Dewas शांति सुरक्षा हेतु पुलिस एवं प्रशासन ने निकला संयुक्त फ्लैग मार्च, कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल

Dewas शांति सुरक्षा हेतु पुलिस एवं प्रशासन ने निकला संयुक्त फ्लैग मार्च, कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल, देखे वीडियो

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद निर्देशानुसार आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला देवास में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु देवास पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय उत्पन्न करना था। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव अथवा असामाजिक गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च में जिला कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल सहित समस्त थाना प्रभारीगण तथा पुलिस बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

देवास पुलिस द्वारा होली पर्व के संबंध में जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें एवं शांतिपूर्वक खुशी के साथ होली पर्व मनावें।

  • होलिका दहन के समय सभी होलिका दहन आयोजक होलिका दहन के स्थानों पर आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था जैसे बाल्टी में पानी,रेत आदि की व्यवस्था करें एवं बडी होलिका दहन स्थानों पर फायर ब्रिगेड उपस्थित रखें ।
  • विवादित जगह,बिजली के तार के नीचे एवं जहाँ यातायात बाधित होता हो उस स्थान पर होलिका दहन ना किया जाये।
    ली के त्यौहार के दौरान यात्रियों/राहगीरों को रोककर जबरन रंग न लगाएँ।
    • सभी होटल, ढाबे आदि रात्रि 10:00 बजे तक बंद कर दिये जाए ।
    • होली के दौरान प्राकृतिक (हर्बल) रंगों का उपयोग करें, कैमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल नहीं करें।
    • नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें, नाबालिग बच्चो के द्वारा वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    • दो पहिया वाहन में दो से अधिक व्यक्ति सवारी न करें एवं यातायात के नियमों का पालन करें ।
    • होलिका दहन में गोबर के उपलों का अधिक उपयोग करें,पेड़ पौधों को काटकर न जलायें।
    • व्यक्तिगत विवादों को व्यक्तिगत ही रहने दें,धार्मिक या सामाजिक रूप देने का प्रयत्न न करें।
    • सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भड़काऊ,आपत्तिजनक या विवादित टिप्पणी ना करें ।
    • यदि किसी को भी अवैध रूप से मादक या नशीले पदार्थों की विक्री की सूचना प्राप्त होती है, तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना प्रभारी या वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी प्रेषित करें। इस सूचना में आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा।
    • नशे की हालत में वाहन चलाने पर अथवा यातायात के नियमों का पालन न करने पर वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन न्यायालय पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है,इसे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जावे एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए देवास पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049125083, आकस्मिक पुलिस सेवा Dial 100 या संबंधित थाने में सूचना दे सकते है। ताकि त्वरित कार्रवाही की जा सके।

Dewas मौत का खौफ दिखाकर अवैध वसूली करने वाले दो फरार बदमाश गिरफ्तार…

Dewas मौत का खौफ दिखाकर अवैध वसूली करने वाले दो फरार बदमाश गिरफ्तार…

देवास। औद्योगिक थाना पुलिस ने शराब के पैसों को लिए लोगो को परेशान कर डरा धमका कर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल विगत 14 फरवरी को फरियादी राहुल पिता दिलीप प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी 158 बी लक्ष्मण नगर देवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रोज़ाना की तरह इंदौर जाने के लिए कैलादेवी चौराहे पर वाइन शॉप के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सोनू वर्मा एवं दीपक वहां पहुंचे। आरोपियों ने फरियादी से कहा कि यदि उसे बस में बैठना है, तो पहले उन्हें शराब पीने के लिए पैसे देने होंगे अन्यथा वे उसे बस में नहीं बैठने देंगे। फरियादी के द्वारा मना करने पर आरोपियों के द्वारा उसे डरा-धमकाकर अभद्र गालियां दी जाकर मारपीट की गई जिससे उसके घुटनों से खून निकल आया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे चाकू मारकर जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपीः

1. सोनू उर्फ अंकुर हर्षवाल, उम्र 29 वर्ष निवासी 35 एलआईजी जवाहर नगर इंडसन बैंक के पीछे देवास ।
2. कल्ला उर्फ सुदेश पंवार, उम्र 26 वर्ष निवासी दुर्गा नगर खाटूश्याम मंदिर के पास देवास ।

Dewas ड्रग तस्कर गिरफ्तार 36 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं अफीम जब्त…

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सार्वजनिक रूप से ड्रग्स एवं नशे की सामग्री के माफिया/तस्कर पर कार्यवाही की बात करने के बाद पुलिस ने अवैध शराब एवं ड्रग तस्करो के खिलाफ मुहिम खोल दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी थानों की पुलिस ने एक साथ जहां आबकारी एक्ट में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर कार्यवाही थी। तो अब शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास ।

