देवास । शानिवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के महाँकाल टी स्टाल के पास से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कल शाम तकरीबन 6:30 बजे सलमान कुरैशी पिता शाहिद कुरैशी उम्र 20 निवासी एकता नगर पानी की टंकी के सामने पुष्पगंज कॉलोनी ईटावा और जगदीश चंद्र नागर पिता स्व. बालमुकुन्द नागर उम्र 47 निवासी ग्राम बोरदा धाकड़ को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के यहाँ महाँकाल टी स्टाल के पास दोनो आरोपियों को गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते बीएनपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 11(डी) प. कु. निवा. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जयंती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर पांच दिवसीय (तलवारबाजी एवं दंड) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक में किया गया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रा को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्री चेतन मुकाती ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमे पहले दिन 30 छात्राएं उपस्थित हुई। अभाविप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनाना है। जिसमे विद्यालय महाविद्यालय की और भी छात्राए अपेक्षित है।
देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा सहित प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम संचालक उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर देवास जिले के सभी प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्टम लगाये। जिससे किसी भी प्रकार की आगजनी घटना नहीं हो। प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्टम लगाकर नगर निगम से एनओसी प्राप्त करें।कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में आज से जब तक प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्टम नहीं लगा लेते तब तक कोई नया पेशेंट भर्ती न करें। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये की नगर निगम टीम प्राईवेट हास्पिटल और निर्सिंग होम की बिल्डिंग को चेक करें, यदि कोई बिल्डिंग जर्जर हालत में है तो तत्काल कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हास्पिटल और निर्सिंग होम में जाकर निरीक्षण करें। वहा जाकर फायर सिस्टम के अलावा भी ऑक्सीजन एवं अन्य सुविधाओं को देखे और रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम एवं अस्पतालों का सतत निरीक्षण किया जाएगा एवं अव्यवस्था पाए जाने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।
सोनकच्छ(अभय नागर)। तहसील के पीपलरावां थाना अंतर्गत ग्राम देहरिया बल्डी में मंगलवार रात्री को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देहरिया बल्डी में 60 वर्षीय महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव पिछले कई दिनों से अकेली रहती थी।मंगलवार की रात्री को अज्ञात आरोपी ने महिला के गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।सुबह पड़ोसियों ने महिला को बाहर नहीं देखा तो घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ अवस्था में दिखाई दि।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।टीआई अमितसिंह जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलने पर एएसपी मनजीतसिंह चावला भी मौके पर पहुंचे तथा रिश्तेदारों से चर्चा की।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवास । आए दिन शहर में गुंडे बदमाशों के बेख़ौफ़ होना दर्शा रही है । शहर के सिविल लाइन थाने में आने वाले ईटावा क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बीते 24 घंटे में 2 घटना सामने आई है जहाँ कल रात 3 युवको द्वारा गोलू नामक युवक पर धारदार हथियार से वार किए थे तो वही आज दोपहर 3 युवको ने चलती गाड़ी पर एक युवक पर वार कर दिया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन रोड पर श्याम गार्डन के यहाँ फारूक पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी अन्नपूर्णा नगर अपने मित्र के साथ यहाँ से गुज़र रहा था जहा उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गयी, जिसको लेकर 3 युवको ने फारूक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल फारूक को उसके साथियों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शेरू पिता गब्बर खान व जफर पिता जाकिर के खिलाफ धारा 324 323, 34 भादवि तहत प्रकरण दर्ज लर लिया है
