देवास। निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा संपत्ति कर की वसूली के तहत बकाया करो की वसूली को लेकर शहर में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों को अंतिम शक्ति पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात भी संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1 में के.एन.पी. औद्योगिक इकाई पर 464000 बकाया संपत्ति कर के रूप में बकाया होने से कंपनी द्वारा जमा नहीं किए जाने के कारण निगम की टीम द्वारा उक्त कंपनी पर कुर्की की कार्रवाई की जा कर सील की गई कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं सहयोगी टीम के साथ उक्त कार्रवाई की गई
प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि इस प्रकार के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी शहरी क्षेत्र में बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई के दौरान भूमि भवन स्वामियों द्वारा करों का भुगतान किया जा रहा है इसी प्रकार वार्ड 29,30, 39, 40, 41 में निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कैंपों के माध्यम से भी वसूली की जा रही है साथ ही कुर्की के प्रकरण भी तैयार किए जा कर कुर्की की जाने हेतु प्रकरण प्रस्तावित किए गए हैं
• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आयोजित हुआ मित्रता सम्मान समारोह
देवास। हमारे भारतवर्ष में परिवार भाव से सुदृढ़, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना की गयी हैं । इसी में मित्रता निहित हैं । श्री राम सुग्रीव, श्रीकृष्ण सुदामा, हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान यहां तक की महाराणा प्रताप और चेतक की मित्रता तक के उदाहरण सामने आते हैं । भारतीय जीवन दर्शन में मित्रता का विशेष महत्व हैं ।
14 फरवरी को भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा आयोजित मित्रता सम्मान समारोह में उपरोक्त विचार मंचासीन अतिथि विहिप के प्रांत अधिकारी अनिल आयाचित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किये । समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने की । समारोह में विगत 40-50 वर्षों से अनवरत प्रगाढ़ मित्रता निभाते आ रहे शहर के वरिष्ठ सभ्रांत जन सर्वश्री श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती चित्रकला रघुवंशी, भगवानसिंह चावड़ा, परमानंद द्विवेदी, मनोहरराव भाले, ओमप्रकाश पाराशर, नरेन्द्र जैन, दिनेश श्रीवास, अतुल शर्मा, तरुण मेहता, रामेश्वर नागेश, अशोक चौहान, मनोहर पमनानी, अरविंद महाजन, श्रीधर बागलीकर, प्रवीण रायगांवकर,प्रहलाद दास विजयवर्गीय, मांगीलाल विजयवर्गीय आदि का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । सम्मान पत्र का वाचन संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने किया । अतिथि परिचय युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय ने कराया । संचालन संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया । आभार युवा शाखा के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने व्यक्त किया ।
समारोह में संघ के विनोद जैन, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेष महाजन, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चावड़ा, महामंत्री राजेश अहिरवार, अमित बागलीकर, धीरज सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे । यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी ।
देवास। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा देशभर में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं युवा संवाद कार्यक्रम को गति देने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा ज़िले भर में विभिन्न मण्डलों के प्रभारी को जनजागरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 11/02/2022 से दिनांक 17/02/2022 तक प्रत्येक मण्डल के समस्त मतदान केन्द्र पर अभियान के अंतर्गत सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य दिया गया था।
देवास जूनियर मंडल प्रभारी केशव जोशी द्वारा अपने वार्डो के प्रत्येक क्षेत्र, घर व जन जन को सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुँचाया गया। जोशी द्वारा दिनांक 11 से ही सरकार की योजनाएं घर घर पहुचाकर योजना के बारे में बताया जा रहा है।
जूनियर मंडल की तहत केशव जोशी को कुल 15 वार्डो की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसके अंतर्गत इनके द्वारा अभी तक 12 वार्डो के जन जन तक इस योजना को पहुँचाया जा चुका है।
देवास। उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरी कांड में देवास के एक मेडिकल संचालक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। दरअसल उज्जैन के माधव रोड स्थित दवा बाजार में करीब 50 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी होने का मामला सामने आया था जिसमे जाँच के दौरान नीलगंगा थाना पुलिस ने यहीं दुकानों पर काम करने वाले तीन युवकों गिरफ्तार किया था जिन्होंने चोरी की दवा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर बेचना कबूला था। उस समय पुलिस ने दो खरीददार व्यापारियों को पकड़कर 10 लाख रुपये दवा बरामद करने के साथ उनके खिलाफ चोरी का माल खरीदने का केस भी दर्ज किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को देवास के कविता मेडिकल के संचालक आशीष जाखेटिया भी गिरफ्तार किया था जिसके बाद सोमवार को आशीष को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आशीष बड़ी संख्या में चोरी की दवा खरीदता था।
केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राजनेता व पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मालवा प्रांत का 54 वाँ प्रांत अधिवेशन देवास में हो रहा हे, अधिवेशन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं प्रस्तावित सत्र सम्पन्न हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन देवास में हुआ । उद्घाटन सत्र मे केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान की विशेष उपस्थित रही, उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंदजी के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम में मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी, प्रांत मंत्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, अधिवेशन की स्वागत समिति अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी सोनी , स्वागत समिति सचिव श्री विजय जी गेहलोद, देवास अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ राजदीप सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव सहित मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से उपस्थित कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वां प्रांत अधिवेशन के प्रथम दिवस पर आज प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार उपस्थित हुई इनके साथ ही प्रांत उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र तालरेजा , देवास नगर अध्यक्ष डॉक्टर राजदीप जी सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए । प्रदर्शनी के सभागार का नाम अमर बलिदानी रामचंद्र जी एरवाल के नाम पर रखा गया जो कि भारतीय सेना में पदस्थ थे एवं देवास जिले के बांगर ग्राम के निवासी थे प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पुलवामा में शहीद हुए शहीदों के चित्र एवं उनके जीवन परिचय को भी प्रदर्शित किया गया इसके साथ ही मालवा प्रांत के कुल 17 जिलों के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख आयामों जैसे एस एफ एस, एस एफ डी, राष्ट्रीय कला मंच , जनजाति कार्य आदि के माध्यम से हुए कार्यों आदि को प्रदर्शित किया गया मालवा की संस्कृति से संबंधित चित्र आदि प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मालवा प्रांत का एक लघु स्वरूप इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद जी पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो देश के युवा तरुणाई को दिशा देने का कार्य कर रहा है छात्र जीवन की चुनौतियों एवं समस्याओं के हल ढूंढने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा है वर्तमान समय में देश के समक्ष बड़ी चुनौति हैं की ऊर्जावान युवा पीढ़ी अपनी उर्जा को भारतीय संस्कृति के वैभव और राष्ट्र निर्माण में लगाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े । साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ईश्वर की नियति से बनाया गया एक ऐसा संगठन है जो कि जो कि मानवीय मूल्यों का सृजन करते हुए युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपितु मातृशक्ति के सम्मान में भी सदैव तत्पर हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में तमिलनाडु में घटित अवैध धर्मांतरण की घटना जिसमें की छात्रा लावण्या को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत देश पर कई विदेशी आक्रांता ओं ने अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए आक्रमण किए परंतु यह भारत की युवा शक्ति के राष्ट्र के प्रति समर्पणभाव का ही परिणाम है कि प्रत्येक आक्रमण के पश्चात भी भारत देश पुनः अपने उसी वैभवशाली गौरव के साथ उठ खड़ा हुआ। विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अनुशासन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड यदि लागू किया जाता है तो विद्यार्थियों को उसी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए एवं यदि किसी संस्था में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड लागू नहीं किया जाता है तो वहां पढ़ने वाले विद्यार्थीयो को अपने मत मतांतर के अनुसार वेशभूषा जो कि सभ्य समाज में पहनी जा सकती है पहन कर आने की स्वतंत्रता हो सकती है ।
प्रस्तावित सत्र के दौरान प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी एवं प्रान्त मन्त्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेशजी सोलंकी एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री विश्वास जी व्यास उपस्थित हुए । इस सत्र के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मन्त्री द्वारा अपना मनोनय रखें । साथ ही पिछले सत्र में अभाविप द्वारा किये गए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन रखा ।
