Dewas : बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर..

कन्नौदः इंदौर बेतूल राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर नर्मदा कॉलोनी के समीप पेट्रोल पम्प से मोटर साइकल मे पेट्रोल भरवाकर कन्नौद की ओर बाइक सवार राहुल पिताओम प्रकाश माली उम्र 24 साल बाइक मैकेनिक का काम करता था जो ग्राम खारपा का निवासी बताया गया है। वैष्णवी कालोनी के समीप दुकान बंद कर घर जाने के लिए पेट्रोल डलवाने गया था लौटते समय लोडिंग वाहन टाटा 407 क्रमांक एमपी 09 जीएफ5238 ने टक्कर मार दी जिससे कि बाइक लोडिंग वाहन के नीचे दब जाने से मोटर साइकल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों की सूचना पर 108 मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लोडिंग वाहन को जप्त कर धारा 304 ए के तहत मामले को विवेचना में लिया है।

Dewas तेजरफ्तार बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, करीब 10 से 12 घायल

देवास। शिप्रा नदी के पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 से 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को देवास अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारियों को लेकर इंदौर से देवास जा रही थी। यह शिप्रा ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया। बस के नीचे दो लोग दबे मिले। वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों में सेजल (23) पिता अरविंद चौधरी निवासी जेतपुरा, रश्मि (40) पति धर्मेंद्र परिहार निवासी गजरा गियर्स और एक अन्य शामिल है।

बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस करीब 6 बजे इंदौर से रवाना हुई थी। करीब पौने 7 बजे बस शिप्रा ब्रिज से आगे करीब 500 मीटर दूर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी, कि अचानक से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार बस लहराकर पलटी खा गई।बहुत तेज थी बस की रफ्तारबस में सवार यात्री ब्रिजेंद्र सिंह साेलंकी ने बताया कि हम गाड़ी से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे।घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी। कुछ लोग खड़े हुए थे। ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं।

हादसे में ये लोग हुए घायल1. शहजादी फारूकी, 2. साइन फारुकी, 3. किशोर पिता निरंजन सिंह, 4. मनोज पिता टांटिया सिंगर, 5. राहुल पिता शंभूलाल धुर्वे, 6. नेहा पति कमलनाथ, 7. कुलदीप पिता दीपक तिवारी, 8. संतोष।

एएसपी ने बताया– हादसे के बाद बाधित यातायात को क्लियर कराया।

एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह चावला का कहना है शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। घायलों को देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dewas सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरीक्षण…

• कार्य में लापरवाही पर 2 सुपरवाईजर सहित 5 को कारण बताओं नोटिस जारी…

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले कि स्वास्थ्य संस्थाओं में आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले इसके लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निरन्तर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग कि जा रही है।

सीएमएचओं डॉ शर्मा ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र चिडावद में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पौषण दिवस (टीकाकरण सत्र) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां एएनएम निर्मला जोझा द्वारा टीकाकरण सत्र समय पर प्रारंभ नही करने, टीकाकरण वैक्सीन रिकार्ड रजिस्टर, मिजल्स-रूबेला अभियान, टीकाकरण हितग्राही ड्यू लिस्ट सहित अन्य रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराने कार्य में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित सेक्टर महिला सुपरवाईजर अलका यादव द्वारा नियमित भ्रमण एवं सपोर्टिंग सुपरविजन नहीं करने, फील्ड में अनुपस्थित रहने तथा निरीक्षण के दौरान सुपरवाईजर विक्रमसिंह नागर के पास सेक्टर का टीकाकरण, वैक्सीन प्लान की जानकारी मॉनिटरिंग रिपोर्ट रिकार्ड उपलब्ध नही कराने, नियमित भ्रमण एवं सपोर्टिंग सुपरविजन नहीं करने पर महिला एवं पुरूष सुपरवाईजरो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नही मिलने पर दोनो की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने कि कार्यवाही की जायेगी।उप स्वास्थ्य आलरी का निरीक्षण किया गया। एएनएम भारती सिताले और सीएचओ वीणा माकोडे द्वारा टीकाकरण में हितग्राहियो की ड्यू लिस्ट अनुसार सेवाये नहीं देने, पोर्टल पर हितग्राहियो के अपडेशन नही करने पर सीएचओ का एक माह का वेतन रोका गया, सीएचओ तथा एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द मे लैब, स्टौर मेटरनिटी, परिवार नियोजन कैम्प का निरीक्षण किया प्रसूता महिलाओ से चर्चा कर टीकाकरण ,परिवार कल्याण सहित अन्य जानकारी ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबाराधीरा का निरीक्षण किया मेडिकल आफिसर एवं स्टॉफ से स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संस्था में डिलेवरी की जानकारी ली। बीएमओ डॉ रामगोपाल सुनवानिया को निर्देश दिये कि ब्लॉक की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में ब्लॉक स्तरीय टीम एवं सुपरवाईजर के द्वारा भ्रमण, सुपरविजन कर आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणो की उपलब्धता सुनिश्चित करे समय पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीकाकरण सहित अन्य अभियानो मे हितग्राहियों का शासन की योजनाओ का लाभ दिलवाये एवं पोर्टल पर अपडेट करवाये।

