सीएम एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्व सहायता समूह को सौंपी पोषण आहार संयत्र की चाबी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही भाजपा सरकार-जे पी नड्डा

देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व सहायता समूह के प्रदेश स्तीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा देवास आए। महिला सशक्तिकरण से जुड़े विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएॅ एवं भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।उज्जैन में भगवान महांकालेश्वर का दर्शन करने के उपरांत सीएम एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपरान्ह साढे 3 बजे के दरम्यान देवास आगमन हुआ। मंचस्थ अतिथियों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुरलीधर राव,  कृषि मंत्री कमल पटेल,जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, खंडवा सांसद   ज्ञानेश्वर पाटिल, श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, पहाड़सिंह कन्नौजे, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, निगमायुक्त विशालसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अतिथियों के स्वागत उपरांत स्व सहायता समूह को सीएम, राष्टÑीय अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा पोषण आहार संयत्र की चाबी एवं राशि का चैक तथा टूलकिट सौंपा गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पोषण आहार के 8 संयत्र स्थापित किये जाएंगे। 8-8 करोड की लागत से 80 करोड़ सालाना खर्च कर स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने सीएम शिवराज को कर्मशील, सवेंदनशील बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में राजस्थान के झुंझनू से पोषण अभियान की शुरूआत की थी। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। श्री नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी और भाजपा की सोच में अन्तर है। मध्यप्रदेश में जब कांगे्रस की सरकार थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ पोष्टिक आहार का संचालन महिलाओं से छीनकर ठेकेदार के हाथों में सौप देते थे। वहीं शिवराजसिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण अथवा उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।

केयर इंडिया संस्था द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

खातेगांव (बालकृष्ण शर्मा)। केयर इंडिया संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया केयर इंडिया मध्य प्रदेश के 5 जिलों में महिला प्लस जल परियोजना पर कार्य कर रही है इस प्रोजेक्ट वर्क काम कर रही है इस प्रोजेक्ट में पेस प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 महीने का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें महिलाओं को संचार समस्या समाधान निर्णय निर्धारण समय एवं तनाव प्रबंधन वित्तीय साक्षरता आदि माड्यूल के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है साथ में ही हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भी किया जाता है आज दिनांक 8 मार्च को केयर इंडिया संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के देवास जिले के विकासखंड खातेगांव के ग्राम करोड़ माफी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में विजित विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया एवं ग्राम की सम्मानित महिलाओं का सम्मान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पवार द्वारा किया गया एवं महिलाओं को शपथ भी दिलवाई गई इस अवसर पर संस्था के मास्टर ट्रेनर बलराम मालवीय आशा कार्यकर्ता ज्योति बिल्लो रे आंगनवाड़ी सहायिका गायत्री वर्मा समाजसेवी करण वर्मा एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित है

अमलतास हॉस्पिटल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

देवास। आज मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमलतास हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर्स व स्टाफ का सम्मान किया गया।

इसी अवसर पर देवास के प्रख्यात इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ नीरज खरे का जेंडर इन ऐक्वलिटी जेंडर असमानता एवम कन्या भ्रूण हत्या के विभिन्न आयाम पर सारगर्भित व्याख्यान हुआ। उन्होंने सभी महिलाओं से आव्हान किया कि वे जागरूक और आत्मनिर्भर बने एवम किसी भी प्रकार की असमानता का विरोध अवश्य करे । उन्होंने अपना व्याख्यान बहुत सहज सरल भाषा में दिया। सभा को अमलतास हॉस्पिटल के डीन डॉ.शरदचंद्र वानखेड़े ने संबोधित किया ।सभा का संचालन डॉ स्नेहा प्राचार्य अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल ने किया। आभार मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ प्रशांत ने व्यक्त किया तथा किया कहा की सभी महिला अपने कार्य के अलावा उचित आराम करे एवम उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे उन्होंने कहा की अमलतास अस्पताल में कार्यरत अधिकांश स्टॉफ महिलाए है जो पूरी जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रही हैं जिसकी वजह से अमलतास का नाम देवास अंचल सहित प्रदेश में तेजी से प्रगति कर रहा है ,इसके लिए हम सब उनके आभारी है। संस्था के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत,हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट,डॉ. शर्मिला मित्तल,डॉ.प्रीति जैन,डॉ. सविता राठौड़, डॉ. जया वर्मा,डॉ. आस्था तिवारी,राहुल टकवाना,जितेंद्र राजपूत,सहित सभी स्टॉफ उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष:- पति के निधन के बाद से मानकुंवर बाई ने खेती को बनाया रोजगार का साधन