देवास। सोमवार को रात करीब 9 बजे पुलिस ने शहर के सैफी मार्ग पर देवनारायण चौधरी नामक व्यक्ति को साँची कंपनी का नकली मिलावटी की बेचते पकड़ा था। अब पुलिस ने उसी आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड करके अमूल और साँची कंपनी के नकली/मिलावटी घी के पैकेट बड़ी मात्रा में घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है।
दरसल पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखानों पर कार्यवाही कर अमूल व सांची कंपनी के रेपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तार से पुछताछ की जा रही है।
• तारीका वारदात – आरोपीगण मिलावटी घी बनाकर उसे ब्राण्डेड कंपनीयो के रेपर में पेककर आसपास के जिले- देवास, उज्जैन, इन्दौर, धार, बडवानी आदि जगह बेच देते थे • जब्तशुदा सामग्री – 01 क्विटंल मिलावटी घी किमती करीब 05 लाख रूपये जब्त • गिरफ्तार आरोपी का नाम – देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर • सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्द्रसिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर. मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।
देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाले मीठा तालाब में आज दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी , पुलिस द्वारा मीठा तालाब पर पहुँचकर पानी मे तैरते हुए व्यक्ति के शव को मीठा तालाब से बाहर निकलाया गया व शव की शिनाख्त करने पर उसका नाम महेश पिता बसंती लाल जैन निवासी रज्जब अली मार्ग उम्र 58 वर्ष पता चला, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महेश पिता बंसीलाल जैन रोजाना की तरह सायकिल से जैन मंदिर तुकोगंज रोड में दर्शन करने घर से निकला था जिसके बाद उसकी लाश मीठा तालाब से मिली व तालाब के किनारे पर साइकिल भी खड़ी मिली पुलिस ने घटना को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी।
• पुलिस ने मिलावटी नकली घी बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार
देवास। अगर आप साँची के घी उपयोग करते हे तो सावधान ! शहर में अनैको व्यक्ति साँची के घी उत्पाद का उपयोग करते होंगे। साँची एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो मध्य प्रदेश शासन का सहकारी उत्पाद है, जिस पर आम आदमी आँख मूंद कर भरोसा करता है, परंतु शहर में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक होकर भी बिक रहा। कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार रात करीब 9 बजे आरोपी देवनारायण चौधरी उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर देवास को शहर के सैफी मार्ग (टोस वाली गली) में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक करके उसे कम दामो पर बाजार में बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुरे मामले को उपनिरक्षक महेंद्र सिंह में विवेचना में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास में मीडिया/सोशल मीडिया पर गर्भवती महिला की सडक पर डिलेवरी होने की खबर चलने की जानकारी मिली। उन्होंने इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पेपाबाई पति मुकेश उम्र 23 वर्ष निवासी इटावा देवास 13 सितम्बर 2021 को प्रातः 11:12 बजे जिला चिकित्सालय देवास में ड्युटीरत चिकित्सक द्वारा जॉच कर प्रसव हेतु भर्ती किया गया। निरन्तर चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ की निगरानी में एएनसी वार्ड में भर्ती रही। 14 सितम्बर 2021 को प्रातः 9 बजे पुनः चिकित्सक द्वारा जॉच कर गर्भवती महिला को बताया गया कि डिलेवरी में अभी समय है। चूंकी डिलेवरी मे समय लग रहा था। गर्भवती महिला के दो छोटे बच्चे है जिसमें से अस्पताल में उनकी एक छोटी लडकी साथ आई थी। वह बार-बार घर जाने की जिद्द कर रही थी। इस कारण उक्त महिला अस्पताल में किसी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये छोटी बालिका को घर छोडने ऑटो लेकर चली गयी। त्रिलोक नगर इटावा में ऑटो से उतरने पर अचानक रोड पर डिलेवरी हुई। जानकारी मिलने पर स्थानीय ऑगनवाडी कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पहुचकर महिला और बच्चे की जॉच कर पुनः एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहॉ चिकित्सक द्वारा जॉच कर बताया गया कि महिला और बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है।
तथ्यात्मक जानकारी अनुसार उक्त महिला जिला अस्पताल मे 13 सितम्बर 2021 को भर्ती होने के पश्चात किसी भी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये अपना सामान और भर्ती दस्तावेज अस्पताल मे छोडकर 14 सितम्बर को कुछ समय के लिये अपनी छोटी लडकी को छोडने स्वंय अपनी मर्जी से घर जाने के दौरान अचानक डिलेवरी हुई की जानकारी महिला व उनकी सॉस श्रीमती पवनबाई पति लक्ष्मण द्वारा दी गयी।