Dewas : रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले बिंजाना रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक युवक का शव रेलवे पुलिस को मिला, सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव को जिला अस्पताल पहुँचाया। मृतक की पहचान उसके पर्स में मिले आधार कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट्स के आधार पर हुई।

युवक का एक पैर भी शरीर से अलग हुआ वा पाया गया संभवत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक की मिथलेश भूमरकर (25) निवासी पीथमपुर के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को भी पुलिस द्वारा सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के हवाले किया।

मृतक के भाई हेमंत भूमरकर ने बताया की मृतक पीथमपुर में एक मोबाइल दुकान पर काम करता था व शुक्रवार से अपने घर से लापता था। सुबह दुकान पर बाइक खड़ी कर देर से आने का कह कर निकला था, वह देवास कैसे पहुंचा यह पता नही चल पाया है। फिलहाल मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Dewas 18 वर्षीय वैष्णवी गोर्डे ने NDA परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया में 3rd rank

देवास। भारतीय सेना में लड़कियों को रक्षा बलों के एनडीए परीक्षा के लिए प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिलने के बाद लड़कियों ने अब इसमें भी बाज़ी मरना शुरू कर दी है। पिछले दिनों हुई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा (1), 2022 परीक्षा में देवास की वैष्णवी गोर्डे ने अखिल भारतीय रैंक -3 (AIR 3) की है।

149वें बैच के लिए एनडीए की परीक्षा में लड़कियों के वर्ग में उन्हें एआईआर-2 मिला है। इस बार एनडीए परीक्षा के टॉप 3 में दो लड़कियां शामिल हैं। एनडीए परीक्षा में रुबिन सिंह ने प्रथम, अनुष्का अनिल बोर्डे ने दूसरा, जबकि वैष्णवी गोर्डे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल मिलाकर इस साल 519 उम्मीदवारों ने एनडीए एग्जाम को क्लियर किया है।

वैष्णवी देवास के सेन थॉम स्कूल में पढ़ती है। वैष्णवी ने वायु सेना का चयन किया है और वह पहले एनडीए और फिर वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इसमें शामिल होंगी।वैष्णवी हमेशा बचपन से ही वायु सेना में शामिल होने की ख्वाहिश रखती थीं। उसकी माँ, जो देवास के एक कॉन्वेंट स्कूल में एक शिक्षिका है। पूर्व में वैष्णवी ने सिंगापुर में आयोजित दूसरी एशियाई पेनकैक सिलाट चैम्पियनशिप, 2016 में रजत पदक जीता था।

Dewas कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिले में आंगनवाडी केन्‍द्रों, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों, स्‍कूल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

• कार्य में लापरवाही पाई जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों पर एक एक माह का वेतन रोकने, कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही की…

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शुक्रवार को जिले में भ्रमण कर शासकीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने औचक निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्‍द्रों, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों, स्‍कूल एवं शासकीय कार्यालयों में कार्य में लापरवाही पाई जाने एवं कार्यालय में समय पर उपस्थित नहीं होने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

सोनकच्छ तहसील के ग्राम बीसाखेड़ी में आंगनवाड़ी केन्‍द्र निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्‍द्र में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं पाये जाने पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं सहायिका का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीडीपीओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सोनकच्‍छ में वार्ड क्रमांक-2 की आंगनवाडी केन्‍द्र में कार्य में लापरवाही पाई जाने एवं आंगनवाडी केन्‍द्र में बच्‍चों को नाश्‍ता नही मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं सहायिका का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सोनकच्छ में उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्‍कूल में शिक्षक प्रवीण नामदेव, नम्रता अकोलिया, रेखा बेलावन, राजेंद्र गौतम, धीरज सेंधव के अनुपस्थित होने पर एक माह का वेतन रोकने के लिए कहा।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सिविल अस्पताल सोनकच्छ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाई जाने पर डॉ. आदर्श नानेरिया, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश जाधव, एनएमए सुरेश सावनेर, नेत्र सहायक प्राची रेकवार को शोकॉज नोटिस (कारण बताओ) जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कुसमानिया की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आंगनवाडी केन्‍द्र में बच्‍चों को नाश्‍ता नहीं दिया गया। जिस पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर और सहायिका का एक-एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कुसमानिया में आंगनवाड़ी क्रमांक-3 बंद पाई गयी। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कुसमानिया में शासकीय उच्‍चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विद्यालय में कमियों की जानकारी ली। विद्यालय निरीक्षण में बताया गया कि विद्यालय में बच्चों के लिए क्लास रूम बनाना है। विद्यालय में ट्यूबवेल की आवश्यकता है।