जैविक व मॉडल खेती कर पाई उपलब्धियां, कई बार हो चुकी है सम्मानित, प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया

देवास। ग्राम छोटी चुरलाय की महिला कृषक मानकुंवर बाई राजपूत को जैविक व मॉडल खेती करने सहित समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न सराहनीय कार्य करने पर कई बार सम्मानित हो चुकी है। गौरतलब है कि मानकुंवर बाई को पूर्व में जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 24 वर्ष पहले मानकुंवर बाई के पति भारत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने दो बच्चों सहित घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही कृषि के क्षेत्र में रूचि ली। उन्होंने जैविक खेती को अपनाया और बाद में मॉडल खेडती की शुरुआत की। उनके कार्यों को देखते हुए मई 2015 में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया गया। इसके तहत सीएम ने 50 हजार रूपए सहित प्रशस्ति पत्र दिया।

इसके बाद जून 2015 में सीएम ने भोपाल ने सम्मानित किया। विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्वालियर समारोह में 19 अगस्त 2015 को राज्य स्तरीय सर्वोत्तम पुरस्कार मप्र शासन द्वारा दिया गया। उज्जैन में राज्यस्तरीय फर्टिलाइजर राज्यस्तरीय श्रेष्ठ किसान का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा जिला स्तर पर मानकुंवर बाई को कई पुरूस्कार मिल चुके है। उन्होंने भोपाल व दिल्ली दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रमों में भागीदारी कर अपने अनुभव भी किसानों को साझा किए। श्रीमती राजपूत ने गांव में गरीब बच्चों को अपने खर्च से गणवेश सहित चरण पादुका वितरीत की और आवश्यक सामग्री भी स्कूल को दी। कृषि के क्षेत्र में व सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रसर रहने पर कई बार सम्मानित हो चुकी है। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण लगे लोकडाउन में श्रीमती राजपूत ने जरूरतमंद लोगों को अनाज व खाद्य सामग्री का भी नि:शुल्क वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि भेंट की। साथ मास्क व सेनेटाईजर का भी वितरण किया। वर्ष भर किए सराहनीय कार्य के लिए भी श्रीमती राजपूत सम्मानित हो चुकी है। उपरोक्त सभी कार्यो से मानकुंवर बाई ने जिले का नाम देशभर में रोशन किया।

भगवान सच्चे समर्पण सच्चे भाव से आते हैं हैं – पूज्या मोनिका दीदी शर्मा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में शक्ति माता मंदिर परिसर पर शक्ति महिला मंडल के तत्वाधान में दूसरे दिन चल रही नानी बाई रो मायरो की कथा का चिंतन पूज्या मोनिका दीदी शर्मा ने भगवान के नाम की महिमा बताते हुए कहा कि। हमारे वास्तविक जीवन में भी भगवान के नाम के सहारे से ही हम अपनी जीवन रूपी गाड़ी को पार कर सकते हैं। कथा प्रसंग में नरसिंह मेहता की गाड़ी टूट जाती है। नरसिंह मेहता भगवान को याद करते हैं। भगवान आते हैं। और नरसिंह मेहता की गाड़ी सुधारते हैं। गाड़ी को गाड़ीवान बनकर गाड़ी हांकते हैं। दीदी ने बताया कि भगवान दयालु है। नरसिंह मेहता की करुण पुकार सुनकर आते हैं। और नरसिंह मेहता के सारे मार्ग संवारते हैं।