देवास। माँ चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति द्वारा आज से टेकरी पर छोटी माता मंदिर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण(चांदीकरण) का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जैसा कि विदित है गत वर्ष 125 किलोग्राम चाँदी से माँ तुलना भवानी माता मंदिर का कार्य किया गया था। इसी भाँति लगभग 100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में आने वाली नवरात्रि के पहले मंदिर के अंदर का कार्य पूर्ण किया जायेगा। माँ तुलना भवानी मंदिर में पिल्लर 40 किलोग्राम पीतल से साँवरे जाएँगे।
?एयरगन साफ़ करते वक़्त गलती से दबा ट्रिगर और महिला के लगे में लगा छर्रा
देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी में रहने वाली एक महिला प्रगति पति बाबूराव उम्र 42 वर्ष जब अपने घर में एयरगन साफ़ कर रही थी, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और उसके गले में छर्रा लग गया। घायल पत्नी को पति बाबूराव जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने एक्स-रे किया तो गले के अंदर छर्रा नजर आया। तत्काल प्रगति को प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया।
?देवास एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर देश में सबसे प्रदूषित 122 शहरों में शामिल वायु प्रदूषण एवं जल-वायु परिवर्तन विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन
देवास। क्षेत्रीय कार्यालय, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देवास द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्कॉय के अवसर पर वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में इन्दौर शहर के उद्योगों, शासकीय अधिकारियों, एन.जी.ओ., शिक्षण संस्थान, बोर्ड के संबंधित अधिकारियों सहित लगभग 127 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। उल्लेखनीय है कि वायु प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014 से सरकार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स के माध्यम से निगरानी प्रारंभ की थी और वर्तमान में 08 मानको पर प्रदूषण के स्तर की निगरानी की जा रही है। भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर देश में सबसे प्रदूषित 122 शहरों को चिन्हित किया गया है। इन शहरों में देवास एवं इन्दौर भी आते है। शहरों की वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु एक्शन प्लान बनाये गये है व संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया गया है। भारत सरकार के आदेशानुसार माइक्रो लेवल एक्शन प्लान भी क्रमशः इन्दौर एवं देवास हेतु तैयार कर भारत सरकार को भेज दिये गये हैं। भारत सरकार द्वारा शहरो की वायु गुणवत्ता को सुधारने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) की शुरूआत की थी, जिसमें वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये 2017 को आधार वर्ष मानते हुए प्रदूषणकारी कणों पी.एम.-10 और पी.एम.- 2.5 के अनुपात को वर्ष 2024 तक 20 से 30 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य रखा गया है। उपरोक्त दोनो शहरो हेतु माइक्रो लेवल एक्शन प्लान बनाये गये हैं। हवा को स्वच्छ रखने के लिये लोगो की भागीदारी आवश्यक है। कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढावा दिया जाना चाहिए। वायु प्रदूषण को रोका जाना संभव है किन्तु इसके लिये सभी हितधारको, जिनमें आम नागरिको से लेकर निजी कंपनियां और सरकार शामिल हैं, को एकसाथ मंच पर आना होगा।
• वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बताएं उपाय सुझाए –
खाना साथ खाए, सबका खाना एक बार में माइक्रोवेव में गर्म करें, इससे वार्षिक कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में प्रति परिवार 30 कि.ग्रा. की कमी आवेगी।
बिजली के उपकरणों को प्लग पाईंट से बंद करें। इससे कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में वर्ष में 106 कि.ग्रा./वर्ष की कमी आवेगी।
टेबल लैंप में पढाई करें, इससे 1000 बच्चे 57000 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी कर सकते हैं।
चौराहों में लाल बत्ती होने पर कार का इंजन बंद करें, इससे 62 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी कर सकते हैं।
कार पूलिंग करें। एक छोटी कार सड़क से हटने पर 87 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी आवेगी।
? लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के विक्रय केंद्र का शुभारंभ
