Dewas: 10 लाख रुपए के गुम हुए 54 मोबाइल को ट्रेस कर मोबाइल धारकों को वापस लौटाये

• पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल द्वारा मोबाईल धारकों को सुपुर्द किए गए मोबाईल

देवास। जिले में लंबे दिनो से मोबाइल गुम होने की शिकायत लंबे समय से सामने आ रही थी। अब उन गुम हुए मोबाइल को खोज निकालने में देवास साइबर सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
साइबर सेल द्वारा करीब 10 लाख रुपए कीमत के 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाये गए।

दरअसल जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिव दयाल सिहं द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सैल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया। सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे सायबर सैल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है। जिले में सायबर सैल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है। प्रकार सायबर सैल व थाने के बल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 10,00,000/- लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है। इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है। इससे पूर्व भी आई.टी सैल द्वारा जनता के गुम मोबाईल को खोजकर मोबाइल धारकों कुल 54 मोबाईल दिए जा चुके है।

इनका रहा सराहनीय योगदान: प्र. आर. सचिन चौहान, प्र. आर. गीतिका कानूनगो, आरक्षक शिवप्रताप सिहं सेंगर, आरक्षक विकास राजावत थाना सोनकच्छ, आरक्षक सुरेश शर्मा थाना टोकखुर्द, आरक्षक विकास पटेल थाना पीपलरवां, प्रआर संतोष जावरिया थाना हाटपीपल्या आरक्षक रमन मिश्रा थाना हाटपीपल्या, धर्मेन्द्र राजपूत थाना बागली की सराहनीय भूमिका रही।

आचार्य देवेन्द्र शर्मा स्वामी विवेकानंद संस्कार केन्द्र के मप्र विभाग अध्यक्ष मनोनित

देवास। स्वामी विवेकानंद संस्कार केन्द्र की विगत दिनों बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें देशभर में नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसी के अंतर्गत अधिष्ठाता एवं पीठाधीश्वर स्वामी योगेश्वर गिरिजी महाराज ने प्रदेशभर में संस्कार केन्द्र के प्रचार-प्रसार एवं विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवास के आचार्य देवेन्द्र शर्मा को मप्र विभाग अध्यक्ष पद पर मनोनित किया। आचार्य शर्मा के मनोनयन पर आचार्य धर्मेन्द्र कारपेंटर टोंकखुर्द, अश्विन व्यास, शुभम जी शाजापुर, नवीन शर्मा, डॉ. दीपक जी, सुमित कारपेंटर सहित ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Dewas : दंराते से परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास(नरेंद्र चौहान) : ज़िले के हाटपीपल्या तहसील के ग्राम झिकरा खेड़ा में पत्नी व उसके परिवार पर हमला करने वाले आरोपी चरण सिंह पिता रामसिंह जाति राजपूत निवासी बरखेड़ा कोटपाई को हाटपिपल्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

बीते 31 मार्च को आरोपी द्वारा उसकी पत्नी पूजा राजपूत और उसके परिवार पर दराते से जानलेवा हमला किया जिसमें कृष्णा बाई पति मनोहर राजपूत, रानी पति प्रवीण राजपूत, अमर पिता गजराज राजपूत, पार्वती बाई पति अमर राजपूत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थाना हाटपिपलिया जिला देवास पर पीड़ितों की ओर से धर्मेंद्र पुरी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी द्वारा रिपोर्ट लिखवाई गई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी को पकड़ने में हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आरोपी को पकड़ा गया जिसमें प्रमुख भूमिका थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे आरक्षक जीवन चौहान आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन मालवी चालक रवि पटेल कान्हा पटेल रविंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dewas : डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहन) : देवास ज़िले के तहसील के थाना हाटपिपलिया जिला देवास के अंतर्गत चौकी करनावद में स्थित आर पी ढाबा के सामने रात करीब 12:21 बजे की एक ट्रक क्रमांक MP09HH8458 ने बाइक क्रमांक एमपी 09 डीयू 65 24 को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार जितेंद्र पिता राधेश्याम राठौर जाति कोर की जो इंदौर से चापड़ा तरफ जा रहा था जिसकी स्पॉट पर मृत्यु हो गई एक्सीडेंट होने से हाईवे पर लंबा जाम लगा जिसे पुलिस चौकी करनावद पर पदस्थ हिमांशु पांडे आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र एवं क्षेत्रीय लोगो की मदद से खुलवाया गया आरोपी डंपर चालक के विरुद्ध थाना हाटपिपलिया पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 279 ,337, 304 ए भादवी के तहत आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