भगवान सच्चे समर्पण एवं सच्चे भाव से आते हैं। सच्चा समर्पण नरसिंह मेहता के पास था। सच्चे समर्पण सच्चे भाव सच्चे प्रेम से हम भी भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। माता पिता के प्रति कितनी आत्मा होती है बेटियों की। जितना आपका बेटा नहीं करेगा आपके लिए। उतना आपकी बेटी करेगी आपके लिए। बेटा अगर जन्म लेता है तो क्या धन वर्षा होती है। और बेटियों को जन्म से ही क्यों नकारा जाता है। जबकि इस युग में बेटियां भी पीछे नहीं है। किसी कार्य को करने के लिए। बेटिया है तो कल है। संगीतमय कथा सुनने महिलाएं व बुजुर्ग महिलाएं भाव विभोर होकर प्रभु के दरबार में नाच नाच कर प्रभु की भक्ति में लिप्त हो रही है।

Dewas : भोपाल से कवरेज करने आए दूरदर्शन के टेक्निकल सहायक का हृदयघात से निधन

सांसद सोंलकी ने की पार्थिव शरीर को भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था

देवास। आज महिला दिवस पर मंगलवार को शहर के परेड ग्राउंड में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम में भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी नड्डा और मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान देवास के परेड ग्राउंड में पोषण आहार केंद्र का संचालन स्‍व-सहायता समूह को सौंपैगे। इस कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए दूरदर्शन चैनल की टीम के 54 वर्षीय टेक्निकल सहायक सी वासुदेवन का ह्रदयगति रुकने से दुःखद निधन हो गया।
निधन की खबर सुनने के बाद देवास सांसद महेंद्रसिंह सोंलकी एमजी हॉस्पिटल देवास पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद वासुदेवन जी के पार्थिव शरीर को भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था की।

Dewas : एम जी रोड पर कपड़े की दुकान में लगी आग, समान जलकर हुआ ख़ाक

देवास। शहर मुख्य मार्ग एम.जी. रोड पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार देर रात करीबन 11 बजे आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा लाखो रुपए का माल जलकर ख़ाक हो गया। देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि एम.जी रोड पर स्थित चामुंडा किड्स वियर में देर रात आग लग गयी। जैसे ही आस-पास के लोगों ने दुकान में आग लगते हुए देखी उन्होंने तुरंत दुकान संचालक बंटी मंगरोलिया व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद बंटी मंगरोलिया लगभग 12 बजे दुकान पहुँचे। वहाँ मौजूद लोगो के आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग पूरी तरह दुकान में फैल गयी। सूचना देने के करीबन 1 घण्टे बाद तक भी फायर ब्रिगेड नही आई व बाद मे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जब उन्होंने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर से पूछा कि फायर ब्रिगेड को आने में इतनी देर क्यो हुई तो ड्राइवर का उत्तर था कि फायर ब्रिगेड उपस्थित नही थी। शहर में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में सभी गाड़िया सफाई में लगी हुई है इसलिए यहाँ आने में देर हुई।
दुकान के संचालक बंटी मंगरोलिया के अनुसार दुकान में तकरीबन 15 लाख रुपए का माल रखा था जो कि पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Dewas : आकाशीय बिजली गिरने से युवक व दो गाय की मौके पर ही मौत

देवास/(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की तहसील में सोमवार देर शाम हुई अचानक जोरदार बारिश हवा आंधी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने के चलते भोरासा थाना अंतर्गत ग्राम बोलासा मैं आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं दो गाय की मौके पर मौत हो गई। देखें वीडियो

