देवास। माँ चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति सचिव एवं एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी ने बताया है कि देवास की माता जी टेकरी पर गर्भ ग्रह में प्रवेश के दौरान कोई शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि गर्भ ग्रह में प्रवेश हेतु 200 रुपए शुल्क की खबर पूर्णतः काल्पनिक है, मंदिर समिति द्वारा इस प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नही किया गया है।
कांग्रेस ने कहा था गर्भ ग्रह में प्रवेश हेतु 200 रुपए शुल्क अनुचित
• स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर घर-घर सर्वे कर किया इलाज
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि बरोठा क्षेत्र के ग्राम गुराडिय़ा भील में एक शादी समारोह में भोजन के बाद लोगो में अचानक फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी। कुछ लोगो को पेट दर्द, उल्टी-दस्त बुखार व गैस बनने की शिकायत होने लगी। स्वास्थ्य विभाग को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल डॉ धर्मेन्द्र चौधरी, बीएमओ बरोठा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कर ग्राम में पहुचकर ग्रामीणजनों का उपचार किया। लोगो को ओआरएस एवं आवश्यक दवाईया दी गयी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान लगभग 40 लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। व्यक्तियों को समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग कि टीम द्वारा घर-घर जाकर सावधानी की दृष्टि से सोमवार को 230 घरों का भ्रमण कर 1 हजार 05 जनसंख्या का सर्वे किया। फूड पॉइजनिंग के पश्चात 262 रोगियों का उपचार किया गया। अभी कोई भी व्यक्ति गंभीर नही है। सभी को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गयी।
देवास। शहर में आए दिन अपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। प्रतिदिन शहर के अलग अलग थानों पर धमकाने, मारपीट, गाली-गलौंज करने की शिकायत प्राप्त होती हे जिस पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है। देखें घटना का cctv फुटेज
शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी कॉलोनी नूतन स्कूल के पीछे गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसपर उम्र 21 वर्षीय फरियादी अनिकेत पिता धर्मेंद्र सांगते ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं जिसपर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। दरअसल फरियादी अनिकेत से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को तड़के करीब 3 बजे आरोपी गोल्डी आजाद और गोल्डी के पिता रंजीत आजाद ने उस पर निशाना लगाकर गोली चलाई है। उनका करीब डेढ़ साल से एक मकान को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब अनिकेत घर के बाहर खड़ा था तब गोल्डी ने आकर उस पर गोली चला दी पर वह गोली लगने से बच गया। जिसके बाद वह गली में अंदर भाग गया। उसके बाद गोल्डी के पिता ने आकर एक और बार गोली चलाई। अनिकेत ने कोतवाली थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने आरोपीयो पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
देवास : शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन में कल 18 वर्षीय छात्र ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना कोतवाली टी आई महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी ने कल अपने घर पर फाँसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया युवक के माता पिता महाराष्ट्र रहते है इसलिए शव का पोस्टमार्टम आज उनके आने के बाद करा जाएगा। छात्र के फाँसी लगाने का कारण अभी पता नही चल पाया है मृतक दिव्यांश का शुक्रवार को कक्षा 12वी का रिजल्ट आया था पुलिस उस एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।