श्री आदिनाथ प्राचीन जैन मंदिर में नूतन वर्षारंभ पर चमत्कारिक मन्त्रोच्चार से हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन

देवास। नगर की धन्य धरा पर पधारे पूज्य आचार्य श्री जीतरत्नसागरसूरीश्वरजी एवं श्री चंद्ररत्नसागरसूरीश्वरजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में आदेश्वर जैन प्राचीन मंदिर, आदिनाथ चौक, बड़ा बाजार पर भव्यातिभव्य महामांगलिक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवचन प्रभावक पूज्य आचार्यश्री के मुखारविंद से श्रद्धालु चमत्कारिक महामंत्रों का श्रवण कर धन्य हो उठे। नमस्कार महामंत्र, उवसग्गहरं, संतीकरम, गौतम-अष्टक, ग्रहशांति स्तोत्र, बृहद शांतिधारा, बड़ी-शांति आदि अनेक चमत्कारिक महामंत्रो द्वारा आचार्यश्री ने मांगलिक प्रदान की।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायक त्रिलोक भाई मोदी ने अपने भजनों से समा बांध दिया। मंदिरजी के चढावे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में देवास रियासत की राजमाता विधायक गायत्रीराजे पवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कहार आदि उपस्थित थे। साथ ही संघ के गणमान्य रवि जैन, गौरव भोमियाजी, मनीषा बाफना आदि के साथ-साथ बाहर के कई शहरों के ट्रस्ट मंडल उपस्थित थे। राजमाता ने इस प्रसंग पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि बड़ा बाजार जैन मंदिर से हमारे राज परिवार का तीन पीढ़ी से संबंध है। यहां पर आने के लिए मुझे निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है।

इस मंदिर का हर कार्यक्रम मेरे अपने घर का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देवास तो धर्म का गढ़ है, देवास के हर व्यक्ति के दिल में और आचरण में धर्म है, यह एक ऐसा शहर है जहाँ धार्मिक सद्भावना बनी रहती है क्योंकि यहां सदैव संतो का आगमन होता रहता है। सुभाष शर्मा, मनोज राजानी, राजीव खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। वाणी के जादूगर पूज्य गुरुदेव ने राजनेता एवं श्री संघ को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म में कभी राजनीति का प्रवेश नहीं होना चाहिए और राजनीति में हमेशा धर्म का स्थान रहना चाहिए।

परंतु आज इससे विपरीत हो रहा है, जो धर्म एवं समाज के लिए हानिकारक है। आचार्यश्री ने गुड़ी पड़वा को सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। महा मांगलिक के पश्चात आराधना भवन में श्री संघ के स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ जिसके मुख्य लाभार्थी संतोषचंद मिश्रीलालजी कंकरेचा,माणकबाई चांदमल बाठिया एवं पद्मावती धनराज मंडोवरा है। गुड़ी पड़वा के विशेष प्रसंग पर प्रात: आर. एस. एस. के सेवा भारती के कार्यक्रम में भी गुरुदेव ने अपने आशीर्वचनों से सभा को संबोधित किया। रविवार को प्रात: 9.30 बजे आचार्यश्री के जाहिर प्रवचन आराधना भवन में होंगे। दोपहर विजय मुहूर्त में नाकोड़ा भैरव देव का हवन होगा जिसके मुख्य लाभार्थी दीपचंद सूरजमल सोनी परिवार है। सोमवार को भूगर्भ से प्रगट आठो प्रतिमाजी व अन्य सभी प्रभूजी के विशिष्ट अठारह आभिषेक होंगे। श्री आदेश्वर ट्रस्ट मंडल में सभी का आभार व्यक्त किया।

बजरंग सेना संगठन द्वारा हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर निकाली भगवा यात्रा

देवास। बजरंग सेना संगठन द्वारा आज 2 अप्रैल शनिवार को हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ बजरंग सेना के संयोजक एवं संगठन संस्थापक उमेश चौधरी k नेतृत्व में विशाल भगवा यात्रा निकाली गई है। यात्रा सयाजी द्वार स्तिथ रामदेव मंदिर से पंचमुखी हनुमान जी आरती के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा का शहर के अनेकों स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए कालानी बाग स्तिथ दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