युवक सोमवार देर शाम के समय अपने खेत पर दूध निकालने एवं गाय को निराव करने गया हुआ था जहां पर अचानक बारिश हवा आंधी शुरू हो गई जिस पर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई जिस पर वहां मौजूद 40 वर्षीय हुकुम सिंह ( मुकेश) पिता हरि सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही वहां मौजूद दो गाय की भी बिजली गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं भोरासा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया ।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर्व पर चलाया जा रहा सुरक्षा जागरूकता अभियान

भौरासा (अभय नागर)। देवास भोपाल फोर लेन प्रबंधन द्वारा सी. एस. आर. के अन्तर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा पर्व पर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहद चौराहों पर ग्रामीण पंचायतों,टोल नाकों से गुजर रहे वाहन चालकों तथा डी बी सी पी एल रक्ष रक्षिता मासकाट प्रदर्शित कर सड़क एवं भवन निर्माण कर्मचारियों के मध्य सुरक्षा का महत्व समझाते हुए कार्य स्थल पर रक्ष रक्षिता की जिम्मेदारी से अवगत कराया जा रहा है। डी बी सी पी एल प्रबंधन द्वारा मोटर साइकिल, बस एवं कार चालकों को सुरक्षा जागरूकता के साथ सड़क पर चलने, सड़क पार करने एवं सड़क उपयोग करने के तरीकों व अधिकार से अवगत कराए जा रहा है।

यातायात प्रभारी डी बी सी पी एल वाहन चालकों को समझाते हुए सड़क को चिड़िया घर न बनाए हमेशा गतिसीमा नियंत्रण के साथ अपने लेन मे चले अपना एवं अपने परिवार के सुरक्षा का ध्यान रखने की अपिल के साथ सुरक्षा स्लोगन आडियो वाहन चलवा रही है। डी.बी.सी.पी.एल. प्रवक्ता ने उपस्थित लोगों को बताया की सड़क सुरक्षा के लिए की जाने वाली सेवा भाव से मेहनत हम सब लोगो को सामाजिक जबाबदारी से जोड़ती हैं। डी.बी.सी.पी.एल. प्रवक्ता द्वारा सड़क सुरक्षा का सन्देश प्रसारित करने के साथ फेस मास्क व यातायात नियम पर्चे वितरण कर नियम पालन करने वाले को गुलाब के फुल व ग्रिटिंग कार्ड दे कर सम्मानित करने के साथ ही रात्री सुरक्षा के मद्देनज़र डीपर, वाहन के पीछे रेडियाम स्टीकर, गतिसीमा, वोभर टेक नियम आदि छोटी छोटी सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है। इस मौके पर यातायात पुलिस, मैजिक बस फाउंडेशन कर्मचारी, मधुसूदन बड़ोलिया, भद्रपाल सिंह रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज व सभी सम्माननीय उपस्थित थे।

युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष का सोनकच्छ मंडल द्वारा नेवरीफाटा पर स्वागत किया

भौरासा (अभय नागर)। सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्रसिंह मोडरिया की अगुवाई में युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं जिलाध्यक्ष राम सोनी का भोपाल से उज्जैन के दौरे पर जाते समय मंडल उपाध्यक्ष ठा.सुनील चावड़ा के द्वारा स्वागतस्वरूप श्री पंवार व सोनी को पुष्पगुच्छ , श्रीफल एवं साफा भेंट कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया एवं साथ ही मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के 63वें जन्मदिन के इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।
जानकारी IT प्रभारी संदीप पटेल नराना ने दी एवम
आभार जिला कार्य समिति सदस्य मनीष यादव ने माना।
इस उपलक्ष्य पर प्रदेशमंत्री दीपक जी बैरागी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजतपाल राजपूत नवीन यादव राहुल मूंदड़ा, मौसम माली, अनिल चावड़ा, धर्मेंद सिंह राकेश यादव विनायक माली यश सोनी सुमित पटेल गुलाब राव धर्मेंद्र राव अर्जुन गोस्वामी अनिल विश्वकर्मा उपस्थित थे।