कालापाठा में गरीब आदिवासियों की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करनेवाले भूमाफ़ियों से 10 एकड भूमि मुक्त कराया गया

देवास ।ज़िला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में आज स्थानीय कन्नौद पुलिस प्रशासन द्वारा थाना कांटाफोड के कालाफाटा गाँव में संयुक्त रूप से नायब तहसीलदार अविनाश सुसानिया के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कालाफाटा के भूमाफ़िया क्रमशः देपाल सिंह , इक़बाल सिंह और त्रिलोक सिंह के द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि (खेत)गरीब आदिवासियों क्रमशः कमल कोरकू , कमलाबाई कोरकू तथा गुलाब बाई कोरकू की ज़मीन (खेत) अपने क़ब्ज़े में रखी गई थी जिसे आज पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौक़े पर पहुँचकर विधिवत आधार पर गरीब आदिवासियों की अतिक्रमित भूमि (खेत) भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई। भूमाफ़िया देपालसिंह ने नेशनल हाइवे पर स्थित इस भूमि पर अवैध ढंग से ढाबा, गन्ने रस की दुकान व पान चाय की दुकान का धंधा कर अवैध ढंग से कमाई भी की जा रही थी।

भू माफिया देपालसिह, इक़बाल सिह तथा त्रिलोकसिह के क़ब्ज़े से 10 एकड ज़मीन मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग दो करोड़ रूपये (2,00,00,000₹)है।

मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योति उमठ, एसडीएम प्रिया वर्मा तहसीलदार नागेश्वर पनिका , नायब तहसीलदार अविनाश सुसानिया ,थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव, थाना प्रभारी बागली दीपक यादव , थाना प्रभारी सतवास विक्रांत झंझोट, थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़,थाना प्रभारी उदयनगर पतिराम डावरे , चौकी प्रभारी बिजवाड अरविंद भदौरिया तथा थाना कन्नौद, सतवास, उदयनगर , हाटपिपलिया , कांटाफोड बागली व पुलिस लाइन के 2 टीआई सहित क़रीब 100 जवानों का बल भी मौजूद था ।
पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा है कि भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध यह कारवाई लगातार जारी रहेगी तथा गुण्डों व असामाजिक तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जावेगी ।

Dewas: बीएनपी में घूम रहा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद

देवास। शहर के बैंक नोट प्रेस में बीते 2 दिनों से तेंदुए के कारण भय का माहौल बना हुआ था, जिसे वन विभाग द्वारा बीते रात पकड़ लिया गया। सोमवार को गश्त के दौरान बीएनपी के फ़िल्टर प्लांट की तरफ जवान द्वारा तेंदुए को देखा गया था जिसके बाद क्षेत्र में सभी को सचेत कर वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में जुट गया।

बता दे सोमवार रात को तेंदुए के देखें जाने के बाद के वन विभाग टीम सर्चिंग में जुट गई थी। तेंदुए को ट्रेस करने के लिए कैमरे भी लगाए गए थे। आम नागरिकों को बिना काम के बाहर निकलने का भी मना किया गया था। मंगलवार सुबह वन एसडीओ एसके शुक्ला व रेंजर डीएस चौहान के निर्देशन में सर्चिंग के लिए टीम रवाना हुई। टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर जहाँ तेंदुआ दिखा था उस स्थान पर पिंजरा लगाकर एक बकरा बांध दिया गया। सोचा संभवतः पिंजरे में बकरा खाने आएगा और पकड़ा जाएगा और ऐसा ही हुआ तेंदुआ उस पिंजरे में कैद हो गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्रज विहार कॉलोनी की तरफ बाउंड्री वाल छोटी होने के कारण उधर से तेंदुआ आ गया होगा।

Dewas: स्व. राजेश पवार हमेशा हमारी यादों में दिलों में जीवित रहेंगे…

प्रेस क्लब देवास द्वारा की गई श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देवास। देवास प्रेस जगत ने अपने एक होनहार, कर्मठ, मेहनती पत्रकार साथी स्वर्गीय राजेश पवार को असमय खो दिया है। उन्हें आसानी से भुलाना किसी के लिए भी संभव नही है। अपने साथी को याद करते हुए प्रेस क्लब देवास द्वारा मंगलवार को शाम 5 बजे मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। सभा मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मनोज राजानी, पुलिस विभाग से सीएसपी विवेक सिह चौहान, जनसंपर्क अधिकारी आनंद गुप्ता, अभिभाषक संघ से चंद्रपाल सिह सोलंकी, शिक्षा जगत से मकसूद सर, खेल जगत से श्रीकांत उपाध्याय, संस्था सिद्धि विनायक भक्त मंडल से प्रदीप चौधरी, जैन समाज से विजय जैन, कवि जगत से जगदीश सेन सहित लोगो से अपने शब्दों से स्व.पवार को श्रद्धा सुमन अर्पित की। प्रेस क्लब द्वारा परिवार की सहायता हेतु सहियोग/सम्मान राशि एकत्रित की गयी। श्रद्धांजलि सभा मे स्व.पवार के दोनों बड़े भाई,दोनों बच्चे (बेटा,बेटी) सहित राजनेता,अधिकारी,समाजसेवी व देवास के मीडिया जगत के साथीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गई।