वही दूसरी ओर ज़िले की खातेगांव तहसील में 18 वर्षीय छात्रा की अपने ही खेत पर बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालिका स्नेहा जेपी कॉलोनी में निवास करने वाली अपनी सहेली के यहां जाने का कहकर स्कूटी से निकली थी। एक घंटे बाद तक जब स्नेहा वापिस घर नहीं लौटी तो स्नेहा की माँ और उसके चाचा नितेश कर्पे उसे तलाशते हुए बेहड़ी रोड स्थित अपने खेत पर पहुंचे। वहां स्नेहा को स्कूटी दिखी लेकिन आज पास स्नेहा की नजर नहीं आई। कुएं के नजदीक पहुंचे तो स्नेहा का शव नजर आया। जिसके पश्चात पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शव को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी स्नेहा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है शुक्रवार को ही स्नेहा का भी 12वीं का रिजल्ट आया था और वो दो सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। पुलिस ने घटना को विवेचना में ले कर जांच शुरू कर दी है।
दोनो की मौत का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनो ही का 12वी का रिजल्ट शुक्रवार को आया था। और पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रिजल्ट से न खुश हुए बच्चो के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है जिसमे विद्यार्थी आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे। और जो विद्यार्थी फेल हुए है उनके लिए रुक जाना नही योजना के जरिये पुनः पास होने का अवसर दिया जाता है। इसलिए जो भी विद्यार्थी अपने रिजल्ट से न खुश हो वह इन सुविधाओं का लाभ उठा कर अपनी समस्या हल कर न कि आत्महत्या जैसे कदम उठाये।
लगातार SUPERHIT होतीं और बंपर कमाई करतीं SOUTH की फिल्मों के आगे BOLLYWOOD ‘बौना’ साबित हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही रिलीज हुई KGF: CHAPTER 2 और RRR है। इन फिल्मों की वजह से BOX OFFICE पर न सिर्फ नोटों की खूब बारिश हो रही है, बल्कि बॉलिवुड भी ‘थरथरा’ उठा है। NAWAZUDDIN SIDDHIKI ने हाल ही SOUTH की फिल्मों की सफलता पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि यह असली सिनेमा नहीं है। लेकिन ऐक्टर MANOJ BAJPAYEE बेहद खुश हैं पर साथ ही उन्होंने बताया है कि बॉलिवुड कहां और किस मामले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से पिछड़ गया। MANOJ BAJPAYEE ने कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बुरी तरह कंपा दिया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं, कहां देखें। उन्होंने यह भी कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता बॉलिवुड के लिए एक सीख है।
MANOJ BAJPAYEE ने SOUTH MOVIES की सफलता और साउथ सिनेमा की खासियत पर काफी कुछ कहा। MANOJ BAJPAYEE बोले, ‘साउथ की फिल्में इतनी ब्लॉकबस्टर हो रही हैं….MANOJ BAJPAYEE और मुझ जैसों को तो छोड़ों, इन फिल्मों की सफलता ने पूरी MUMBAI फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि कहां देखें, क्या करें।’ MANOJ BAJPAYEE ने आगे कहा, ‘वो बहुत जुनूनी हैं। वो (फिल्म का) हर शॉट ऐसे लेते हैं मानो दुनिया का बेस्ट शॉट ले रहे हों। इसमें बहुत जुनून और सोच-विचार लगता है। वो एक बार भी दर्शकों के बारे में अपमानजनक तरीके से बात नहीं करते। वो यह नहीं कहते कि अरे दर्शक समझ जाएंगे। ‘ये मासी है, ये चल जाएगा’- वो इस भाषा में कभी बात नहीं करते। वो एक फिल्म को उसी तरह शूट करते हैं जैसा उन्होंने उसकी कल्पना की है। वो इसे दर्शरों की वजह से कमतर नहीं रखते क्योंकि वो अपने दर्शकों को खूब सम्मान देते हैं और उनका जुनून भी सुप्रीम है।’
MANOJ BAJPAYEE ने फिर ‘PUSHPA : THE RISE ‘ और ‘KGF: CHAPTER 2’ का उदाहरण देते हुए बताया कि BOLLYWOOD किस चीज में पीछे रह गया है। उसमें किस चीज की कमी है। मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘अगर आप “PUSHPA” और केजीएफ : 2’ की मेकिंग देखो तो वह एकदम बेदाग है। हर एक सीन और फ्रेम इस तरह शूट किया गया है जैसे वह उनके लिए जिंदगी और मौत वाली स्थिति थी। हममें इसी चीज की कमी है। हम मेनस्ट्रीम फिल्मों के बारे में सिर्फ पैसा और BOX OFFICE के रूप में सोचने लगे। हम खुद की आलोचना नहीं कर सकते ना। इसलिए हम उनको ‘डिफरेंट’ कहकर अलग कर देंगे। लेकिन यह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सीख है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा कैसे बनाना है।’ वहीं हाल ही NAWAZUDDIN SIDDHIKI ने BOLLYWOOD की गलती गिनाते हुए कहा था कि उनकी गलती यह है कि वो साउथ की फिल्मों के REMAKE बनाते चले गए और अपना कुछ भी ORIGINAL नहीं बनाया। साथ ही उन्होंने कहा था कि अभी साउथ की फिल्में हिट होने का दौर है। जैसे ही एक BOLLYWOOD की SUPERHIT फिल्म आएगी, सारी बातें बदल जाएंगी। बता दें कि जब से साउथ की फिल्में PAN INDIA रिलीज होनी शुरू हुई हैं, तब से पूरा सिनेरियो ही बदल गया है। ‘INDIAN CINEMA’ और ‘REGIONAL CINEMA’ को लेकर एक बहस छिड़ गई है।