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बच्चों में अपने माता पिता के प्रति आदर भाव के उत्तम संस्कारों माता-पिता का अनुभव व आशीर्वाद लेकर उन्नत जीवन की ओर अग्रसर करने हेतु तथा 14 फरवरी को सच्चा प्रेम दिवस मनाने के लिए श्री योग वेदांत सेवा समिति बिजवाड़ द्वारा मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण बिजवाड मे किया गया 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के प्रवक्ता श्री राजेश भाई द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन वैदिक मंत्रोचार गणेश वंदना व गुरु प्रार्थना से हुई फिर शुरू हुआ मातृ पितृ और गुरुजनों का पूजन बच्चों ने अपने माता-पिता को आसन पर बिठा के तिलक किया फूल मालाएं पहनाई और परिक्रमा कर पूजा अर्चना की यह देख माता-पिता की आंखें छलक उठी और उन्होंने बच्चों को गले लगाकर शुभ आशीष दिया अभिभावकों के साथ बच्चे भी भाव विभोर हो गए कार्यक्रम की पूर्णाहुति आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुई उपस्थित लोगो ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की परंपरा को पुनः जागृत कर बच्चों को अपने माता-पिता का तिरस्कार ना करके उनका आदर सम्मान करने के संस्कारों से युक्त बनाने हेतु 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रूपेश जी शर्मा, मुकुल जायसवाल, जिला अध्यक्ष खुशीलाल जी राठौर लोकेंद्र जी दरबार, पत्रकार दीपक शर्मा, धमेंद्र जायसवाल,चंदन दाँगी, समरथ सिंह देवडा, चिंटू दरबार,कल्लुसिह दरबार, दिनेश सिंह राजपूत अखिलेश सिसोदिया, दिनेश आशापुरे जगदीश सुलानिया शेखर तिवारी दीनेश पंचोली, चंम्पालाल चौहान कैलाश खिचरवाल सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।
देवास। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम में आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह, भाजपा नेता ओम जोशी, अजय पंडित, सचिन जोशी के विशेष आतिथ्य में स्वच्छ प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम स्वच्छता के क्षेत्र में निकायों के प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन ने आयोजित किए हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा समितियां बनाकर एक चेक लिस्ट तैयार कर उन्हीं मापदंडों के आधार पर विजेता प्रतिष्ठानों का चयन किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं एनजीओ ब्रांड एंबेसडर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवास नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने इस अभियान की रूपरेखा उपस्थित जनों के सामने रखी। मार्च 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण होने जा रहा है शहर के स्वच्छता प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया गया जिसके कारण शहर की जनता स्वच्छता के मापदंडों से भली भांति परिचित हो सके जिसका सार्थक परिणाम 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में देवास को मिल सके। कार्यक्रम में स्वच्छ प्रतिष्ठान क्षेत्र में स्कूल होटल शासकीय कार्यालय अस्पताल मार्केट तथा हॉकर्स जोन को शामिल किया गया पुरस्कारों में 1000 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को तथा 1000 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अलग-अलग कैटेगरी में शामिल किया गया था।
यह रहे चयनित सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ प्रतिष्ठान जिसके अन्तर्गत 1 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले स्कुलो मे प्रथम पुरस्कार सेन्टथाम, द्वितीय पुरस्कार सेन्टमेरी कान्वेन्ट स्कुल, तृतीय पुरस्कार सरस्वती शिशुमंदिर, 1 हजार से कम छात्र संख्या वाले स्कुलो मे प्रथम पुरस्कार इनोवेटिव स्कुल, द्वितीय पुरस्कार स्कार्ट जूनियर स्कुल, तृतीय पुरस्कार हिमालय ऐकेडमी स्कुल। इसी प्रकार होटलो मे प्रथम पुरस्कार होटल रामाश्रय, द्वितीय पुरस्कार खेडापति इन्टरनेशनल होटल, तृतीय पुरस्कार होटल अविरत इन तथा हास्पिटलो मे प्रथम पुरस्कार प्राईम हास्पिटल, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस हास्पिटल, तृतीय पुरस्कार देवास हास्पिटल एवं मार्केट मे प्रथम पुरस्कार सुपर मार्केट, द्वितीय पुरस्कार अलंकार मार्केट, तृतीय पुरस्कार मोदी मार्केट, हॉकर्स झोन मे प्रथम पुरस्कार शुक्रवारिया हाट, द्वितीय पुरस्कार गोया फ्रुटमंडी, तृतीय पुरस्कार मुख्य बस स्टेण्ड, शासकीय कार्यालयो मे प्रथम पुरस्कार एसपी कार्यालय, द्वितीय पुरस्कार जनपद पंचायत तृतीय पुरस्कार कलेक्टर कार्यालय को अतिथीयो द्वारा स्मृति चिन्ह व डस्टबीन पुरस्कार प्रदान किये गये। इसी प्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार अन्तर्गत स्कुलो मे सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी, होटल मे अपना स्वीटस, हास्पिटल मे देवकर नर्सिंगहोम, मार्केट मे मेनाश्री काम्पलेक्स, शासकीय बिल्डींग मे देवास विकास प्राधिकारण बिल्डिंग को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया तथा आभार निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, संतोष पंचोली, अर्जुन यादव, बाली घोसी,विमल शर्मा,मिलिंद सोलंकी सहित करिश्मा शेख, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, मुशाहीद हन्फी, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, स्वा. निरीक्षक भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड एवं अरूण तोमर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
