटे के अंदर लाहौर में तिरंगा फहरा देंगे चीन की सेना को बॉर्डर से 4 किलोमीटर अंदर तक खदेड़ने वाले देश का संविधान गरीब मजदूर दलित शोषित के रक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मजबूत देश के पूर्व रक्षा मंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश को नई दिशा दी। एक गांव की गली से लेकर केंद्र की राजनीति तक अपना जलवा कायम किया। देश के सबसे सीनियर और अनुभवी सांसद आजादी की लड़ाई के बाद नेता सुभाष चंद्र बोस के बाद देश की जनता ने अगर किसी को नेताजी की उपाधि दी है तो वह है स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, जिनको सभी दल के कार्यकर्ता एवं नेतागण हृदय से सम्मान करते थे। ऐसे महान नेता सर्व समाज को लेकर धर्मनिरपेक्षता और डॉक्टर लोहिया जी के सिद्धांतों पर पूरा जीवन निकाला। इनके त्याग तपस्या और बलिदान के इतिहास को देखते हुए भारत रत्न दिया जाए। श्री पवार की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए जिला अध्यक्ष लीलाधर चौधरी, वरिष्ठ नेता बीएल यादव, इंद्रसेन राव निमोणकर, अजीज जागीरदार, श्रीमती इंदिरा भील, कैलाश मरकाम लोहारदा, कैलाश यादव खातेगांव, मोहन कुमार, मान कुवंर राठौर, सुनीता चौहान, मंजू पाटीदार, आमीन मंसूरी, केके यादव, सफीउल्लाह अंसारी, बाबूलाल मिश्रा, फतेह मोहम्मद आदि नेताओं ने नेताजी को तत्काल भारत रत्न देने का आग्रह किया।
देवास। भारत की स्वतन्त्रता समर में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मजयंती पर देवास में जनजाति विकास मंच एवं सर्व समाज द्वारा रविवार 13 नवंबर दोपहर 3 बजे विशाल सभा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया।सभा का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वल्लन कर हुआ।
जनजाति विकास मंच के जिला युवा कार्यप्रमुख श्री मुकेश जी वास्कल ने “जनजाति गौरव दिवस” की भूमिका रखी। राजभवन भोपाल के जनजातीय प्रकोष्ठ विधि प्रमुख भंगू जी रावत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि “जनजाति गौरव दिवस” स्वतंत्रता समर में जनजाति समाज के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। अनेकों जनजाति वीरों ने अंग्रेजो एवं आताताइयों से जल, जंगल, जमीन एवं अपने धर्म की रक्षा करते प्राणों की आहुति दी। श्री रावत जी ने टंट्या मामा भील, भीमा नायक, बिरसा मुंडा सहित कई जनजाति नायकों के वीरता एवं शौर्य के घटनाओ का उल्लेख किया। राणा पुंजा भील के बारे में बताते हुए अपने बताया कि किस तरह राणा पुंजा ने महाराणा प्रताप जी के साथ मिलकर मुगलों को मेवाड़ा से भगा दिया था। आपने जनजाति समाज के लोगों विदशी षड्यंत्र जो से बचने का आव्हान किया।
एडीएम श्री महेंद्र जी कवचे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन ने जनजाति नायक भगवान बिरसा मुंडा जी जन्मजयंती को “जनजाति गौरव दिवस” के रूप में मनाने का निर्देश दिए है । श्री कवचे जी ने भगवान बिरसा मुंडा जी जीवन परिचय सभी को बताया एवं उनके शौर्य एवं पराक्रम की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया।
इस अवसर पर तुलसी सम्मान से सम्मानित अंतराष्ट्रीय लोक गायक कालूराम जी बामनिया एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री सुदेश जी सांगते भी मंच पर उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का परिचय जनजाति विकास मंच के श्री मनोहर जी बर्डे ने करवाया।
सभा के बाद चलसमारोह का आयोजन किया गया, यह चलसमारोह जवाहर चौक से प्रराम्भ होकर नयापुरा, जनता बैंक चौराह, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराह, एम जी रोड होते हुए सयाजी द्वारा पर समाप्त हुआ। चल समारोह में जनजाति समाज के लोग पारम्परिक वेशभूषा में लोकगीतों पर नृत्य करते हुए निकले। पूरे मार्ग पर चलसमारोह का नगर के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर किया। साथ मे हमू आखा एक छै, भगवान बिरसा मुंडा की जय, टंटया मामा की जय, जय श्री राम एवं भारत माता की जय से पूरा चलसमरोह गुजमान रहा। चलसमारोह में लोग जनजाति लोक नायकों के चित्रों की तख्तियों को लेकर चल रहे थे। उक्त सभा एवं चलसमरोह में जनजाति समाज के लोगों के साथ नगर के सभी समाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग भी हर्षोउल्लस से सम्मलित हुए। जनजाति विकास मंच द्वारा आयोजित यह सभा एवं चलसमारोह ने देवास समाजिक समरसता का एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की हाटपिपल्या तहसील के बागली नेवरी मार्ग पर दयोदय गोशाला के सामने आयशर ने स्कूटी सवार दो बालिकाओं को टक्कर मार दी। जिससे एक बालिका की मौत हो गयी व एक घायल हो गयी।