जप्‍तशुदा सामग्री : अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये, अफीम कीमत 01 लाख रूपये, 1 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये, 2 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त।

Dewas ड्रग तस्कर गिरफ्तार 36 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं अफीम जब्त…

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सार्वजनिक रूप से ड्रग्स एवं नशे की सामग्री के माफिया/तस्कर पर कार्यवाही की बात करने के बाद पुलिस ने अवैध शराब एवं ड्रग तस्करो के खिलाफ मुहिम खोल दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। सभी थानों की पुलिस ने एक साथ जहां आबकारी एक्ट में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर कार्यवाही थी।

शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जप्‍तशुदा सामग्री : अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये, अफीम कीमत 01 लाख रूपये, 1 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये, 2 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास ।

Dewas 40 लाख के वसूले 86 लाख और पैसों की कर रहे थे मांग, पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की दे रहे थे धमकी…

  • पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से पीड़ित के रजिस्ट्री और चेक किए जप्त

देवास। शहर में सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक निजी स्कूल के संचालक और उनके पिता ने कुछ वर्ष पूर्व 2 व्यक्ति से 40 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। उसने वापिस राशि का भुगतान ब्याज सहित लौटा भी दिया परन्तु सूदखोर ओर राशि की मांग कर पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पीड़ित की माँ की फरियाद पर औद्योगिक थाना पुलिस ने सूदखोरों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पीड़ित के गिरवी रजिस्ट्री और चेक जप्त किए।

दरअसल आवेदिका सुगना शर्मा ने सूदखोरी, धमकी और प्रताड़ना से संबंधित शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने पर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके पुत्र आशीष शर्मा ने पंकज पाल निवासी देवास से कुछ साल पुर्व 20 लाख रुपये उधार लिए थे एवं आवेदिका के पति ने अजय खंडेलवाल से 20 लाख रुपये उधार लिए थे। उक्त राशि का समय पर भुगतान करने के बावजूद आरोपियों द्वारा अनावश्यक ब्याज और पेनल्टी जोड़कर अतिरिक्त पैसों की मांग कर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी दे रहे है। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र मे विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे में रखी रजिस्ट्री एवं चैक जप्त किए गए।

  • टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी
  • 1.पंकज पाल पिता लक्ष्मीनारायण पाल उम्र 47 वर्ष निवासी 18 मुक्ती मार्ग देवास।
  • 2.अजय खंडेलवाल पिता रमेश खंडेलवाल उम्र 49 साल निवासी गायत्री विहार जवाहर नगर देवास।
  • 3.घनश्याम पिता नारायण चौधरी उम्र 44 साल निवासी शांतिपुरा देवास।

Dewas सरदाना स्कूल में आयोजित सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन…

  • यादव समाज की टीम रही विजेता, बंगाली समाज टीम रही उप विजेता…

देवास। शहर में स्थित प्रतिष्ठित स्कूल सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में विगत 16 फरवरी से सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, टूर्नामेंट का आज 23 फरवरी को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ।

अनेक समाज की टीम ने इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सरदाना स्कूल के डायरेक्टर ललित सरदाना ने बताया की हमने सोचा था कि सभी समाज की टीम एक स्थान पर खेले और यह टूर्नामेंट आयोजित किया। हमें उम्मीद थी कि तकरीबन 16 टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचेगी पर हमारी उम्मीद से बढ़कर लगभग 22 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। आज 23 फरवरी को हुए फाइनल मैच में यादव समाज की टीम विजेता रही एवं बंगाली समाज की टीम उपविजेता रही जिसमें विजेता टीम को 21000 रुपए की प्राइस मनी तथा उपविजेता टीम को 11000 की प्राइस मनी दी गई। आगे भी सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में ऐसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

Dewas नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश….

  • तीन अलग-अलग राज्यों में करीब 1500 कि.मी. तक आरोपियों का किया पीछा, 500 से ज्यादा कैमरे किए चेक, 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का पर्दा फाश करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/1000253392.mp4

दरअसल बीते 12 फरवरी 2025 की रात के करीब 8.30 बजे फरियादी सुमीत पटेल द्वारा थाना टोंकखुर्द को सूचना प्राप्त हुई कि कलमा स्थित जियो पेट्रोल पंप पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुंह पर मास्क लगाये पंप के कैबीन के अंदर घुसकर कट्टा दिखाकर एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नगदी रुपये लेकर मक्सी तरफ भाग गये है। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी अपने बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर मक्सी तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी की गई। उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 309 (6) बी एन एस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द के नेतृत्व में कुल 6 विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तकनीकी, भौतिक एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्रीः घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार कीगती करीबन 5 लाख रुपये…

गिरफ्तार आरोपी का नाम :

  1. राकेश बघेल पिता नौरंगी बघेल उम्र 34 वर्ष निवासी सिकतरा थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.
  2. जग्गा उर्फ जगदीश पिता रामनाथ निशाद उम्र 28 वर्ष नि. छोटा सुरैरा मुस्तकिल थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।
  3. बागेश कुमार पिता श्यामसिंह बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी नगला गंगाराम थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।
  4. कान्हा उर्फ कन्हैया पिता संतोष कुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी छिरवाई थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।

Dewas बिना पीयूसी प्रमाण-पत्र के अगर चला रहे हो वाहन, देना पड़ सकता है हजारों का चालान….