सहयोग करने वाले महानुभवों के नाम
जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई यह राशि स्व.पवार की धर्मपत्नी आरती पवार को सौपी जाएगी। देवास कलेक्टर द्वारा 51000 की सहायता,भाजपा संगठन द्वारा 21000, गुप्त दान 21000, प्रदीप चौधरी 11000(आने वाले चार वर्षों तक 11000 प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर देगे),गौरव जैन,नवीन सोलंकी 11000, विकास जयसवाल 11000, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान 10000, एडवोकेट ज्ञान कौर छाबड़ा 11000, मनीष सोलंकी 5000, रितेश त्रिपाठी 5000, दीपेश कानूनगो 5100, विजय जैन 5000, धर्मेंद्र चौधरी (राजोदा) 5000, संजय दायमा 5000, आदित्य दुबे 5000, शाहिद अली 5000, गुप्त दान 5000 सहित समाजसेवियों व मीडिया जगत के पत्रकार साथियों द्वारा सहियोग के रूप में राशि प्रदान की गई।प्रेस क्लब द्वारा राशि एकत्रित कर परिजनों को सौपी जाएगी।

Dewas: एड. व्यास विक्रम विश्वविद्यालय में योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड के सदस्य मनोनीत

देवास। शहर के युवा एडव्होकेट एवं अभाविप के कार्यकर्ता आशीष व्यास को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने मध्यप्रदेश विश्विद्यालय अधिनियम के तहत श्री व्यास को विद्या सम्बन्धी योजना एवं मुल्याकंन बोर्ड के सदस्य हेतु निर्देशित किया गया। एड. व्यास को विश्वविद्यालय में विद्या सम्बन्धी बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर समाजसेवी विनौद जैन, आनन्दसिंह ठाकुर, पवन खंडेलवाल, पवन विजयवर्गीय, पंकज वर्मा, जगदीश सेन, सत्यनारायण वर्मा, अमित विजयवर्गीय, शेखर कौशल, रविन्द्र चावड़ा, भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, पवन श्रीवास्तव सहित अनेक इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। 

Dewas : कर्ज से परेशान युवक ने फाँसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

देवास। शहर में एबी रोड पर सांवरिया सेंटर नामक ऑनलाइन की दुकान संचालित करने वाले युवक रितेश देशमुख ने दुकान में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दरअसल प्राप्त जानकारी अनुसार रितेश ने इंदौर की एक चिटफंड कंपनी में भारी मात्रा में रुपए का निवेश किया था। इस कंपनी में निवेश के लिए रितेश ने एक बैंक से लोन भी लिया था। चिटफंड कंपनी के पैसे ना लौटाने/ धोखाधड़ी करने पर रितेश चिंतित था। उसे बैंक से लिए ऋण को चुकाने का भी दबाव था।
अंदाजा लगाया जा रहा है रितेश ने इसी दबाव के चलते अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की एक बेटी व एक बेटा है, मामले में कोतवाली थाना पुलिस मृग कायम कर जांच कर रही हैं।

फिर लगा धनतालव घाट पर लंबा जाम,बिजवाड काँटाफोड पुलिस खुला रही है जाम

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए के धनतलाव घाट फिर रात्रि 4 बजे से जाम लगना आरम्भ हुआ यह घाट जाम घाट के नाम से धीरे-धीरे प्रसिद्ध होता जा रहा है धनतलाव घाट पर आए दिन ओवरलोड रेत की भूसे की ओवरलोड गाड़ियां घाट नहीं चढ पाती है और घाट पर खड़ी हो जाती है आज फिर रेत की गाड़ियां खराब हो गई और घाट नही चढ पर जिसके कारण घंटों तक लंबा जाम लगा रहता है आज भी सुबह से घाट पर लम्बा जाम लगा है पूर्ण रूप से जाम नहीं खुला समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था भूखे प्यासे यात्री गाड़ी चालक परिचालक घंटो तक जाम में फंसे रहते हैं और जाम खुलने का इंतजार करते हैं बिजवाड पुलिस और काँटाफोड पुलिस जाम खुलाने पहुंची इस और वरिष्ठ अधिकारी को ध्यान देना चाहिए