Dewas : दिनदहाडे दुकान के ताले तोड़कर लाखों माल उड़ा ले गए चोर

भोरासा निप्र(अभय नागर) : नगर के शक्ति माता मंदिर मार्केट में शुक्रवार की सुबह सुबह तड़के दो दुकानों के शटर उचका कर ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व दुकान में रखे माल पर हाथ साफ कर दिया दरअसल शक्ति माता मंदिर परिसर में बने मार्केट में लगभग 5 दुकान है संचालित हो रही हैं जिसमें शुक्रवार की सुबह लगभग 4:00 से 5:00 बजे के दरमियान जेएमडी हार्डवेयर एवं जेएमडी खली भंडार दुकान मे शटर उचका कर चोर पंखे प्याज के बारदान केबल के साथ अन्य सामान एवं खली की दुकान में रखी नकदी लगभग 40 हजार रुपए ले गए

वहीं शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़फोड़ करते हुए हार्ड डिस्क में डीवीआर अपने साथ ले गए जिससे कि चोरी की घटना सीसी टीवी के माध्यम से किसी के सामने ना आ पाए सुबह 5:00 बजे दुकानदारों को परिचितों के फोन आने के बाद यह लोग दुकान पर पहुंचे तो भोरासा पुलिस को खबर करते हुए बुलाया गया जिस पर मौका पंचनामा बनाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही दुकान संचालक संदीप यादव एवं रवि यादव के द्वारा मामले की जानकारी मीडिया को भी दी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी गया है

Gudi Padwa 2022: हर्षोल्लास के साथ गुड़ी पड़वा पर मनाया जाएगा हिन्दू नववर्ष, घर घर गुड़ी के रूप मे फहराएगा विजय पताका

देवास। हिन्दू नववर्ष के आरंभ की खुशी में हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। कोरोना काल के बाद अब इस वर्ष जब सारे प्रतिबंध हटा दिए गए है तब इस त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। मुख्य रूप से गुड़ी पड़वा का पर्व महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, संसार में सूर्य पहली बार उदित हुए थे। इसलिए गुड़ी पड़वा को संसार का पहला दिन भी माना जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। माना जाता है कि त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने इसी दिन बालि का वध करके लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी, इस खुशी में लोगों ने जश्न मनाया था, रंगोली बनाई थी और विजय पताका फहराया था. इसी विजय पताका को गुड़ी कहा जाता है।

• अलग अलग प्रदेशों में अलग अलग नामों से मनाया जाता है यह त्यौहार
महाराष्ट्र में इस त्योहार को गुड़ी पड़वा, कर्नाटक में युगादि और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के नाम से मनाया जाता है। वहीं गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग इसे संवत्सर पड़वो के नाम से मनाते हैं। आज भी इस त्योहार पर गुड़ी लगाने की प्रथा कायम है। गुड़ी को समृद्धि का सूचक माना जाता है। गुड़ी में एक खंबे में उल्टा पीतल का बर्तन रखा जाता है, इसे गहरे रंग की रेशम की लाल, पीली या केसरिया कपड़े और फूलों की माला और अशोक के पत्तों से सजाया जाता है। इस दिन लोग सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करते हैं। महिलाएं स्नान के बाद इस दौरान घर के मुख्यद्वार को आम के पत्तों और फूलों से सजाती हैं। घर के एक हिस्से में गुड़ी लगाई जाती है। फिर लोग भगवान ब्रह्मा की पूजा करते हैं और गुड़ी फहराते हैं। गुड़ी फहराने के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. गुड़ी को इस तरह ऊंचे स्थान पर लगाया जाता है कि इसे दूर से भी देखा जा सकेगे। 

• गुड़ी पड़वा की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार प्रभु श्रीराम के समय में दक्षिण भारत में राजा बालि का शासन था। जब भगवान श्रीराम माता सीता की को रावण से मुक्त कराने के लिए लंका की तरफ जा रहे थे, तो दक्षिण भारत में पहुंचकर उनकी सुग्रीव से मुलाकात हुई। सुग्रीव बालि का भाई था। सुग्रीव ने श्रीराम को अपने साथ हुई नाइंसाफी और बालि के कुशासन और आतंक के बारे में बताया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने बालि का वध लोगों को उसके आतंक से मुक्त कराया। वो दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। इसके बाद दक्षिण भारत के लोगों ने खुशी में विजय पताका फहराया और घरों में रंगोली बनाकर जश्न मनाया। तब से आज भी दक्षिण भारत में गुड़ी पड़वा के दिन गुड़ी यानी विजय पताका फहराया जाता है और इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Dewas: माँ केला देवी मंदिर परिसर में 3 अप्रैल से देवकीनंदन जी ठाकुर के श्रीमुख से बहेगी अध्यात्म की गंगा