कलेक्टर गुप्ता ने कुसमानिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राशन दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाई जाने पर जेएसओ को शोकाज नोटिस जारी करने और राशन दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गुप्ता ने सिविल अस्पताल कन्नौद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाई जाने एवं दवाईयों का रिकॉर्ड सही नहीं पाये जाने पर स्टोर कीपर देवेंद्र खाण्डेकर एवं वार्ड बॉय प्रीतम का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कन्नौद सिविल अस्पताल में दो स्टेबलाइजर की मांग की गई। पोषण पुनर्वास केंद्र में एक भी बच्‍चा नहीं होने एवं पोषण पुनर्वास केंद्र में कार्य में लापरवाही पाई जाने पर सीडीपीओ सपना शुक्ला, डॉ. दीपक यादव को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गुप्ता ने उत्कृष्ट स्कूल कन्नौद, खातेगांव एवं कन्नौद में वरिष्ठ उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।कलेक्टर गुप्ता ने खातेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र में कार्य में लापरवाही पाई जाने सीडीपीओ रामप्रवेश तिवारी एवं एमपीएस एमपी उपाध्याय को शोकॉज नोटिस तथा बिना आवेदन के छुट्टी पर होने पर निशा उईके को शोकॉज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्ता ने सतावास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Dewas : कलेक्टर ऋषव गुप्ता करीब 30 35 मिनट तक फँसे जाम में…

धनतालाब घाट पर हो रहे डामरीकरण के कारण काटाफोड़ में लगा लम्बा जाम

देवास : जिले के सतवास तहसील अंतर्गत आने वाले धनतलाव घाट पर आज सुबह से आवागमन बंद था जिसके कारण सारे छोटे बड़े वाहनों को मार्ग डायवर्ड किया गया जो की पूंजापुरा से कांटाफोड़ होते हुवे सतवास निकाला गया। इस व्यवस्था से नगर कांटाफोड़ में सुबह से ही भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था। परन्तु इसमें आज शाम कलेक्टर ऋषव गुप्ता में भी फस गए, बता दे को आज ज़िले के विभिन्न स्थानों के औचक निरक्षण पर निकले देवास कलेक्टर श्री गुप्ता जब देवास वापस आ रहे थे तो कांटाफोड़ पूंजापूरा मार्ग पर उनको भी इसका सामना करना पड़ा तकरीबन 30 से 35 मिनट की मक्कसत के बाद वह जाम से बाहर निकल पाए।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221118-WA0088.mp4

ऐसे तो नगर कांटाफोड़ के मुख्य मार्ग पर आए दिन बड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनती है जो अनेक जतन के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
नगर का मुख्य मार्ग बहुत ही सकडा है जहां की छोटे वाहन तो आसानी से आ जा सकते हैं मगर यदि एक भी बड़ा वाहन आ जाए तो ट्रैफिक जाम होना आम बात है उस पर बड़े बड़े वाहनों के साथ ही रेत से भरे बड़े बड़े वाहन भी निकलते हैं।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221118-WA0069.mp4
सुबह से ही बनी हुई है जाम की स्थिति

नगर परिषद एवम् पुलिस विभाग द्वारा प्रतिदिन ट्रैफिक व्यवस्था पर अंकुश लगाने के अनेक जतन किए जाते है उसी प्रकार शुक्रवार को भी ट्रैफिक व्यवस्था को पुलिस विभाग और नगर परिषद टीम के द्वारा सुचारू की गई जहां मार्ग को वन वे कर ट्रैफिक की कमान संभाली गई मगर फिर भी व्यवस्थाओं में सुधार कम ही नज़र आता है क्योंकि जब तक नगर का मुख्य मार्ग का निर्माण न हो या बाय पास व्यवस्थित न हो तब तक इस स्थिति पर काबू पाना न मुमकिन है।