Dewas: माँ शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा किया गया प्याऊ का शुभारंभ

देवास। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीर एवं मुसाफिरों को आसानी से पीने का शीतल पेय/पानी उपलब्ध हो सके इसलिए माँ शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आज मंगलवार को शहर के मुख्य मार्ग ए.बी रोड पर जहां दिनभर में हजारों लोगों का आवागमन होता है वहा चामुंडा कॉम्प्लेक्स के पास पानी के प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

माँ शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा कोरोना काल मे निःशुल्क भोजन वितरण करना या फिर हर वर्ष नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक तक श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भंडारे का आयोजन करना सहित अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में मंडल व मंडल कार्यकर्ताओं का योगदान रहता है। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए का राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ भी मंडल द्वारा किया गया। प्याऊ का शुभारंभ मंडल के वरिष्ठ निर्माण सिंह सोलंकी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर द्वारा पानी के मटको का पूजन कर किया। मंडल के जयदेव वर्मा द्वारा बताया गया कि जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ न बहायें। भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। सभी को गर्मी के मौसम में जगह-जगह प्याऊ लगाना चाहिये। जिससे आमजन प्यास लगने पर आसानी से पानी उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर मंडल केे विनोद जैन, पंकज वर्मा, आनंद सिंह ठाकुर, नीरज व्यास, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बंटी सोलंकी, अजय सिंह परिहार एवं अन्य सदस्यों के साथ प्रेस क्लब देवास के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार साथीगण उपस्थित थे।

भोरासा : नायब तहसीलदार सुनेरे ने की नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

अतिक्रमण स्वच्छता व अन्य मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

भोरासा निप्र(अभय नागर): नगर के नायब तहसीलदार व नगर परिषद प्रशासक सुभाष सुनेरे के द्वारा नगर परिषद भोरासा में नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें भोरासा नगर की मुख्य समस्याओं के बारे में उनसे चर्चा की गई जिसमें सबसे मुख्य बात नगर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर रखी गई जिसमें बताया गया कि भोरासा फाटा, बस स्टैंड ,छोटा हनुमान चौक, रपट, बड़ा हनुमान चौक, आजाद चौक, सहित नगर में कई जगहों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं जिन्हें नोटिस देकर जल्द ही हटाया जाएगा साथ ही भोरासा में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी इन जनप्रतिनिधियों से जनता के सहयोग की अपेक्षित रखते हुए चर्चा की गई वहीं नगर के जनप्रतिनिधियों ने भी नगर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने पर सहमति देते हुए पूर्ण सहयोग की बात रखी नगर परिषद भोरासा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सविता सोनी ने भी इस मामले को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए नगर परिषद के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण की जानकारी देते हुए उनके सहयोग की बात कही गई

Dewas : मृतक चेतन सोलंकी के मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्यवाही हेतु भावसार समाज ने सौंपा ज्ञापन

देवास। विगत माह ग्राम कालूखेड़ी तालाब में मिले युवक के शव के मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर भावसार समाज ने नारेबाजी कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम सोमवार को ज्ञापन सौंपा। समाज अध्यक्ष चेतन भावसार ने बताया कि चेतन उर्फ़ लक्की पिता अरुण सोलंकी की लाश ग्राम कालुखेडी के तालाब में मिली थी। 21 फरवरी को मृतक अपने घर से सुबह बिना किसी को बताए निकल गया था, तभी से घर वालों के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा 21 फरवरी को थाना कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

मृतक का विवाह दिनांक 18 फरवरी को देवास में हुआ था। विवाह के समस्त कार्यक्रमों में मृतक चेतन बहुत खुश था तथा उसे किसी प्रकार कि कोई परेशानी नहीं थी एवं मृतक किसी भी गलत आदत व गलत संगती में नहीं था। मृतक के परिवारजन भी इस विवाह को लेकर बहुत खुश थे। मृतक चेतन इस प्रकार से आत्महत्या जैसा कदम नही उठा सकता। इसके पीछे कोई साजिश, अन्य प्रकार कोई हादसा या घटना होने कि सम्भावना दिख रही है। जिसके सम्बन्ध में हर पहलु पर सूक्ष्मता से निष्पक्ष जांच की जाना आवश्यक है। बीएनपी पुलिस द्वारा अब तक जो जाँच की गई उससे समाज एवं परिवारजन संतुष्ट नही है। यदि सूक्ष्मता से जांच की जाए तो सत्यता का पता लगाया जा सकता है।