देवास । निगम ने पिछले दिनों कचरा संग्रहण शुल्क में बढ़ोतरी की सार्वजनिक सूचना जारी की थी जिसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए प्रेस रिलीस करते हुए बताया है कि नगर निगम को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि पिछले 2 वर्षों से शहर के लोग किस आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं उन्हें तो बस पैसा चाहिए वर्तमान में फिर से देवास नगर निगम ने जलकर एवं कचरा शुल्क फिर बढ़ा दिया है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर निगम के द्वारा लोगों पर आर्थिक भर डाला जा रहा है और क्षेत्र के सांसद विधायक पूरी तरह मोन हे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि 2021 में जो जलकर की राशि 150 रुपये ली जाती थी उसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है वहीं गैर आवासीय इकाइयों का शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है वही शासकीय 150 से बढ़ाकर 280 कर दिया गया है वहीं नवीन दरो को 27 जनवरी 2022 से लागू भी कर दिया गया है ।
इसी के साथ अलग-अलग क्षेत्र में लगने वाला कचरा शुल्क ( मल जल तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं ) को भी बढ़ाया गया है इसके अंतर्गत शहर के भवन स्वामी से 30 रुपये प्रति माह की बजाय अब 40 रुपये प्रति माह लिए जाएंगे, होटल लॉजिंग जिनके यहां 10 कमरे से अतिरिक्त है उन्हें 280 रुपये की बजाय अब 500 रुपये देना होंगे, प्राइवेट शॉपिंग मॉल के 200 रुपये की जगह 570 रुपये ,छोटी दुकान जिसके अंतर्गत किराना पान की दुकान सांची पॉइंट टेलर कपड़े की दुकान मोबाइल शॉप सहित अनेक ऐसी छोटी दुकानें हैं जिनका शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये किया गया है मधुशाला 110 से 200 रुपये मधुशाला अगर बड़ी है तो उसे 230 रुपये चुकाना होगे , प्राथमिक विद्यालय 200 से रुपये 230 रुपये माध्यमिक विद्यालय 200 रुपये से 340 रुपये उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 570 रुपये ,शराब दुकान के 500 रुपये से 570 रुपये औद्योगिक इकाइयों के जहां 570 रुपये से लेकर 1000 रुपये थे वहां 2300 रुपये किए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो करो में एकदम से बड़ोतरी की गई है ।
इन करो को बढ़ाए जाने के पूर्व नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इतना भी नहीं सोचा कि कोरोना महा मारी के चलते पिछले 2 सालों में सारे व्यापार व्यवसाय को भारी आर्थिक हानि उठाना पड़ी है ।लोग आज पूरी तरह से संभल भी नहीं पाए हैं कि नगर निगम ने लगातार शहर के लोगों पर करों को बढ़ाये जाने के साथ करो की वसूली में सख्ती करना शुरू कर दी है जिस के कारण पहले ही शहर के लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है । कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम कमिश्नर तत्काल प्रभाव से इन बढ़ी हुई दरों को वर्तमान में नहीं बढ़ाएं। कोरोना महामारी के पीछले दो सालों को देखते हुए लोगों को राहत प्रदान करें । समय रहते नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों के हक में कोई निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की रहेगी ।
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) पानीगांव निवासी पिंटू विश्वकर्मा ने मन्नत पूरी होने पर मां नर्मदा की दंडवत यात्रा शुरू की पिंटू पिता आत्माराम विश्वकर्मा निवासी पानीगांव ने पानीगांव से नेमावर तक की दंडवत यात्रा प्रारंभ कर दी है देखें वीडियो
जोकि पानीगांव से 65 किलोमीटर है इस यात्रा को पूरी करने में इन्हें 10 से 12 दिन लग सकते हैं इनका कहना है कि लॉकडाउन में इनके छोटे भाई का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया था तथा किसी बड़े अस्पताल में जाना मुश्किल था क्योंकि उस समय कोरोना का बहुत ज्यादा डर था इस कारण उन्होंने मां नर्मदा से मन्नत मांगी थी की अगर उनका छोटा भाई पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएगा तो वे नेमावर तक दंडवत प्रणाम करते हुए मां नर्मदा के नाभि कुंड तक जाएंगे तो उन्होंने आज से अपनी यात्रा प्रारंभ की वही क्षेत्रवासियों ने इस भक्त का जगह जगह पुष्प हारों से स्वागत किया
देवास : बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र न्यू देवास में आज एक परिवार शादी की खुशियां मातम में बदल गयी जब परिवार के 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देखें वीडियो
न्यू देवास में रहने वाले युवक नरेंद्र पिता छगन चितावले ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगा ली। आज सुबह जब परिवारजन व रिश्तेदारों ने नरेंद्र को कमरे में फांसी पर झूलता देखा, मृतक को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया जानकारी अनुसार मृतक युवक मिस्त्री का काम करता था, नरेंद्र के परिवार में दो दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक नरेंद्र अविवाहित था व उसकी शादी की बात भी चल रही थी। परिजन के मुताबिक रात तक सब ठीक था परन्तु नरेंद्र ने इस प्रकार का कदम क्यो उठाया इसको लेकर परिवारजन भी असमंजस में है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है