देवास। प्रदेश में इन दिनों एम्बुलेंस के समय पर नही पहुंचने के अभाव में एक बाद एक मौत की घटना से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े होने लगे है। शासन द्वारा कई जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही है, किंतु समय पर इन योजनाओं का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है।ऐसा ही एक मामला शहर के इंदिरा नगर बीराखेड़ी का सामने आया है। जहां फोन लगाने के दो घंटे बाद भी समय पर एंबुलेंस नही पहुंची। इंदिरानगर निवासी मोहनलाल परमार ने बताया कि मेरी पत्नी द्रोपती परमार का शनिवार को एक दम पेट दर्द करके उल्टी होने लगी।
मैंने दोपहर 2 बजे 108 पर एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया, लेकिन 4 बजे तक एम्बुलेंस समय पर नही पहुंची। फिर मैंने भाजपा अनुसूचित जाति जूनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया को सहायता के लिए फोन लगाया और कहा कि मेरी पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ रही है अब तक एम्बुलेंस भी नही आई। आप मेरी सहायता करे। तभी श्री बालोदिया स्वयं के खर्चे से अपने साथी अमजद अली के साथ मेरे घर वाहन लेकर आए और जिला अस्पताल ले जाकर पत्नी का ईलाज प्रारंभ करवाया। यदि मैं एम्बुलेंस का रास्ता देखता तो मेरी पत्नी की तबीयत ओर ज्यादा बिगड़ जाती और उनकी जान जाने का भी खतरा था। मोहनलाल परमार ने जिला कलेक्टर से अपील की है कि शासन द्वारा चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था सुचारू कराते हुए जिले में मरीजों को समय पर एंबुलेंस पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करे।
देवास/सतवास (बालकृष्ण शर्मा): ज़िले की सतवास तहसील के ग्राम भैसुन के जंगल में बकरियां चराने गई तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से हुई मौत हो गयी।
शुक्रवार को दोपहर पश्चात लहसुन के जंगल में बकरियां चराने गई तीन बालिकाएं जब प्यास लगी तो बगैर मुंडेर के कुए में पानी पीने गई और फिर फिसलने से इनकी कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई कांटाफोड़ चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने के कारण इन बालिकाओं को पीएम के लिए सतवास चिकित्सालय भेजा गया जहां से पीएम पश्चात इनके शव परिजनों को सौंप दिए गए प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांटाफोड़ के ग्राम भैसुन मे तीन बालिका इशिका पिता नरेन्द्र उम्र 9 साल ,संध्या पिता रामविलास उम्र 13 साल ,साधना पिता कचरू उम्र 10 साल जाति गौण्ड निवासी ग्राम भैसुन बकरी चराने जंगल मे गयी थी तीनो बच्चीयो की मृत्यु कच्चे कुऐं में डूबने से हो गयी है । पुलिस द्वारा सतवास पहुंचकर पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिए गए।
घटना का पता चलते ही बालिकाओं के परिजन की रो -रो कर हालत खराब हो गई। और पूरे गांव में शौक कि लहर फैल गई।
देवास। 29 अप्रैल, शुक्रवार को बैशाख शिवरात्रि पर शहर के हर छोटे बडे शिवालयों में श्रद्धालूओं का प्रात: से दोपहर तक तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में बडे जनों के साथ छोटे छोटे बच्चे भी जल का लौटा भर, उसमे पुष्प, कंकु, अक्षत, धतुरा इत्यादि डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने कलश भरकर पंहुचे।