भावसार समाज एवं मृतक के परिवारजनों ने एसपी एवं कलेक्टर से मांग की है कि उक्त घटना की संबंधित जाँच अधिकारी को शीघ्र ही निष्पक्ष जाँच करने के आदेश प्रदान किए जाए, जिससे घटना की सत्यता का पता लग सके। ज्ञापन के दौरान प्रदीप भावसार, नरेंद्र भावसार, भूपेन्द्र भावसार, रतनलाल भावसार, यशवंत भावसार, अनिल भावसार, कैलाश भावसार, देवेन्द्र भावसार, सत्येन्द्र भावसार, कैलाश भावसार, अरुण कुमार सोलंकी, विजय कन्हैयालाल भावसार, श्रीमती नीतिका भावसार, मोनिका भावसार, सरोज भावसार, रजनी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन व परिवारजन उपस्थित थे।

आज के युग में परिवार के साथ सामुहिक रूप से रहना कठिन कार्य- सेंधव

• कोरोना काल में नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले डॉक्टरों का किया सम्मान

देवास। आज के युग में परिवार के साथ सामुहिक रूप से एकजुट रहना एवं एक जगह बैठकर एक साथ भोजन करना काफी कठिन कार्य है। जो परिवार आज सामुहिक रूप से एकता के साथ रह रहा है वह एक घर मंदिर के समान है। यह प्रेरणादायी विचार सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा मक्सी रोड़ तुलजा विहार कालोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी परिसर में आयोजित परिवार मिलन समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित समाजजनों को मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी रायसिंह सेंधव ने संबोंधित करते हुए कहें। श्री सेंधव ने कहा कि देवास नगर में सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज के 500 से अधिक परिवार के हजारों लोग निवासरत है और वह सब अपने काम में व्यस्त है। परंतु समाज द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह में सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाज की सामुहिक एकता को देखकर हम सब गौरवांवित है।

इस अवसर पर समाज के ऐसे डाक्टर जिन्होंने कोरोनाकाल में नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दी। ऐसे 45 डॉक्टरों का साफा बांधकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं ने बढ़े उत्साह के साथ सम्मेलन में भाग लेकर अपना परिचय दिया। इसी कार्यक्रम की कड़ी में एक अनुठी पहल की शुरूआत करते हुए नगर में निवासरत हजारों सामाजिक बंधुओं ने अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में नव युगल जोड़ों का भी सम्मान किया गया। अतिथियों ने प्रभु श्रीराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान समाजजनों ने किया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि हुकमसिंह सायल, नगर अध्यक्ष ओंकार सिंह सेंधव, रायसिंह सेंधव आमला, कल्याणसिंह सेंधव अरनिया, विक्रमङ्क्षसह सोलंकी, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर हरनिया, मानसिंह भाटी, यशवंतसिंह सोलंकी, कमलसिंह सेंधव, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, जितेन्द्रसिंह ठाकुर, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, कमलेशसिंह ठाकुर, मनोहर सिंह, कृपालसिंह, जितेन्द्रसिंह सोलंकी के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर भानुप्रतापसिंह सेंधव, अजयसिंह सेंधव, हरिसिंह सेंधव, राहुल सिंह सेंधव, महेन्द्रपालसिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अजबसिंह ठाकुर एवं पंकजसिंह ठाकुर ने किया। अंत में आभार जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने माना। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ सम्पन्न हुआ।
समाजजनों ने मनाया विधायक राजे का जन्मदिन

सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह मे विधायक गायत्रीराजे पवार मुख्य रूप से उपस्थित हुई। जहां समाजजनों ने विधायक राजे का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समाजजनों ने मातारानी की चुनरी ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर विधायक गायत्रीराजे पवार का स्वागत व सम्मान किया। समारोह को संबोंधित करते हुए विधायक ने कहा कि सेंधव क्षत्रिय राजपूत हमेशा से ही राष्ट्र को अपना समर्पण देने वाला समाज रहा है और महाराज साहब के समय से ही सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज व हमारा बहुत ही पारिवारीक संबंध रहा है। मैंने कई परिवारों को नजदीकी से देखा है। राष्ट्र व समाज के विकास में सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज हमेशा तत्पर रहता है। समाज के लोगों को मेरी ओर से बहुत-बहुत साधुवाद।