देवास। जिला परिवहन अधिकारी देवास ने जिले के समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वे मान्यता प्राप्त ऑनलाइन पीयूसी जांच केन्द्र से पीयूसी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के उपरान्त ही वाहन संचालित करें। जिले में परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं खाद्य द्वारा एक माह तक सतत् रूप से पीयूसी (वाहनों के प्रदूषण जांच) के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि एक माह जनजागरूकता अभियान उपरान्त जिले में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जायेगा, जिसमें बिना पीयूसी के वाहन संचालित होते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर शमन शुल्क वसूला जायेगा। प्रथम बार बिना पीयूसी के वाहन संचालित होते पाए जाने पर समस्त प्रकार की गैर व्यावसायिक वाहनों पर 01 हजार रूपये जुर्माना तथा समस्त प्रकार की व्यवसायिक वाहनों पर 05 हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में द्वितीय अथवा पश्चातवर्ती अपराध के लिये समस्त प्रकार की वाहनों के लिये यह जुर्माना राशि 10 हजार रूपये हो जायेगी।

Dewas बिजली विभाग द्वारा बड़े बकायादारों के विरुद्ध ड्यूज रिकवरी एक्ट के तहत की जा रही है कार्यवाही…

  • 1058 उपभोक्ताओं पर कार्यवाही, 700 ने किया लगभग 1 करोड़ का भुगतान

देवास। मध्‍य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास द्वारा बकायादारों के खिलाफ कुर्की जब्ती व वसूली अभियान जारी है। जिसमें ऐसे उपभोक्ता जिनके द्वारा लंबित बिल का भुगतान नही किया जा रहा है, की “ड्यूज रिकवरी एक्ट” के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए बकायादारों के विद्युत कनेशन विच्छेदित कर चल/अचल संपत्ति की जब्ती कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। चलाये जा रहे अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में कुल 1058 उपभोक्ताओं पर बकाया राशि 1.99 करोड़ रूपये के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमे उनकी मोटरसाइकल, बाइक, ट्रैक्टर, आटा चक्की एवं अन्य सामग्रियों को जब्त करने के साथ-साथ दुकाने भी सील करते हुए बैंक खाते सीज किये जा रहे है। सघन चेकिंग एवं जब्ती कुर्की की कार्यवाही के दौरान कुल 700 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग राशि 01 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया।

कार्यवाही को प्रभावशील किये जाने में संबंधित क्षेत्र के पदेन तहसीलदार द्वारा देवास शहर एवं ग्रामीण, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, कन्नौद, खातेगांव, सतवास, हाटपिपलिया तथा बागली में दलों का गठन कर कार्यवाही की जा रही है। जब्ती कुर्की की कार्यवाही एवं सघन चेकिंग अभियान वित्तीय वर्ष के शेष माह फरवरी तथा मार्च में लगातार जारी रहेगी। बकायादार उपभोक्ताओं से अपील है कि कृपया समय पर बकाया बिलों का भुगतान करें एवं अप्रीय कार्यवाही से बचें।

Dewas शादी का झांसा देकर किया आठ माह तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

देवास। सिविल लाइन थाना अंतर्गत क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
दरअसल उज्जैन निवासी युवक सुरेश सिंग देवास शहर में पुलिस विभाग में आरक्षक है जो राम नगर में किराए से रहता था। इस बीच उसकी मुलाकात देवास की एक युवती से हुई आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगभग 8 माह तक (10 मार्च 2024 से 25 नवम्बर 2024 तक) बलात्कार किया। युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 15 फरवरी शनिवार को शाम में आरोपी सुरेश पर धारा 64, 64(2)m, 69, 351 (3) BNS 2023 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना सिविल लाइन थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अरुण पिपल्दे कर रहे है।

ऐसे मामलों में जानकार एवं वरिष्ठ बताते है कि आजकल के समाज में युवतियों के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवक यौन शोषण करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह एक गंभीर समस्या है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रेम जाल में फंसाकर युवक युवतियों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें यौन शोषण का शिकार बनाते हैं। यह एक बहुत बड़ा अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।
युवतियों को अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। उन्हें अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।