देवास। जगत जननी शक्ति रूपा माँ केला मैया को कृपा है जो देवास का यह आध्यात्मिक केंद्र होकर देश के बड़े-बड़े विद्वान संत एवं अध्यात्म पुरुषों का निरंतर पदार्पण होता रहा है। जिसका लाभ परोक्ष और अपरोक्ष रूप से देवास को भगवत प्रेमी जनता को प्राप्त होता है। यह बात माँ कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति संयोजक रायसिंह सेंधव ने चैत्र नवरात्रि पर्व पर 3 अप्रैल से ख्यात अध्यात्म प्रवक्ता देवकीनंदन जी ठाकुर के द्वारा होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के तारतम्य में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।

सेंधव ने बताया के संस्थापक मन्नुलाल गर्ग, दीपक गर्ग एवं परिवार की अपार आस्था है कि विगत 25 वर्षों से बताया कि मंदिर लगातार मिश्रीलाल नगर में कैला देवी मंदिर अध्यात्म अनुष्ठान करवा कर हमारे वैदिक एवं सनातन विचारों से आमजन को जोड़कर कल्याणकारी मार्ग की ओर प्रेरित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार चैत्र नवरात्रि पर 2 अप्रैल को घट स्थापना के साथ माँ केला देवी की महापूस एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होगा 3 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता विश्वशांति दूत देवकीनंदन जी ठाकुर द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह प्रारंभ होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रहेगा। संगीतमय इस कथा में प्रसंगों के अनुसार झांकियों प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान ध्यान भजन गायक बाबूलाल राजोरिया की भजन संध्या कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसका समय रात्रि 8 बजे से रहेगा कथा के पूर्व 3 अप्रैल को कलश शोभायात्रा मंदिर से कथा स्थल गोकुल गार्डन तक निकाली जाएगी। ग्रीष्मकाल को देखते हुए वातानुकूल कथा पांडाल तैयार किया गया है जो लगभग 60 हजार वर्ग फीट से अधिक का कथा पांडाल तैयार हुआ है। इसमें महिला एवं पुरुषों के बैठने की प्रथक-प्रथक व्यवस्था रहेगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। 9 अप्रैल को कथा पूर्णाहुति के साथ देवी अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान का प्राकट्य उत्सव का पूजन महाआरती एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा।

आयोजक मण्डल ने देवास एवं क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Dewas : गोली चलाने वाले आरोपी अरमान के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कृषि उद्यान विभाग की अतिक्रमण की गई भूमि को भी मुक्त कराया

देवास। मध्यप्रदेश सहित देवास में गुंडा अभियान अंतर्गत अपराधियों के मकान तोड़ने की कार्यवाही सतत जारी है। लगातार आपराधिक प्रवत्ति के गुंडों की अवैध संपत्ति पर पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर उसे मुक्त करा रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को भी प्रशासन ने एक प्रभावी कार्यवाही की है बीते दिन गुरुवार को कोतवाली थाना अंतर्गत बालाजी नगर में मामूली बात पर महिला पर फायरिंग करने वाले आरोपी अरमान उर्फ शाहरुख शेख और उसके पिता फारूक शेख के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार रोड पर स्थित घर पर भी प्रशासन व नगर निगम द्वारा कारवाई कर तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई अपराधों में लिप्त था। साथ ही प्रशासन ने आरोपी द्वारा कृषि उद्यान विभाग की जमीन पर किया गया अतिक्रमण भी मुक्त कराया । फरियादी महिला के परिजन द्वारा आज दोपहर में थाना कोतवाली में जा कर कार्यवाही की मांग की गयी थी। जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी ने 24 घंटे में कार्यवाही का आश्वासन दिया था। और उन्होंने अपनी बात को सच भी कर दिखाया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220401-WA0067.mp4