बता दे कि शनिवार सुबह करीबन 8 बजकर 45 मिनट पर अपने गांव लिम्बोदा से देवास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने जा रही लिम्बोदा निवासी जागृति पिता हरिसिंह दरबार उम्र 19 वर्ष एवं सरिता पिता करणसिंह गुर्जर 23 वर्ष को आयशर क्रमांक एमपी 69 जी 0796 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी चला रही जागृति के सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व राहगीरों द्वारा नगर के सिविल अस्पताल में दोनों को ईलाज के लिए भेजा गया। जहाँ गंभीर घायल जागृति का प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया था, लेकिन इंदौर पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा आइसर चालक के खिलाफ धारा 279,337 भादवी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
• अवैध रूप से सडक पर झुग्गी बनाकर रह रहे झुग्गीवासियो को झुग्गी हटाने का दिया समय
देवास। शहर के मुख्य मार्ग इन्दौर रोड पर स्थित ऐपेक्स हास्पिटल के पास कालानीबाग रोड सी सेक्टर के मेन सडक पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर झुग्गीयां बनाकर रह रहे है जिन्हे कई बार मौके पर जाकर अपनी झुग्गीयो को हटाने हेतु कहा गया किन्तु झुग्गीवासियो द्वारा झुग्गी नही हटाई गई जिसके कारण नवीन सडक निर्माण कार्य मे अत्यधिक रूप से बाधा आने एवं कार्य मे अवरोध होने तथा सडक निर्माण कार्य रूकने पर निगम की टीम शनिवार को मौके पर जाकर झुग्गीयां हटाई जाने हेतु पहुॅची। झुग्गीयां हटाई जाने की कार्यवाही मे झुग्गी वासियो द्वारा स्वंय निवेदन कर दो दिवस मे झुग्गीयां हटाई जाने का समय मांगा गया जिस पर निगम झोनल अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया के द्वारा निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा से चर्चा कर झुग्गीवासियो को अपनी झुग्गी हटाई जाने हेतु दो दिवस का समय दिया गया। दो दिवस मे अगर झुग्गीवासी स्वंय झुग्गी नही हटाते हे तो निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाई जाने की कार्यवाही की जावेगी।
इसी प्रकार मीठा तालाब के पास मूसाखेडी रोड इन्दौर के कालोनाईजर मोहन जायसवाल के द्वारा अवैध रूप से कालोनी काटी गई। जिसमे जमीन के छोटे – छोटे टुकडे कर विक्रय किये जा रहे है। कालोनाईजर भ्रष्ट आचरण अधिनियम के अन्तर्गत कालोनी मे अवैध रूप से किये जा रहे कार्यो को निगम के संसाधनो से तोडा गया। निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के अवैध रूप से किये जा रहे कार्यो को निगम द्वारा तोडे जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही मे निगम झोनल अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, दरोगा अबरार पठान सहित रिम्हूवल गैंग शामिल रही।
देवास। इंटरनेशनल अर्चिव अवार्ड प्रतियोगिता नागपुर के पास गोंदिया शहर में विगत दिनों सम्पन्न हुई। जिसमें शहर की होनहार 16 वर्षीय बालिका जपलीन कौर मक्कड़ ने भी हिस्सा लिया। बालिका के पिता सोनू पंजाबी ने बताया कि इंटरनेशनल कथक प्रतियोगिता में देशभर के 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे कुं. मक्कड़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम आवार्ड प्राप्त किया। जपलीन को इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि नाचे मयूरी की एक्ट्रेस सूधा चंद्रन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। जपलीन कि उपलब्धि पर गुरु एवं घुंगरू नृत्य अकादमी के डायरेक्टर प्रफ्फुल सिंह गेहलोत, विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन सहित गुरु सिंघ सभा देवास, खाटू श्याम सेवा समिति व स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
• आयुक्त ने जारी किया आदेश, पार्षदगणों के फोन का जवाब प्राथमिकता के साथ देना सुनिश्चित करें
देवास। बीते जुलाई माह में नगर निकाय के चुनाव सम्पन्न हुए परिणामों में 45 वार्डो में 32 भाजपा के 8 कांग्रेस के तो 5 निर्दलीय पार्षद विजय हुए जिसके बाद से ही नगर निगम अलग अलग कारणों से चर्चाओं में बनी रहती है।
आयुक्त द्वारा जारी किया गया आदेश पत्र
वर्तमान में आयुक्त द्वारा जारी किया गया एक आदेश पत्र सुर्खियों में बना हुआ है जिसके अनुमान यह लगाए जा रहे है की क्या नगर निगम अधिकारी के स्टाफ कर्मचारी पार्षदों के फोन को नजरअंदाज कर रहे है। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से समस्त विभाग प्रमुख एवं अधिकारी तथा फील्ड स्टाफ को आदेशित किया जाता है कि 45 वार्डों के सभी पार्षदगणों के मोबाईल नं. अपने कोन्टेक्ट लिस्ट में सेव कर सभी पार्षदगणों के फोन का जवाब प्राथमिकता के साथ देना सुनिश्चित करें। चाहे वह पार्षद आपके कार्य क्षेत्र का हो अथवा नहीं।