Dewas ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

देवास। शहर में तेज गति से दौड़ रहे ट्रक ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल आज शुक्रवार को दोपहर में प्रिया नागर नामक महिला अपने बच्चे को लेने दो पहिया वाहन से उसके स्कूल जा रही थी। महिला को उज्जैन रोड पर तेज गति से चल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला के पति राजकुमार नागर निजी संस्थान में शिक्षक है। महिला शहर के शिवाजी नगर में रहती थी।महिला उज्जैन रोड स्थित नगर निगम के जोन कार्यालय में काम करती थी। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

Dewas राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस क्लब ने किया समारोह का आयोजन…

• देवास मीडिया जगत में एक नहीं अनेक खूबी है : विधायक गायत्री राजे पवार

• देवास के पत्रकार सकारात्मक शैली के साथ कार्य करते है : कलेक्टर

देवास। सच्ची और विश्वसनीय खबरों के लिए देवास मीडिया जानी जाती है। देवास मीडिया जगत की खूबियां एक नहीं अनेक है। मैं हाथ जोड़कर आप सभी को प्रणाम करती हूं उक्त विचार 16 नम्बर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब देवास द्वारा आयोजितसमारोह/कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने पत्रकार साथियों के समक्ष रखें। समारोह में उपस्थित कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि देवास के पत्रकार साथी सकारात्मक भाव के साथ समाचारों का प्रकाशन करता है चैनलों पर दिखाता है। इसी के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कोरोना काल में पत्रकारों द्वारा जो कार्य किए गए उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई। स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बगलीकर द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा पर संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार ने प्रकाश डाला।समारोह में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष असलम खान,तरुण मेहता, श्रीकांत उपाध्याय, अनिल राज सिंह सिकरवार का सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित देवास महापौर गीता अग्रवाल ने पत्रकारों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए,राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों को अपनी शुभकामनाएं दी,सभापति रवि जैन ने देवास मीडिया की प्रशंसा करते हुए देवास मीडिया के कार्यो का उल्लेख किया। आयुक्त नगर निगम विशाल सिंह ने देवास मीडिया की खूबियों को गिनाते हुए, देवास विकास में मीडिया की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान, जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद गुप्ता, नगर निगम पीआरओ उमेश चतुर्वेदी व समस्य मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संरक्षक अनिल राज सिंह सिकरवार, विनोद जैन, मुन्ना वारसी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बगलीकर, उपाध्यक्षशेखर कौशल, सचिव चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी संयुक्त सचिव शैलेंद्र अड़ावदिया सहित पत्रकार साथियो ने अतिथियों का सम्मान कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किये। समारोह में वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर,डॉ मनोहर भाले भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद त्रिवेदी द्वारा किया गया। गुजराती गार्डन में आयोजित समारोह के समापन पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया।उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गई।

Dewas : श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती पर द्वितीय ओलंपिक मैराथन एवं अवार्ड कार्यक्रम का कल होगा आयोजन

प्रथम विजेता को मिलेंगे 11हज़ार एवं अनेक खिलाड़ियों को किया जावेगा पुरुस्कृत

देवास। जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती 17 नवम्बर के अवसर पर द्वितीय ओलंपिक मैराथन 2022 एवं श्रीमंत तुकोजीराव पवार जिला ओलंपिक खेल अवार्ड कार्यक्रम कल प्रात: 10.30 बजे इंडोर स्टेडियम भोपाल रोड पर संपन्न होगा। जिला ओलंपिक संघ सचिव अनवर खान ने बताया कि खेल अवार्ड कार्यक्रम एवं पुरूस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री खेल एवं युवा कल्याण रहेंगी।

कार्यक्रम के अतिथि महेन्द्रसिंह सोलंकी सांसद, श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं अध्यक्ष देवास जिला ओलंपिक संघ, मनोज चौधरी विधायक हाटपीपल्या, गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर, राजीव खंडेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा, रवि जैन सभापति नगर निगम, ऋषभ गुप्ता कलेक्टर, शिवदयालसिंह पुलिस अधीक्षक, विशालसिंह चौहान आयुक्त, मयंक राजसिंह भदोरिया चेयरमेन अमलतास एजुकेशन सोसायटी, अशोक खंडेलिया अध्यक्ष एसो.ऑफ इंडस्ट्रीज देवास होंगे। ओलंपिक मैराथन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को रुपये 11000,5000,3000 प्रदान कर एवं जिले के विभिन्न खेलों के 6 प्रतिभावान खिलाडियों को व 6 उत्कृष्ट खेल संस्थाओं सहित 36 नेशनल गेम्स में देवास के पदक विजेता व भाग लेने वाले खिलाडियो को भी सम्मिलित किया जावेगा।