दरअसल विगत दिवस शिव महापुराण कथा के दौरान सिहोर वाले गुरूजी प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी वैशाख शिवरात्रि का महत्व बताते हुए आव्हान किया था कि इस पवित्र दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से जीवन निरोगी रहता है, संकट टलते है। परेशानियों का अंत होता है, जीवन सुखी, समृद्ध होता है। पूज्य मिश्रा जी ने जलाभिषेक के लिये कुछ आवश्यक सामग्री भी बतायी थी। श्रद्धालुओं द्वारा दो तीन दिन पूर्व से ही इन सामग्रियों को जूटाया जा रहा था। बाजार में लौटे के बराबर 10 रूपये वाला मिट्टी का कलश 30 से 35 रूपये में विक्रय किया गया। इसी प्रकार शिवजी को प्रिय धतुरे के दाम भी बड़े हुए रहे। यही नहीं पं. मिश्रा जी के आव्हान पर सत्तु की खरीदारी भी जमकर हुई। गौरतलब है कि पुराने समय में सत्तु की विशेष पहचान थी। गर्मी के दिनो में इसका सेवन विशेषकर किया जाता था। सत्तु सेवन के साथ भगवान को भी चढ़ाया जाता है। पहले जब श्रद्धालू तीर्थयात्रा पर जाते थे तो सत्तु बांधकर ले जाते थे। भूख लगने पर सत्तु को शकर में घोलकर सेवन करते थे। धीरे धीरे इसकी पहचान लुप्त होती जा रही थी आज की नई पीडी को सत्तू क्या है मालूम ही नहीं है। यह सत्तू सीके अनाज गेहूं, जौं, चना का शुद्ध मिश्रण है। लेकिन सिहोर वाले गुरूजी के आव्हान पर पिछले दिनो से सत्तु का नाम लोगो की जबान पड़ चढ़ा हुआ रहा।
• सत्तू को खाने के तरीके: सत्तू को शकर और पानी के साथ मिलाकर खाया जाता है, शकर और दूध के साथ मिलाकर खाया जाता है। इसमें शकर पानी के साथ कैरी पुदीने की चटनी मिलाकर खट्टे मीठे स्वाद में भी खाया जाता है। साथ ही अतिरिक्त रूप से दंही या रबड़ी मिलाकर भी उपयोग में लिया जाता है। मधुमेह वाले लोग इसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री का उपयोग भी कर सकते हैं।
देवास। लंबे समय से मेंडकी रेलवे ब्रिज के निर्माण होने की राह हजारों लोग देख रहे थे तय समय से काफी लेट 2022 में यह ब्रिज बनकर कंप्लीट हुआ है। लेकिन यह ब्रिज पर आवागमन शुरू नही हुआ है जिससे आम लोगो की तकलीफे बनी हुई है।
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा विशेष लोगों को बुलाकर इसका शुभारंभ करना है लेकिन बड़े नेताओं की तारीख नहीं मिलने से ब्रिज का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। जिससे आज हजारों लोग ब्रिज पर आवागमन शुरू ना हो पाने के अभाव में परेशान हो रहे हैं। आए दिन चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग और उज्जैन रोड पर जाम लग रहा है। ब्रिज का शुभारंभ नहीं होने से चाणक्यपुरी, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, अलकापुरी, मेंडकी और उसके आगे के जुड़े अनेक गांवो के लोगों में ब्रिज शुरू नहीं करने को लेकर रोष व्याप्त है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हजारों लोगों की परेशानियों को देखते हुए वे तत्काल ब्रिज का शुभारंभ एक सप्ताह के अंदर कर दे अन्यथा कांग्रेस जन क्षेत्र के रहवासियों के साथ जाकर ब्रिज का शुभारंभ कर देंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन कि रहेगी।
देवास। ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर देवास के रहने वाले 2 व्यक्तियों ने इंदौर निवासी एक व्यक्ति से 66 लाख से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी सहित चिटफंड अधिनियम की धारा के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी राजेंद्र सिंह पिता हरि सिंह जादौन निवासी छापरी जिला देवास और शिव राजपूत निवासी देवास ने इंदौर के मालवीय नगर निवासी मनोज पिता श्री रामदास नगरकर उम्र 45 वर्ष से ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर 66 लाख 70 हजार रूपए लिए थे। घटना देवास शहर के विकास नगर चौराहा पर 27 जनवरी 2021 की बताई गई है। पैसे ना लौटाने और अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलते ही फरियादी मनोज नगरकर औद्योगिक थाना देवास पर 27 अप्रैल 2022 गुरुवार को शिकायत दर्ज कराते हुए एक आवेदन दिया जिस पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा 420 चिटफंड अधिनियम की धारा 1982 के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। औद्योगिक थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है और मामले में विवेचना की जा रही है मामले की विवेचना औद्योगिक थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव द्वारा की जा रही है।