देवास। लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ द्वारा इस वर्ष भी देवास और देवास जिले के मूर्तिकारों द्वारा मिट्टी के गणेश निर्मित करवाए गए जो की वोकल फॉर लोकल को सार्थक भी करता है। मिट्टी के गणेश के लिए कुल चार विक्रय केंद्र बनाये गए हैं। जिसमे से दो विक्रय केंद्रों संतुष्टि किराना केलादेवी मुख्य मार्ग और जवाहर नगर साई मंदिर के पास का शुभारंभ 8 सितम्बर को किया गया। वहीं लघु उद्योग के कार्य और दायित्व पर देवास इकाई अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया तथा आभार विजेंद्र उपाध्याय ने माना।
? प्रकृष्ट साधना-तपस्या-समता के दिव्यपुंज थे भगवान महावीर अर्हं को पाने के लिए अहं त्यागना होगा -गौरांग भाई पर्युषण के छठे दिवस पर हुए कई धार्मिक अनुष्ठान, आज 9 सितम्बर को होगा भव्य स्नात्र महोत्सव
देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आज 9 सितम्बर को भव्य स्नात्र महोत्सव का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत मेरू पर्वत संरचना, छप्पन दिग्कुमरी संरचना सहित भक्ति भावना के दिव्य सौपान के साथ स्नात्र महोत्सव मनाया जाएगा। स्नात्र महोत्सव जो कि एक वार्षिक कर्तव्य है उसे समाजजन अपने घरों से फल, नैवेद्य आदि पूजन सामग्री लाकर प्रभु चरणों में समर्पित करतेे हुए इस भव्य महोत्सव में हिस्सा लेंगे। आयोजित विशाल धर्मसभा को उपदेशित करते हुए पं. गौरांग भाई ने कहा कि पर्वाधिराज श्री पर्युषण महापर्व का छटा दिवस साधना जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भगवान महावीर के जन्म-काल, साधना-काल तथा सिद्धि-काल की विषद विवेचना सुनकर हमारा मन, मस्तिष्क उस विभूति के चरणो में झुक जाता है जिसने सिर्फ उपदेश ही नहीं दिये, सर्वप्रथम उनका स्वजीवन में पालन किया। वे जानते थे जीवन में अहं होगा तो अर्हं याने प्रभु की प्राप्ति नहीं होगी। अजन्मा बनने के लिए ही जिनका जन्म हुआ, जिन बनने के लिए ही जिनका जीवन था, निर्वाण पाने के लिए ही जिन्होंने मृत्यु प्राप्त की, ऐसे महावीर स्वामी को जिसने भी अपने अंर्तमन में स्थापित कर लिया वह व्यक्ति ही इस जीवन को सार्थक कर सकता है। आगे कहा कि-प्रभु महावीर के जीवन में इन विशिष्टता के दर्शन होते है- प्रकृष्ट साधना , प्रकृष्ट तप तथा प्रकृष्ट समता। उन तीन विशेषताओ के आधार पर ही आपने सम्यक दर्शन, ज्ञान एवं चारित्र की प्राप्ति की। संपन्न परिवार एवं विशाल साम्राज्य का परित्याग करके प्रभु ने संयम पथ पर प्रस्थान किया एवं साधना को मूल मंत्र मनाया। साढ़े 12 वर्ष के साधनाकाल में प्रभु ने मौन रख कर विशिष्ट ऊर्जा प्राप्त की। धरती पर बैठकर या लेटकर कभी शयन न करके कायिक शक्ति संपादित की। कायोत्सर्ग ध्यान में रहकर तत्व के महत्व का चिंतन करके मानसिक बल प्राप्त किया।
? खड़ी फसल नष्ट करने पर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन
देवास। ग्राम घुडिया तहसील बागली की लीलाबाई पति स्व. घीसाजी भामी ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि महेन्द्र पिता शंकरलाल यादव, शेखर पिता शंकरलाल यादव निवासी हाटपीपल्या एवं इनके साथियों ने हमारी कृषि भूमि पर जेसीबी व पोकलेन मशीन चलाकर लम्बी चौड़ी चर खोद दी है। कृषि भूमि पर हमने इधर उधर से पैसा लेकर ज्वार की फसल बोई थी और अब फसल पकने वाली थी लेकिन इनके द्वारा हमारी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया। जिसके कारण हमारे परिवार पर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उक्त भूमि पर कब्जा करने की नियत से इन लोगों द्वारा यह कृत्य किया गया है। तथा इनके द्वारा हमारे परिवार की जान को भी खतरा है। लीलाबाई ने मांग की है कि महेन्द्र यादव, शेखर यादव एवं इनके अन्य साथियों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए तथा हमारी नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलवाया जाए।
? उभयलिंगी समुदाय के लोगो को पहचान प्रमाण पत्र एवं खाद्यान पात्रता पर्ची प्रदान किये गये
देवास। शासन निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र मे निवासरत समस्त उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के लोगो को नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम बैठक कक्ष मे उभयलिंगी लोगो को उभयलिंगी होने संबंधी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, राशन हेतु खाद्यान पात्रता पर्ची एवं समग्र आईडी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय की गुरू रवीना कुंवर द्वारा शासन की इस सकारात्मक पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी राघवेंद्र सेन, प्रभारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुन्नाउद्दीन कुरैशी, अशोक गिरजे, नितिन नरवरिया, मनीष दावरे, मुदस्सर खान आदि उपस्थित रहे।